Delhi Pollution: दिल्ली की हवा लगातार दूसरे दिन 'बेहद खराब', कई इलाकों में AQI 400 के पार; तापमान भी गिरा

Delhi Air Quality News

Delhi Pollution: दिल्ली की हवा लगातार दूसरे दिन 'बेहद खराब', कई इलाकों में AQI 400 के पार; तापमान भी गिरा
Air Quality Index DelhiDelhi PollutionVery Poor Air Quality
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 92 sec. here
  • 16 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 85%
  • Publisher: 53%

दिल्ली में वायु गुणवत्ता लगातार दूसरे दिन 'बहुत खराब' श्रेणी में रही, कई इलाकों में गंभीर स्तर का प्रदूषण दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 9.

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली की वायु गुणवत्ता शनिवार को लगातार दूसरे दिन 'बहुत खराब' श्रेणी में रही। 39 में से 16 निगरानी स्टेशनों ने 'गंभीर' श्रेणी का एक्यूआई दर्ज किया, जबकि न्यूनतम तापमान गिरकर 9.

7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो इस मौसम का अब तक का सबसे कम तापमान है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा शाम चार बजे जारी एयर क्वालिटी बुलेटिन के अनुसार, शनिवार को 24 घंटे का औसत एक्यूआइ 386 रहा, जो 'बहुत खराब' श्रेणी में है। शहर के कई इलाकों में जहरीली हवा जारी रही। सीपीसीबी के समीर एप के अनुसार, बवाना में सबसे अधिक एक्यूआई 443 दर्ज किया गया जबकि वजीरपुर में यह 434 दर्ज कहुआ। पीएम 10 और पीएम 2.5, जो क्रमशः 10 माइक्रोमीटर और 2.5 माइक्रोमीटर के कणीय पदार्थ हैं, प्रमुख प्रदूषक बने रहे।वहीं स्विस एप आइक्यू एयर के अनुसार सुबह 10 बजे दिल्ली का एक्यूआई 433 यानी 'गंभीर' श्रेणी में दर्ज किया गया था, जो रात 10 बजे 330 यानी 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंच गया।आइआइटीएम) पुणे के डिसीजन सपोर्ट सिस्टम के अनुसार शनिवार को दिल्ली के प्रदूषकों में पराली जलाने से होने वाले उत्सर्जन का हिस्सा 16.3 प्रतिशत था, जबकि वाहनों से होने वाले उत्सर्जन का हिस्सा 18.3 प्रतिशत था, जो सभी स्रोतों में सबसे अधिक है। पूर्वानुमान के अनुसार रविवार को राजधानी के प्रदूषण में पराली जलाने की हिस्सेदारी 14.5 प्रतिशत रहेगी। उपग्रह से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, गुरुवार को पंजाब में पराली जलाने की 104, हरियाणा में 24 और उत्तर प्रदेश में 129 घटनाएं हुईं।दूसरी तरफ इस बीच मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को शहर में इस मौसम का अब तक का सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। यह सामान्य से 3.8 डिग्री कम 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से 1.9 डिग्री कम 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 98 से 41 प्रतिशत रहा। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, पिछले साल नवंबर का सबसे कम तापमान 29 नवंबर को 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि 2023 में यह 23 नवंबर को 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।रविवार के लिए पूर्वानुमान में हल्का कोहरा रहने का संकेत दिया गया है। दिन में आसमान साफ रहेगा। धूप भी निकली रहेगी। अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Air Quality Index Delhi Delhi Pollution Very Poor Air Quality Delhi Temperature CPCB Air Quality Delhi AQI Delhi Weather Stubble Burning Delhi Delhi Pollution Sources New Delhi News New Delhi Latest News New Delhi News In Hindi New Delhi Samachar

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Delhi Pollution: दिल्ली का AQI लगातार तीसरे दिन 'गंभीर' श्रेणी में, देश का तीसरा सबसे प्रदूषित शहरDelhi Pollution: दिल्ली का AQI लगातार तीसरे दिन 'गंभीर' श्रेणी में, देश का तीसरा सबसे प्रदूषित शहरदिल्ली में जहरीली हवा का प्रकोप जारी है, जिससे वायु गुणवत्ता लगातार तीसरे दिन 'गंभीर' श्रेणी में दर्ज की गई। औसत AQI 404 रहा, जो स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है। मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों और हवा की कम गति के कारण प्रदूषक जमीन के पास ही फंसे हुए हैं। पराली जलाने का योगदान भी लगभग 12 प्रतिशत रहा। विशेषज्ञों ने ठंडी और स्थिर सर्दियों की शुरुआत की...
Read more »

दिल्ली-NCR में प्रदूषण से हालत खराब, AQI 400 पार जाने से लोगों का सांस लेना मुश्किलदिल्ली-NCR में प्रदूषण से हालत खराब, AQI 400 पार जाने से लोगों का सांस लेना मुश्किलदिल्ली-एनसीआर में आज वायु गुणवत्ता बेहद खराब रही, जिससे लोगों का सांस लेना मुश्किल हो गया है। दिल्ली का AQI 399 दर्ज किया गया। अशोक विहार, बवाना और जहांगीरपुरी जैसे क्षेत्रों में AQI 'बेहद गंभीर' स्तर पर पहुंच गया। गाजियाबाद और नोएडा में भी हवा की गुणवत्ता 'बहुत खराब' श्रेणी में रही, जिससे प्रदूषण का स्तर चिंताजनक बना हुआ...
Read more »

Delhi-NCR में प्रदूषण बेकाबू: कई इलाकों में AQI 500 के पार, GRAP-3 की पाबंदियां रहीं बेअसरDelhi-NCR में प्रदूषण बेकाबू: कई इलाकों में AQI 500 के पार, GRAP-3 की पाबंदियां रहीं बेअसरदिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुँच गया है, कई क्षेत्रों में AQI 500 से ऊपर है। GRAP-3 के प्रतिबंधों के बावजूद प्रदूषण कम नहीं हो रहा है। सोनिया विहार, वज़ीरपुर जैसे इलाकों में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब है। लोगों को सांस लेने में तकलीफ और अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याएँ हो रही हैं, डॉक्टरों ने घर में रहने की सलाह दी...
Read more »

Delhi Pollution: दिल्ली के प्रदूषण में आंखें हो रही खराब और आ रहा पानी तो अपनाएं ये नुस्खे, चुटकियों में मिलेगी राहतDelhi Pollution: दिल्ली के प्रदूषण में आंखें हो रही खराब और आ रहा पानी तो अपनाएं ये नुस्खे, चुटकियों में मिलेगी राहतलाइफ़स्टाइल | स्वास्थ्य Delhi Pollution Effects Eyes: दिल्ली में सर्दियों के बीच प्रदूषण के स्तर बढ़ जाता है, जिस कारण लोगों के आंखों में जलन आदि की समस्या होती है. आइए जानते हैं कैसे आप इस समस्या से बचाव कर सकते हैं.
Read more »

VIDEO: दिल्लीतील बॉम्ब स्फोटाचा एक व्हिडिओ समोर, 40 फूट खोलपर्यंत हादरे अन्...VIDEO: दिल्लीतील बॉम्ब स्फोटाचा एक व्हिडिओ समोर, 40 फूट खोलपर्यंत हादरे अन्...Delhi Bomb Blast Update: दिल्ली लाल किल्ला स्फोट प्रकरणाचा एक व्हिडिओ सध्या समोर आला आहे.
Read more »

Delhi AQI Today: Air Quality Hits Severe, Wazirpur AQI 450 Despite GRAP III CurbsDelhi AQI Today: Air Quality Hits Severe, Wazirpur AQI 450 Despite GRAP III CurbsDelhis AQI is Severe, crossing 450 in Wazirpur. Despite GRAP Stage III curbs and a Supreme Court order, transport emissions and smog continue to choke the capital.
Read more »



Render Time: 2026-04-01 18:20:22