Red Fort Blast: भारत में धमाके के बाद देश की सुरक्षा एजेंसियां साजिशकर्ताओं तक पहुंचने के लिए एक्टिव हो गईं तो पाकिस्तान में ऑपरेशन सिंदूर 2.0 की चर्चा शुरू हो गई.धमाके के फौरन बाद पाकिस्तान के वजीर ए आज़म शहबाज शरीफ ने एक इमरजेंसी मीटिंग बुलाई.
Lal Qila Blast: दिल्ली धमाके के बाद देश गुस्से में है और पाकिस्तान दहशत में. दिल्ली से लगभग 850 किलोमीटर दूर इस्लामाबाद को इस आतंकी धमाके की गूंज डरा रही है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और पाकिस्तान की आतंकी सेना के चीफ आसिम मुनीर की आंखों से एक बार फिर नींद गायब है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुनिया के सामने ये ऐलान किया है कि वो गुनहगारों को नहीं छोड़ेंगे और बदला लेकर रहेंगे. क्या लॉन्च होने वाला है ऑपरेशन सिंदूर 2.0 इसका मतलब क्या है? क्या ऑपरेशन सिंदूर 2.O लॉन्च होने वाला है? इस समय भारत की तीनों सेनाएं पाकिस्तान बॉर्डर पर ऑपरेशन त्रिशूल चला रही हैं. क्या ये ऑपरेशन अब जंग में बदलने वाला है? और दिल्ली ब्लास्ट और युद्ध के अंदेशे को लेकर दुनिया क्या कह रही है? ये वो सवाल हैं, जो आप जानना चाहते होंगे. सबसे पहले आपको ये जानना चाहिए कि इस वक्त पाकिस्तान में क्या चल रहा है? भारत में धमाके के बाद देश की सुरक्षा एजेंसियां साजिशकर्ताओं तक पहुंचने के लिए एक्टिव हो गईं तो पाकिस्तान में ऑपरेशन सिंदूर 2.0 की चर्चा शुरू हो गई.धमाके के फौरन बाद पाकिस्तान के वजीर ए आज़म शहबाज शरीफ ने एक इमरजेंसी मीटिंग बुलाई. इस बैठक में शहबाज शरीफ के अलावा पाकिस्तान की आतंकी सेना के चीफ आसिम मुनीर ने भी एक मीटिंग बुलाई. इस मीटिंग में पाकिस्तान की तीनों सेनाओं के अधिकारी शामिल हुए. इस मीटिंग के फौरन बाद पाकिस्तान के आसमान समंदर और बॉर्डर पर अचानक हलचल शुरू हो गई. हम आपको मीटिंग की इनसाइड स्टोरी भी बताएंगे. पीएम के बयान ने बढ़ाई पाक की टेंशन भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बयानों ने भी पाकिस्तान की दहशत को चार गुना बढ़ा दिया है. पाकिस्तान में भारत के प्रधानमंत्री के पुराने बयान निकालकर बहुत ध्यान से सुने जा रहे हैं. आतंकी मुल्क में डर के आलम को आप इस तरह समझ सकते हैं कि पाकिस्तान के हुक्मरान पाकिस्तान की सेना पाकिस्तान के पत्रकार और पाकिस्तान की जनता की जुबान पर और सिंदूर और त्रिशूल जैसे शब्द बार बार आ रहे हैं. भारत के प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री के बयान इस वक्त पाकिस्तान में सबसे बड़ी ब्रेकिंग न्यूज़ हैं. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पहले से तय कार्यक्रम में हिस्सा लेने भूटान गए थे और भूटान से ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस घटना के षडयंत्रकारी को तलाश करके सजा देने की चेतावनी दे दी है. भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी यही संदेश दिया है. यानि साफ है दिल्ली ब्लास्ट करने वाले ही नहीं लाल किले के पास हुए धमाके का षडयंत्र रचने वालों के सिर पर भी तलवार लटक रही है. #DNAWithRahulSinha | पाकिस्तान में दहशत..बदला लेगा भारत, PAK बॉर्डर पर कितने फाइटर जेट एक्टिव?#DNA #RedFortBlast #RedFort #DelhiRedFortBlast #Pulwama #Delhi #DelhiNews@RahulSinhaTV pic.twitter.comYzw3boOqnk — Zee News November 11, 2025 दहशतगर्दों का और बुरा होगा हश्र इस बार दहशतगर्दों और उनको पनाह देने वालों का हश्र और बुरा होने वाला है. भारत की चेतावनी के बाद पाकिस्तान को ऑपरेशन सिंदूर 2.0 का खौफ सता रहा है. दिल्ली में हुए धमाके के पीछे जिस आतंकी मॉड्यूल का हाथ है. उसके पाकिस्तान से सीधे कनेक्शन जुड़ रहे हैं. इस बात की पूरी आशंका है. इस धमाकों से पहले ही पाकिस्तान की आतंकी सेना का चीफ आसिम मुनीर इस साजिश से वाकिफ होगा और यही वजह है धमाकों के फौरन बाद पाकिस्तान में इमरजेंसी मीटिंग का दौर शुरू हो गया. हमले के बाद मुनीर ने पाकिस्तान के वायुसेना चीफ एयर चीफ मार्शल ज़हीर अहमद बाबर और नौसेना के बड़े अधिकारियों के साथ एक बैठक बुलाई, जिसके बाद पाकिस्तान की तीनों सेनाओं को अलर्ट कर दिया है. पाकिस्तान से आ रही खबरों के मुताबिक इस बार पाकिस्तान ने अपने सुरक्षा अलर्ट को अभूतपूर्व स्तर तक बढ़ाया है. पाकिस्तान का डर आया सामने पाकिस्तान ने अपने सभी हवाई अड्डों और एयरफील्ड के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया है. तीनों सेनाओं- थल सेना, नौसेना और वायु सेना के अलावा सशस्त्र बलों को भी हाई अलर्ट पर रखा है. यानि पैरा मिलिट्री के अलावा पाकिस्तान के चारों प्रांतों की पुलिस भी हाई अलर्ट पर है. पाकिस्तानी की वायु सेना ने एयर डिफेंस सक्रिय कर दिया है. मुनीर ने वायुसेना चीफ को ये सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि अग्रिम ठिकानों से विमानों को फौरन उड़ान भरने के लिए तैयार रखा जाए. राजस्थान से लगती पाकिस्तानी सीमा में पाकिस्तानी वायुसेना के विमान कल रात से लगातार उड़ान भर रहे हैं. इसके अलावा पाकिस्तान ने 11 नवंबर से 12 नवंबर तक एयरमैन टू नोटिस यानि NOTAM जारी कर दिया है. ये NOTAM तनावपूर्ण सीमा क्षेत्र में हवाई यातायात प्रतिबंधों और सुरक्षा प्रोटोकॉल को बढ़ाने का संकेत है. कराची के आस पास पाकिस्तान की नौसेना को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं. इसके अलावा पाकिस्तान की तीनों सेनाओं को इस बात के निर्देश भी सोमवार रात को ही दे दिए गए थे. भारत में हो रहे घटनाक्रमों पर नजर रखी जाए और संभावित हमले की स्थिति में तीनों सेनाएं सतर्क रहें. दूसरी ओर, पाकिस्तान की तीनों सेनाओं के प्रमुखों के बीच आजकल सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. क्योंकि मुनीर के चीफ ऑफ डिफेंस फोर्स यानि सीडीएफ बनकर तीनों सेनाओं का चीफ बनने का प्लान पाकिस्तान की वायु सेना और नौसेना के प्रमुखों को पसंद नहीं आ रहा. इसके बावजूद भारत के एक्शन के डर से तीनों सेनाओं के चीफ एक साथ बैठने को मजबूर हो गए. आसिम मुनीर और शहबाज के बीच हुई वार्ता इस बैठक से ठीक पहले और दिल्ली में हुए धमाके के ठीक बाद पाकिस्तान की आतंकी सेना के चीफ आसिम मुनीर और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के बीच फोन पर बात हुई. इसके बाद मुनीर के ऑर्डर पर शहबाज शरीफ ने आईएसआई चीफ और पाकिस्तान के एनएसए लेफ्टिनेंट जनरल असीम मलिक के साथ एक बैठक की. इस बैठक में असीम मलिक ने शहबाज को मुनीर के ऑर्डर के बारे में बताया कि आगे पाकिस्तान को क्या करना है. इन दो मीटिंगों के बाद अब पाकिस्तान की सेना और हुक्मरान भारत की जांच के नतीजों और भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बयानों के मुताबिक भारत के अगले एक्शन का इंतजार कर रहे हैं. जबकि पाकिस्तान के एक्सपर्ट बता रहे हैं कि भारत को जिस मौके का इंतजार था वो उसे मिल गया है और अब किसी भी वक्त पाकिस्तान पर हमला हो सकता है. पाकिस्तान में त्रिशूल युद्धाभ्यास की हो रही बात पाकिस्तान में त्रिशूल युद्धाभ्यास और अफगानिस्तान के साथ खराब होते रिश्तों की बातें भी की जा रही हैं. और ये भी कहा जा रहा है ये आतंकी हमला करवाकर पाकिस्तान ने अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मार ली है. दिल्ली धमाकों के बाद पाकिस्तानी इतने ज्यादा डरे हुए हैं कि आतंकियों से संबंध नहीं होने की सफाई दे रहे हैं. कुछ एक्सपर्ट तो मुनीर और शहबाज से इस बात की डिमांड भी कर रहे हैं कि दो चार आतंकवादियों के लिए 24 करोड़ पाकिस्तानियों की जान दांव पर ना लगाई जाए. हाफिज सईद और मसूद अजहर को भारत को सौंप दिया जाए. कई एक्सपर्ट भारत के त्रिशूल युद्धाभ्यास से डरे हुए हैं. क्योंकि पाकिस्तान में पहले ही बात की जा रही थी कि ये युद्धाभ्यास पाकिस्तान पर हमले की तैयारी है और अब भारत को हमले के अभ्यास के बाद हमले की वजह भी मिल गई है. क्या है त्रिशूल युद्धाभ्यास आपको भारत के त्रिशूल युद्धाभ्यास के बारे में भी जानना चाहिए, जिसकी चर्चा इस वक्त पाकिस्तान में हर जगह हो रही है. पाकिस्तान को लग रहा है कि त्रिशूल के जरिए भारत की तीनों सेनाओं से गुजरात से लेकर राजस्थान बॉर्डर पर पाकिस्तान पर हमला करने का अभ्यास किया है और दिल्ली में हुए आतंकी धमाके के फौरन बाद भारतीय सेनाएं इस युद्धाभ्यास के अनुभव का इस्तेमाल करने वाली हैं. राजस्थान के थार से गुजरात के कच्छ तक किया गया ये युद्धाभ्यास 30 अक्टूबर से 13 नवंबर तक चलना है. यानि युद्धाभ्यास के खत्म होने से पहले भारत की राजधानी पर आतंकी हमला हो गया. लेकिन इस हमले से पहले भारतीय सेना ने किन चीजों का अभ्यास कर लिया है,जिससे पाकिस्तान को डर लगा रहा है. हम आपके लिए इसका अपडेट भी लेकर आए हैं . त्रिशूल युद्धाभ्यास में भारत की तीनों सेनाओं के 50 हजार से ज्यादा सैनिकों ने हिस्सा लिया. इस युद्धाभ्यास में भारत की वायुसेना ने 40 फाइटर जेट्स और एयरक्राफ्ट के जरिए इस बात प्रैक्टिस की है कैसे युद्ध के पहले 48 घंटे में भारतीय सेनाएं दुश्मन के इलाके में एयर डॉमिनेंस हासिल करेंगी. इससे पहले कभी ऐसा प्रदर्शन नहीं किया गया. इस दौरान रनवे नहीं, हाईवे पर फाइटर-जेट उतारे गए. इस युद्धाभ्यास में ड्रोन से ड्रोन मारने की तकनीक यानि लाइव किल-चेन टेस्ट का अभ्यास किया गया. सर क्रीक क्षेत्र में भारत ने एम्फीबियन लैंडिंग यानि समुद्र से ज़मीन पर हमला करने की तैयारी और आक्रामक ग्राउंड ऑपरेशन की बारीक तैयारी की है. भारतीय नौसेना के 25 से ज्यादा युद्धपोतों ने त्रिशूल युद्धाभ्यास में हिस्सा लिया. युद्धाभ्यास में स्पेशल फोर्स यानि पैरा-SF, MARCOS और गरुड़ कमांडो भी शामिल हुए. इसके अलावा भारत के हाईटेक हथियारों यानि T-90 टैंक, प्रचंड हेलिकॉप्टर, ब्रह्मोस और क्लस्टर मिसाइल से हमले का अभ्यास भी कर लिया गया है. अफगानिस्तान से भी ऑपरेशन शुरू होने का डर पाकिस्तान के एक्सपर्ट इस बात से भी डरे हुए हैं कि भारत के ऑपरेशन सिंदूर 2.0 के साथ अफगानिस्तान के बॉर्डर से भी कोई ऑपरेशन ना शुरू हो जाए क्योंकि अगर भारत की सेनाएं पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन लॉन्च करती हैं तो पाकिस्तान से बदला लेने की फिराक में बैठा अफगानिस्तान मौका नहीं चूकेगा और पाकिस्तानियों को तो लग रहा है कि आजकल काबुल दिल्ली के हिसाब से ही चल रहा है. इसके अलावा टीटीपी और बीएलए के साथ पाकिस्तान की सेनाओं का युद्ध लगातार जारी है. यानि पाकिस्तान को 3 मोर्चों पर एक साथ युद्ध लड़ना पड़ेगा. पाकिस्तानियों के डर को दुनिया भर के देशों का रुख भी बढ़ा रहा है. दुनिया के कई देश इस तरह के संकेत दे रहे हैं जैसे दिल्ली पर हमले के बाद भारत बदला लेने के लिए पाकिस्तान पर अटैक करेगा. कई देशों ने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी दिल्ली में धमाके के बाद कई देशों ने अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है. लेकिन ब्रिटेन जिसकी खुफिया एजेंसी को दुनिया में काफी हाईटेक माना जाता है. उसकी एडवाइजरी के संकेतों को भी आपको समझना चाहिए. ब्रिटेन ने अपने नागरिकों को भारत-पाकिस्तान सीमा के 10 किलोमीटर के भीतर यात्रा करने से बचने की सलाह दी है. एडवाइजरी में ब्रिटेन ने अपने नागरिकों को ये भी बताया है कि वाघा-अटारी सीमा बंद है. यानि उस तरफ भी ब्रिटिश नागरिक ना जाएं. यानि ब्रिटेन को भी लग रहा है भारत और पाकिस्तान की सीमा में जोखिम का स्तर इस वक्त काफी ज्यादा है. ब्रिटेन के अलावा ईरान के थिंक टैंक ईरान आब्जर्वर ने दिल्ली ब्लास्ट की खबर देते हुए क्या आशंका जाहिर की आपको उसके बारे में भी जानना चाहिए. ईरान ऑब्जर्वर ने दिल्ली ब्लास्ट का वीडियो साझा करते हुए लिखा इसका कारण अभी पता नहीं चला है, लेकिन यह घटना भारत और पाकिस्तान के बीच फिर से सैन्य तनाव या संघर्ष भड़का सकती है. यानि दुनिया इस धमाके को संघर्ष बढ़ाने वाला मान रही हैं. ईरान आब्जर्वर ने जारी किया वीडियो ईरान आब्जर्वर ने एक और वीडियो साझा किया है, जिसमें इस्लामाबाद में कार धमाका होने और 12 लोगों की मौत की जानकारी दी गई है और ये भी बताया है कि ये हमला दिल्ली पर हुए हमले के एक दिन बाद हुआ है. इस बीच पाकिस्तान के बड़बोले रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भी माना है पाकिस्तान इस वक्त युद्ध जैसी स्थिति का सामना कर रहा है. लेकिन पाकिस्तानियों को सबसे ज्यादा डर भारत के प्रधानमंत्री के बयान से लग रहा है. देश की राजधानी दिल्ली पर हमले के बाद हिंदुस्तान में गुस्सा है. भारत की एजेंसियां कुछ दिनों में इस धमाके के मास्टर माइंड तक पहुंच जाएंगी और उसके बाद साजिशकर्ताओं को सबसे कड़ी सजा देने की शुरूआत की जाएगी. वैसे बुधवार शाम भारत में Cabinet Committee on Security यानि CCS की बैठक है, जिसमें प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में रक्षा मंत्री, गृह मंत्री, विदेश मंत्री और वित्त मंत्री दिल्ली हमले के बाद की स्थिति पर मंथन करने वाले हैं. इसमें तीनों सेनाओं के प्रमुख, एनएसए और खुफिया एजेंसियों के चीफ भी शामिल हो सकते हैं. और इस महत्वपूर्ण मीटिंग के फैसले पाकिस्तान के डर को और ज्यादा बढ़ा सकते हैं.
Pakistan Narendra Modi Operation Sindoor 2.0 Trishul India Pakistan War Brahmos लाल किला ब्लास्ट पाकिस्तान नरेंद्र मोदी ऑपरेशन सिंदूर 2.0 त्रिशूल भारत पाकिस्तान युद्ध ब्रह्मोस
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
दिल्ली धमाके के बाद नेटिजन्स भड़के: 'ऑपरेशन सिंदूर 2.0' हुआ ट्रेंड, यूजर बोले- इसमें PAK का हाथ, अब बर्दाश्त..लाल किला के पास धमाके के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अचानक माहौल बदल गया। घटना के कुछ ही मिनटों में ऑपरेशन सिंदूर 2.0 एक्स पर टॉप ट्रेंड करने लगा। यूजर्स ने गुस्से, दुख
Read more »
लाल किला और धमाके से जुड़े ट्रेंड्स में उबाल, यूजर्स ने 'ऑपरेशन सिंदूर 2.0' की मांग कीएक्स (ट्विटर) पर लाल किला और धमाके से जुड़े शब्दों ने सोमवार रात से ही टॉप ट्रेंड्स में जगह बनाई रखी। लाखों यूजर्स ने घटना पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें 'ऑपरेशन सिंदूर 2.0' शुरू करने की मांग की गई। सोशल मीडिया पर तेजी से तस्वीरें, वीडियो और अफवाहें फैलीं, जिसने व्यापक चर्चा को जन्म दिया।
Read more »
Delhi Blast: उमर की लाश की पहचान के लिए मां का होगा DNA टेस्ट, गाड़ी में धमाके के समय उड़ गए थे चिथड़ेदिल्ली के लाल किले के सामने एक गाड़ी में विस्फोट हुआ, जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई। संदिग्ध उमर गाड़ी चला रहा था और विस्फोट में मारा गया। उसकी पहचान के लिए मां का डीएनए टेस्ट कराया जा रहा है। उमर कश्मीर के पुलवामा का रहने वाला था। पुलिस मामले की जांच कर रही...
Read more »
ऑपरेशन सिंदूर 2.0 की आहट? दिल्ली धमाके पर पीएम मोदी की चेतावनी से पाकिस्तान में हड़कंप,थर थर कांप रहा मुनीरलाल किले के पास हुए कार बम धमाके के पीछे जैश-ए-मोहम्मद का हाथ सामने आ रहा है। प्रधानमंत्री मोदी की चेतावनी ने साजिशकर्ताओं को सबक सिखाने की बात कही है, उसके बाद पाकिस्तान की सेना ऑपरेशन सिंदूर 2.0 की आहट से आशंकित है।
Read more »
दिल्ली धमाके के संदिग्ध मास्टरमाइंड डॉक्टर उमर नबी का सच आएगा सामने, लाश की पहचान के लिए मां का होगा DNA टेस्टएक पुलिस सूत्र ने बताया कि शुरुआती जांच से दिल्ली विस्फोट और फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल के बीच संभावित संबंध का पता चलता है। ब्लास्ट केस में माना जा रहा है कि संदिग्ध उमर गाड़ी चला रहा था और वह विस्फोट में मारा गया। अब उसकी पहचान के लिए उसकी मां का डीएनए टेस्ट कराया जा रहा...
Read more »
मोबाइल से होंगे पोस्ट ऑफिस के सभी काम, आ गया Dak Seva 2.0 ऐपभारतीय पोस्ट ने अपना नया मोबाइल ऐप लॉन्च कर दिया है, जिसका नाम Dak Seva 2.0 App है. इस एक ऐप की मदद से पोस्ट के अधिकतर काम को मोबाइल पर किया जा सकेगा. साथ ही PLI आदि की पेमेंट भी कर सकते हैं. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
Read more »
