आईपीएल 2026 की मिनी ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने मैथ्यू शॉर्ट को 1.50 करोड़ में खरीदा। शॉर्ट बिग बैश लीग 2025-26 में एडिलेड स्ट्राइकर के लिए खेल रहे हैं और टीम के कप्तान भी हैं। ब्रिस्बेन हीट के खिलाफ 39 गेंदों में 63 रन बनाए और 2 विकेट भी लिए। उनके शानदार प्रदर्शन को देखते हुए सीएसके के फैंस उत्साहित हैं, हालांकि एडिलेड यह मैच हार गई।
नई दिल्ली: 16 दिसंबर को आईपीएल 2026 के लिए मिनी ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स को एक हीरा खिलाड़ी हाथ लग गया है. इस खिलाड़ी का नाम है मैथ्यू शॉर्ट . मैथ्यू शॉर्ट को सीएसके ने उनके बेस प्राइस 1.50 करोड़ की रकम पर खरीदा है.
शॉर्ट फिलहाल बिग बैश लीग 2025-26 में एडिलेड स्ट्राइकर के लिए खेल रहे हैं. मैथ्यू शॉर्ट इस टीम के कप्तान भी हैं. लीग के 13वें मैच में मैथ्यू शॉर्ट अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से छा गए. शॉर्ट ने ब्रिस्बेन हीट के खिलाफ मैच में एडिलेड के लिए ओपनिंग करते हुए 39 गेंद में 63 रनों की तूफानी पारी खेली. अपनी इस पारी में उन्होंने 5 चौके और 2 छक्के भी लगाए. बल्लेबाजी से पहले मैथ्यू शॉर्ट ने गेंदबाजी में अपनी टीम के लिए कहर बरपाया. शॉर्ट ने मैच में एडिलेड के लिए बॉलिंग में 3 ओवर में सिर्फ 13 रन देकर 2 विकेट भी लिए. वहीं फील्डिंग में उन्होंने एक बेहतरीन कैच भी लपका. लीग में शॉर्ट ने अभी तक तीन मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 2 अर्धशतक लगाए. यही कारण है कि सीएसके के फैंस अभी से मैथ्यू शॉर्ट को लेकर उत्साहित हो रहे हैं. ये भी पढ़ें-2 दिन में मैच खत्म होने से ऑस्ट्रेलिया को होगा 600000000 रुपए का नुकसान, टेस्ट क्रिकेट को बनाया मजाक! मैच नहीं जीत पाई मैथ्यू शॉर्ट की टीम हालांकि, मैथ्यू शॉर्ट ने एडिलेड स्ट्राइकर के लिए अपना पूरा दम लगाया, लेकिन आखिरी ओवर के रोमांच में उनकी टीम 7 रन से हार गई. मुकाबले में ब्रिस्बेन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के खेल में 9 विकेट के नुकसान पर 179 रन का स्कोर खड़ा किया था. ब्रिस्बेन की तरफ से मैक्स ब्रायंट ने 32 गेंद में धुआंधार 63 रनों की पारी खेली थी. ये भी पढ़ें-MCG में ऑस्ट्रेलिया का 2 दिन में आत्मसमर्पण, पूर्व दिग्गजों के निशाने पर कंगारू और क्यूरेटर, बताया टेस्ट क्रिकेट का अपमान 180 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एडिलेड के लिए मैथ्यू शॉर्ट और क्रिस लिन ने धमाकेदार शुरुआत की थी. दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 57 रनों की पार्टनरशिप हुई, लेकिन मध्यक्रम के बल्लेबाज रनों की गति को बरकरार नहीं रख पाए. अंतिम ओवर में एडिलेड को जीत के लिए 10 की जरूरत थी और उसके पास सिर्फ 1 विकेट बचे हुए थे, लेकिन ब्रिस्बेन की तरफ से 21 साल के डेब्यूडेंट थॉमस बाल्किन ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए आखिरी विकेट लेकर टीम को रोमांचक जीत दिलाई. आखिरी ओवर में थॉमस ने सिर्फ 2 रन खर्च किए.
आईपीएल CSK मैथ्यू शॉर्ट मिनी ऑक्शन एडिलेड स्ट्राइकर बिग बैश लीग
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
CSK ने 14.2 करोड़ में खरीद कर खोली इस क्रिकेटर की किस्मत, अब चुकाएगा पिता का सारा कर्जचेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीम ने 19 साल के एक युवा भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज कार्तिक शर्मा की किस्मत खोल दी है. IPL 2026 के ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीम ने कार्तिक शर्मा को 14.2 करोड़ रुपये की बोली लगाकर खरीदा था.
Read more »
மும்பை இந்தியன்ஸ் பிளேயிங் 11இல்... இந்த 3 முக்கிய வீரர்களுக்கு இடமில்லை!IPL 2026: வரும் 2026 ஐபிஎல் சீசனில் மும்பை இந்தியன்ஸ் அணியின் பிளேயிங் லெவனில் இந்த மூன்று முக்கிய வீரர்களுக்கு நிச்சயம் இடமிருக்காது.
Read more »
குரு பெயர்ச்சி 2026: அதிர்ஷ்டம் பெறப்போகும் ராசிகள், கஜகேசரி யோகம் தரும் ராஜயோகம்Jupiter Transits 2026 effect on 12 zodiac sign: 2026 ஆம் ஆண்டில் குரு கிரகத்தின் பெயர்ச்சியால் எந்த ராசிக்காரர்களுக்கு அதிர்ஷ்டம் உண்டாகும், யார் எச்சரிக்கையுடன் இருக்க வேண்டும் என்பதை பார்ப்போம்.
Read more »
நெருங்கும் 2026 புத்தாண்டு... 285 பேரை கைது செய்த போலீசார்New Year 2026 Celebration: டெல்லியில் 2026 புத்தாண்டு கொண்டாட்டத்தை முன்னிட்டு சுமார் 285 பேரை போலீசார் கைது செய்துள்ளனர். இதன் பின்னணியை இங்கு காணலாம்.
Read more »
Shani Gochar 2026: मकर, कुंभ के करियर होगा उछाल, जानें 2026 में शनिदेव किसे बनाएंगे करोड़पतिShani Gochar 2026: शनि देव किसी के साथ पक्षपात नहीं करते, राजा हो या रंक, सभी को समान न्याय मिलता है. इसी कारण शनि को अनुशासन, धैर्य और जिम्मेदारी का प्रतीक कहा जाता है. जानते हैं 2026 में शनिदेव किन राशियों पर ज्यादा मेहरबान होंगे.
Read more »
தேர்வு இல்லை! அஞ்சல் துறையில் மெகா வேலைவாய்ப்பு.. 30,000 பணியிடங்கள்Indian Post GDS Recruitment 2026: இந்திய அஞ்சல் துறை 2026-ஆம் ஆண்டில் சுமார் 30,000-க்கும் அதிகமான காலிப்பணியிடங்களை நிரப்ப வாய்ப்புள்ளது.
Read more »
