इंग्लैंड के क्रिकेटर सैम बिलिंग्स ने सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के सुपरस्टार बाबर आजम की खिल्ली उड़ाई है। बिलिंग्स ने पीएसएल 2025 में अनचाहे रिकॉर्ड का जिक्र करते हुए बाबर आजम का मजाक बनाया है। बता दें कि बाबर आजम ने 47 गेंदों में अर्धशतक जमाया जो कि पीएसएल 2025 का सबसे धीमा पचासा बना। सैम बिलिंग्स ने जानें कैसे बाबर का मजाक...
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान के सुपरस्टार बाबर आजम का इंग्लैंड के सैम बिलिंग्स ने ऑनलाइन मजाक उड़ाया है। बिलिंग्स ने दो अलग रिकॉर्ड्स का जिक्र करते हुए बाबर आजम की खिल्ली उड़ाई। दरअसल, सैम बिलिंग्स ने एक फोटो अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया, जिसमें बताया गया कि पाकिस्तान सुपर लीग 2025 में सबसे तेज और सबसे धीमा अर्धशतक जड़ने वाले खिलाड़ियों के नाम दिखाए गए। सैम बिलिंग्स ने पीएसएल 2025 का सबसे तेज अर्धशतक जमाया। उन्होंने 19 गेंदों में पचास रन का स्कोर पार किया। वहीं, बाबर आजम के नाम सबसे धीमा अर्धशतक जड़ने का शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हुआ। बाबर ने 47 गेंदों में पचास का स्कोर पार किया। बाबर आजम का अनचाहा रिकॉर्ड याद दिला दें कि लाहौर कलंदर्स का प्रतिनिधित्व करने वाले सैम बिलिंग्स ने क्वेटा ग्लेडिएटर्स के खिलाफ केवल 19 गेंदों में अर्धशतक जमाया और वो पीएसएल 2025 में सबसे तेज अर्धशतक जमाने वाले बल्लेबाज बने। वहीं, पेशावर जल्मी के लिए खेलते हुए बाबर आजम ने इस्लामाबाद यूनाइटेड के खिलाफ 47 गेंदों में पचासा पूरा किया। इंस्टाग्राम पर एक क्रिकेट पेज ने दोनों अलग रिकॉर्ड्स का पोस्ट शेयर किया, जिसे सैम बिलिंग्स ने दोबारा शेयर करके बाबर आजम का मजाक उड़ाया। कमेंट बॉक्स में यूजर्स ने बाबर आजम की क्लास लगाने से परहेज नहीं किया। पीएसएल की वापसी बता दें कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नक्वी ने मंगलवार को घोषणा की है कि पीएसएल 2025 की दोबारा शुरुआत 17 मई को होगी और 25 मई को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। नक्वी ने अपने एक्स पर लिखा, 'पीएसएल वहां से शुरू होगा, जहां रुका था। 6 टीमें, कोई डर नहीं। तैयार रहिए 17 मई से 8 रोमांचक मैचों के लिए। फाइनल मुकाबला 25 को खेला जाएगा। सभी टीमों को शुभकामनाएं।' यह भी पढ़ें: 'फिर कभी पाकिस्तान नहीं जाएंगे,' रोने लगे टॉम करन, दुबई लौटे PSL स्टार ने सुनाई डर के माहौल की आपबीती इसलिए निलंबित हुआ पीएसएल याद हो कि भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा तनाव बढ़ने के कारण पाकिस्तान सुपर लीग को अनिश्चितकाल के लिए निलंबित कर दिया गया था। बहरहाल, दोबारा शुरू होने वाले पीएसएल का कार्यक्रम और स्थान अब तक तय नहीं है, लेकिन इसकी घोषणा जल्द हो सकती है। पीएसएल का आयोजन पाकिस्तान में होगा और फ्रेंचाइजी की नजरें टूर्नामेंट को जल्द से जल्द खत्म करने पर लगी हैं। ईएसपीएनक्रिकइंफो की खबर के मुताबिक पीएसएल ने फ्रेंचाइजी और प्रतिनिधियों के साथ सोमवार को बैठक की, जिसमें आगामी मैचों के लिए संभावित तारीख और स्थानों पर बातचीत हुई। पीएसएल की प्रमुख चिंता है विदेशी खिलाड़ियों का वापस नहीं आना। इससे टीम संतुलन पर असर पड़ सकता है। पीसीबी कोशिश कर रहा है कि टीमों में अंतर कम करने के लिए वैकल्पिक खिलाड़ियों का ड्राफ्ट तैयार किया जा रहा है। बांग्लादेश दौरा खतरे में बता दें कि बांग्लादेश को मई के अंत में पाकिस्तान दौरे पर जाना है। पीएसएल का फाइनल 25 मई को खेला जाएगा और इसी दिन बांग्लादेश को पाकिस्तान दौरे पर अपना पहला मैच खेलना है। बांग्लादेश को पाकिस्तान दौरे पर 25 मई से 3 जून तक मैच खेलना है। यह भी पढ़ें: 'मैं भारत में खेल सकता हूं', Mohammad Amir ने IPL में खेलने के दिए संकेत, PSL से तुलना पर कही बड़ी बात.
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान के सुपरस्टार बाबर आजम का इंग्लैंड के सैम बिलिंग्स ने ऑनलाइन मजाक उड़ाया है। बिलिंग्स ने दो अलग रिकॉर्ड्स का जिक्र करते हुए बाबर आजम की खिल्ली उड़ाई। दरअसल, सैम बिलिंग्स ने एक फोटो अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया, जिसमें बताया गया कि पाकिस्तान सुपर लीग 2025 में सबसे तेज और सबसे धीमा अर्धशतक जड़ने वाले खिलाड़ियों के नाम दिखाए गए। सैम बिलिंग्स ने पीएसएल 2025 का सबसे तेज अर्धशतक जमाया। उन्होंने 19 गेंदों में पचास रन का स्कोर पार किया। वहीं, बाबर आजम के नाम सबसे धीमा अर्धशतक जड़ने का शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हुआ। बाबर ने 47 गेंदों में पचास का स्कोर पार किया। बाबर आजम का अनचाहा रिकॉर्ड याद दिला दें कि लाहौर कलंदर्स का प्रतिनिधित्व करने वाले सैम बिलिंग्स ने क्वेटा ग्लेडिएटर्स के खिलाफ केवल 19 गेंदों में अर्धशतक जमाया और वो पीएसएल 2025 में सबसे तेज अर्धशतक जमाने वाले बल्लेबाज बने। वहीं, पेशावर जल्मी के लिए खेलते हुए बाबर आजम ने इस्लामाबाद यूनाइटेड के खिलाफ 47 गेंदों में पचासा पूरा किया। इंस्टाग्राम पर एक क्रिकेट पेज ने दोनों अलग रिकॉर्ड्स का पोस्ट शेयर किया, जिसे सैम बिलिंग्स ने दोबारा शेयर करके बाबर आजम का मजाक उड़ाया। कमेंट बॉक्स में यूजर्स ने बाबर आजम की क्लास लगाने से परहेज नहीं किया। पीएसएल की वापसी बता दें कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नक्वी ने मंगलवार को घोषणा की है कि पीएसएल 2025 की दोबारा शुरुआत 17 मई को होगी और 25 मई को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। नक्वी ने अपने एक्स पर लिखा, 'पीएसएल वहां से शुरू होगा, जहां रुका था। 6 टीमें, कोई डर नहीं। तैयार रहिए 17 मई से 8 रोमांचक मैचों के लिए। फाइनल मुकाबला 25 को खेला जाएगा। सभी टीमों को शुभकामनाएं।' यह भी पढ़ें: 'फिर कभी पाकिस्तान नहीं जाएंगे,' रोने लगे टॉम करन, दुबई लौटे PSL स्टार ने सुनाई डर के माहौल की आपबीती इसलिए निलंबित हुआ पीएसएल याद हो कि भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा तनाव बढ़ने के कारण पाकिस्तान सुपर लीग को अनिश्चितकाल के लिए निलंबित कर दिया गया था। बहरहाल, दोबारा शुरू होने वाले पीएसएल का कार्यक्रम और स्थान अब तक तय नहीं है, लेकिन इसकी घोषणा जल्द हो सकती है। पीएसएल का आयोजन पाकिस्तान में होगा और फ्रेंचाइजी की नजरें टूर्नामेंट को जल्द से जल्द खत्म करने पर लगी हैं। ईएसपीएनक्रिकइंफो की खबर के मुताबिक पीएसएल ने फ्रेंचाइजी और प्रतिनिधियों के साथ सोमवार को बैठक की, जिसमें आगामी मैचों के लिए संभावित तारीख और स्थानों पर बातचीत हुई। पीएसएल की प्रमुख चिंता है विदेशी खिलाड़ियों का वापस नहीं आना। इससे टीम संतुलन पर असर पड़ सकता है। पीसीबी कोशिश कर रहा है कि टीमों में अंतर कम करने के लिए वैकल्पिक खिलाड़ियों का ड्राफ्ट तैयार किया जा रहा है। बांग्लादेश दौरा खतरे में बता दें कि बांग्लादेश को मई के अंत में पाकिस्तान दौरे पर जाना है। पीएसएल का फाइनल 25 मई को खेला जाएगा और इसी दिन बांग्लादेश को पाकिस्तान दौरे पर अपना पहला मैच खेलना है। बांग्लादेश को पाकिस्तान दौरे पर 25 मई से 3 जून तक मैच खेलना है। यह भी पढ़ें: 'मैं भारत में खेल सकता हूं', Mohammad Amir ने IPL में खेलने के दिए संकेत, PSL से तुलना पर कही बड़ी बात
Sam Billings Babar Azam Sam Billings PSL PSL 2025 Lahore Qalandars Quetta Gladiators Slowest Fifty In PSL 2025 Fastest Fifty In PSL 2025 Peshawar Zalmi Islamabad United Pakistan Super League Pakistan Cricket Team England Cricket Team Cricket News Cricket News In Hindi Sports News Babar Azam News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
PSL: न्यूजीलैंड के डारेल मिशेल की लाहौर में इतनी महंगी घड़ी हुई चोरी, पाकिस्तान क्रिकेट में मचा हड़कंपPakistan Super League: एक दिन पहले ही पाक लीग ने हेयर ड्रायर के लिए चर्चा बटोरी थी, तो अ इस ताजा मामले ने पीसीबी को और शर्मसार कर दिया है
Read more »
सैम बिलिंग्स ने इस खिलाड़ी को बताया विश्व क्रिकेट का दूसरा 'युवराज सिंह'Who is Next Yuvraj Singh of world cricket: इंग्लैंड के क्रिकेटर सैम बिलिंग्स ने उस क्रिकेटर के बारे में बात की है जिसे वो विश्व क्रिकेट का दूसरा युवराज सिंह मानते हैं.
Read more »
आईपीएल 2025 : बुमराह ने की मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने के मलिंगा के रिकॉर्ड की बराबरीआईपीएल 2025 : बुमराह ने की मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने के मलिंगा के रिकॉर्ड की बराबरी
Read more »
Babar Azam: बाबर ने रचा इतिहास, PSL में ऐसा महारिकॉर्ड बनाने वाले पहले बल्लेबाज बनेBabar Azam record: पीएसएल में पेशावर जाल्मी के कप्तान बाबर आजम ने एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया है जिसने फैन्स को चौंका दिया है. दरअसल
Read more »
Pahalgam Terror Attack: London की सड़कों पर आमने-सामने भारतीय-पाकिस्तानीPahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले को लेकर इंग्लैंड के लंदन में भारत-पाक के प्रवासी आमने-सामने हुए। इस दौरान दोनों देशों के प्रवासियों ने जमकर नारेबाजी की.
Read more »
India Pakistan Ceasefire: Harsh Vardhan Shringla ने बताया Deescalation के बाद क्या होगा भारत का कदमIndia Pakistan Tension: Harsh Vardhan Shringla ने NDTV से बात करते हुए इंडिया पाकिस्तान सीज़फायर के बाद भारत के वैश्विक संबंधों और पाक पर भारत के अगले कदम के बारे में बताया
Read more »
