CPI ने राहुल गांधी के नेतृत्व क्षमता पर जताया संदेह, कही यह बात.. AbkiBaarKiskiSarkar
विपक्षी दलों की एकजुटता की रणनीति कारगर नहीं हो पाने से चुनाव में भाजपा को लाभ मिलने की आशंका के सवाल पर रेड्डी ने कहा, ‘‘इससे विपक्षी दलों के प्रदर्शन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा.’’ उन्होंने कहा, ‘‘पूरे देश में मोदी और भाजपा के खिलाफ जनमानस बन गया है.
विपक्षी दल भी भाजपा के विरोध में हैं, लेकिन इस विरोध को भाजपा की चुनावी हार में तब्दील करने के लिये जो समझौता, त्याग एवं तालमेल की जरूरत है, उसकी पूर्ति के लिये कांग्रेस सहित क्षेत्रीय दल तैयार नहीं है.’’ यह पूछे जाने पर कि विपक्षी एकजुटता का लक्ष्य हासिल करने में कांग्रेस, सपा और राजद सहित अन्य दलों का नेतृत्व कर रहे दूसरी पीढ़ी के नेताओं में क्या दूरगामी राजनीतिक समझ का अभाव है, रेड्डी ने कहा, ‘‘राहुल गांधी, सपा अध्यक्ष अखिलेख यादव और राजद नेता तेजस्वी यादव चुनाव से पहले, व्यापक फलक पर भाजपा विरोधी मोर्चा खड़ा करने में नाकाम रहे.’’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस सहित अन्य क्षेत्रीय दल, राष्ट्रीय हित समझ पाने में नाकाम रहे जिसका नतीजा उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली और पश्चिम बंगाल जैसे अहम राज्यों में सीटों के बंटवारे संबंधी बातचीत की विफलता के रूप में सामने आया है. रेड्डी ने कहा, ‘‘हमें लगता है कि कांग्रेस को बड़ा दिल दिखाना चाहिये. सपा, बसपा और राजद सहित अन्य दल भी इस नाकामी के लिये जिम्मेदार हैं. मेरा मानना है कि इसके लिये इन दलों का नेतृत्व जिम्मेदार है क्योंकि इन पर क्षेत्रीय एजेंडा और संकुचित सोच हावी रही. ये सभी दल भाजपा विरोधी तो हैं लेकिन सीटों के तालमेल में सामंजस्य और समझौते के लिये तैयार नहीं हैं.’’ उन्होंने कहा कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव और तमाम उपचुनाव में हारने के बाद भाजपा के ‘बैकफुट’ पर होने के बावजूद भगवा ब्रिगेड के खिलाफ विपक्षी दल एकजुट होकर चुनाव मैदान में नहीं उतर पा रहे हैं. यह दुर्भाग्यपूर्ण है. अभी भी समय है. कांग्रेस को इसके लिये और अधिक संजीदगी के साथ प्रयास करना चाहिये. भविष्य की रणनीति के सवाल पर वरिष्ठ वामपंथी नेता ने कहा कि अब चुनाव के बाद गठबंधन ही एकमात्र उम्मीद है. रेड्डी ने चुनाव परिणाम आने पर विपक्षी दलों के एकजुट होने का भरोसा दिलाते हुये कहा कि भाजपा दोबारा सरकार नहीं बनायेगी.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
गोवा के सीएम मनोहर पर्रिकर का निधन, अमित शाह, राहुल गांधी, नितिन गडकरी ने जताया दुखराष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर पर्रिकर को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा कि गोवा और देश के लिए उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता.
Read more »
मनोहर परिकर का निधन, रक्षा मंत्री से राहुल गांधी तक ने जताया शोक- Amarujalaइस दुखद मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित तमाम नेताओं ने ट्वीट कर मनोहर परिकर के निधन पर शोक जताया है। ManoharParrikar RahulGandhi Minister of GOA narendramodi rajnathsingh Defence Minister DefenceMinIndia Goa CM
Read more »
कर्नाटक में राहुल गांधी ने रैली से पहले मनोहर पर्रिकर के लिए रखा मौनकांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंच पर मौजूद नेताओं के साथ मनोहर पर्रिकर को याद किया. वहां उन्होंने रैली को संबोधित करने से पहले गोवा सीएम के लिए दो मिनट का मौन रखा. मौन रखकर कांग्रेस अध्यक्ष ने बड़ा संदेश देने की कोशिश की है.
Read more »
राहुल गांधी बोले- PM मोदी ने 2018 में खत्म कर दीं 1 करोड़ नौकरियांLok Sabha Election 2019 (लोकसभा चुनाव 2019): राहुल गांधी ने आरोप लगाया, ‘‘2018 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में एक करोड़ नौकरियां खत्म कर दीं। यह उनकी अक्षमता का स्तर है। मोदी का दो करोड़ नौकरियों का वादा बेतुका और हास्यास्पद है।’’
Read more »
राहुल गांधी बोले- PMO को मोदी ने बना दिया प्रचार मंत्री का ऑफिसकांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फिर से अपने निशाने पर लिया और यह आरोप लगाया कि ने प्रधानमंत्री ने अपनी खुद की मार्केटिंग के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) को प्रचार मंत्री का ऑफिस बना दिया है. इसके अलावा राहुल ने बेरोजगारी और नोटबंदी सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर मोदी पर जम कर प्रहार किए.
Read more »
राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और राहुल गांधी ने दी होली की बधाई, जानें क्या कहा-Navbharat TimesIndia News: पीएम मोदी ने ट्विटर पर शुभकामनाएं देते हुए लिखा, 'होली के पावन पर्व की सभी देशवासियों को ढेरों शुभकामनाएं। हर्ष और उल्लास का यह त्योहार हमारी एकता और सद्भावना के रंगो को और प्रगाढ़ करे।' अन्य नेताओं ने क्या कहा, पढ़ें...
Read more »
एयरस्ट्राइक पर राहुल गांधी के करीबी सैम पित्रोदा ने उठाए सवाल, PM मोदी ने किया पलटवारसैम पित्रोदा ने कहा है, 'मैं इस बारे में कुछ अधिक जानना चाहता हूं. क्या हमने सच में हमला किया? क्या हमने सच में 300 आतंकियों को मारा?'
Read more »
स्मृति ईरानी ने ट्विटर पर राहुल गांधी को कराया ट्रोल, तो कांग्रेस ने ऐसे दिया जवाबकेंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शनिवार को ट्विटर पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का मज़ाक उड़ाया, जिसके बाद ट्विटर पर कांग्रेस और भाजपा समर्थकों की भिड़ंत हो गई. इस बीच कांग्रेस ने भी स्मृति पर पलटवार किया. स्मृति ईरानी का ट्वीट अलग-अलग राज्यों से कांग्रेस नेताओं द्वारा राहुल गांधी को उनके राज्यों की लोकलभा सीट से चुनाव लड़ने का आग्रह करने के बाद आया.
Read more »
स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी का उड़ाया मजाक तो कांग्रेस ने ऐसे दिया जवाबलोकसभा चुनावों के लिए राहुल गांधी को दक्षिण भारत के कई हिस्सों से चुनाव लड़ने की आवाजें उठ रही हैं. जिसके बाद संभावना जताई जा रही है कि राहुल गांधी अमेठी के अलावा एक और सीट से चुनाव लड़ सकते हैं. केंद्रीय मंत्री और अमेठी से बीजेपी की प्रत्याशी स्मृति ईरानी ने इन संभावनाओं पर चुटकी ली है. अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए लिखा
Read more »
