CSK के अनकैप्ड ऑलराउंडर ने मचाया धमाल, 7 विकेट लेकर विजय हजारे में बिखेरा जलवा

Vijay Hazare Trophy News

CSK के अनकैप्ड ऑलराउंडर ने मचाया धमाल, 7 विकेट लेकर विजय हजारे में बिखेरा जलवा
CSKRamakrishna GhoshMaharashtra
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 106 sec. here
  • 7 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 60%
  • Publisher: 51%

Vijay Hazare Trophy: रामकृष्ण घोष को सीएसके ने आईपीएल 2026 के लिए रिटेन किया था. उन्होंने अब विजय हजारे ट्रॉफी में हिमाचल प्रदेश के खिलाफ धमाल मचाया दिया है.

" Vijay Hazare Trophy : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले ही भारत के अनकैप्ड खिलाड़ियों ने धमाल मचाना शुरू कर दिया है. विजय हजारे ट्रॉफी में चेन्नई सुपर किंग्स के अनकैप्ड गेंदबाज ने गेंद के साथ तूफान मचा दिया है.

29 वर्षीय दाएं हाथ के मिडियम पेसर बॉलर रामकृष्ण घोष ने महाराष्ट्र और हिमाचल प्रदेश के बीच खेले जा रहे मुकाबले में 7 विकेट लेकर तहलका मचा दिया है. विजय हजारे ट्रॉफी के ग्रुप सी का मुकाबला जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम पर खेला जा रहा है. इस मैच में महाराष्ट्र के नासिक के रहने वाले रामकृष्ण घोष ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. Advertisment रामकृष्ण घोष ने चटकाए 7 विकेट इस मुकाबले में हिमाचल प्रदेश की टीम पहले बल्लेबाजी करने के लिए आई. रामकृष्ण घोष ने इस दौरान टीम के टॉप ऑर्डर को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया. उन्होंने शुरुआत के 4 बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया. इसके बाद उन्होंने अपने अंतिम ओवरों में लास्ट के तीन खिलाड़ियों को पवेलियन की राह दिखाकर अपने 7 विकेट पूरे किए. 🚨 7 WICKETS FOR RAMAKRISHNA GHOSH...!!!! 🥶🔥The CSK boy, Ramakrishna Ghosh took 7 for 42 runs from 9.4 overs against Himachal Pradesh in Vijay Hazare Trophy. pic.twitter.com/1KzWrPghXv — Johns. December 29, 2025 घोष ने इन बल्लेबाजों का किया शिकार रामकृष्ण घोष ने 9.4 ओवर में 4.34 की इकॉनमी के साथ कुल 42 रन दिए और 7 विकेट चटकाए. उन्होंने इनेश महाजन , अंकित केलाशी , एकांत सेन कप्तान मृदुल सुरोच , नितिन शर्मा , वैभव अरोड़ा और रोहित शर्मा को अपना शिकार बनाया है. घोष के इस शानदार बॉलिंग प्रदर्शन के दम पर महाराष्ट्र ने हिमाचल प्रदर्शन को 49.4 ओवर में 270 रनों पर ऑलआउट कर दिया. GHOST mode 🔛💥#VijayHazareTrophy #WhistlePodu pic.twitter.com/DkJUYO4KNQ — Chennai Super Kings December 29, 2025 CSK ने किया था घोष को रिटेन आपको बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2025 में ऑलराउंडर रामकृष्ण घोष को 30 लाख रुपये में खरीदा था. इसके बाद उन्होंने आईपीएल 2026 के लिए घोष को उन 16 खिलाड़ियों में शामिल किया था, जिनको उन्होंने रिटेन किया था. उन्होंने सीएसके के लिए अभी तक कोई भी मुकाबला नहीं खेला है, अब विजय हजारे में धमाल मचाने के बाद उन्होंने आईपीएल में भी मौका मिलने की उम्मीद है. इस लक्ष्य का पीछा करते हुए महाराष्ट्र ने अब तक 25 ओवर में 4 विकेट गंवाकर 103 रन बना लिए हैं. हिमाचल प्रदेश पर जीत दर्ज करने के लिए अब महाराष्ट्र को 25 ओवर में 169 रनों की जरूरत है, जबकि हिमाचल को जीत हासिल करने के लिए 6 विकेट चाहिए. ये खबर भी पढ़ें : IND vs NZ: भारत को वनडे सीरीज से पहले बड़ा झटका, 3 खिलाड़ी हो सकते हैं टीम से बाहर "

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

CSK Ramakrishna Ghosh Maharashtra Himachal Pradesh

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

CSK ने आईपीएल 2026 की मिनी ऑक्शन में मैथ्यू शॉर्ट को खरीदा, शानदार प्रदर्शन से फैंस उत्साहितCSK ने आईपीएल 2026 की मिनी ऑक्शन में मैथ्यू शॉर्ट को खरीदा, शानदार प्रदर्शन से फैंस उत्साहितआईपीएल 2026 की मिनी ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने मैथ्यू शॉर्ट को 1.50 करोड़ में खरीदा। शॉर्ट बिग बैश लीग 2025-26 में एडिलेड स्ट्राइकर के लिए खेल रहे हैं और टीम के कप्तान भी हैं। ब्रिस्बेन हीट के खिलाफ 39 गेंदों में 63 रन बनाए और 2 विकेट भी लिए। उनके शानदार प्रदर्शन को देखते हुए सीएसके के फैंस उत्साहित हैं, हालांकि एडिलेड यह मैच हार गई।
Read more »

CSK से ऑक्शन में हो गई बड़ी गलती, जिस खिलाड़ी को ऐसे ही जाने दिया उसी ने मचाया बवाल, फिर खेली तूफानी पारीCSK से ऑक्शन में हो गई बड़ी गलती, जिस खिलाड़ी को ऐसे ही जाने दिया उसी ने मचाया बवाल, फिर खेली तूफानी पारीहाल ही में जब आईपीएल का ऑक्शन हुआ था तो सीएसके ने न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे को नहीं खरीदा। अब ये खिलाड़ी कमाल का प्रदर्शन कर रहा है।
Read more »

गेंदबाजों के लिए साल का सबसे खतरनाक दिन, एक दो नहीं 22 बल्लेबाजों ने ठोक डाली सेंचुरी, विजय हजारे में बना स...गेंदबाजों के लिए साल का सबसे खतरनाक दिन, एक दो नहीं 22 बल्लेबाजों ने ठोक डाली सेंचुरी, विजय हजारे में बना स...- vijay hazare trophy opens with 22 centuries vaibhav suryavanshi with rohit sharma and virat kohli dazzle
Read more »

गेंदबाजों के लिए साल का सबसे खतरनाक दिन, एक दो नहीं 22 बल्लेबाजों ने ठोक डाली सेंचुरी, विजय हजारे में बना स...गेंदबाजों के लिए साल का सबसे खतरनाक दिन, एक दो नहीं 22 बल्लेबाजों ने ठोक डाली सेंचुरी, विजय हजारे में बना स...- vijay hazare trophy opens with 22 centuries vaibhav suryavanshi with rohit sharma and virat kohli dazzle
Read more »

IPL 2026: அதிக விலைக்கு வாங்கப்பட்ட டாப் 10 வீரர்கள்.. லிஸ்ட்டில் ஒரே ஒரு CSK வீரர்!IPL 2026: அதிக விலைக்கு வாங்கப்பட்ட டாப் 10 வீரர்கள்.. லிஸ்ட்டில் ஒரே ஒரு CSK வீரர்!Most Expensive Players In IPL 2026: 2026ஆம் ஆண்டின் ஐபிஎல் அணிகளில் இருந்து மிகவும் விலையுயர்ந்த வீரர்கள் யார் யார் என்பது குறித்து இங்கு பார்க்கலாம்.
Read more »

SA20ல் கலக்கும் CSK வீரர்.. 22 ரன், 1 விக்கெட்.. ஜடேஜாவுக்கு மாற்று இவர்தான்SA20ல் கலக்கும் CSK வீரர்.. 22 ரன், 1 விக்கெட்.. ஜடேஜாவுக்கு மாற்று இவர்தான்Akeal Hosein: சிஎஸ்கே அணியால் வாங்கப்பட்ட அகீல் ஹொசைன் sa20ல் சிறப்பாக விளையாடி உள்ளார்.
Read more »



Render Time: 2026-04-01 20:30:38