Delhi Bomb Threats: Bomb threats to blow up courts and schools in Delhi, probe launched Delhi Bomb Threats: दिल्ली में कोर्ट और स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, जांच शुरू
"Delhi Bomb Threats: दिल्ली में एक बार फिर से कोर्ट और स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. बताया जा रहा है कि रोहिणी कोर्ट, साकेत कोर्ट के अलावा कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली ही. जिन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है उनमें सीआरपीएफ के दो स्कूल भी शामिल हैं.
इनके अलावा द्वारका, प्रशांत विहार के स्कूलों को भी बम की धमकी मिली है. ये धमकी जैश-ए-मोहम्मद की ओर से ईमेल के जरिए दी गई है. फिलहाल सभी स्कूलों और कोर्ट में सर्च अभियान चलाया जा रहा है. सीआरपीएफ के दोनों स्कूलों में भी जांच की गई. जहां से कुछ भी बरामद नहीं हुआ है.Advertisment इन स्कूल और कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को दिल्ली के द्वारका और प्रशांत विहार में स्थित सीआरपीएफ के दो स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली. ये धमकी ईमेल के जरिए दी गई. इसके बाद साकेत कोर्ट और रोहिणी कोर्ट में भी बम से उड़ाने की धमकी का संदेश भेजा गया. बम की धमकी की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस, बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीमों मौके पर पहुंच गईं और जांच शुरू कर दी. हालांकि इस दौरान कहीं से भी कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं की गई. सूत्रों की मानें तो यह आतंकी संगठन ईमेल जैश-ए-मोहम्मद के नाम से भेजा गया. ईमेल मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे शहर में सतर्कता बढ़ा दी. #WATCH | Delhi terror blast case: Bomb disposal squad and dog squad team at Patiala House Court ahead of the production of accused Jasir Bilal alias Danish by the National Investigation Agency pic.twitter.com/XqOOZyL9HN — ANI November 18, 2025 दिल्ली में फिर से मिला हड़कंप बता दें कि बीते सोमवार को लाल किले के पास कार में हुए धमाके बाद राजधानी दिल्ली में इनदिनों भारी सुरक्षा है. जांच एजेंसियां देशभर में लगातार छापेमारी कर रही हैं. इस बीच मंगलवार को दिल्ली में फिर से हड़कंप मच गया. जब आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के नाम से दिल्ली के कोर्ट और स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली. सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई और सभी स्थानों पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया. लेकिन जांच में कहीं से भी कुछ भी संदिग्ध बरामद नहीं किया गया. इसके बाद सभी कोर्ट में भी तलाशी अभियान चलाया गया. हालांकि इससे पहले ही साकेत कोर्ट और रोहिणी कोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी. लेकिन यहां से भी कुछ भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं की गई."
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Delhi Blast Bangladesh Link: অবিশ্বাস্য! দিল্লির ভয়ংকর রক্তাক্ত রেড ফোর্ট বিস্ফোরণের পিছনে রয়েছে বাংলাদেশ? ইউনূস বলছেন...Delhi blast plot uncovered Intel Finds bangladesh Dhaka Link to the deadly Delhi red fort Blast
Read more »
Who Is Amir Rashid Ali, Kashmiri Man Arrested By NIA In Delhis Red Fort Blast CaseDelhi Blast Case: The NIA has stated that Amir travelled to Delhi to help arrange the purchase of the vehicle, which was later converted into a vehicle-borne Improvised Explosive Device (IED).
Read more »
Bomb Threat in Tamil Nadu: തമിഴ്നാട്ടിൽ സിനിമ-രാഷ്ട്രീയ രംഗത്തെ പ്രമുഖരുടെ വീടുകളിൽ വ്യാജ ബോംബ് ഭീഷണിBomb Threat in Tamil Nadu: ഇമെയിലായാണ് ബോംബ് ഭീഷണി സന്ദേശമെത്തിയത്
Read more »
Delhi Red Fort Blast: এনআইএর জালে উমরের সঙ্গী জাসির, ড্রোন-রকেট হামলার ভয়ংকর পরিকল্পনা...NIA arrests Umar associate Jasir in Delhi Red Fort blast case
Read more »
Delhi Blast: ചെങ്കോട്ട സ്ഫോടനം: ഉമർ നബിയുടെ മറ്റൊരു സഹായി കൂടി അറസ്റ്റിൽDelhi Blast: ശ്രീനഗർ സ്വദേശിയായ ജസീർ ബീലാൽ വാണിയാണ് എൻഐഎയുടെ പിടിയിലായത്.
Read more »
Delhi AQI: दिल्ली की हवा अभी भी बेहद खराब, गाजियाबाद में 'गंभीर' श्रेणी में पहुंचा वायु गुणवत्ता सूचकांकDelhi AQI: दिल्ली की हवा अभी भी बेहद खराब, गाजियाबाद में 'गंभीर' श्रेणी में पहुंचा वायु गुणवत्ता सूचकांक Delhi AQI: Delhi air is still extremely bad, AQI reaches severe category in Ghaziabad
Read more »
