Skoda Cars Sale In India: स्कोडा ऑटो इंडिया के लिए बीता फाइनैंशियल ईयर 2026 काफी जबरदस्त रहा और कायलाक, कुशाक और स्लाविया के दम पर कंपनी ने ना सिर्फ इंडियन मार्केट में अपनी खास पहचान बनाई, बल्कि रेकॉर्ड संख्या में कारें भी बेचीं। साल 2026 की पहली तिमाही, यानी जनवरी से मार्च के दौरान कंपनी ने 20 हजार से ज्यादा कारें बेचीं और इनमें 7906 कारें तो...
Skoda Auto India Sale In First Quarter of 2026 : स्कोडा ऑटो इंडिया भारतीय बाजार में अपनी पैठ तेजी से बढ़ रही है और कार बिक्री के आंकड़े इस कंपनी के बेहतर भविष्य के संकेत दे रहे हैं। जी हां, बीते 3 महीने, यानी साल 2026 के जनवरी से लेकर मार्च तक के दरमियां कंपनी ने कुल 20,028 कारें बेचीं और यह किसी भी तिमाही में कंपनी का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा तो है ही, साथ ही साल 2025 की सेम अवधि के मुकाबले 17 फीसदी की सालाना ग्रोथ के साथ है। वहीं, बीते मार्च में कंपनी ने करीब 7 फीसदी की एनुअल ग्रोथ के साथ 7906 यूनिट से ज्यादा बिक्री की।स्कोडा अब आम लोगों तक पहुंच रही हैस्कोडा ऑटो की भारतीय बाजार में सफलता की सबसे बड़ी वजह कायलाक एसयूवी है। इस किफायती सब-4 मीटर एसयूवी ने स्कोडा की किस्मत तो बदली ही है, साथ ही कंपनी को एक ऐसे सेगमेंट में अहम जगह दिलाई है, जिसमें सबसे ज्यादा कारें बिकती हैं। दरअसल, कायलाक ने स्कोडा के प्रति ग्राहकों के नजरिये को बदलने में बड़ी भूमिका निभाई है और इससे पीछे किफायती दाम और लोकलाइजेशन पर फोकस के साथ ही बेहतर आफ्टर-सेल्स-सर्विस है। स्कोडा ने बीते कुछ वर्षों के दौरान देशभर में अपने प्रजेंस बेहतर की है और इसका फायदा भी मिल रहा है। कायलाक का क्रेजआपको बता दें कि बीता साल 2025 स्कोडा ऑटो इंडिया के लिए सबसे खास साल रहा। इसमें ना सिर्फ कंपनी ने अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाए, बल्कि कायलाक की रेकॉर्ड संख्या में बिक्री की। हाल ही में कायलाक ने 50 हजार यूनिट बिक्री के माइलस्टोन को पार किया। हाल ही में स्कोडा ने अपनी नई कुशाक फेसलिफ्ट भी लॉन्च की, जो बेहतर लुक और आकर्षक डिजाइन, काफी सारे सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स और 8 स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ ही बेहतरीन ड्राइविंग डायनैमिक्स और परफॉर्मेंस से ग्राहकों को दीवाना बना रही है। स्कोडा स्वालिया भी मिडसाइज सेडान सेगमेंट में अच्छा कर रही है और स्कोडा कोडियाक प्रीमियम एसयूवी सेगमेंट में लोगों के लिए अच्छा विकल्प है। आशीष गुप्ता ने कहीं खास बातें.
..स्कोडा ऑटो इंडिया के ब्रैंड डायरेक्टक आशीष गुप्ता का कहना है कि साल 2025 में रेकॉर्ड नंबर अचीव करने के बाद हम साल 2026 में भी इस ग्रोथ को लगातार बढ़ा रहे हैं। लोगों के लिए ज्यादा एक्सेसिबल प्रोडक्ट पोर्टफोलियो पेश कर हम मार्केट रीच बेहतर करने पर जोर दे रहे हैं। कायलाक लगातार नए ग्राहकों तक स्कोडा ब्रैंड को ले जा रही है और अब नई कुशाक के साथ हम और बेहतर स्थिति में हैं। आने वाले समय में हम इस मोमेंटम को बरकरार रखेंगे और नए-एन प्रोडक्ट्स के साथ देशभर में अपनी मौजूदगी बढ़ाएंगे। स्कोडा कारों के दामअब आपको स्कोडा ऑटो की भारतीय बाजार में बिकने वाली कारों की कीमतों के बारे में बताएं तो हालिया लॉन्च नई कुशाक फेसलिफ्ट की एक्स शोरूम प्राइस 10.69 लाख रुपये से शुरू होकर 18.99 लाख रुपये तक जाती है। इसके बाद स्कोडा कायलाक की एक्स शोरूम प्राइस 7.59 लाख रुपये से शुरू होकर 12.99 लाख रुपये तक जाती है। स्कोडा स्लाविया की एक्स शोरूम प्राइस 10 लाख रुपये से शुरू होकर 17.99 लाख रुपये तक है। वहीं, कोडियाक की एक्स शोरूम प्राइस 39.99 लाख रुपये से लेकर 46.49 लाख रुपये तक है। स्कोडा की परफॉर्मेंस सेडान ऑक्टाविया आरएस की एक्स शोरूम प्राइस 49.99 लाख रुपये है।
Skoda Auto India Sale In First Quarter Of 2026 Best Selling Skoda Cars Skoda Kylaq Sale New Skoda Kushaq Facelift Price Features Skoda Cars Sales Growth In India Skoda Kylaq 50000 Sales Milestone Skoda Cars Prices स्कोडा कारों की भारत में बिक्री स्कोडा ऑटो इंडिया मार्च 2026 सेल्स रिपोर्ट
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
आज का आईपीएल मैच, 31 मार्च 2026 : IPL 2026 में आज कौन सी दो टीम टकराएंगी? शुभमन गिल का सामना श्रेयस अय्यर सेAaj Ka IPL 2026 Match, (31 march 2026): आईपीएल 2026 में आज बेहद रोमांचक मुकाबला खेला जाना है। इस मैच में गुजरात की टक्कर पंजाब से है।
Read more »
आईपीएल 2026 लाइव स्कोर: शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर दोनों टी20 टीम से बाहरआईपीएल 2026, PBKS vs GT Today Match Live Score: आईपीएल 2026 के चौथे मुकाबले में पंजाब किंग्स के सामने गुजरात टाइटंस की चुनौती है।
Read more »
Australia Central Contract: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने किया नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का एलान, किसका हुआ प्रमोशन और डिमोशन?Australia Central Contract 2026: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट 2026-27 का एलान कर दिया है। सिर्फ 21 खिलाड़ियों के साथ बोर्ड ने इस बार का सालाना अनुबंध किया है।
Read more »
LSG vs DC Live Score, आईपीएल 2026: दिल्ली की प्लेइंग 11आईपीएल 2026, LSG vs DC Today Match Live Score: आईपीएल 2026 में आज लखनऊ के इकाना स्टेडियम पर लखनऊ सुपर जायंट्स की भिड़ंत दिल्ली कैपिटल्स से है।
Read more »
टाटा मोटर्स ने वित्त वर्ष 2026 में बेचीं 6.42 लाख कारें, नेक्सॉन की बादशाहत, सीएनजी और ईवी की रेकॉर्ड बिक्रीTata Cars Sales Report Of FY 2026: टाटा मोटर्स के लिए बीता वित्त वर्ष 2026 काफी जबरदस्त रहा और इस देसी कंपनी ने बीते 12 महीनों में 6.
Read more »
Aaj Ka Panchang 2 April 2026: हनुमान जन्मोत्सव और चैत्र पूर्णिमा का महासंयोग, जानिए अभिजीत मुहूर्त और शुभ योगAaj ka Panchang 2 अप्रैल 2026 के अनुसार, आज चैत्र पूर्णिमा Chaitra Purnima 2026 और हनुमान जन्मोत्सव का पर्व मनाया जा रहा है। आइए पढ़ते हैं आज का पंचांग।
Read more »
