लाल किला के पास धमाके के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अचानक माहौल बदल गया। घटना के कुछ ही मिनटों में ऑपरेशन सिंदूर 2.0 एक्स पर टॉप ट्रेंड करने लगा। यूजर्स ने गुस्से, दुख
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सोमवार रात से ही लाल किला और धमाके से जुड़े शब्द टॉप ट्रेंड में शामिल रहे। आंकड़ों के मुताबिक करीब 1 लाख 4 हजार यूजर्स ने अंग्रेजी में हैशटैग रेड फोर्ट के साथ घटना की जानकारी साझा की या फिर इस पर प्रतिक्रिया दी। वहीं, हिंदी में हैशटैग लाल किला दूसरे नंबर पर रहा, जिसके साथ 44 हजार से ज्यादा लोगों ने पोस्ट किए। तीसरे नंबर पर अंग्रेजी में हैशटैग लाल किला ट्रेंड किया, जिसमें करीब 14 हजार यूजर्स ने कमेंट्स किए। टॉप 20 ट्रेंड्स में से 17 ट्रेंड धमाके से जुड़े टॉप 20 ट्रेंड्स में से 17 ट्रेंड सिर्फ धमाके से जुड़े हाई एलर्ट, गृह मंत्री, एलएनजेपी अस्पताल, हुंडई आई 20 कार, नदीम खान, फरीदाबाद, घटनास्थल, दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोल्चा, चांदनी चौक, पुलवामा जैसे हैशटैग शामिल रहे। सबसे ज्यादा चर्चा में रहा हैशटैग ऑपरेशन सिंदूर 2.
0, जो टॉप 10 में शामिल हो गया। ट्रेंड की शुरुआत शैफरॉन चार्जर्स नाम के एक यूजर ने की, जिसने लिखा, लाल किला धमाके के बाद पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर 2.0 शुरू करने का यही सही समय है। यूजर्स की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई यश मिश्रा नामक यूजर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टैग करते हुए लिखा कि अगर इसमें पाकिस्तान का हाथ है, तो अब बर्दाश्त की हद पार हो गई है। जवाब वक्त पर और कड़ा होना चाहिए। वहीं रूपम कुमारी ने लिखा कि लाल किले पर खून बह गया, लेकिन अब तक किसी को पकड़ा नहीं गया। दोषी चाहे जो भी हो, सजा जरूर मिलनी चाहिए। रमेश तिवारी ने इसे ऐक्ट ऑफ वार करार देते हुए लिखा कि गृहमंत्री अमित शाह घटनास्थल और अस्पताल पहुंचे हैं और दिल्ली में हाई अलर्ट जारी है। उन्होंने कहा, अब देर नहीं, ऑपरेशन सिंदूर 2.0 शुरू होना चाहिए। कई अन्य यूजर्स जैसे नितिन, अजय प्रताप सिंह और आकाश शर्मा ने मीम्स और वीडियो क्लिप्स शेयर करते हुए लिखा कि देश के दुश्मन सिर्फ सीमा पार नहीं, बल्कि भीतर भी छिपे हैं। कुछ मिनटों में तेजी से फैलीं घटना से जुड़ीं तस्वीरें घटना से जुड़ीं तस्वीरें, वीडियो और अफवाहें इतनी तेजी से फैलीं कि कुछ ही मिनटों में एक्स, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर इससे जुड़ा कंटेंट वायरल हो गया। सोशल मीडिया पर हर दूसरा पोस्ट लाल किला धमाका और ऑपरेशन सिंदूर 2.0 से जुड़ा था, मानो पूरा डिजिटल भारत एक स्वर में कह रहा हो, अब जवाब जरूरी है।
Delhi Car Blast Today Delhi Blast News In Hindi Operation Sindoor Delhi Red Fort Blast Operation Sindoor 2.0 Delhi NCR News In Hindi Latest Delhi NCR News In Hindi Delhi NCR Hindi Samachar दिल्ली बम धमाकार
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
PAK vs SA 3rd ODI: पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर वनडे सीरीज जीतीपाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए तीसरे वनडे में पाकिस्तान ने शानदार जीत दर्ज की। दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 143 रन बनाए, जिसके जवाब में पाकिस्तान ने 3 विकेट खोकर 25.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। अबरार अहमद ने 4 विकेट लिए और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। पाकिस्तान ने यह सीरीज 2-1 से जीती।
Read more »
'मेरी तरह बिंदास हैं सुनीता', बोलीं राखी सावंत, गोविंदा की पत्नी को बताया अपना 2.0 वर्जनअपने बेबाक अंदाज के लिए फेमस राखी सावंत, एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा की फैन बन चुकी हैं. उनका कहना है कि उन्हें सुनीता का बेबाक अंदाज काफी पसंद आया है. वो बिल्कुल उनके जैसी हैं.
Read more »
जीएसटी 2.0 भारतीय कारीगरों के लिए बड़ा वरदान, उत्पादों की बिक्री बढ़ीजीएसटी 2.0 भारतीय कारीगरों के लिए बड़ा वरदान, उत्पादों की बिक्री बढ़ी
Read more »
GST 2.0 भारतीय कारीगरों के लिए साबित हो रही बड़ा वरदान, प्रोडक्ट की बिक्री में इजाफाGST 2.0: हैंडलूम और क्राफ्ट पर जीएसटी दर में कटौती से असम जापी, अशारिकंडी टेराकोटा, मिशिंग हैंडलूम, पानी मेटेका और बिहू ढोल सहित अन्य उद्योगों को भी लाभ होगा. पश्चिम बंगाल लंबे समय से पारंपरिक क्राफ्ट और हैंडलूम के लिए जाना जाता है.
Read more »
भारत की नौसेना से खौफ खाने वाले पाकिस्तानी नौसेनिक मछुआरों पर चला रहे गोली, जमीन के बाद अब समंदर में पिटेगी मुनीर की नेवीगुजरात के द्वारका में पाकिस्तान की नौसेना नादानियां कर रही है. ताजा घटनाक्रम में PAK मरीन सिक्योरिटी की टीम ने निहत्थे भारतीय मछुआरों पर फायरिंग की है. इस घटनाक्रम से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है. PAK मरीन की ओर से 7 भारतीय को अगवा करने की पुष्टि हुई है.
Read more »
जनरल जिया के नक्शेकदम पर मुनीर? PAK में 'साइलेंट तख्तापलट' के पावरगेम की ओर बढ़ाया कदमपाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर 27वें संवैधानिक संशोधन के जरिए अपनी शक्ति को बढ़ाने जा रहे हैं. इस संशोधन से पाकिस्तान की राजनीतिक और सैन्य संरचना में बड़ा बदलाव आएगा. यह संशोधन एक तरह से मुनीर का साइलेंट तख्तापलट है जो वो कमजोर शहबाज शरीफ सरकार के सहारे कर रहे हैं.
Read more »
