Delhi Rain: सितंबर में दिसंबर जैसी ठंड लगने लगी है... झमाझम बारिश से कूल-कूल हुआ दिल्ली-NCR

Delhi Ncr Heavy Rain Alert News

Delhi Rain: सितंबर में दिसंबर जैसी ठंड लगने लगी है... झमाझम बारिश से कूल-कूल हुआ दिल्ली-NCR
Delhi Ncr WeatherDelhi WeatherDelhi Rain Alert Today
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 73 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 64%
  • Publisher: 51%

Delhi Weather Forecast: दिल्ली-एनसीआर में बारिश का सिलसिला जारी है। लोगों को ठंडक का अहसास हो रहा है। गुरुवार को दिन भर धूप नहीं निकली। ठंडी हवाएं चलती रहीं। यह इस महीने का सबसे ठंडा दिन रहा। मौसम विभाग के अनुसार, आज भी दिनभर हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिलेगी। तेज हवाएं भी...

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार रात से शुरू हुई झमाझम बारिश का सिलसिला शुक्रवार सुबह तक जारी है। दिल्ली-एनसीआर के लोगों को ठंड का अहसास होने लगा है। घरों के एसी बंद हो गए हैं। गुरुवार का दिन काफी खुशनुमा रहा। पूरे दिन धूप नहीं निकली। ठंडी हवाएं चलती रहीं। इस महीने का यह सबसे कूल दिन रहा। आज भी हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। हवाएं तेज चलेंगी। उधर बारिश की वजह से दिल्ली के कई इलाकों में पानी भर गया है। आईटीओ और कालिंदी कुंज के पास ट्रैफिक काफी स्लो है। दिल्ली, गाजियाबाद और नोएडा की लाइफ लाइन कहे जाने वाले एनएच-9 पर भी ट्रैफिक जाम की संभावनाएं काफी बढ़ गई हैं। नोएडा सेक्टर-18 में भी ट्रैफिक की चाल काफी धीमी है। मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी में अधिकतम तापमान 27.

9 डिग्री रहा। यह सामान्य से छह डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान महज 23.1 डिग्री रहा। यह सामान्य से तीन डिग्री कम है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में महज 4.8 डिग्री का अंतर रहा। हवा में नमी का स्तर 87 से 100 प्रतिशत तक रहा। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को राजधानी में 16.9 एमएम, पालम में 8.9 एमएम, लोदी रोड में 16.6 एमएम, रिज में 13.2 एमएम, आया नगर में 16.3 एमएम, डीयू में 11 एमएम, नरेला में 1.5 एमएम, पीतमपुरा में 14 एमएम, मयूर विहार में 14.5 एमएम बारिश हुई।आज कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पूर्वानुमान के अनुसार, शुक्रवार को बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। हवाओं की गति 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है। अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रह सकता है। 14 सितंबर को बारिश हल्की पड़ जाएगी। बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रह सकता है। इसके बाद 15 से 17 सितंबर तक मौसम शुष्क रहेगा। अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री रह सकता है। इसके बाद 18 सितंबर को बारिश फिर वापसी कर सकती है। हल्की बारिश होगी। बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रह सकता है।आगे कैसा रहेगा मौसम? स्काईमेट के अनुसार, मध्य प्रदेश पर बना दबाव क्षेत्र अब उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ गया है। अब मॉनसून ट्रफ दिल्ली से उत्तर की ओर खिसकेगा और पहाड़ियों में चला जाएगा। इसकी वजह से दिल्ली में बारिश कमजोर होगी। 12 सितंबर को हल्की से मध्यम बारिश होगी। 13 सितंबर को बारिश काफी हल्की रह जाएगी। अगले हफ्ते की शुरुआत शुष्क रहेगी। इसके बाद 18 सितंबर या उसके बाद बारिश के आसार हैं।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Delhi Ncr Weather Delhi Weather Delhi Rain Alert Today Imd Weather Forecast Delhi Delhi Mein Aaj Ka Mausam Weather In Delhi 10 Days Delhi Rain Today Rain In Delhi Delhi Ncr Traffic Advisory

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Delhi Weather:दिल्ली-NCR में सुबह-सुबह मेहरबान हुआ मॉनसून, तेज बारिश के बाद मौसम भी कूल-कूलDelhi Weather:दिल्ली-NCR में सुबह-सुबह मेहरबान हुआ मॉनसून, तेज बारिश के बाद मौसम भी कूल-कूलDelhi-NCR Weather: नई दिल्ली और आसपास के इलाकों में आज तेज बारिश हुई । मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक बारिश जारी रहने का अलर्ट जारी किया है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहेगा। जानिए पूरे मौसम का...
Read more »

बारिश के पानी में डूबी दिल्ली आया वीडियोबारिश के पानी में डूबी दिल्ली आया वीडियोDelhi Heavy Rain Today: दिल्ली में मॉनसून के चलते सुबह से झमाझम बारिश हो रही है जिसके चलते कई Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

Weather Updates: दिल्ली-एनसीआर में अगले तीन दिन होगी झमाझम बारिश, इन क्षेत्रों में जारी किया अलर्टWeather Updates: दिल्ली-एनसीआर में अगले तीन दिन होगी झमाझम बारिश, इन क्षेत्रों में जारी किया अलर्टWeather Updates: दिल्ली-एनसीआर में अगले तीन दिन होगी झमाझम बारिश, इन क्षेत्रों में बारिश का अलर्ट Delhi-NCR three days rain Alert Weather Updates in hindi देश
Read more »

Delhi Rain: 14 साल बाद दिल्ली में अगस्त में इतनी बारिश, टूट गए कई रेकॉर्ड, अभी और बरसेंगे बादलDelhi Rain: 14 साल बाद दिल्ली में अगस्त में इतनी बारिश, टूट गए कई रेकॉर्ड, अभी और बरसेंगे बादलDelhi-NCR Rain Record: अगस्त के अंतिम दिनों में हुई बारिश ने दिल्ली में कई रेकॉर्ड तोड़े हैं। बीते 24 घंटे में 88.
Read more »

Video: भारी बारिश के बाद नोएडा के इलाकों में भारी जाम, DND पर रेंगती नजर आईं गाड़ियांVideo: भारी बारिश के बाद नोएडा के इलाकों में भारी जाम, DND पर रेंगती नजर आईं गाड़ियांDelhi Noida Rain: दिल्ली-नोएडा में झमाझम बारिश के बाद नोएडा और दिल्ली के कई इलाकों में भारी ट्रैफिक Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बारिश का येलो अलर्ट, MP-गुजरात और तेलंगाना में हाई अलर्टWeather Update: दिल्ली-एनसीआर में बारिश का येलो अलर्ट, MP-गुजरात और तेलंगाना में हाई अलर्टYellow alert for rain in Delhi-NCR UP-Rajasthan Weather Update in hindi देश दिल्ली-एनसीआर में बारिश का येलो अलर्ट, MP-गुजरात और तेलंगाना में हाई अलर्ट
Read more »



Render Time: 2026-04-02 11:29:25