बीयर की बोतल पर महात्मा गांधी की तस्वीर पर विवाद

United States News News

बीयर की बोतल पर महात्मा गांधी की तस्वीर पर विवाद
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 BBC News Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 101 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 44%
  • Publisher: 51%

इसराइली कलाकार और ब्रिवरेज कंपनी पर कार्रवाई करने की पीएम मोदी और नेतन्याहू से अपील.

इसराइल के अमित शिमोनी नामके कलाकार ने ये विवादित चित्र बनाया है. अमित अपने एक हिपोस्टोरी नामक प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं और जिसमें वो दुनिया की नामी शख़्सियतों की तस्वीर मॉडर्न ट्विस्ट देते हुए बनाते हैं.

सिमोन का कहना है कि इस प्रोजेक्ट का मक़सद है कि आज के युवा महान लोगों के बारे में जानें और उनकी विचारधारा के प्रति आकर्षित हों.सिमोनी ने बीबीसी गुजराती को बताया कि गांधी के प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए ही उन्होंने ये तस्वीर बनाई है.इमेज कॉपीरइटअसल में माका ब्रीवरीज कंपनी ने अमित सिमोनी के इस प्रोजेक्ट के लिए टाइअप किया था. 14 मई को इसराइल के स्वतंत्रता दिवस के मौक़े पर उन्होंने इसराइल की इस कंपनी के लिए दुनिया के महान लोगों के चित्र बनाए. सिमोनी का कहना था कि माका ब्रीवरीज के पास भारतीय शैली की बीयर थी और उसके लिए कंपनी ने गांधी का चित्र बनाने को कहा था. उनके मुताबिक़, जब उन्होंने चित्र बनाया तब उनके दिमाग़ में ऐसा कुछ नहीं था कि वो कोई अपराध करने जा रहे हैं. सिमोनी ने कहा कि अगर उनके इस चित्र से किसी को दुख पहुंचा है तो वो माफ़ी मांगते हैं. वो कहते हैं,"माका ब्रीवरीज ने अब ये बीयर बनाना बंद कर दिया है." हालांकि एबीजे जोशे ने मोदी से लेकर इसराइल के प्रधानमंत्री, इसराइल में भारतीय दूतावास और भारत में इसराइली दूतावास समेत कई जगहो पर अपनी अपील भेजी है.महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी ने इस पूरे मामले पर कहा है,"ये एक विकृत मार्केटिंग जिसमें अब बदनामी से प्रसिद्धि मिलती है." ये विवाद बीयर की बोतल का नहीं है बल्कि काला चश्मा और टीशर्ट वाले गांधी की तस्वीर का भी है. दावा किया जा रहा है कि इस तस्वीर के पीछे युवाओं को जोड़ने की मंशा है. लेकिन तुषार गांधी इसे सहमत नहीं दिखते. वो कहते हैं,"अगर इस दलील को मानें तो कल को युवाओं को आकर्षित करने के लिए गांधी को डिस्को में डांस करते हुए भी दिखा सकते हैं. ये सही नहीं है." उनके अनुसार,"गांधीजी को इस तरह युवाओं के सामने नहीं पेश किया जाना चाहिए. उनकी विचारधारा को उनके ख़िलाफ़ कैसे दिखा सकते हैं?" "आज कोई बापू के नाम पर बीयर बनाता है तो कल कोई बंदूक़ बनाने लगेगा. बापू के संस्कार नहीं तो उनके नाम की बंदूक़ लेकर घूमो. ये ठीक नहीं है." गांधीवादी विचारधारा से प्रभावित राजनीतिक विश्लेषक हेमंत कुमार शाह कहते हैं कि गांधीजी ख़ुद शराबबंदी के बहुत बड़े समर्थक थे. शराबबंदी आज़ादी के आंदोलन का एक हिस्सा रहा है. बीयर की बोतल पर अगर गांधी की तस्वीर होती है तो गुजरात सरकार और भारत सरकार को इस बारे में कड़ा विरोध दर्ज करना चाहिए.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

BBC News Hindi /  🏆 18. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

मुंबई और पुणे में बारिश से गिरीं दीवारें, 18 की मौत-Navbharat Timesमुंबई और पुणे में बारिश से गिरीं दीवारें, 18 की मौत-Navbharat TimesMumbai Samachar: पुणे और मुंबई में दो अलग-अलग जगह बरसात की वजह से दीवारें गिरने का मामला सामने आया है। दोनों की जगह से अबतक एक दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत की बात सामने आई है।
Read more »

मेरठ पलायन पर CM योगी की बड़ी कार्रवाई, आईजी और एसएसपी का तबादलामेरठ पलायन पर CM योगी की बड़ी कार्रवाई, आईजी और एसएसपी का तबादलामुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाने के लिए कई पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया है. खास बात है कि मेरठ में पलायन की खबरों के बीच वहां के आईजी और एसएसपी को भी हटा दिया गया है
Read more »

ब्रेकअप की खबर के बाद सामने आई सुष्मिता और बॉयफ्रेंड की ऐसी फोटो– News18 हिंदीब्रेकअप की खबर के बाद सामने आई सुष्मिता और बॉयफ्रेंड की ऐसी फोटो– News18 हिंदीकहा जा रहा था कि रोहमन शॉल के साथ उनका रिश्ता टूट चुका है. लेकिन ये तमाम खबरें ...
Read more »

Why Mumbai is Facing such Problem in Every Monsoon? - रवीश कुमार का प्राइम टाइम : क़ुदरत के निशाने पर आ गई है मुंबई, बारिश और चक्रवात का ख़तरा वीडियो - हिन्दी न्यूज़ वीडियो एनडीटीवी ख़बरWhy Mumbai is Facing such Problem in Every Monsoon? - रवीश कुमार का प्राइम टाइम : क़ुदरत के निशाने पर आ गई है मुंबई, बारिश और चक्रवात का ख़तरा वीडियो - हिन्दी न्यूज़ वीडियो एनडीटीवी ख़बररवीश कुमार का प्राइम टाइम : क़ुदरत के निशाने पर आ गई है मुंबई, बारिश और चक्रवात का ख़तरा हिन्दी न्यूज़ वीडियो। एनडीटीवी खबर पर देखें समाचार वीडियो रवीश कुमार का प्राइम टाइम : क़ुदरत के निशाने पर आ गई है मुंबई, बारिश और चक्रवात का ख़तरा अगले 48 घंटे में मुंबई और महाराष्ट्र में भारी से भारी बारिश होने की आशंका जताई गई है. मंगलवार को मुंबई, पुणे सहित महाराष्ट्र भर में दीवार गिरने से 31 लोगों की मौत हो गई. पुणे में पिछले हफ्ते दीवार गिरने से 17 लोगों की मौत हो गई थी. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बारिश के कारण महाराष्ट्र भर में दीवार गिरने से 46 लोगों की मौत हुई है. मुंबई में ही बारिश के कारण अलग-अलग दुर्घटनाओं में 25 से अधिक लोगों की मौत हो गई है. पुराना अनुभव अब काम नहीं आएंगे. मुंबई की बारिश कभी भी धोखा दे सकती है. मुंबई में समंदर के अलावा नदियों और दलदली ज़मीन का अपना एक सिस्टम बना हुआ था. हम धीरे-धीरे उन पर कब्ज़ा करते चले गए. ये प्राकृतिक सिस्टम महानगर की सुरक्षा के उपकरण थे. अपने आस पास देखिए. प्राकृतिक आपदाओं का स्केल बड़ा होता जा रहा है. बीएमसी की तैयारी तबाही के असर को कुछ कम कर सकती है मगर तबाही नहीं टाल सकेगी. जिन लोगों की बनाई नीतियों के ये परिणाम हैं उन पर बीएमसी का ज़ोर नहीं चलेगा. अब देखिएगा. यहां से भाषा बदलेगी. उस भाषा को ग़ौर से नोट कीजिए. जब आप पूछेंगे कि इस तबाही का ज़िम्मेदार कौन है, कैसे इस तबाही से बचें तो जवाब आएगा हम सबको मिलकर सामूहिक रूप से जिम्मेदारी उठानी होगी. जब भी लापरवाही का स्तर हद से ज्यादा हो जाता है, लापरवाही सामूहिक बताई जाने लगती है और उन्हें बचा लिया जाता है जो कुर्सी पर बैठते हैं. बजट पास करते हैं, योजनाएं बनाते हैं. आम लोग ज़िम्मेदार हो जाते हैं.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 22:04:39