GST 2.0: हैंडलूम और क्राफ्ट पर जीएसटी दर में कटौती से असम जापी, अशारिकंडी टेराकोटा, मिशिंग हैंडलूम, पानी मेटेका और बिहू ढोल सहित अन्य उद्योगों को भी लाभ होगा. पश्चिम बंगाल लंबे समय से पारंपरिक क्राफ्ट और हैंडलूम के लिए जाना जाता है.
GST Reform: नेक्स्ट जेनरेशन के जीएसटी रिफॉर्म भारतीय कारीगरों के लिए वरदान का काम कर रहे हैं और इससे उनके प्रोडक्ट की बिक्री में इजाफा हुआ है. इसके साथ ही आमदनी में बढ़त हुई है, जिससे वे फैक्ट्री में बने प्रोडक्ट से कॉम्पटीशन कर पा रहे हैं.
जीएसटी 2.0 के तहत कई हैंडीक्राफ्ट प्रोडक्ट जैसे लकड़ी के नक्काशीदार प्रोडक्ट, टेराकोटा जूट हैंडबैग, कपड़े की चीजें और चमड़े के सामान आदि पर टैक्स कम हो गया है. असम का मूगा रेशम इंडस्ट्री, जो मुख्य रूप से सुआलकुची , लखीमपुर, धेमाजी और जोरहाट जिलों में संचालित होता है, राज्य के अन्य रेशम प्रोडक्शन ग्रुप के साथ महिला बुनकरों की विरासत है. हैंडलूम और हैंडीक्राफ्ट चीजों पर 5 प्रतिशत जीएसटी की कम दर से बुनकरों को राहत मिलेगी और इससे वे कॉम्पटेटिव मार्केट में अपने प्रोडक्ट बेचकर बेहतर मार्जिन कमा सकते हैं. इससे निर्यात को भी बढ़ावा मिलेगा. असम के पूरे हैंडलूम सेक्टर को जीएसटी रिफॉर्म से फायदा होगा. 12.83 लाख से ज्यादा बुनकरों और लगभग 12.46 लाख करघों वाले राज्य में इसका प्रभाव दूरगामी होगा. हैंडलूम और क्राफ्ट पर जीएसटी दर में कटौती से असम जापी, अशारिकंडी टेराकोटा, मिशिंग हैंडलूम, पानी मेटेका और बिहू ढोल सहित अन्य उद्योगों को भी लाभ होगा. पश्चिम बंगाल लंबे समय से पारंपरिक क्राफ्ट और हैंडलूम के लिए जाना जाता है, जिसमें बिष्णुपुर के टेराकोटा मंदिर से लेकर नक्शी कंठ की जटिल कढ़ाई तक शामिल है. जीएसटी को 12 प्रतिशत से 5 प्रतिशत करने से इस क्षेत्र को सीधे तौर पर लाभ होगा. जीएसटी में कटौती से हिमाचल के प्रसिद्ध हैंडलूम उत्पादों, विशेष रूप से शॉल और ऊनी वस्त्रों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है. कुल्लू घाटी में, स्वयं सहायता समूहों से जुड़े 3,000 से ज्यादा बुनकर चमकीले पैटर्न वाले, जीआई-टैग वाले कुल्लू शॉल बनाते हैं. चंबा रुमाल एक जीआई-टैग वाला लघु हस्त-कढ़ाई वाला कपड़ा है, जिसे मुख्य रूप से हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले की महिला कारीगरों द्वारा बनाया जाता है. इन रूमालों पर जीएसटी घटाकर 5 प्रतिशत कर दिए जाने के कारण इनकी मांग में वृद्धि होगी. चंबा के पारंपरिक चमड़े के चप्पल भी जीआई-टैग्ड उत्पाद हैं, जिनका उत्पादन सैकड़ों छोटी कुटीर शिल्प इकाइयों द्वारा किया जाता है. कम जीएसटी से इनकी कीमतें मशीन-निर्मित जूतों के मुकाबले अधिक प्रतिस्पर्धी हो जाएंगी और स्वदेशी चप्पलों की बिक्री को बढ़ावा मिलेगा. इससे कारीगरों को अपना मार्जिन बढ़ाने में मदद मिलेगी.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
यूपी में फर्जी फर्मों का खुलासा... लखनऊ और बिजनौर में GST चोरी की दो और FIR दर्जयूपी की राजधानी लखनऊ में फर्जी फर्मों के जरिए बड़े पैमाने पर GST चोरी का नेटवर्क सामने आ रहा है. स्टेट जीएसटी डिपार्टमेंट की कार्रवाई तेज होने के साथ ही नए-नए मामलों का खुलासा हो रहा है. स्टेट जीएसटी विभाग ने दो और मामलों में पुलिस थानों में एफआईआर दर्ज कराई है.
Read more »
राखी सावंत ने बांधे गोविंदा की वाइफ सुनीता की तारीफों के पुल, बोलीं- ‘वो मेरा 2.0 वर्जन है'मनोरंजन | बॉलीवुड Rakhi Sawant Praise Govinda Wife Sunita Ahuja: हाल ही में ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने गोविंदा की वाइफ सुनीता आहूजा की तारीफ की है. चलिए आपको सब कुछ डिटेल में बताते हैं.
Read more »
मुजफ्फरनगर में GST चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश, बिहार-पंजाब की फर्जी फर्मों पर FIRमुजफ्फरनगर में राज्य कर विभाग ने खतौली के पास कर चोरी के एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया। मीरापुर मार्ग पर सात वाहनों को पकड़ा गया, जिनमें पुराना लोहा लदा था और जीएसटी चोरी पाई गई। बिहार, हरियाणा, पंजाब और झारखंड की फर्जी फर्मों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जांच कर रही...
Read more »
'मेरी तरह बिंदास हैं सुनीता', बोलीं राखी सावंत, गोविंदा की पत्नी को बताया अपना 2.0 वर्जनअपने बेबाक अंदाज के लिए फेमस राखी सावंत, एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा की फैन बन चुकी हैं. उनका कहना है कि उन्हें सुनीता का बेबाक अंदाज काफी पसंद आया है. वो बिल्कुल उनके जैसी हैं.
Read more »
Liquor Price: భారతదేశంలో ఏ రాష్ట్రంలో మద్యం చీప్గా దొరుకుతుందో తెలుసా? తెలుగోళ్లు తెగ తాగేస్తున్నారట!?Liquor Price Cheap State Wise: మన దేశంలో రాష్ట్ర ప్రభుత్వాలకు మద్యంపై పన్నులు, ధరలను నిర్ణయించే అధికారం ఉంది. మద్యంపై GST వర్తించదు. అందువల్ల, ప్రతి రాష్ట్రం దాని స్వంత విధానాన్ని అనుసరిస్తుంది.
Read more »
जीएसटी 2.0 भारतीय कारीगरों के लिए बड़ा वरदान, उत्पादों की बिक्री बढ़ीजीएसटी 2.0 भारतीय कारीगरों के लिए बड़ा वरदान, उत्पादों की बिक्री बढ़ी
Read more »
