DU Second Cut-off List: दिल्ली विश्वविद्यालय ने स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए अपनी दूसरी कट ऑफ जारी कर दी है. इसमें पहली कटऑफ के बाद मामूली सी गिरावट दर्ज की गई है.
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय ने स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए अपनी दूसरी कट ऑफ जारी कर दी है. इसमें पहली कटऑफ के बाद मामूली सी गिरावट दर्ज की गई है. दूसरी कट ऑफ के दायरे में आने वाले छात्र 4 जुलाई से 6 जुलाई के बीच अलग-अलग कॉलेजों के संबंधित पाठ्यक्रमों में दाखिला ले सकेंगे.
विश्वविद्यालय ने साइंस, बीए प्रोग्राम्स और आर्ट-कॉमर्स और विषयों के लिए कॉलेज वार अलग-अलग तीन लिस्ट जारी की है. विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि गुरुवार को कॉलेजों के नोटिस बोर्ड पर कट ऑफ लिस्ट लगा दी जाएगी. हालांकि कट ऑफ लिस्ट जारी होने की सूचना उम्मीदवारों को उनके आवेदन के समय डाले गए रजिस्टर्ड ईमेल और मोबाइल नंबर पर एसएमएस के जरिए भी मिलेगी. इसके अलावा स्टूडेंट www.du.ac.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं या यहां क्लिक कर सकते हैं. डीयू में पहली कट ऑफ के बाद ही कई जाने-माने कॉलेजों के पॉपुलर कोर्स की करीब 90 फीसदी सीटें तक भर भर चुकी हैं. जनरल कैटेगरी के लिए कई अच्छे कॉलेज में सीटें नहीं बची हैं. अब दूसरी कट ऑफ में भी जहां-जहां मौका है, वहां जाकर छात्र प्रवेश ले पाएंगे. छात्र निर्धारित समय पर अपनी कटऑफ के अनुसार कॉलेज में सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ पहुंचकर दाखिला ले सकेंगे. स्टेप 2: वेबसाइट पर दिए गए कट-ऑफ के लिंक पर क्लिक करें.स्टेप 4: डाउनलोड ऑप्शम पर क्लिक कर आप कट-ऑफ की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं.टिप्पणियांबता दें कि दिल्ली यूनिवर्सिटी में अंडर ग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन के लिए 3 लाख 67 हजार 895 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया है. 2 लाख 58 हजार 388 स्टूडेंट्स एप्लीकेशन फीस भी जमा कर चुके हैं. सबसे ज्यादा जनरल कैटेगरी के 1 लाख 52 हजार 478 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया है. जिसके बाद ओबीसी कैटेगरी के 55 हजार 457 स्टूडेंट्स रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं. वहीं रजिस्ट्रेशन कराने वालों में SC कैटेगरी के 34 हजार 262, ST कैटेगरी के 7 हजार 100 और EWS कैटेगरी के 9 हजार 91 स्टूडेंट्स भी शामिल हैं.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
DU cut-off 2019 : जानिये कब आएगी दूसरी कटऑफ, ये होंगे जरुरी दस्तावेज– News18 हिंदीDU admissions 2019: दिल्ली युनिवेर्सिटी अपनी पहली कटऑफ लिस्ट जारी कर चुकि है,और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया भी कल समाप्त हो चुकी है,बता दें कि यह प्रक्रिया 28 जून से 1 जुलाई तक आयोजित कराई गयी थी.
Read more »
हैदराबाद की सड़क पर लगी देश की पहली LED ट्रैफिक लाइट, देखें Videoअगर यह प्रयोग सफल साबित होता है, तो शहर भर में LED स्पीड ब्रेकरों को लगाया जाएगा। इन LED लाइटों के चमकने से आने वाली ट्रैफिक को लाल या हरे रंग की ट्रैफिक लाइट्स दूर से ही संकेत देती हैं।
Read more »
बीयर की बोतल पर महात्मा गांधी की तस्वीर पर विवादइसराइली कलाकार और ब्रिवरेज कंपनी पर कार्रवाई करने की पीएम मोदी और नेतन्याहू से अपील.
Read more »
ओमान एयर के विमान की मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग, 206 यात्री थे सवारओमान एयर की मुंबई-मस्कट उड़ान की टेक आफ के तुरंत बाद इंजन फेल होने की वजह से बुधवार शाम को मुंबई हवाईअड्डे पर सुरक्षित आपातकालीन लैंडिंग कराई गई.
Read more »
