Delhi NCR Aaj ka Mausam : दिल्ली एनसीआर में सर्दी लगातार बढ़ती जा रही है. मौसम विभाग द्वारा शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है. दिल्ली का AQI 406 के करीब पहुंच गया है. हालांकि बारिश की कोई संभावना नहीं है.
नई दिल्ली : दिल्ली एनसीआर में सर्दी तेजी से बढ़ रही है. रात के साथ-साथ अब दिन में भी हवाएं ठंडी लगने लगी हैं. लोग स्वेटर-जैकेट के साथ-साथ घरों में कंबल रजाई निकाल चुके हैं. बाजारों में कंबल रजाई खरीदने वालों की अच्छी भीड़ नजर आने लगी है.
इसके साथ ही सुबह के समय हल्का कोहरा भी नजर आने लगा है. सबसे खास बात यह है कि शाम 6:00 से लेकर सुबह के 6:00 तक का मौसम दिल्ली एनसीआर में बेहद ठंडा हो रहा है. खून जमाने वाली सर्दी का एहसास लोगों को अभी से होने लगा है. दिल्ली में शीतलहर का अलर्ट ऐसे में एक और बड़ा मौसम का पूर्वानुमान सामने आ रहा है, जिसके मुताबिक आने वाले दिनों में दिल्ली एनसीआर में शीतलहर कभी भी चल सकती है. क्योंकि शीत लहर जैसा मौसम बन चुका है. आने वाले दिनों में हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में शीतलहर चल सकती है. वहीं, दक्षिणी तमिलनाडु और केरल में मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है. प्रमुख शहरों का तापमान और AQI शहर तापमान अधिकतम/न्यूनतम AQI दिल्ली 26/10 406 नोएडा 26/13 278 गाजियाबाद 26/12 412 गुड़गांव 26/12 286 ग्रेटर नोएडा 26/12 262 हवाएं बढ़ा रही हैं सर्दी भारत मौसम विज्ञान विभाग के ताजा मौसम के पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली एनसीआर में तापमान लगातार गिर रहा है. तापमान गिरने के साथ ही 19 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से जो हवाएं चल रही हैं, असल में यह भी ठंड महसूस होने का एक बड़ा कारण है. भारत मौसम विज्ञान विभाग की माने तो फिलहाल 17 नवंबर तक मौसम इसी तरह बना रहेगा. मौसम में कोई बहुत बड़ा बदलाव होता हुआ नजर नहीं आ रहा है. दिल्ली एनसीआर में सुबह हल्की धूप और कोहरा रहेगा. इसके साथ ही धुंध भी रहेगी और अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट हो सकती है, लेकिन फिलहाल शीत लहर को लेकर अभी कुछ भी कह पाना बेहद मुश्किल है. कड़ाके की सर्दी का करना होगा इंतजार वहीं, स्काईमेट वेदर की ओर से बताया गया है कि कभी भी दिल्ली एनसीआर में शीतलहर चल सकती है. आने वाले दिनों में शीतलहर चलने की संभावना है. इसके अलावा मौसम में कोई और बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है. कड़ाके की सर्दी का इंतजार लोगों को अभी और करना पड़ेगा. लगभग दिसंबर तक लोगों को इंतजार करना होगा.
दिल्ली में शीतलहर का अलर्ट Delhi Weather Today दिल्ली आज का मौसम Delhi NCR Temperature Today दिल्ली एनसीआर का तापमान Delhi Winter Today दिल्ली में आज सर्दी Delhi NCR Aaj Ka Mausam
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Grab 3: दिल्ली में और खतरनाक हुआ प्रदूषण का स्तर, AQI 400 पार, GRAP-3 लागूGrab 3: राजधानी दिल्ली में हवा में जहर का स्तर पिछले कुछ दिन से लगातार बढ़ा हुआ है। दिल्ली में एक्यूआई 400 के पार पहुंच गया है। प्रदूषण की खराब स्थिति को देखते हुए दिल्ली में GRAP-3 लागू किया गया।
Read more »
Delhi AQI: 10 और 11 नवंबर में अंतरदिल्ली एनसीआर में प्रदूषण के कारण सरकार जीआरएपी 3 लागू कर चुकी है। बढ़ते पॉल्युशन के कारण क्या दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद समेत अन्य जगहों पर स्कूल बंद होंगे? प्रशासन द्वारा निर्देश जारी करने की शुरुआत हो चुकी है। पढ़िए ताजा अपडेट।
Read more »
Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 12 नवंबर 2025: आज 12 नवंबर 2025 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रहAaj 12 November 2025 का पंचांग (Aaj ka Panchang): आज का पंचांग
Read more »
Delhi AQI Today: 'गंभीर' श्रेणी में पहुंची दिल्ली की हवा, एक्यूआई 400 से पार, एनसीआर में लागू किया गया GRAP-3Delhi AQI Today: Delhi Air quality reaches severe category, AQI crosses 400, GRAP-3 implemented in NCR Delhi AQI Today: 'गंभीर' श्रेणी में पहुंची दिल्ली की हवा, एक्यूआई 400 से पार, एनसीआर में लागू किया गया GRAP-3
Read more »
दिल्ली-NCR में AQI 400 के पार, खराब हवा बना रही बीमार; ग्रेप-3 के तहत कई प्रतिबंध लागूदिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण गंभीर स्तर पर पहुंच गया है, जिससे AQI 400 के पार चला गया है। ग्रेप-3 लागू होने के बाद कई प्रतिबंध लगाए गए हैं, जैसे BS-3 पेट्रोल और BS-4 डीजल वाहनों पर रोक। प्रदूषण के कारण अस्थमा और एलर्जी के मरीजों की संख्या बढ़ रही है, इसलिए डॉक्टर मास्क पहनने और धूल से बचने की सलाह दे रहे...
Read more »
गैस चेंबर बनी दिल्ली: AQI 400 पार... 31 इलाकों की आबोहवा सबसे ज्यादा खराब, फरीदाबाद से राहत; जानें NCR का हालठंड बढ़ने के साथ ही प्रदूषण ने राजधानी को गैस चैंबर बना दिया है। ऐसे में बुधवार सुबह की शुरुआत धुंध और हल्के कोहरे से हुई। वहीं, आसमान में कुहासे के साथ स्मॉग की
Read more »
