Canada-India Ties: शीर्ष पुलिस अफसर बोले- भारतीय एजेंटों से खतरा नहीं, क्या और मजबूत हो रहे भारत-कनाडा संबंध?

Rcmp Commissioner Mike Duheme News

Canada-India Ties: शीर्ष पुलिस अफसर बोले- भारतीय एजेंटों से खतरा नहीं, क्या और मजबूत हो रहे भारत-कनाडा संबंध?
India-Canada RelationsMark Carney India VisitNo Threat To Canadians
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 42 sec. here
  • 17 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 72%
  • Publisher: 51%

India-Canada Relations: कनाडा और भारत के बीच लंबे समय से चली आ रही तल्खी अब पूरी तरह खत्म होती नजर आ रही है। हाल ही में कनाडाई प्रधानमंत्री मार्क कार्नी की भारत यात्रा के

India-Canada Relations : कनाडा और भारत के बीच लंबे समय से चली आ रही तल्खी अब पूरी तरह खत्म होती नजर आ रही है। हाल ही में कनाडा ई प्रधानमंत्री मार्क कार्नी की भारत यात्रा के बाद अब कनाडा की सुरक्षा एजेंसी 'रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस' के कमिश्नर का एक बड़ा बयान सामने आया है। इसे अब भारत के लिए एक बड़ी कूटनीतिक जीत माना जा रहा है। पिघल चुकी है भारत- कनाडा के रिश्तों में जमी बर्फ भारत और कनाडा के रिश्तों में जमी बर्फ अब पूरी तरह पिघल चुकी है। कनाडा ई प्रधानमंत्री मार्क कार्नी की सफल भारत यात्रा के ठीक बाद अब कनाडा की राष्ट्रीय पुलिस सेवा ने भारत पर लगे गंभीर आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। पुलिस कमिश्नर माइक डुहेम ने साफ-साफ कहा है कि वर्तमान में कनाडा में रहने वाले लोगों को भारत सरकार के किसी भी एजेंट से कोई खतरा नहीं है। पुलिस कमिश्नर माइक डुहेम ने कहा कि अभी हमारे पास ऐसा कोई रिकॉर्ड नहीं है जो किसी भी विदेशी संस्था की भूमिका का प्रमाण देता हो। संबंधित फाइलों में ऐसे कई लोगों के नाम हैं जो लोगों को डराने और परेशान करने में शामिल हैं। हालांकि, ये लोग किसी विदेशी संस्था या किसी देश से संबंधित हैं, इसका हमारे पास कोई सबूत नहीं है। कनाडा ई अधिकारियों के अचानक बदले सुर एक समय था जब पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के कार्यकाल के दौरान कनाडा ने सीधे तौर पर हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के तार भारतीय एजेंसियों से जोड़े थे। लेकिन अब कमिश्नर माइक डुहेम के सुर बदले हुए हैं। अब उन्होंने कहा कि फिलहाल जो कड़ियां हमारे सामने हैं, वे किसी विदेशी संस्था या भारत सरकार से नहीं जुड़ रही हैं। उन्होंने यह भी माना कि 2024 में उन्होंने जो बयान दिए थे, वे उस समय की सीमित जांच पर आधारित थे, लेकिन आज की स्थिति और साक्ष्य बिल्कुल अलग हैं। यह भी पढ़ें: Exclusive: 'ईरान के पास दो-तीन साल तक जंग जारी रखने की ताकत.

..': सर्वोच्च नेता के भारत में विशेष प्रतिनिधि बिश्नोई गैंग और उगाही के सच पर बड़ा खुलासा कनाडा के सरे, ब्रैम्पटन और कैलगरी जैसे शहरों में पिछले काफी समय से हो रही उगाही की घटनाओं में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम उछाला जा रहा था। इस पर कमिश्नर ने कहा कि हर मामले को सीधे बिश्नोई गैंग से जोड़ना गलत है। कई अपराधी केवल खौफ पैदा करने के लिए इस नाम का इस्तेमाल कर रहे हैं। सबसे अहम बात यह कि कनाडा के जांच एजेंसियों को ऐसे कोई ठोस सबूत नहीं मिले हैं जो इन आपराधिक गतिविधियों का संबंध भारत सरकार से जोड़ते हों। भारतीय राजनयिकों की कनाडा वापसी को लेकर पुलिस कमिश्नर ने आश्वस्त किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस हर तरह की धमकी पर बारीकी से नजर रख रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे बिना डरे पुलिस को रिपोर्ट करें। कनाडा की टॉप पुलिसिंग बॉडी का यह बयान इस बात की तस्दीक करता है कि दोनों देशों के रिश्तों में अब नया सवेरा हो चला है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

India-Canada Relations Mark Carney India Visit No Threat To Canadians Indian Government Agents Bishnoi Gang Extortion Canada Transnational Repression Indo-Canadian Diplomatic Thaw World News In Hindi World News In Hindi World Hindi News कनाडा कनाडा के प्रधानमंत्री कनाडा और भारत के रिश्ते कनाडा भारत कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

India Oil Update: भारत के पास कितने दिनों का बचा है पेट्रोल? संसदीय समिति की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासाIndia Oil Update: भारत के पास कितने दिनों का बचा है पेट्रोल? संसदीय समिति की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासापश्चिम एशिया में तनाव के बीच, संसदीय समिति ने भारत की ऊर्जा सुरक्षा पर चिंता जताई है। रिपोर्ट के अनुसार, रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार SPR परियोजनाओं की प्रगति धीमी है और बजट का उपयोग भी कम हो रहा है।
Read more »

LPG ATM India: देश में खुल गया पहला LPG एटीएम, खाली सिलेंडर लाओ... मिनट में भरा लेकर जाओ!LPG ATM India: देश में खुल गया पहला LPG एटीएम, खाली सिलेंडर लाओ... मिनट में भरा लेकर जाओ!LPG ATM In India: मिडिल-ईस्ट टेंशन के चलते भारत में एलपीजी गैस की किल्लत के बीच भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन ने बड़ा कदम उठाया है और दिल्ली से सटे गुरुग्राम में पहला LPG ATM शुरू किया है.
Read more »

घरेलू फ्लाइट्स में 60% सीटें बगैर एक्‍स्‍ट्रा चार्ज के मिलेंगी: बच्‍चा अडॉप्‍ट करने पर मिलेगी 12 हफ्ते मैटर...घरेलू फ्लाइट्स में 60% सीटें बगैर एक्‍स्‍ट्रा चार्ज के मिलेंगी: बच्‍चा अडॉप्‍ट करने पर मिलेगी 12 हफ्ते मैटर...Latest Current Affairs 2026: 12 weeks maternity leave for adoption in India. Follow Dainik Bhaskar for more updates. India to implement new maternity leave policy for adoptive parents.
Read more »

भास्कर अपडेट्स: पहलगाम हमले में मारे गए व्यक्ति की बेटी को नौकरी मिलीभास्कर अपडेट्स: पहलगाम हमले में मारे गए व्यक्ति की बेटी को नौकरी मिलीbreaking news hindi, breaking news today, breaking news today bhopal, breaking news live, breaking news headlines, breaking news in india today, breaking news india in hindi, breaking news india sports
Read more »

सरकार बोली- ऑनलाइन सिलेंडर बुकिंग बढ़कर 94% तक पहुंची: पैनिक बुकिंग में कमी; अमेरिका से LPG की सप्लाई हो रह...सरकार बोली- ऑनलाइन सिलेंडर बुकिंग बढ़कर 94% तक पहुंची: पैनिक बुकिंग में कमी; अमेरिका से LPG की सप्लाई हो रह...Global test for world, India not untouched; LPG a concern due to war. Follow Latest Updates.
Read more »

भास्कर अपडेट्स: वकील पर हुए हमले के मामले में पुलिस की निष्क्रियता के विरोध में काम बंद करने का आह्वानभास्कर अपडेट्स: वकील पर हुए हमले के मामले में पुलिस की निष्क्रियता के विरोध में काम बंद करने का आह्वानbreaking news hindi, breaking news today, breaking news today bhopal, breaking news live, breaking news headlines, breaking news in india today, breaking news india in hindi, breaking news india sports
Read more »



Render Time: 2026-04-02 06:25:13