India Oil Update: भारत के पास कितने दिनों का बचा है पेट्रोल? संसदीय समिति की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

Strategic Petroleum Reserves India News

India Oil Update: भारत के पास कितने दिनों का बचा है पेट्रोल? संसदीय समिति की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
Energy Security IndiaParliamentary Committee ReportPetroleum Ministry
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 108 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 77%
  • Publisher: 53%

पश्चिम एशिया में तनाव के बीच, संसदीय समिति ने भारत की ऊर्जा सुरक्षा पर चिंता जताई है। रिपोर्ट के अनुसार, रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार SPR परियोजनाओं की प्रगति धीमी है और बजट का उपयोग भी कम हो रहा है।

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच देश की ऊर्जा सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय से जुड़ी संसदीय स्थायी समिति ने अपनी ताजा रिपोर्ट में रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार परियोजनाओं की धीमी प्रगति और बजट उपयोग में कमी पर सवाल उठाए हैं। समिति ने कहा है कि वैश्विक हालात को देखते हुए देश में 90 दिनों की खपत के बराबर पेट्रोलियम उत्पादों का भंडार होना चाहिए। जबकि हाल ही में पेट्रोलियम मंत्रालय ने संसद को बताया है कि देश के पास 9.

5 दिनों का एसपीआर है और सरकारी तेल कंपनियों के पास 64.5 दिनों का भंडार है यानी कुल 74 दिनों का भंडार है। कितने दिन का बचा है पेट्रोल? समिति ने कहा है कि, 'भारत में फिलहाल विशाखापत्तनम, मंगलुरु और पाडुर में 53.3 लाख मैट्रिक टन क्षमता के रणनीतिक भंडार मौजूद हैं, जिनका संचालन भारतीय रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार लिमिटेड कर रही है। ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए 8 जुलाई 2021 को फेज-दो के तहत ओडिशा के चांदीखोल और कर्नाटक के पाडुर में 65 लाख एमएमटी क्षमता के दो नए भंडार बनाने को मंजूरी दी गई थी, लेकिन करीब पांच साल बाद भी इन परियोजनाओं में अपेक्षित प्रगति नहीं हो पाई है।' अचरच की बात यह है कि पूर्व में कई बार एसपीआर की जरुरत पर संसदीय समिति की तरफ से याद दिलाने के बावजूद इसकी प्रगति बहुत ही सुस्त है। हालात यह है कि जितना बजटीय आवंटन हो रहा है उसका महज दस फीसद ही खर्च हो पा रहा है। पश्चिम एशिया संकट पश्चिम एशिया का मौजूदा संकट बताता है कि अगर रणनीतिक भंडार पर तेजी से काम हुआ होता तो आज देश की ऊर्जा सुरक्षा से जुड़ी चिंताएं कम होती। रिपोर्ट के मुताबिक, इन परियोजनाओं के लिए बजटीय आवंटन लगातार घटाया गया है और वास्तविक खर्च बेहद कम रहा है। वित्त वर्ष 2023-24 में 508 करोड़ रुपये के बजट अनुमान को संशोधित कर 40 करोड़ रुपये कर दिया गया, जबकि कोई खर्च नहीं हो सका। 2024-25 में 408 करोड़ रुपये से घटाकर 30 करोड़ रुपये किया गया, जिसमें केवल 17.25 करोड़ रुपये खर्च हुए। वहीं 2025-26 में 100 करोड़ रुपये के बजट को घटाकर 20 करोड़ रुपये किया गया, जिसमें 14.54 करोड़ रुपये ही खर्च हुए। बजट में कितना हिस्सा? 2026-27 के लिए भी केवल 20 करोड़ रुपये का प्राविधान रखा गया है। समिति ने कहा कि बजट अनुमानों को बार-बार कम करने की प्रवृत्ति से बचना चाहिए और परियोजनाओं को तेजी से जमीन पर उतारा जाना चाहिए। खासकर पाडुर-दो परियोजना में पीपीपी मॉडल के तहत बोली प्रक्रिया और अन्य चरणों में देरी के कारण तय समय पर फंड का उपयोग नहीं हो सका। समिति ने मंत्रालय को सलाह दी है कि वह यथार्थवादी और जरूरत आधारित बजट अनुमान तैयार करे, जिसमें भूमि अधिग्रहण, परियोजना की तैयारी और अनुबंधीय माइलस्टोन को ध्यान में रखा जाए। साथ ही, रणनीतिक महत्व की परियोजनाओं में आवंटित धन का पूरा उपयोग सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया है। रिपोर्ट में यह भी सुझाव दिया गया है कि देश में जहां भी भौगोलिक परिस्थितियां अनुकूल हों, वहां और अधिक भूमिगत भंडार बनाने की संभावनाएं तलाशी जाएं।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Energy Security India Parliamentary Committee Report Petroleum Ministry Oil Reserves Chandikhol SPR Padur SPR Budget Utilization West Asia Tension Indian Oil Storage

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

भास्कर अपडेट्स: तकनीकी खराबी के कारण एयर इंडिया की न्यूयॉर्क-दिल्ली फ्लाइट आयरलैंड डायवर्टभास्कर अपडेट्स: तकनीकी खराबी के कारण एयर इंडिया की न्यूयॉर्क-दिल्ली फ्लाइट आयरलैंड डायवर्टbreaking news hindi, breaking news today, breaking news today bhopal, breaking news live, breaking news headlines, breaking news in india today, breaking news india in hindi, breaking news india sports
Read more »

वर्ल्ड अपडेट्स: नाइजीरिया में बम धमाकों में दर्जनों की मौत, कई घायलवर्ल्ड अपडेट्स: नाइजीरिया में बम धमाकों में दर्जनों की मौत, कई घायलInternational Breaking News Headlines Update; Dainik Bhaskar Breaking News Headlines Today, and World Latest Pictures Videos, Pictures, and More From Dainik Bhaskar.
Read more »

Iran-Israel/America War: यूएई और दुबई एयरपोर्ट बंद, फुजैराह और शाह ऑयल डिपो पर हमलाIran-Israel/America War: यूएई और दुबई एयरपोर्ट बंद, फुजैराह और शाह ऑयल डिपो पर हमला- uae and dubai airport shut again fujarah and shah oil depots again hit 2
Read more »

पांच दिन बादल छाएंगे, 20-21 को बारिश की संभावना: दिन-रात के तापमान चल रहे सामान्य से ऊपर, रात में हवाएं दे ...पांच दिन बादल छाएंगे, 20-21 को बारिश की संभावना: दिन-रात के तापमान चल रहे सामान्य से ऊपर, रात में हवाएं दे ...Kanpur weather update: Day and night temperatures are above normal. Follow Dainik Bhaskar for latest updates.
Read more »

भास्कर अपडेट्स: महात्मा गांधी पर अपमानजनक टिप्पणी पर कार्रवाई की मांग की याचिका, हाइकोर्ट ने नोटिस जारी कियाभास्कर अपडेट्स: महात्मा गांधी पर अपमानजनक टिप्पणी पर कार्रवाई की मांग की याचिका, हाइकोर्ट ने नोटिस जारी कियाbreaking news hindi, breaking news today, breaking news today bhopal, breaking news live, breaking news headlines, breaking news in india today, breaking news india in hindi, breaking news india sports
Read more »

भास्कर अपडेट्स: दिल्ली के पालम मेट्रो स्टेशन के पास बनी इमारत में आग, लोगों के फंसे होने की आशंका, फायर ब्र...भास्कर अपडेट्स: दिल्ली के पालम मेट्रो स्टेशन के पास बनी इमारत में आग, लोगों के फंसे होने की आशंका, फायर ब्र...breaking news hindi, breaking news today, breaking news today bhopal, breaking news live, breaking news headlines, breaking news in india today, breaking news india in hindi, breaking news india sports
Read more »



Render Time: 2026-04-02 11:29:59