LPG ATM In India: मिडिल-ईस्ट टेंशन के चलते भारत में एलपीजी गैस की किल्लत के बीच भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन ने बड़ा कदम उठाया है और दिल्ली से सटे गुरुग्राम में पहला LPG ATM शुरू किया है.
मिडिल-ईस्ट में युद्ध का असर दुनिया में तेल और गैस संकट के रूप में देखने को मिला है. भारत की बात करें, तो बीते कुछ दिनों में खासतौर पर एलपीजी की किल्लत देखने को मिली है. सप्लाई में रुकावट की चिंता से गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें नजर आईं.
इस बीच गुरुग्राम में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने एलपीजी एटीएम की शुरुआत कर बड़ी राहत दी है. इसे एक पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किया गया है. और पढ़ेंऐसे समय में जबकि देश एलपीजी सप्लाई अनिश्चितताओं से जूझ रही है, सरकार ने भी आनन-फानन में तमाम LPG Rule Change कर दिए हैं. इनमें गैस सिलेंडर की बुकिंग की टाइमलाइन में बढ़ोतरी से लेकर एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में इजाफा तक शामिल है. हालांकि, संकट के बीच सरकार के आदेश के तहत तेल कंपनियों ने अपना एलपीजी उत्पादन बढ़ाया है. इस बीच इस सेक्टर की दिग्गज कंपनी बीपीसीएल ने नई पहल की है और गुरुग्राम में एलपीजी एटीएम शुरू किया है, जो यूजर्स को मिनटों गैस मुहैया कराती है. गुरुग्राम में यहां खुला एलपीजी एटीएमएलपीजी एटीएम Gurugram में सोहना के सेक्टर-33 स्थित एक रेजिडेंशियल टाउनशिप में स्थापित किया गया है. यह ऑटोमैटिक एलपीजी वेंडिंग सिस्टम लोगों के खाली सिलेंडरों को भरे हुए, हल्के कंपोजिट सिलेंडरों से 2-3 मिनट में बदलने की सुविधा मुहैया कराता है. यह वेंडिंग मशीन हफ्ते के सातों दिन और 24 घंटे चालू रहती है और पूरी तरह से डिजिटल और संपर्क रहित प्रोसेस है. Advertisement इसके लिए यूजर को अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करना होता है, इसके बाद इस नंबर पर एक वन टाइम पासवर्ड आएगा, जिसे डालकर पुष्टि करनी होगी. इसके अलावा अपने सिलेंडर पर मौजूद बारकोड या क्यूआर कोड को भी स्कैन करना होगा.खाली लाओ, भरा लेकर जाओUPI, Credit Card, Debit Card या फिर नेट बैंकिंग के जरिए इसका पेमेंट करने की सुविधा मिलती है. इस प्रोसेस के तहत सिस्टम एक भरा हुआ सिलेंडर जारी करता है, जबकि खाली सिलेंडर को अपने पास रखता है. यहां बता दें कि लोहे के सिलेंडर की जगह एलपीजी एटीएम कंपोजिट सिलेंडर देता है, जो पारंपरिक सिलेंडरों की तुलना में काफी हल्का होता है. जहां घरेलू गैस सिलेंडर का गैस समेत वजह 31 किलो होता है, तो वहीं फाइबर बेस्ड इस नए सिलेंडरों का वजन करीब 15 किलो रहता है.ऑटोमैटिक होती है सप्लाईइस LPG ATM मशीन की क्षमता करीब 10 गैस सिलेंडर की है. इसके अलावा इसमें ऐसा सिस्टम लगा हुआ है, जो मशीन में एलपीजी स्टॉक कम होने की स्थिति में आस-पास की गैस एजेंसियों को अलर्ट करता है, जिससे कि समय पर गैस की आपूर्ति हो जाती है. BPCL की एलपीजी एटीएम पहला का उद्देश्य देश में नए LPG विकल्पों को बढ़ावा देने के साथ ही गैस एजेंसियों पर यूजर्स की निर्भरता को कम करना है. बिजनेस टुडे की रिपोर्ट में अधिकारियों के हवाले से कहा गया है कि यह पायलट प्रोजेक्ट सप्लाई को सुचारू रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. यहां से मिले वाले कंपोजिट सिलेंडर ले जाना भी आसान है और इसका यूज भी सुरक्षित है. ---- समाप्त ---- ये भी देखें
#LPGATM Good News In LPG Crisis LPG ATM LPG ATM India Gurgaon LPG Vending Machine BPCL LPG Crisis Bpcl Gas Atm 24X7 Gas Vending India Composite Lpg Cylinders India Lpg Refill Machine How It Works Gurugram Gas Atm Pilot Project India Fuel Tech Innovation Lpg Supply Solution India Utility News Utility News In Hindi Utility Photo एलपीजी एटीएम गुरुग्राम एलपीजी एटीएम एलपीजी संकट यूटिलिटी न्यूज यूटिलिटी न्यूज इन हिंदी यूटिलिटी फोटो
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
LPG Cylinder Crisis: PNG वालों को LPG नहीं मिलेगी, छोड़ें कनेक्शन वरना कार्रवाई!LPG Gas Cylinder Crisis: ईरान के साथ इजरायल और अमेरिका की जंग ना सिर्फ मिडिल ईस्ट बल्कि भारत (LPG Cylinder Shortage In India) समेत पूरी दुनिया पर असर डाल रही है। इस जंग की वजह से मिडिल ईस्ट से होने वाली कच्चे तेल और गैस की सप्लाई प्रभावित हो रही है। होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz LNG Supply) के रास्ते दुनिया के 20 प्रतिशत कच्चे तेल की सप्लाई...
Read more »
LPG Crisis: एलपीजी की कमी जल्द होगी पूरी, ‘शिवालिक’ जहाज के बाद आज ‘नंदा देवी’ पहुंचेगा भारतLPG Crisis: एलपीजी की कमी जल्द होगी पूरी, ‘शिवालिक’ जहाज के बाद आज ‘नंदा देवी’ पहुंचेगा भारत LPG Crisis solve soon as Nanda Devi Reaching India after Shivalik देश
Read more »
होर्मुज से 'नंदा देवी' जहाज भी भारत लौटा, लाया 47 हजार मीट्रिक टन LPGसोमवार को LPG टैंकर 'शिवालिक' गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह पर 46,000 मीट्रिक टन से ज़्यादा लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस लेकर पहुंचा था.
Read more »
'LPG बुकिंग के लिए स्कैम लिंक्स के झांसे में न आएं', सप्लाई की चिंताओं के बीच दिल्ली पुलिस की चेतावनीपश्चिम एशिया में संघर्ष के कारण LPG आपूर्ति बाधित होने की आशंका के बीच दिल्ली पुलिस ने लोगों को साइबर ठगों से सावधान रहने की चेतावनी दी है।
Read more »
LPG उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर; बिहार में सिलिंडर बुकिंग का नियम बदला, लागू हुआ 25-45 दिन का सिस्टमLPG Booking in Bihar: बिहार में घरेलू गैस सिलिंडर बुकिंग के लिए नए नियम जारी किए गए हैं। शहरी उपभोक्ता 25 दिन बाद और ग्रामीण उपभोक्ता 45 दिन बाद बुकिंग कर सकेंगे।
Read more »
LPG सिलेंडर की कमी पर अक्षय कुमार ने दिया रिएक्शन: पत्नी ट्विंकल ने 2 इंडक्शन ऑर्डर किए, कहा- अभी तक तो कोई...Akshay Kumar says Wife Twinkle Khanna Ordered 2 Induction Stoves Amid LPG Crisis
Read more »
