'बीजेपी के लाखों लोग घूम-घूमकर हर राज्‍य में कर रहे वोट', एग्‍ज‍िट पोल के बीच राहुल गांधी का नया अटैक

Bihar Exit Poll 2025 News

'बीजेपी के लाखों लोग घूम-घूमकर हर राज्‍य में कर रहे वोट', एग्‍ज‍िट पोल के बीच राहुल गांधी का नया अटैक
Rahul Gandhi Vote TheftCongress Vs BJPElection Commission Controversy
  • 📰 News18 Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 175 sec. here
  • 15 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 111%
  • Publisher: 51%

Bihar Chunav Exit Poll Politics: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के एग्जिट पोल के बाद सियासत गरमा गई है. कांग्रेस ने आरोप लगाया कि BJP और चुनाव आयोग मिलकर ‘वोट चोरी’ कर रहे हैं. राहुल गांधी ने कहा, “लोकतंत्र की हत्या लाइव चल रही है.” कांग्रेस ने एक शख्स के तीन राज्यों में वोट डालने का सबूत दिखाया, जबकि BJP ने इसे झूठा प्रचार बताया.

नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के एग्जिट पोल के बाद सियासी बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा. जहां Axis My India के सर्वे में एनडीए की वापसी की भविष्यवाणी ने भाजपा खेमे में उत्साह भर दिया, वहीं विपक्षी दलों खासतौर पर कांग्रेस ने एग्जिट पोल के नतीजों पर ‘वोट चोरी’ का बड़ा आरोप लगाकर नई बहस छेड़ दी है.

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि भाजपा और चुनाव आयोग “मिलकर लोकतंत्र की हत्या” कर रहे हैं. उन्होंने कहा, “BJP के लाखों लोग खुलेआम अलग-अलग राज्यों में घूम-घूमकर वोट डालते हैं, और इस चोरी को छिपाने के लिए सबूत मिटा दिए जाते हैं. यह वोट चोरी व्यवस्था मोदी सरकार का नया सिस्टम है.” BJP के लाखों लोग खुलेआम अलग-अलग राज्यों में घूम-घूमकर वोट डालते हैं। और इस चोरी को छुपाने के लिए सारे सबूत मिटा दिए जाते हैं। BJP और EC मिलकर खुलेआम vote चोरी कर रहे हैं – लोकतंत्र की हत्या लाइव चल रही है। https://t.co/3VD9fnI67f pic.twitter.com/rOZAbeU4o5 — Rahul Gandhi November 12, 2025 पढ़ें- SIR ने पकड़ी गिरफ्तार; 12 राज्यों और UTs में 3.7 करोड़ से अधिक फॉर्म वोटर्स को बांटे गए, चुनाव आयोग ने बताया कांग्रेस का दावा- एक शख्स ने तीन राज्यों में किया वोट कांग्रेस ने अपने आधिकारिक हैंडल से एक शख्स का नाम जारी करते हुए दावा किया कि ‘अजीत झा’ नामक व्यक्ति ने हरियाणा, दिल्ली और अब बिहार चुनाव में वोट डाला है. पार्टी ने कहा कि अजीत झा के पिता मिथिलेश झा के भी तीन वोटर आईडी हैं. कांग्रेस ने इसे “वोट चोरी का ठोस सबूत” बताते हुए कहा, “यह चुनाव आयोग की वोट चोरी व्यवस्था है आदमी एक, वोट तीन.” कांग्रेस प्रवक्ताओं ने कहा कि राहुल गांधी ने इस ‘वोट चोरी’ सिस्टम का पर्दाफाश अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहले ही कर दिया था, और अब यह ‘सबके सामने खुलकर आ गया है’. राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की हत्या लाइव चल रही है दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए राहुल गांधी ने कहा, “BJP और EC खुलेआम वोट चोरी कर रहे हैं. लोकतंत्र की हत्या लाइव चल रही है.” उन्होंने कहा कि यह कोई आरोप नहीं बल्कि ठोस वास्तविकता है और जल्द ही कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर चुनाव आयोग और अदालत दोनों के दरवाजे खटखटाएगी. ये अजीत झा हैं अजीत ने हरियाणा चुनाव, दिल्ली चुनाव और अब बिहार चुनाव में वोट किया है। अजीत झा के पिता मिथिलेश झा के भी 3 वोटर आईडी हैं। ये है नरेंद्र मोदी और चुनाव आयोग की ‘वोट चोरी व्यवस्था’- आदमी 1 वोट 3 इसी ‘वोट चोरी व्यवस्था’ का पर्दाफाश नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi… pic.twitter.com/sAJ4sxn5Xt — Congress November 12, 2025 राहुल ने यह भी कहा कि यह कोई अलग-थलग घटना नहीं, बल्कि एक ‘ऑर्गनाइज्ड वोट रिप्लिकेशन सिस्टम’ है. इसमें एक ही व्यक्ति को अलग-अलग राज्यों में वोट डालने की अनुमति दी जा रही है. बीजेडी सांसद सुलता देव ने भी उठाए सवाल ओडिशा की बीजेडी सांसद सुलता देव ने भी राहुल गांधी के आरोपों का समर्थन किया. उन्होंने कहा- हमने वोट चोरी का मुद्दा पहले भी उठाया था. एडीआर की रिपोर्ट कहती है कि ओडिशा के 18वें संसदीय क्षेत्र में लगभग 12% अतिरिक्त वोट डाले गए. हमें CCTV फुटेज और वीवीपैट डेटा दिखाइए. यह वोट चोरी साबित हो चुका है. सुलता देव ने यह भी आरोप लगाया कि कई सीटों पर मतगणना के दौरान 11% से 30% तक का अंतर आया है, जो गंभीर सवाल उठाता है. राहुल गांधी करें होमवर्क-BJP का पलटवार कांग्रेस के इन आरोपों पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी. दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा- कर्नाटक में जब उन्होंने वोट चोरी की बात कही थी, तब भी सबूत नहीं दे पाए थे. राहुल गांधी हर चुनाव के बाद बेतुके आरोप लगाते हैं. उन्हें अपने होमवर्क पर ध्यान देना चाहिए. उन्होंने दावा किया कि चुनाव आयोग पूरी तरह निष्पक्ष तरीके से काम कर रहा है और ऐसे झूठे आरोपों से जनता को गुमराह नहीं किया जा सकता. एग्जिट पोल के बाद क्यों बढ़ा बवाल Axis My India के एग्जिट पोल में एनडीए को 121 से 141 सीटें, जबकि महागठबंधन को 98 से 118 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है. इसके साथ ही कई एग्जिट पोल में NDA की सरकार बनती दिख रही है. राहुल गांधी के आरोप उसी दिन सामने आए जब ये आंकड़े सार्वजनिक हुए. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि कांग्रेस का यह “वोट चोरी” अभियान पोस्ट-पोल नैरेटिव सेट करने की रणनीति का हिस्सा है, ताकि हार की स्थिति में एक राजनीतिक तर्क पहले से तैयार रहे.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 Hindi /  🏆 13. in İN

Rahul Gandhi Vote Theft Congress Vs BJP Election Commission Controversy Bihar Election Row Bihar Chunav बिहार एग्जिट पोल 2025 राहुल गांधी वोट चोरी कांग्रेस आरोप BJP EC पर आरोप बिहार चुनाव विवाद बिहार चुनाव

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Bihar Politics: पहले चरण में NDA को बढ़त के संकेत, महागठबंधन और पीके की पार्टी के लिए नई चुनौतीBihar Politics: पहले चरण में NDA को बढ़त के संकेत, महागठबंधन और पीके की पार्टी के लिए नई चुनौतीBihar vidhan Sabha chunav 2025 बिहार में पहले चरण के मतदान में 64.
Read more »

दूसरे फेज की 122 सीटों पर प्रचार का आखिरी दिन: मोदी बोले- विपक्ष को पहले फेज में 65 वोल्ट का झटका; तेजप्रता...दूसरे फेज की 122 सीटों पर प्रचार का आखिरी दिन: मोदी बोले- विपक्ष को पहले फेज में 65 वोल्ट का झटका; तेजप्रता...Bihar Election 2025 LIVE Update; PM Modi Rahul Gandhi Amit Shah Tejashwi Yadav | BJP JDU RJD Congress
Read more »

Bihar Exit Polls Result: शाम 6 बजे के बाद आएंगे एग्जिट पोल के नतीजे, नीतीश या तेजस्वी किसकी लगेगी लॉटरी?Bihar Exit Polls Result: शाम 6 बजे के बाद आएंगे एग्जिट पोल के नतीजे, नीतीश या तेजस्वी किसकी लगेगी लॉटरी?- bihar exit polls live result 2025 jdu bjp rjd congress nitish kumar vs tejashwi yadav
Read more »

Bihar Elections 2025 Exit Poll: तेजस्वी की बातों से जनता पर क्या पड़ा असर?Bihar Elections 2025 Exit Poll: तेजस्वी की बातों से जनता पर क्या पड़ा असर?Bihar Elections 2025 Exit Poll: बिहार की आर्थिक स्थिति पर चर्चा करते हुए यह भी कहा गया कि राज्य की प्रति व्यक्ति आय देश की औसत से एक-तिहाई है.
Read more »

17 एजेंसियों के सर्वे में NDA की सरकार: 154 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत, महागठबंधन को 83 सीटें; PK की जन सुरा...17 एजेंसियों के सर्वे में NDA की सरकार: 154 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत, महागठबंधन को 83 सीटें; PK की जन सुरा...Bihar Exit Poll Results 2025; Nitish Kumar JDU BJP RJD | NDA Congress Jan Suraaj Seats
Read more »

Bihar Exit Pole: तेजस्वी फेल, राहुल गांधी फ्लाप! ओपिनियन से एग्जिट पोल तक के आकलन में क्यों दिख रहा विरोधाभ...Bihar Exit Pole: तेजस्वी फेल, राहुल गांधी फ्लाप! ओपिनियन से एग्जिट पोल तक के आकलन में क्यों दिख रहा विरोधाभ...Bihar Election Exit Poll: बिहार चुनाव 2025 के एग्जिट पोल में एनडीए और नीतीश कुमार की वापसी तय दिख रही है, जबकि तेजस्वी यादव, राहुल गांदी और प्रशांत किशोर पिछड़ गए हैं.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 15:50:41