Cabinet Meeting: केंद्र सरकार ने की पुष्टि...दिल्ली धमाका 'आतंकी घटना', कैबिनेट ने इसको लेकर पास किया प्रस्ताव

Red Fort Blast News

Cabinet Meeting: केंद्र सरकार ने की पुष्टि...दिल्ली धमाका 'आतंकी घटना', कैबिनेट ने इसको लेकर पास किया प्रस्ताव
Delhi Terror AttackModi Cabinet MeetingIndia Terrorism
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 163 sec. here
  • 25 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 141%
  • Publisher: 51%

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई सीसीएस की कैबिनेट बैठक में लाल किले के पास हुए धमाके को आतंकी घटना करार दिया गया। कैबिनेट ने इस पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई सीसीएस की कैबिनेट बैठक में लाल किले के पास हुए धमाके को आतंकी घटना करार दिया गया। कैबिनेट ने इस पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताई और दो मिनट का मौन रखा। बैठक में सरकार ने कहा कि यह कृत्य देश की शांति और एकता पर हमला है। कैबिनेट ने जांच एजेंसियों को निर्देश दिया कि दोषियों, उनके सहयोगियों और प्रायोजकों की पहचान कर जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए। सरकार ने आतंकवाद पर अपनी जीरो टॉलरेंस नीति दोहराई। आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस नीति बरकरार मंत्रिमंडल ने इस आतंकी हमले को ‘कायराना और निंदनीय’ बताया और कहा कि भारत आतंकवाद के प्रति अपनी जीरो टॉलरेंस नीति पर कायम रहेगा। सरकार ने सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क रहने और जांच में पूरी गंभीरता बरतने के निर्देश दिए। वैश्विक समर्थन के लिए आभार कैबिनेट ने दुनिया के कई देशों द्वारा व्यक्त एकजुटता और समर्थन के संदेशों की सराहना की। बैठक में कहा गया कि संकट की घड़ी में वैश्विक सहयोग भारत की दृढ़ता को और मजबूत करता है। दोषियों को सख्त सजा की चेतावनी सरकार ने जांच एजेंसियों को निर्देश दिया कि घटना में शामिल सभी आतंकियों, उनके सहयोगियों और प्रायोजकों की पहचान कर शीघ्र गिरफ्तारी की जाए। केंद्र सरकार ने भरोसा दिलाया कि राष्ट्रीय सुरक्षा और नागरिकों की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता बनी रहेगी। ये भी पढ़ें- दिल्ली में इन दो तारीखों पर धमाके की साजिश थी, घबराहट में ब्लास्ट से पहले छह घंटे कहां था उमर? भूटान से लौटते ही एक्शन में पीएम पीएम मोदी आज सुबह ही भूटान दौरे से वापस आए। इसके बाद वो एलएनजेपी अस्पताल पहुंचे। वहां उन्होंने सभी घायलों से मुलाकात की। इसके बाद ही उन्होंने एक्स पर तस्वीरें पोस्ट कर कहा था कि दोषियों पर कड़ी कारर्वाई की जाएगी। शाम साढ़े पांच बजे के करीब पीएम ने सीसीएस की बैठक की। रॉ प्रमुख को सुरक्षा सचिव का अतिरिक्त प्रभार खुफिया एजेंसी रॉ के प्रमुख पराग जैन को सुरक्षा सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। पंजाब कैडर के 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी जैन ने एक जुलाई को दो साल के कार्यकाल के लिए रिसर्च एंड एनालिसिस विंग के प्रमुख का कार्यभार संभाला था। रॉ, देश से बाहर काम करने वाली एजेंसी है। कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने बुधवार को जारी एक आदेश में कहा, सक्षम प्राधिकारी ने रॉ प्रमुख पराग जैन को कैबिनेट सचिवालय में सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपने को मंजूरी दे दी है। यह कार्यभार तत्काल प्रभाव से नियमित नियुक्ति होने तक या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो लागू रहेगा। हमले में 12 लोगों की मौत 10 नवंबर की शाम दिल्ली के लाल किले के पास हुए इस कार धमाके ने राष्ट्रीय राजधानी को दहला दिया था। घटना रेड फोर्ट मेट्रो स्टेशन के पास हुई, जब एक चलती कार में विस्फोट हो गया। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास खड़ी कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं और इलाके में अफरातफरी मच गई। इस हमले में 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई गंभीर रूप से घायल हुए। प्रमुख शहरों में सुरक्षा बढ़ी धमाके के बाद दिल्ली पुलिस, एनआईए और केंद्रीय एजेंसियों ने मिलकर जांच शुरू की। शुरुआती जांच में यह साफ हुआ कि विस्फोट में हाई-इंटेंसिटी विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया था। पुलिस ने घटना स्थल से कुछ संदिग्ध वस्तुएं और सीसीटीवी फुटेज जब्त किए। पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और प्रमुख शहरों में सुरक्षा बढ़ा दी गई। संदिग्धों की गतिविधियां और गिरफ्तारी जांच एजेंसियों को पता चला कि धमाके से पहले संदिग्ध व्यक्ति उमर दिल्ली में कई जगहों पर गया था, जिसमें कश्मीरी गेट, जामा मस्जिद और सराय काले खां जैसे इलाके शामिल हैं। पुलिस ने उसकी गतिविधियों की लोकेशन ट्रैक कर कई जगह छापेमारी की। अब तक की पूछताछ में अंतरराष्ट्रीय आतंकी नेटवर्क की भूमिका के संकेत मिले हैं।.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई सीसीएस की कैबिनेट बैठक में लाल किले के पास हुए धमाके को आतंकी घटना करार दिया गया। कैबिनेट ने इस पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताई और दो मिनट का मौन रखा। बैठक में सरकार ने कहा कि यह कृत्य देश की शांति और एकता पर हमला है। कैबिनेट ने जांच एजेंसियों को निर्देश दिया कि दोषियों, उनके सहयोगियों और प्रायोजकों की पहचान कर जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए। सरकार ने आतंकवाद पर अपनी जीरो टॉलरेंस नीति दोहराई। आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस नीति बरकरार मंत्रिमंडल ने इस आतंकी हमले को ‘कायराना और निंदनीय’ बताया और कहा कि भारत आतंकवाद के प्रति अपनी जीरो टॉलरेंस नीति पर कायम रहेगा। सरकार ने सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क रहने और जांच में पूरी गंभीरता बरतने के निर्देश दिए। वैश्विक समर्थन के लिए आभार कैबिनेट ने दुनिया के कई देशों द्वारा व्यक्त एकजुटता और समर्थन के संदेशों की सराहना की। बैठक में कहा गया कि संकट की घड़ी में वैश्विक सहयोग भारत की दृढ़ता को और मजबूत करता है। दोषियों को सख्त सजा की चेतावनी सरकार ने जांच एजेंसियों को निर्देश दिया कि घटना में शामिल सभी आतंकियों, उनके सहयोगियों और प्रायोजकों की पहचान कर शीघ्र गिरफ्तारी की जाए। केंद्र सरकार ने भरोसा दिलाया कि राष्ट्रीय सुरक्षा और नागरिकों की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता बनी रहेगी। ये भी पढ़ें- दिल्ली में इन दो तारीखों पर धमाके की साजिश थी, घबराहट में ब्लास्ट से पहले छह घंटे कहां था उमर? भूटान से लौटते ही एक्शन में पीएम पीएम मोदी आज सुबह ही भूटान दौरे से वापस आए। इसके बाद वो एलएनजेपी अस्पताल पहुंचे। वहां उन्होंने सभी घायलों से मुलाकात की। इसके बाद ही उन्होंने एक्स पर तस्वीरें पोस्ट कर कहा था कि दोषियों पर कड़ी कारर्वाई की जाएगी। शाम साढ़े पांच बजे के करीब पीएम ने सीसीएस की बैठक की। रॉ प्रमुख को सुरक्षा सचिव का अतिरिक्त प्रभार खुफिया एजेंसी रॉ के प्रमुख पराग जैन को सुरक्षा सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। पंजाब कैडर के 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी जैन ने एक जुलाई को दो साल के कार्यकाल के लिए रिसर्च एंड एनालिसिस विंग के प्रमुख का कार्यभार संभाला था। रॉ, देश से बाहर काम करने वाली एजेंसी है। कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने बुधवार को जारी एक आदेश में कहा, सक्षम प्राधिकारी ने रॉ प्रमुख पराग जैन को कैबिनेट सचिवालय में सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपने को मंजूरी दे दी है। यह कार्यभार तत्काल प्रभाव से नियमित नियुक्ति होने तक या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो लागू रहेगा। हमले में 12 लोगों की मौत 10 नवंबर की शाम दिल्ली के लाल किले के पास हुए इस कार धमाके ने राष्ट्रीय राजधानी को दहला दिया था। घटना रेड फोर्ट मेट्रो स्टेशन के पास हुई, जब एक चलती कार में विस्फोट हो गया। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास खड़ी कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं और इलाके में अफरातफरी मच गई। इस हमले में 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई गंभीर रूप से घायल हुए। प्रमुख शहरों में सुरक्षा बढ़ी धमाके के बाद दिल्ली पुलिस, एनआईए और केंद्रीय एजेंसियों ने मिलकर जांच शुरू की। शुरुआती जांच में यह साफ हुआ कि विस्फोट में हाई-इंटेंसिटी विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया था। पुलिस ने घटना स्थल से कुछ संदिग्ध वस्तुएं और सीसीटीवी फुटेज जब्त किए। पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और प्रमुख शहरों में सुरक्षा बढ़ा दी गई। संदिग्धों की गतिविधियां और गिरफ्तारी जांच एजेंसियों को पता चला कि धमाके से पहले संदिग्ध व्यक्ति उमर दिल्ली में कई जगहों पर गया था, जिसमें कश्मीरी गेट, जामा मस्जिद और सराय काले खां जैसे इलाके शामिल हैं। पुलिस ने उसकी गतिविधियों की लोकेशन ट्रैक कर कई जगह छापेमारी की। अब तक की पूछताछ में अंतरराष्ट्रीय आतंकी नेटवर्क की भूमिका के संकेत मिले हैं।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

Delhi Terror Attack Modi Cabinet Meeting India Terrorism Car Explosion Delhi Cabinet Resolution Ajit Doval Security Pm Modi Statement National Security India Anti-Terror Policy India News In Hindi Latest India News Updates लाल किला धमाका दिल्ली आतंकी हमला मोदी कैबिनेट बैठक आतंकवाद पर शून्य सहिष्णुता कार ब्लास्ट दिल्ली सुरक्षा एजेंसियां प्रधानमंत्री मोदी जांच समिति राष्ट्रीय सुरक्षा केंद्र सरकार निर्णय

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Delhi Red Fort Blast: দিল্লি পুলিশের হাত থেকে দায়িত্ব নিয়ে নিল কেন্দ্র! জঙ্গি নাশকতার তদন্তে এবার NIA, তবুও...Delhi Red Fort Blast: দিল্লি পুলিশের হাত থেকে দায়িত্ব নিয়ে নিল কেন্দ্র! জঙ্গি নাশকতার তদন্তে এবার NIA, তবুও...Delhi Blast Probe Handed Over To NIA After Amit Shah Chairs High-Level Meeting
Read more »

Dharmendra से मिलकर इमोशनल दिखे Bobby Deol, अस्पताल से निकलकर गाड़ी में छिपाए आंसूDharmendra से मिलकर इमोशनल दिखे Bobby Deol, अस्पताल से निकलकर गाड़ी में छिपाए आंसूBobby Deol Gets Emotional After Meeting Dharmendra: बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र की तबीयत को लेकर उनके फैंस से लेकर पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री चिंता में है.
Read more »

Punjab Cabinet Meeting: 14 ਨਵੰਬਰ ਨੂੰ ਹੋਵੇਗੀ ਪੰਜਾਬ ਕੈਬਨਿਟ ਦੀ ਮੀਟਿੰਗ; ਅਹਿਮ ਫ਼ੈਸਲਿਆਂ ਉਤੇ ਲੱਗੇਗੀ ਮੋਹਰPunjab Cabinet Meeting: 14 ਨਵੰਬਰ ਨੂੰ ਹੋਵੇਗੀ ਪੰਜਾਬ ਕੈਬਨਿਟ ਦੀ ਮੀਟਿੰਗ; ਅਹਿਮ ਫ਼ੈਸਲਿਆਂ ਉਤੇ ਲੱਗੇਗੀ ਮੋਹਰPunjab Cabinet Meeting: ਕੈਬਨਿਟ ਮੀਟਿੰਗ 14 ਨਵੰਬਰ ਦਿਨ ਸ਼ੁੱਕਰਵਾਰ ਨੂੰ ਸ਼ਾਮ 4 ਵਜੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਨਿਵਾਸ ਤੇ ਹੋਵੇਗੀ, ਜਿਸ ਦੀ ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਕਰਨਗੇ। ਇਸ ਮੀਟਿੰਗ ਦੌਰਾਨ ਅਹਿਮ ਫ਼ੈਸਲਿਆਂ ਉਤੇ ਮੋਹਰ ਲੱਗੇਗੀ।
Read more »

मोदी ने सुरक्षा मामलों की कैबिनेट कमेटी की बैठक ली: अमित शाह, NSA डोभाल और राजनाथ भी मौजूद, ऑपरेशन सिंदूर क...मोदी ने सुरक्षा मामलों की कैबिनेट कमेटी की बैठक ली: अमित शाह, NSA डोभाल और राजनाथ भी मौजूद, ऑपरेशन सिंदूर क...PM Narendra Modi Security Affairs Cabinet Committee Meeting Update.
Read more »

Uttarakhand Cabinet: देवभूमि के हर परिवार को मिलेगा विशिष्ट पहचान नंबर, सरकारी योजनाओं में मिलेगा लाभUttarakhand Cabinet: देवभूमि के हर परिवार को मिलेगा विशिष्ट पहचान नंबर, सरकारी योजनाओं में मिलेगा लाभउत्तराखंड कैबिनेट ने देवभूमि परिवार योजना को मंजूरी दी है, जिसके तहत राज्य के हर परिवार को एक विशिष्ट पहचान संख्या मिलेगी। इससे योजनाओं के लाभार्थियों की पहचान आसान होगी और अपात्रों को हटाने में मदद मिलेगी। आपदा प्रभावितों के लिए मुआवजा राशि भी बढ़ाई गई...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 06:06:19