दिल्ली एनसीआर के आसमान में दूर तक धूल ही धूल नजर आ रही थी. ऐसा लग रहा था कि आंधी चली है, लेकिन हवा की रफ्तार उतनी नहीं थी. ऐसे में कुछ लोगों को सांस लेने में भी दिक्कत होने लगी.
दिल्&zwj ;ली-NCR के लोग गुरुवार सुबह अपने घरों से बाहर निकले, तो उन्हें एक अलग ही मौसम देखने को मिला. आसमान में दूर तक धूल ही धूल नजर आ रही थी. ऐसा लग रहा था कि आंधी चली है, लेकिन हवा की रफ्तार उतनी नहीं थी.
ऐसे में कुछ लोगों को सांस लेने में भी दिक्कत होने लगी. एक दिन पहले बुधवार को दिल्ली-एनसीआर में मौसम साफ था, चिलचिली धूम निकली थी. ऐसे में जब आज मौसम ने ये करवट ली, तो सवाल उठने लगे कि आखिर दिल्ली-एनसीआर में ये धूल कहां से आई? मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली एनसीआर में इस मौसम की वजह बुधवार रात चली हवा है. गुरुवार सुबह धूल की परत में घिरा इंडिया गेट. फोटो: PTIमौसम विभाग ने बताया दिल्ली में क्यों धूल ही धूल दिल्ली-एनसीआर में हवा में धूल क्यों है... इस पर भारतीय मौसम विभाग ने बताया, 'कल रात, पालम में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर धूल उड़ रही थी, जबकि 10 बजे से 11: 30 बजे के बीच 1-2 घंटे के भीतर दृश्यता 4500 मीटर से गिरकर 1200 मीटर रह गई थी.{ai=d.createElement;ai.defer=true;ai.async=true;ai.src=v.location.protocol+o;d.head.appendChild;});धूल ऐसी कि सुबह-सुबह मेट्रो भी गायब दिखी. फोटो: PTIऐसा इसलिए हुआ, क्योंकि इस क्षेत्र में अचानक तेज हवाएं चलने लगी थीं. हवाओं की गति लगभग 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा थी. इसके बाद से ही दिल्ली एनसीआर में 3-7 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है. यह स्थिति अभी तक बनी हुई है. हवा में धूल के साथ SFD और पालम हवाई अड्डों पर दृश्यता 1200-1500 मीटर पर बनी हुई है.दिल्ली में हर तरफ धूल ही धूल. फोटो: PTIदिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?दिल्ली में बृहस्पतिवार को आंशिक रूप से बादल छाये रहने और गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी. आईएमडी के मुताबिक, बृहस्पतिवार को शहर का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.आईएमडी ने बताया कि बुधवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत से 0.7 डिग्री अधिक है. दिल्ली में न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से 2.1 डिग्री कम है.मौसम विभाग कार्यालय ने बताया कि शाम 5.30 बजे सापेक्ष आर्द्रता 22 प्रतिशत थी, जबकि सुबह 8.30 बजे यह 58 प्रतिशत थी. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़े के अनुसार, शाम चार बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 141 रहा जो ‘मध्यम' श्रेणी में है.
Delhi Weather Delhi Air Meteorological Department Indira Gandhi International Airport दिल्&Zwj ली में धूल दिल्&Zwj ली का मौसम दिल्&Zwj ली की हवा मौसम विभाग इंदिरा गांधी अंतरराष्&Zwj ट्रीय एयरपोर्ट Delhi Dust Storm Today
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Weather Update : दिल्ली-NCR में होश उड़ाएगी गर्मी, मौसम विभाग ने जारी किया AlertWeather Update: Heat will shock you in Delhi-NCR, IMD issues alert, Weather Update : दिल्ली-NCR में होश उड़ाएगी गर्मी, मौसम विभाग ने जारी किया Alert
Read more »
Weather Forecast : दिल्ली-NCR में अगले 3 दिन बारिश का Alert, जानें अपने शहर में मौसम का हालWeather Forecast: Alert of rain in Delhi-NCR for next 3 days, दिल्ली-NCR में अगले 3 दिन बारिश का Alert, जानें अपने शहर में कैसा रहने वाला है मौसम का हाल.
Read more »
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में तेज Rainfall और Storm, कई जगह ओले भी गिरेWeather Update Today: दिल्ली-NCR में सुबह सुबह तेज बारिश आई. बारिश के साथ तेज हवाएं, आंधी भी चली. सड़कों पर कई जगह ओले भी गिरे हुए दिखे. बादलों की गड़गड़ाहट और बिजली की चमक के बीच सड़कों पर गाड़ियों की रफ्तार थमती दिखी. नोएडा के सेक्टर 16 में सड़क पर पेड़ भी गिरे हुए दिखाई दिए. कई इलाकों में सुबह सुबह सड़कों पर पानी भरा हुआ भी देखा गया.
Read more »
दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, बारिश के साथ गिरे ओले, क्या है IMD का अलर्टWeather changed in Delhi-NCR, hail fell along with rain, what is the IMD alert, दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, बारिश के साथ गिरे ओले, क्या है IMD का अलर्ट
Read more »
दिल्ली-NCR में बारिश से खुशनुमा हुआ मौसम, गर्मी से मिली राहत; तस्वीरें भी देखिएदिल्ली-एनसीआर में मौसम ने अचानक करवट ली। बुधवार शाम कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। IMD के अनुसार मौसम सुहाना बना रहेगा। धूल भरी आंधी और हल्की बारिश की संभावना है तापमान 36 डिग्री के आसपास रहेगा। दिल्ली की हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में है। बादलों की गड़गड़ाहट और बिजली चमकने के आसार हैं। अनुमान है कि एक्यूआई की यह श्रेणी फिलहाल बनी...
Read more »
Weather News : दिल्ली-NCR में राहत के बाद आज से फिर भीषण गर्मी का दौर शुरू, 40 डिग्री तक पहुंचेगा पाराWeather News: severe heatwave begins again from today in Delhi-NCR, दिल्ली-NCR में राहत के बाद आज से फिर भीषण गर्मी का दौर शुरू, 40 डिग्री तक पहुंचेगा पारा
Read more »
