मुंबई समेत महाराष्ट्र के सरकारी अस्पतालों में रेजिडेंट डॉक्टरों ने हड़ताल शुरू की है. डॉक्टर सरकार के उस फैसले का विरोध कर रहे हैं, जिसमें होम्योपैथी डॉक्टरों को भी महाराष्ट्र मेडिकल काउंसिल में रजिस्ट्रेशन की अनुमति दी गई है.
"महाराष्ट्र में करीब 13 से 14 हजार रेजिडेंट डॉक्टर आज हड़ताल पर हैं. मुंबई के सायन अस्पताल से लेकर बीएमसी और अन्य सरकारी अस्पतालों में भी यह स्ट्राइक देखने को मिल रही है. डॉक्टरों का विरोध सरकार के उस नए जीआर के खिलाफ है, जिसके तहत होम्योपैथी डॉक्टरों को भी महाराष्ट्र मेडिकल काउंसिल में रजिस्ट्रेशन की अनुमति दी गई है.
डॉक्टरों की मुख्य आपत्ति Advertisment रेजिडेंट डॉक्टरों का कहना है कि यह फैसला मरीजों की सुरक्षा और मेडिकल शिक्षा की गुणवत्ता के खिलाफ है. एमबीबीएस डॉक्टर 5 साल की पढ़ाई और 3 साल की पोस्ट ग्रेजुएशन करके विशेषज्ञ बनते हैं, जबकि होम्योपैथी डॉक्टर सिर्फ 1 साल का सर्टिफिकेट कोर्स करके एलोपैथिक दवाएं लिखने का अधिकार पा रहे हैं. डॉक्टरों का तर्क है कि इससे मरीजों की जान को खतरा बढ़ेगा और यह एलोपैथिक चिकित्सा की साख को नुकसान पहुंचाएगा. क्रॉसपैथी पर विवाद डॉक्टरों ने स्पष्ट किया है कि वे किसी भी पैथी के खिलाफ नहीं हैं. उनका विरोध सिर्फ क्रॉसपैथी से है, यानी एक पैथी का डॉक्टर थोड़े से कोर्स के बाद दूसरी पैथी में प्रैक्टिस करने लगे. इससे मिक्सोपैथी की स्थिति बनेगी और मरीज भ्रमित हो जाएंगे कि वे असल में किस पैथी के डॉक्टर से इलाज करा रहे हैं. मरीजों की चिंता डॉक्टरों ने कहा कि स्ट्राइक के दौरान इमरजेंसी सेवाएं चालू हैं ताकि मरीजों की जान को कोई खतरा न हो. केवल ओपीडी सेवाएं बंद की गई हैं. उनका मानना है कि अगर यह कानून लागू रहा तो आने वाले समय में एंटीबायोटिक्स और स्टेरॉयड का गलत इस्तेमाल बढ़ेगा, जिससे एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस जैसी गंभीर समस्या खड़ी होगी. सरकार से मांग डॉक्टरों की सबसे बड़ी मांग है कि सरकार तुरंत इस जीआर को वापस ले. उनका कहना है कि होम्योपैथी और आयुर्वेद डॉक्टरों की अपनी-अपनी काउंसिल है, जैसे आयुर्वेद के लिए मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडियन मेडिसिन, डेंटल डॉक्टरों के लिए डेंटल काउंसिल और नर्सों के लिए नर्सिंग काउंसिल. ऐसे में सिर्फ होम्योपैथी डॉक्टरों को एलोपैथिक काउंसिल में शामिल करना उचित नहीं है. डॉक्टरों का कहना है कि यह आंदोलन मरीजों के हित के लिए है. अगर अलग-अलग पैथी को मिलाकर रजिस्ट्रेशन किया गया तो भविष्य में गंभीर दुष्परिणाम देखने को मिल सकते हैं. इसलिए सरकार से अपील है कि इस फैसले पर पुनर्विचार करे और मरीजों की सुरक्षा को प्राथमिकता दे. यह भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव कराने की तारीख तय की, लगाई फटकार यह भी पढ़ें- मुंबई में कबूतरख़ाना को लेकर बवाल! उद्घाटन के दो दिन बाद ही मचा हंगामा"
Maharashtra News In Hindi Maharashtra News Today Doctors Strike In Maharashtra Doctor Protesting In Maharashtra
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
LIVE: बीड-अहिल्यानगर रेल्वे सेवेचा शुभारंभMaharashtra Breaking News Today LIVE Updates 17 September 2025: राज्यभरातील घडामोडींचा आढावा आणि त्याचे सर्व महत्त्वाचे अपडेट्स या Live Blog मध्ये पाहू शकता.
Read more »
Maharashtra Weather News : राज्यात विजांच्या कडकडाटासह पावसाची शक्यता; कोणत्या जिल्ह्यांना झोडपणार?Maharashtra Weather News : पावसानं परतीची वाट धरली असली तरीही हा पाऊस इतक्यात काही पाठ सोडण्याच्या बेतात नाही हेच हवामान विभागानं वर्तवलेला अंदाज पाहून लक्षात येत आहे.
Read more »
Maharashtra Breaking News Today LIVE : मोदींना थांबा म्हणून सांगता येणार नाहीMaharashtra Breaking News Today LIVE Updates 18 September 2025: राज्यभरासह देशविदेशातील घडामोडींचा आढावा आणि त्याचे सर्व महत्त्वाचे अपडेट्स या Live Blog मध्ये एका क्लिकवर मिळवा.
Read more »
...तर शेतकऱ्यांची 750 एकर जमीन सक्तीने घेणार ताब्यात! महाराष्ट्रातील सर्वात मोठ्या विमानतळासाठी खटपटMaharashtra Infrastructure News: नवी मुंबईमध्ये तयार झालेल्या विमानतळापेक्षा दुप्पटीहून मोठं असलेल्या या विमानतळासाठी जमीन संपादित करण्याची प्रतिक्रिया अंतिम टप्प्यात असतानाच सरकारला कठोर भूमिका घ्यावी लागणार आहे.
Read more »
Maharashtra Breaking News Today LIVE : दिवसभरातील प्रत्येक घटनांचा आढावा मिळवा एका क्लिकवरMaharashtra Breaking News Today LIVE Updates 19 September 2025: राज्यभरासह देशविदेशात घडणाऱ्या प्रत्येक घटनेकडे या ब्लॉगच्या माध्यमातून लक्ष असेल तसेच त्याचे सर्व महत्त्वाचे अपडेट्स या Live Blog माध्यमातून तुम्ही एका क्लिकवर मिळवा.
Read more »
Maharashtra Weather News : सतर्क व्हा! येत्या 24 तासांत सुरू होणार पावसाचं निसर्गनाट्य? नवरात्रोत्सवातही जबर माराMaharashtra Weather News : हा पाऊस थांबणार की नाही? गणेशोत्सवामागोमाग आता तोंडावर आलेल्या नवरात्रोत्सवावरही पावसाचं सावट... पाहा सविस्तर हवामान वृत्त...
Read more »
