Delhi Air Pollution: गैस चैंबर बनी हुई है राजधानी, कई इलाकों में AQI 400 के पार, आज दरियागंज के आसपास 455

Delhi News

Delhi Air Pollution: गैस चैंबर बनी हुई है राजधानी, कई इलाकों में AQI 400 के पार, आज दरियागंज के आसपास 455
Delhi Air PollutionDelhi AqiDelhi NCR News In Hindi
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 81 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 53%
  • Publisher: 51%

दिल्ली गैस चैंबर बनी हुई है। कल राजधानी के 31 इलाकों में एक्यूआई 400 के पार रहा। आज सवेरे दरियागंज के आसपास के इलाकों का एक्यूआई 455 दर्ज किया गया। बाहरी दिल्ली के कई

दिल्ली गैस चैंबर बनी हुई है। कल राजधानी के 31 इलाकों में एक्यूआई 400 के पार रहा। आज सवेरे दरियागंज के आसपास के इलाकों का एक्यूआई 455 दर्ज किया गया। बाहरी दिल्ली के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 400 के पार पहुंच गया है। #WATCH | Delhi : Visuals around the Daryaganj area this morning as a layer of toxic smog blankets the city.

The AQI in the area is 455 in the 'Severe' category, as claimed by the CPCB pic.twitter.com/bP60Z7T0Yo— ANI November 13, 2025 गैस चैंबर बनी राजधानी, कल 31 इलाकों में एक्यूआई 400 पार बुधवार सुबह की शुरुआत धुंध और हल्के कोहरे से हुई। लोग मास्क पहने नजर आए और सांस के मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 418 दर्ज किया गया जो हवा की गंभीर श्रेणी है। हालांकि, इसमें मंगलवार की तुलना में 10 सूचकांक की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, राजधानी के 31 इलाकों में एक्यूआई 400 के पार दर्ज किया गया। राजधानी समेत एनसीआर में पराली जलाने की घटनाओं व वाहनों से निकलने वाले धुएं ने संकट बढ़ा दिया है। वाहनों से होने वाला प्रदूषण 17.97 फीसदी रहा जबकि हवा में पराली से होने वाला प्रदूषण 7.3 फीसदी रहा। निर्माण गतिविधियों से होने वाला प्रदूषण 2.65 फीसदी रहा। सीपीसीबी के अनुसार, सफदरजंग हवाई अड्डे पर बुधवार सुबह 6:30 बजे दृश्यता 500 मीटर दर्ज की गई जबकि पालम हवाई अड्डे पर 7 बजे दृश्यता 800 मीटर दर्ज की गई। एनसीआर में दिल्ली के बाद नोएडा की हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही। यहां एक्यूआई 408 दर्ज किया गया जो गंभीर श्रेणी है। गुरुग्राम में 350, गाजियाबाद में 362 और ग्रेनो में 387 एक्यूआई दर्ज किया गया। फरीदाबाद की हवा सबसे साफ रही। यहां एक्यूआई 274 दर्ज किया गया जो हवा की खराब श्रेणी है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का पूर्वानुमान है कि शनिवार को हवा बेहद खराब श्रेणी में पहुंचने की आशंका है। प्रतिबंध के बावजूद संकट दीपावली के बाद से दिल्ली में कई इलाकों में एक्यूआई खराब और बेहद खराब श्रेणी में बना हुआ है जबकि ग्रैप-3 के प्रतिबंध लागू हैं। वायु गुणवत्ता प्रबंधन के लिए निर्णय सहायता प्रणाली के अनुसार, दिल्ली में सड़क से उड़ने वाली प्रदूषण की 1.38 फीसदी भागीदारी रही।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

Delhi Air Pollution Delhi Aqi Delhi NCR News In Hindi Latest Delhi NCR News In Hindi Delhi NCR Hindi Samachar

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Air Pollution in Delhi: दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण से हालात बदतर, GRAP-3 लागू, जानें किस तरह की लगेंगी पाबंदियांAir Pollution in Delhi: दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण से हालात बदतर, GRAP-3 लागू, जानें किस तरह की लगेंगी पाबंदियांGRAP 3 Air Pollution in Delhi: दिल्ली एनसीआर में वायु प्रदूषण से हालात बदतर होते जा रहे हैं, ऐसे में GRAP 3 को लागू कर दिया गया है.
Read more »

Grab 3: दिल्ली में और खतरनाक हुआ प्रदूषण का स्तर, AQI 400 पार, GRAP-3 लागूGrab 3: दिल्ली में और खतरनाक हुआ प्रदूषण का स्तर, AQI 400 पार, GRAP-3 लागूGrab 3: राजधानी दिल्ली में हवा में जहर का स्तर पिछले कुछ दिन से लगातार बढ़ा हुआ है। दिल्ली में एक्यूआई 400 के पार पहुंच गया है। प्रदूषण की खराब स्थिति को देखते हुए दिल्ली में GRAP-3 लागू किया गया।
Read more »

Delhi AQI: 10 और 11 नवंबर में अंतरDelhi AQI: 10 और 11 नवंबर में अंतरदिल्ली एनसीआर में प्रदूषण के कारण सरकार जीआरएपी 3 लागू कर चुकी है। बढ़ते पॉल्युशन के कारण क्या दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद समेत अन्य जगहों पर स्कूल बंद होंगे? प्रशासन द्वारा निर्देश जारी करने की शुरुआत हो चुकी है। पढ़िए ताजा अपडेट।
Read more »

Delhi AQI Today: 'गंभीर' श्रेणी में पहुंची दिल्ली की हवा, एक्यूआई 400 से पार, एनसीआर में लागू किया गया GRAP-3Delhi AQI Today: 'गंभीर' श्रेणी में पहुंची दिल्ली की हवा, एक्यूआई 400 से पार, एनसीआर में लागू किया गया GRAP-3Delhi AQI Today: Delhi Air quality reaches severe category, AQI crosses 400, GRAP-3 implemented in NCR Delhi AQI Today: 'गंभीर' श्रेणी में पहुंची दिल्ली की हवा, एक्यूआई 400 से पार, एनसीआर में लागू किया गया GRAP-3
Read more »

Delhi NCR Aaj ka Mausam: दिल्ली में शीतलहर की चेतावनी... कोहरा-धुंध और सर्दी का कहर, AQI पहुंचा 400 के पारDelhi NCR Aaj ka Mausam: दिल्ली में शीतलहर की चेतावनी... कोहरा-धुंध और सर्दी का कहर, AQI पहुंचा 400 के पारDelhi NCR Aaj ka Mausam : दिल्ली एनसीआर में सर्दी लगातार बढ़ती जा रही है. मौसम विभाग द्वारा शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है. दिल्ली का AQI 406 के करीब पहुंच गया है. हालांकि बारिश की कोई संभावना नहीं है.
Read more »

Delhi AQI 418 Severe For 2nd Day: Stubble Burning Hits 22.5% As GRAP III Curbs ContinueDelhi AQI 418 Severe For 2nd Day: Stubble Burning Hits 22.5% As GRAP III Curbs ContinueDelhi records its 2nd Severe AQI day (418), sharing the most polluted tag. Stubble burning hits a season-high 22.5%, trapping smog and keeping GRAP Stage III curbs active across NCR.
Read more »



Render Time: 2026-04-01 23:29:19