Delhi AQI Update: दिल्ली की हवा में अब 'सांस' लेना मुश्किल... इन इलाकों में AQI 400 के पार

Delhi News News

Delhi AQI Update: दिल्ली की हवा में अब 'सांस' लेना मुश्किल... इन इलाकों में AQI 400 के पार
Delhi AqiDelhi PollutionDelhi News Today
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 57 sec. here
  • 7 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 43%
  • Publisher: 51%

दिल्ली की वायु गुणवत्ता लगातार दूसरे दिन 'बहुत खराब' श्रेणी में रही, जबकि 16 निगरानी केंद्रों पर एक्यूआई 'गंभीर' दर्ज किया गया। इस बीच, न्यूनतम तापमान गिरकर 9.

नई दिल्ली: दिल्ली की वायु गुणवत्ता शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रही और 16 निगरानी केंद्रों ने एक्यूआई ‘गंभीर श्रेणी’ में दर्ज किया। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान गिरकर 9.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो इस मौसम का अब तक का सबसे कम तापमान है। राजधानी में तीन दिन से जारी ‘गंभीर’ वायु गुणवत्ता का सिलसिला शुक्रवार को समाप्त हो गया तथा समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक 387 रहा जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में है।बवाना-वजीरपुर में AQI 400 पारकेंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी शाम चार बजे के बुलेटिन के अनुसार, शनिवार को 24 घंटे का औसत एक्यूआई 386 रहा, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है। शहर के कई इलाकों में जहरीली हवा का दौर जारी रहा और शनिवार को 16 केंद्रों ने एक्यूआई ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज किया। सीपीसीबी के समीर ऐप के अनुसार, बवाना में सबसे ज्यादा एक्यूआई 443 दर्ज किया गया, जबकि वजीरपुर में 434 दर्ज किया गया।एक्यूआई को मापने का तरीकासीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51-100 को ‘संतोषजनक’, 101-200 को ‘मध्यम’, 201-300 को ‘खराब’, 301-400 को ‘बहुत खराब’ और 401-500 को ‘गंभीर’ माना जाता है। क्रमश: दस माइक्रोमीटर और 2.

5 माइक्रोमीटर वाले कण ‘पीएम10’ और ‘पीएम2.5’ प्रमुख प्रदूषक बने रहे।भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान , पुणे द्वारा वायु गुणवत्ता विश्लेषण और पूर्वानुमान के लिए उपयोग की जाने वाली ‘निर्णय समर्थन’ प्रणाली के अनुसार, शनिवार को दिल्ली के प्रदूषकों में पराली जलाने से होने वाले उत्सर्जन की हिस्सेदारी 16.3 प्रतिशत थी, जबकि वाहनों से होने वाले उत्सर्जन की हिस्सेदारी 18.3 प्रतिशत थी, जो सभी स्रोतों में सबसे अधिक है।उपग्रह से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, बृहस्पतिवार को पंजाब में पराली जलाने की 104, हरियाणा में 24 और उत्तर प्रदेश में 129 घटनाएं हुईं। इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, शहर में शनिवार को इस मौसम का अब तक का सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.8 डिग्री कम 9.7 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से 1.9 डिग्री कम 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।दिल्ली में मौसम का हालआईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, पिछले साल नवंबर का सबसे कम तापमान 29 नवंबर को 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि 2023 में यह 23 नवंबर को 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसने रविवार को हल्का कोहरा रहने तथा तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Delhi Aqi Delhi Pollution Delhi News Today Aqi In Delhi दिल्ली न्यूज

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Delhi Pollution: दिल्ली का AQI लगातार तीसरे दिन 'गंभीर' श्रेणी में, देश का तीसरा सबसे प्रदूषित शहरDelhi Pollution: दिल्ली का AQI लगातार तीसरे दिन 'गंभीर' श्रेणी में, देश का तीसरा सबसे प्रदूषित शहरदिल्ली में जहरीली हवा का प्रकोप जारी है, जिससे वायु गुणवत्ता लगातार तीसरे दिन 'गंभीर' श्रेणी में दर्ज की गई। औसत AQI 404 रहा, जो स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है। मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों और हवा की कम गति के कारण प्रदूषक जमीन के पास ही फंसे हुए हैं। पराली जलाने का योगदान भी लगभग 12 प्रतिशत रहा। विशेषज्ञों ने ठंडी और स्थिर सर्दियों की शुरुआत की...
Read more »

दिल्ली-NCR में प्रदूषण से हालत खराब, AQI 400 पार जाने से लोगों का सांस लेना मुश्किलदिल्ली-NCR में प्रदूषण से हालत खराब, AQI 400 पार जाने से लोगों का सांस लेना मुश्किलदिल्ली-एनसीआर में आज वायु गुणवत्ता बेहद खराब रही, जिससे लोगों का सांस लेना मुश्किल हो गया है। दिल्ली का AQI 399 दर्ज किया गया। अशोक विहार, बवाना और जहांगीरपुरी जैसे क्षेत्रों में AQI 'बेहद गंभीर' स्तर पर पहुंच गया। गाजियाबाद और नोएडा में भी हवा की गुणवत्ता 'बहुत खराब' श्रेणी में रही, जिससे प्रदूषण का स्तर चिंताजनक बना हुआ...
Read more »

Delhi-NCR में प्रदूषण बेकाबू: कई इलाकों में AQI 500 के पार, GRAP-3 की पाबंदियां रहीं बेअसरDelhi-NCR में प्रदूषण बेकाबू: कई इलाकों में AQI 500 के पार, GRAP-3 की पाबंदियां रहीं बेअसरदिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुँच गया है, कई क्षेत्रों में AQI 500 से ऊपर है। GRAP-3 के प्रतिबंधों के बावजूद प्रदूषण कम नहीं हो रहा है। सोनिया विहार, वज़ीरपुर जैसे इलाकों में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब है। लोगों को सांस लेने में तकलीफ और अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याएँ हो रही हैं, डॉक्टरों ने घर में रहने की सलाह दी...
Read more »

VIDEO: दिल्लीतील बॉम्ब स्फोटाचा एक व्हिडिओ समोर, 40 फूट खोलपर्यंत हादरे अन्...VIDEO: दिल्लीतील बॉम्ब स्फोटाचा एक व्हिडिओ समोर, 40 फूट खोलपर्यंत हादरे अन्...Delhi Bomb Blast Update: दिल्ली लाल किल्ला स्फोट प्रकरणाचा एक व्हिडिओ सध्या समोर आला आहे.
Read more »

Delhi AQI Today: Air Quality Hits Severe, Wazirpur AQI 450 Despite GRAP III CurbsDelhi AQI Today: Air Quality Hits Severe, Wazirpur AQI 450 Despite GRAP III CurbsDelhis AQI is Severe, crossing 450 in Wazirpur. Despite GRAP Stage III curbs and a Supreme Court order, transport emissions and smog continue to choke the capital.
Read more »

Delhi Pollution: दिल्ली की हवा लगातार दूसरे दिन 'बेहद खराब', कई इलाकों में AQI 400 के पार; तापमान भी गिराDelhi Pollution: दिल्ली की हवा लगातार दूसरे दिन 'बेहद खराब', कई इलाकों में AQI 400 के पार; तापमान भी गिरादिल्ली में वायु गुणवत्ता लगातार दूसरे दिन 'बहुत खराब' श्रेणी में रही, कई इलाकों में गंभीर स्तर का प्रदूषण दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 9.
Read more »



Render Time: 2026-04-01 18:23:28