Weather Updates: दिल्ली-एनसीआर में अगले तीन दिन होगी झमाझम बारिश, इन क्षेत्रों में जारी किया अलर्ट

Weather News News

Weather Updates: दिल्ली-एनसीआर में अगले तीन दिन होगी झमाझम बारिश, इन क्षेत्रों में जारी किया अलर्ट
Weather Update
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 82 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 39%
  • Publisher: 51%

Weather Updates: दिल्ली-एनसीआर में अगले तीन दिन होगी झमाझम बारिश, इन क्षेत्रों में बारिश का अलर्ट Delhi-NCR three days rain Alert Weather Updates in hindi देश

मौसम विभाग ने दिल्ली और एनसीआर इलाके लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. दिल्ली में अगले तीन दिन बारिश होने के आसार हैं. इसके अलावा, विभाग ने इन प्रदेशों के लिए अलर्ट जारी किया है.देश भर के अलग-अलग इलाकों में बारिश का दौर जारी है.

पहाड़ी इलाकों से लेकर मैदानी इलाकों तक झमाझम बारिश हो रही है. दिल्ली और आसपास के इलाकों में तीन दिन तेज बारिश का अनुमान है. मौसम विभाग ने कहा है कि शुक्रवार से रविवार तक दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में तेज बारिश होने की आशंका है. विभाग ने इस वजह से येलो अलर्ट जारी किया है.एक दिन पहले, बुधवार को दिन भर आसमान में बादल छाए रहे. हालांकि, बारिश कहीं भी नहीं हुई. इस वक्त अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 36.2 रहा तो वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 25.5 दर्ज किया गया. मौसम विभाग की मानें तो गुरुवार को दिन भर बादल छाए रहे. बादल बनने और कहीं-कहीं हल्की बारिश का भी अनुमान है.बता दें, इस बार दिल्ली की बारिश ने 10 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है. कोटे से अधिक बारिश होने की वजह से दिल्ली में अब मानसून कमजोर हो गया है. दिल्ली के साथ-साथ पंजाब और हरियाणा में भी मानसून कमजोर हो रहा है. हालांकि, मौसम विभाग का कहना है कि अगस्त के बाकी दिनों में बारिश होगी. इसके अलावा, उत्तरखंड, हिमाचल और नॉर्थ ईस्ट सहित विभिन्न प्रदेशों में अभी बारिश होगी. पंजाब और हरियाणा को छोड़कर उत्तर भारत के करीबन सभी प्रदेशों में जमकर बादल बरसे हैं.निजी वेदर एजेंसी की मानें तो अगले 24 घंटो में असम, पश्चिम बंगाल के गंगीय क्षेत्र, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, बिहार, छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र, झारखंड, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड, ओडिशा, पूर्वी गुजरात, कर्नाटक, सिक्किम, तमिलनाडु और मध्यप्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 घंटे में हिमाचल, विदर्भ और तेलंगाना में हल्की से मध्यम बारिश होने के साथ-साथ कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है.मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी में तेज हवाएं चलने की आशंका जताई है. तेज रफ्तार हवा चलने की वजह से विभाग ने आस-पास के मछुआरों को वहां न जाने की सलाह दी है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

Weather Update

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

आज काम आएगा छाता: दिल्ली-एनसीआर में मौसम हुआ सुहावना, बारिश से मिली राहत; पढ़ें क्या है IMD का अपडेटआज काम आएगा छाता: दिल्ली-एनसीआर में मौसम हुआ सुहावना, बारिश से मिली राहत; पढ़ें क्या है IMD का अपडेटदिल्ली एनसीआर में बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
Read more »

Delhi-NCR Rain: आसमान में छाए बादल... ट्रैफिक की थमी रफ्तार, ये बारिश नहीं आफत है; IMD का अलर्ट जारीDelhi-NCR Rain: आसमान में छाए बादल... ट्रैफिक की थमी रफ्तार, ये बारिश नहीं आफत है; IMD का अलर्ट जारीदिल्ली एनसीआर में बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
Read more »

Bihar Weather: बिहार के इन जिलों में होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्टBihar Weather: बिहार के इन जिलों में होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्टWeather Today: बिहार में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है. विभाग का कहना है कि लखीसराय, जमुई, समस्तीपुर, सीतामढ़ी, वैशाली, बक्सर, चंपारण में कहीं-कहीं छिटपुट बारिश हो रही है. आगामी दिनों जल्द ही झमाझम बारिश होगी और लोगों को बारिश से राहत मिलेगी.
Read more »

उत्तराखंड के इन शहरों में आज होगी झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया अलर्टउत्तराखंड के इन शहरों में आज होगी झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया अलर्टसोमवार को देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंह नगर जिलों में तेज बारिश हो सकते हैं. इसको लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है. इसके अलावा रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी आदि जिलों में कहीं-कहीं बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होने की संभावना है.
Read more »

Weather Updates: दिल्ली समेत इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्टWeather Updates: दिल्ली समेत इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्टWeather Updates: दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में अगस्त के महीने में मामूली बारिश हुई है. इस बीच मौसम विभाग ने राजधानी में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.
Read more »

चंडीगढ़ में अगले 2 दिन बारिश की चेतावनी: पूरे दिन छाए रहेंगे बादल, बिजली की चमक के साथ तूफान की आशंकाचंडीगढ़ में अगले 2 दिन बारिश की चेतावनी: पूरे दिन छाए रहेंगे बादल, बिजली की चमक के साथ तूफान की आशंकाचंडीगढ़ में मौसम विभाग ने अगले दो दिन के लिए बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार चंडीगढ़ और आसपास के कुछ इलाकों में बादल छाए रहेंगे।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 18:02:54