Delhi: सड़क हादसे में जान गई तो सिस्टम की विफलता बताकर नहीं टाला जा सकेगा, अब अफसर पर गिरेगी गाज

Delhi News

Delhi: सड़क हादसे में जान गई तो सिस्टम की विफलता बताकर नहीं टाला जा सकेगा, अब अफसर पर गिरेगी गाज
PwdDelhi NCR News In HindiLatest Delhi NCR News In Hindi
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 78 sec. here
  • 7 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 49%
  • Publisher: 51%

जनकपुरी में गड्ढे में गिरकर बाइक सवार की मौत के बाद लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने साफ कर दिया है कि अब सड़क हादसों को सिस्टम की विफलता बताकर नहीं टाला जाएगा। विभाग के

जनकपुरी में गड्ढे में गिरकर बाइक सवार की मौत के बाद लोक निर्माण विभाग ने साफ कर दिया है कि अब सड़क हादसों को सिस्टम की विफलता बताकर नहीं टाला जाएगा। विभाग के ताजा आदेश में कहा गया है कि सड़क पर खुदाई, खुले गड्ढे या सुरक्षा मानकों की अनदेखी से यदि कोई हादसा होता है तो सीधे तौर पर संबंधित इंजीनियर और फील्ड अफसर जिम्मेदार माने जाएंगे। पीडब्ल्यूडी ने सभी चालू और प्रस्तावित निर्माण व खुदाई कार्यों में दिन-रात बैरिकेडिंग, चेतावनी संकेत, रिफ्लेक्टिव बोर्ड और ब्लिंकर लगाने को अनिवार्य कर दिया है। किसी भी हालत में सड़क का कोई हिस्सा बिना सुरक्षा के खुला छोड़ने पर रोक लगाई गई है। आदेश में कहा गया है कि लापरवाही पाए जाने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने विशेष रूप से रात के समय निरीक्षण पर जोर दिया है। तीखे मोड़, चौराहे, बस स्टॉप, फ्लाईओवर, अंडरपास और दुर्घटना संभावित इलाकों में नियमित जांच के निर्देश दिए गए हैं। स्ट्रीट लाइट्स में झिलमिलाहट, कम रोशनी या आंशिक खराबी को भी गंभीर मानते हुए तत्काल मरम्मत या अस्थायी रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है। हादसा होने पर जिम्मेदारी होगी तय विभाग ने नालों और ड्रेन के खुले या टूटे ढक्कनों को भी खतरा बताते हुए तुरंत बदलने या अस्थायी सुरक्षा उपाय करने के निर्देश दिए हैं। पुल-पुलिया, रोड ओवर ब्रिज और अंडरपास पर लगे क्रैश बैरियर और रेलिंग की हालत की जांच कर उन्हें प्राथमिकता पर दुरुस्त करने को कहा गया है। आदेश में चेतावनी दी गई है कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी न केवल जन-जीवन के लिए खतरा है, बल्कि इससे विभाग की छवि धूमिल होती है और कानूनी कार्रवाई का रास्ता खुलता है। भविष्य में किसी भी दुर्घटना या असुरक्षित स्थिति पर जिम्मेदारी तय होगी और दोषियों पर कार्रवाई से पीछे नहीं हटा जाएगा।.

जनकपुरी में गड्ढे में गिरकर बाइक सवार की मौत के बाद लोक निर्माण विभाग ने साफ कर दिया है कि अब सड़क हादसों को सिस्टम की विफलता बताकर नहीं टाला जाएगा। विभाग के ताजा आदेश में कहा गया है कि सड़क पर खुदाई, खुले गड्ढे या सुरक्षा मानकों की अनदेखी से यदि कोई हादसा होता है तो सीधे तौर पर संबंधित इंजीनियर और फील्ड अफसर जिम्मेदार माने जाएंगे। पीडब्ल्यूडी ने सभी चालू और प्रस्तावित निर्माण व खुदाई कार्यों में दिन-रात बैरिकेडिंग, चेतावनी संकेत, रिफ्लेक्टिव बोर्ड और ब्लिंकर लगाने को अनिवार्य कर दिया है। किसी भी हालत में सड़क का कोई हिस्सा बिना सुरक्षा के खुला छोड़ने पर रोक लगाई गई है। आदेश में कहा गया है कि लापरवाही पाए जाने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने विशेष रूप से रात के समय निरीक्षण पर जोर दिया है। तीखे मोड़, चौराहे, बस स्टॉप, फ्लाईओवर, अंडरपास और दुर्घटना संभावित इलाकों में नियमित जांच के निर्देश दिए गए हैं। स्ट्रीट लाइट्स में झिलमिलाहट, कम रोशनी या आंशिक खराबी को भी गंभीर मानते हुए तत्काल मरम्मत या अस्थायी रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है। हादसा होने पर जिम्मेदारी होगी तय विभाग ने नालों और ड्रेन के खुले या टूटे ढक्कनों को भी खतरा बताते हुए तुरंत बदलने या अस्थायी सुरक्षा उपाय करने के निर्देश दिए हैं। पुल-पुलिया, रोड ओवर ब्रिज और अंडरपास पर लगे क्रैश बैरियर और रेलिंग की हालत की जांच कर उन्हें प्राथमिकता पर दुरुस्त करने को कहा गया है। आदेश में चेतावनी दी गई है कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी न केवल जन-जीवन के लिए खतरा है, बल्कि इससे विभाग की छवि धूमिल होती है और कानूनी कार्रवाई का रास्ता खुलता है। भविष्य में किसी भी दुर्घटना या असुरक्षित स्थिति पर जिम्मेदारी तय होगी और दोषियों पर कार्रवाई से पीछे नहीं हटा जाएगा।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

Pwd Delhi NCR News In Hindi Latest Delhi NCR News In Hindi Delhi NCR Hindi Samachar

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Bomb Threat at Schools: এই সময়ে উড়ে যাবে এই এই স্কুল! টার্গেট সংসদ ভবনও! ইমেল পেতেই সাতসকালে শহরজুড়ে আতঙ্কের হাওয়া...Bomb Threat at Schools: এই সময়ে উড়ে যাবে এই এই স্কুল! টার্গেট সংসদ ভবনও! ইমেল পেতেই সাতসকালে শহরজুড়ে আতঙ্কের হাওয়া...9 schools get bomb threats by email in delhi students evacuated
Read more »

नरवणे की अनपब्लिश्ड किताब के सर्कुलेशन पर FIR: राहुल इसकी कॉपी लेकर संसद पहुंचे थे, दावा किया- चीन ने लद्दा...नरवणे की अनपब्लिश्ड किताब के सर्कुलेशन पर FIR: राहुल इसकी कॉपी लेकर संसद पहुंचे थे, दावा किया- चीन ने लद्दा...Delhi Police FIR against unapproved book circulation. Follow latest updates on Naravanes book controversy & Ladakh claim on Dainik Bhaskar.
Read more »

‘The White House is paying attention to India’: US envoy Gor at a reception attended by EAM S Jaishankar‘The White House is paying attention to India’: US envoy Gor at a reception attended by EAM S JaishankarEAM S. Jaishankar attended US Ambassador Sergio Gors New Delhi reception, where Gor noted White House and Trumps focus on India, crediting Trump-Modi ties for the new interim trade framework.
Read more »

देश की राजधानी दिल्ली बनी ‘Crime Capital’, 24 घंटे में वारदातों की बौछारदेश की राजधानी दिल्ली बनी ‘Crime Capital’, 24 घंटे में वारदातों की बौछारदेश की राजधानी दिल्ली बनी ‘Crime Capital’, 24 घंटे में वारदातों की बौछार Crime hike in new delhi news in hindi दिल्ली एनसीआर
Read more »

CM रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान, दिल्ली में 31 मार्च से बंद हो जाएगी ‘लाडली योजना’; अब बेटियों के लिए इस नई स्कीम की होगी शुरुआतCM रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान, दिल्ली में 31 मार्च से बंद हो जाएगी ‘लाडली योजना’; अब बेटियों के लिए इस नई स्कीम की होगी शुरुआतDelhi NCR News | Delhi NCR News in Hindi | Lakhpati Bitiya Yojana | Rekha Gupta | Delhi CM Rekha Gupta | Latest Delhi News | Delhi News | Laadli Yojana will be discontinued in Delhi from 31 March 2026 | Lakhpati Bitiya Scheme | Rekha Gupta News |...
Read more »

दिल्ली में खुले नाले बने मौत का जाल, कमल ध्यानी की घटना के बाद एक और हादसा; रोहिणी में युवक की दर्दनाक मौतदिल्ली में खुले नाले बने मौत का जाल, कमल ध्यानी की घटना के बाद एक और हादसा; रोहिणी में युवक की दर्दनाक मौतDelhi NCR News | Delhi NCR News in Hindi | Latest Delhi News | Delhi News in Hindi | Birju Kumar a 30-year-old laborer died after falling into pothole in Rohini Delhi | Kamal Dhyani | Delhi NCR | Crime News | Delhi Crime News | दिल्ली एनसीआर
Read more »



Render Time: 2026-04-02 06:12:14