Bihar Chunav 2025: कांग्रेस के सामने सवाल ये है कि आखिर पार्टी के अच्छे दिन कैसे आएंगे. क्योंकि जिस नेता को कांग्रेस अपना स्टार कैंपेनर मानती है. जिस नेता को अपना चेहरा बनाकर कांग्रेस सत्ता में वापसी की सपना देख रही है उन राहुल गांधी का स्ट्राइक रेट 20% से ऊपर नहीं पहुंच पाता है.
Bihar Election Result : बिहार चुनाव को लेकर सोशल मीडिया पर कई शब्द ट्रेंडिंग हैं. कुछ नए नारे भी गढ़े जा रहे हैं. इनमें से एक नारा है यात्रा के आगे हार है. ऐसा क्यों कहा जा रहा है और किसके लिए कहा जा रहा है, वो आपको बताएंगे.
लेकिन उससे पहले सोशल मीडिया पर दो तस्वीरें वायरल हो रही हैं. सोशल मीडिया पर दो तस्वीरें वायरल पहली तस्वीर में नीतीश कुमार, पीएम मोदी, राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और प्रशांत किशोर को रेस में दिखाया गया है. राहुल यहां उल्टी दिशा में दिख रहे हैं. इसमें कैप्शन भी लिखा गया है. कांग्रेस की परफॉर्मेस देखकर लगा जैसे वो चुनाव लड़ने नहीं बस अटेंडेंस लगाने आए हों. दूसरी तस्वीर में एक डेटाशीट है. इसे भी सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है. इस डेटाशीट में बताया गया है कि 20 साल में राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस 95 चुनाव हार चुकी है. #DNAWithRahulSinha : चुनाव परिणाम के बाद राहुल गांधी कहां हैं ?.. राहुल गांधी के लिए यात्रा के आगे हार है ? #DNA #BiharResultsOnZee #ResultsOnZee #BiharElection #RahulGandhi | @RahulSinhaTV pic.twitter.comfCkYaOrT5X — Zee News November 14, 2025 यात्रा के आगे हार है अब बात उस यात्रा की जिसपर आज मीम बन रहे हैं कि यात्रा के आगे हार है. ये राहुल गांधी के वोट अधिकार यात्रा की बात हो रही है. राहुल गांधी ने वोट चोरी को मुद्दा बनाते हुए बिहार में 25 जिलों में वोट अधिकार यात्रा निकाली, इस यात्रा के दौरान राहुल ने 110 विधानसभा सीटों को कवर किया. यात्रा के दौरान वो बिहार में 1300 किलोमीटर चले. राहुल गांधी की यात्रा में खूब भीड़ दिखी थी. कांग्रेस के नेताओं का कहना था इस यात्रा से बिहार में चुनावी नैरेटिव बदला है. आज चुनाव के परिणाम क्या कहते हैं ये भी आपको बताते हैं. कांग्रेस को मिल रहीं 6 सीटें कांग्रेस को 6 सीट मिलती दिख रही है. बिहार में 1300 किलोमीटर की चुनावी यात्रा करने वाले राहुल गांधी की पार्टी सिर्फ 6 सीट जीतती दिख रही है. सोचिए ये स्थिति है. वैसे कांग्रेस इस प्रदर्शन को इसलिए संतोषजनक मान सकती है क्योंकि साल 2010 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को इससे भी कम यानी सिर्फ 4 सीट मिली थी. इस तरह देखा जाए तो 15 साल बाद कांग्रेस फिर सिंगल डिजिट की पार्टी हो गई है. साफ है राहुल गांधी की यात्रा से बिहार का चुनावी नैरेटिव नहीं बदला.अब इसलिए सवाल है कि विपक्ष के सबसे बड़े नेता राहुल गांधी अपनी पार्टी को बिहार में डबल डिजिट में सीट क्यों नहीं दिला पाए. कांग्रेस 61 सीटों पर चुनाव लड़ी थी. इन्हीं सीटों के लिए आखिरी तक महागठबंधन में पेच फंसा रहा. आखिरकार आरजेडी उन्हें 61 सीटें दी. 61 सीटों पर चुनाव लड़ी कांग्रेस महज 10 प्रतिशत सीट ही जीतती दिख रही है. आखिर इसकी वजह क्या है. SIR के खिलाफ बनाया नैरेटिव बिहार में चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन के खिलाफ नैरेटिव बनाना शुरू कर दिया था. कांग्रेस ने वोट चोरी को बड़ा मुद्दा बनाया. रोजगार, महंगाई, पलायन जैसे मुद्दे कांग्रेस के एजेंडा में गौण हो गए. लेकिन चुनाव के नतीजे बता रहे हैं कि कांग्रेस का वोट चोरी वाला मुद्दा चला नहीं. लोगों ने रोजमर्रा के मुद्दों को अहम माना. वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस के तथ्यों और तर्कों पर बिहार के वोटर ने भरोसा नहीं किया. SIR के मुद्दे को बिहार के मतदाता ने खारिज कर दिया. लेकिन कांग्रेस के नेता अब भी इस सच को स्वीकार नहीं कर रहे हैं. वो बता रहे हैं कि SIR और वोट चोरी ही कांग्रेस के सिंगल डिजिट में आने की वजह है. कांग्रेस नेता प्रियांक खरगे ने कहा,हार जीत होती है, लेकिन इस तरह का फैसला स्वीकार्य नहीं है क्योंकि हमने जमीनी हकीकत की जांच की है. हम लंबे समय से SIR के बारे में बात कर रहे हैं, लेकिन अभी कुछ कहना जल्दबाज़ी होगी. कांग्रेस अब करेगी आत्ममंथन राजनीति में एक परंपरा आत्ममंथन की भी रही है. पार्टियां चुनाव में हार के बाद आत्ममंथन करती हैं. कांग्रेस भी शायद आत्ममंथन करे. शायद कांग्रेस के आत्ममंथन में ये मुद्दा भी रहे कि राहुल गांधी की रैलियों में आनेवाली भीड़ वोट में क्यों नहीं बदलती. राहुल गांधी जहां भी चुनाव प्रचार करते हैं वहां कांग्रेस क्यों हार जाती है. इसे ऐसे समझिए कि बिहार विधानसभा चुनाव में राहुल गांधी का स्ट्राइक रेट 2 प्रतिशत रहा है. यानी राहुल गांधी ने जितनी सीटों पर प्रचार किया उनमें से सिर्फ 2% सीट ही कांग्रेस जीत पाई. 2024 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में राहुल गांधी का स्ट्राइक रेट 10 प्रतिशत रहा था. 2024 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में राहुल गांधी का स्ट्राइक रेट 30 प्रतिशत रहा. 2022 में पंजाब विधानसभा चुनाव में राहुल गांधी का स्ट्राइक रेट 15 प्रतिशत और 2022 में ही उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में 20 प्रतिशत रहा. 2020 बिहार विधानसभा चुनाव में 38 प्रतिशत स्ट्राइक रेट रहा था. रैली में आती है भीड़, नहीं बदलती वोट में इसलिए कांग्रेस के सामने ये सवाल है कि पार्टी के स्टार प्रचारक की रैलियों में जो भीड़ दिखती है वो वोट में क्यों बदल नहीं पाती. या राहुल गांधी की रैलियों में भीड़ आती नहीं लाई जाती है. कांग्रेस नेता चुनावी हार के लिए संगठन की कमजोरी का बहाना बनाते हैं. कांग्रेस नेता कहते हैं कि संगठन कमजोर है इसलिए भीड़ को वोट में नहीं बदल पाते हैं. सवाल ये है कि संगठन मजबूत करने की जिम्मेदारी किसकी है. क्या ये जिम्मेदारी राहुल गांधी की नहीं है. पीएम मोदी ने भी साधा निशाना बिहार में जब चुनाव प्रचार चल रहा था तो छठ पूजा पर राहुल गांधी के एक बयान पर विवाद हुआ था. सवाल उठे कि क्या राहुल चुनावी राज्यों की लोकसंस्कृति से परिचित नहीं हैं या जनाबूझ कर एक खास वोट बैंक को रिझाने के लिए विवादित टिप्पणी की गई. आज चुनाव रिजल्ट आने के बाद इसलिए पीएम मोदी ने कांग्रेस की खास नीति वाली राजनीति पर निशाना भी साधा. कांग्रेस के सामने सवाल ये है कि आखिर पार्टी के अच्छे दिन कैसे आएंगे. क्योंकि जिस नेता को कांग्रेस अपना स्टार कैंपेनर मानती है. जिस नेता को अपना चेहरा बनाकर कांग्रेस सत्ता में वापसी की सपना देख रही है उन राहुल गांधी का स्ट्राइक रेट 20% से ऊपर नहीं पहुंच पाता है. हर चुनाव में उनके उठाए मुद्दों को वोटर खारिज कर देता है. आखिर देश की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी कैसे मजबूत होगी.
Rahul Gandhi Election Strike Rate Bihar Election Result Bihar Election Live Latest News Bihar News India News DNA DNA Analysis
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Delhi Red Fort Blast: ফিঁদায়ে ডা. উমরই চালাচ্ছিল i20! DNA টেস্টে বেরিয়ে এল দিল্লি বিস্ফোরণের ভয়ংকর সত্যি...Delhi Red Fort Blast: DNA test confirms doctor Umar Nabi was driving hundai i20 that exploded near Red Fort
Read more »
DNA के बारे में जानें: सवाल और जवाबगूगल डूडल ने डीएनए पर सवाल-जवाब के माध्यम से जानकारी दी है। यहां डीएनए से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल और उनके जवाब दिए गए हैं, जो छात्रों और सामान्य ज्ञान में रुचि रखने वालों के लिए उपयोगी हैं।
Read more »
पीलीभीत में नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले को 20 साल की सजा, 35 हजार रुपये जुर्मानापीलीभीत में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के मामले में अदालत ने अमित मिश्रा को दोषी पाया है। पास्को एक्ट के तहत अपर सत्र न्यायाधीश ने उसे 20 साल की कैद और 35 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। अदालत ने यह भी आदेश दिया है कि जुर्माने की राशि का 75 हिस्सा पीड़िता को दिया...
Read more »
DNA: अल फलाह यूनिवर्सिटी में आतंकियों ने की थी दिल्ली ब्लास्ट की प्लानिंग?DNA: पुलिस ने अल-फलाह के HR डिपार्टमेंट में काम करने वाले जमील नाम के शख्स को भी गिरफ्तार किया है. अल-फलाह यूनिवर्सिटी का नाम आज उत्तर प्रदेश में की गई एक कार्रवाई में भी सामने आया है.
Read more »
जरूरत की खबर- क्या डॉक्टर ने कहा, आप प्री-डायबिटिक हैं: 20 दिन में शुगर होगी रिवर्स, अगर फॉलो करेंगे ये 20 ...PreDiabetes Symptoms Kya Hai Explained; What is it? Fasting Blood Sugar (FBS) Test, Causes Treatment.
Read more »
Delhi Red Fort Blast: স্কুল-শিক্ষকের ডাক্তার ছেলেই দিল্লির কালপ্রিট! গুঁড়িয়ে দেওয়া হল জঙ্গি উমরের বাড়ি...after dna reports confirmation security forces demolished Delhi blast case Umar Nabis Pulwama home
Read more »
