स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी का उड़ाया मजाक तो कांग्रेस ने ऐसे दिया जवाब

United States News News

स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी का उड़ाया मजाक तो कांग्रेस ने ऐसे दिया जवाब
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 NDTV India
  • ⏱ Reading Time:
  • 134 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 57%
  • Publisher: 63%

लोकसभा चुनावों के लिए राहुल गांधी को दक्षिण भारत के कई हिस्सों से चुनाव लड़ने की आवाजें उठ रही हैं. जिसके बाद संभावना जताई जा रही है कि राहुल गांधी अमेठी के अलावा एक और सीट से चुनाव लड़ सकते हैं. केंद्रीय मंत्री और अमेठी से बीजेपी की प्रत्याशी स्मृति ईरानी ने इन संभावनाओं पर चुटकी ली है. अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए लिखा

नई दिल्ली: लोकसभा चुनावों के लिए राहुल गांधी को दक्षिण भारत के कई हिस्सों से चुनाव लड़ने की आवाजें उठ रही हैं. जिसके बाद संभावना जताई जा रही है कि राहुल गांधी अमेठी के अलावा एक और सीट से चुनाव लड़ सकते हैं.

केंद्रीय मंत्री और अमेठी से बीजेपी की प्रत्याशी स्मृति ईरानी ने इन संभावनाओं पर चुटकी ली है. अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए लिखा कि बुलावों का स्वांग रचा जा रहा है क्योंकि अमेठी की जनता ने राहुल गांधी को नकार दिया है. स्मृति ईरानी ने लिखा कि अमेठी ने भगाया, जगह-जगह से बुलावे का स्वांग रचाया, क्योंकि जनता ने ठुकराया. सिंहासन खाली करो राहुल जी कि जनता आती है. इसी के साथ स्मृति ईरानी ने हैशटैग भाग राहुल भाग का भी इस्तेमाल किया. ईरानी के इस ट्वीट में जिला कांग्रेस कमेटी, अमेठी के एक प्रस्ताव पत्र की कॉपी भी लगी है, जिसमें राहुल गांधी को अमेठी और दक्षिण भारत की सीट से चुनाव लड़ने का निवेदन किया गया है. इसके अलावा रणदीप सुरजेवाला के एक ट्वीट का स्क्रीन शॉट भी लगाया गया है जिसमें राहुल गांधी को दक्षिण भारत की सीटों पर चुनाव लड़ने के आग्रह का जिक्र है.जगह-जगह से बुलावे का स्वांग रचाया,सिंहासन खाली करो राहुल जी कि जनता आती है pic.twitter.com/oVEox3YyHhडायरी बम: राहुल गांधी ने बीजेपी पर साधा निशाना, लिखा- पीएम मोदी के सारे चौकीदार चोर हैं बता दें कि कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने इस बात की पुष्टि की है कि कर्नाटक, तमिलनाडु और केरला में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता चाहते हैं कि राहुल गांधी उनके राज्यों से चुनाव लड़ें. स्थानीय रिपोर्ट्स के मुताबिक केरल में कांग्रेस ने राहुल गांधी के लिए वायनेड सीट पर लड़ने का निवेदन किया है. रणदीप सुरजेवाला ने स्मृति ईरानी द्वारा राहुल गांधी के मजाक उड़ाए जाने का जवाब भी दिया. सुरजेवाला का जवाब उन्हीं के अंदाज में था. रणदीप ने स्मृति के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा कि चांदनी चौक ने हराया. अमेठी ने हराकर भगाया, जिसे बार-बार जनता ने ठुकराया. हर बार राज्यसभा से संसद का रास्ता पाया. अब अमेठी ने हार की हैट्रिक का माहौल बनाया. कांग्रेस नेता ने स्मृति ईरानी की तर्ज पर हैशटैग का इस्तेमाल भी किया, जिसमें लिखा था भाग स्मृति भाग. हर बार राज्य सभा से संसद का रास्ता पाया,— Randeep Singh Surjewala March 23, 2019केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने प्रियंका गांधी पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने लालबहादुर शास्त्री का अपमान किया टिप्पणियांबता दें कि केरल प्रदेश कांग्रेस ने वयनाड लोकसभा सीट के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष राहुल गांधी का नाम प्रस्तावित किया है. यह सीट राज्य में पार्टी का गढ़ मानी जाती है. वरिष्ठ नेताओं ने शनिवार को बताया कि राहुल गांधी ने इस अनुरोध पर फिलहाल प्रतक्रिया नहीं दी है. एआईसीसी महासचिव ओमन चांडी ने पत्तनमतिट्टा जिले में मीडिया से कहा कि केरल प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने गांधी से वयनाड से लड़ने का आग्रह किया है लेकिन उन्होंने प्रस्ताव पर टिप्पणी नहीं की है. उन्होंने कहा कि पार्टी नेता मांग कर रहे हैं कि गांधी को किसी दक्षिण भारतीय लोकसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहिए और 'हमने गांधी से वयनाड सीट से लड़ने का आग्रह किया है.' चांडी ने कहा, 'उन्होंने अब तक इस अनुरोध पर टिप्पणी नहीं की है. लेकिन हमें उम्मीद है कि कुछ सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलेगी.'

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NDTV India /  🏆 6. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

गोवा के सीएम मनोहर पर्रिकर का निधन, अमित शाह, राहुल गांधी, नितिन गडकरी ने जताया दुखगोवा के सीएम मनोहर पर्रिकर का निधन, अमित शाह, राहुल गांधी, नितिन गडकरी ने जताया दुखराष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर पर्रिकर को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा कि गोवा और देश के लिए उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता.
Read more »

मनोहर परिकर का निधन, रक्षा मंत्री से राहुल गांधी तक ने जताया शोक- Amarujalaमनोहर परिकर का निधन, रक्षा मंत्री से राहुल गांधी तक ने जताया शोक- Amarujalaइस दुखद मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित तमाम नेताओं ने ट्वीट कर मनोहर परिकर के निधन पर शोक जताया है। ManoharParrikar RahulGandhi Minister of GOA narendramodi rajnathsingh Defence Minister DefenceMinIndia Goa CM
Read more »

कर्नाटक में राहुल गांधी ने रैली से पहले मनोहर पर्रिकर के लिए रखा मौनकर्नाटक में राहुल गांधी ने रैली से पहले मनोहर पर्रिकर के लिए रखा मौनकांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंच पर मौजूद नेताओं के साथ मनोहर पर्रिकर को याद किया. वहां उन्होंने रैली को संबोधित करने से पहले गोवा सीएम के लिए दो मिनट का मौन रखा. मौन रखकर कांग्रेस अध्यक्ष ने बड़ा संदेश देने की कोशिश की है.
Read more »

लोकसभा चुनाव 2019: अमेठी में एक बार फिर स्मृति ईरानी बनाम राहुल गांधी– News18 हिंदीलोकसभा चुनाव 2019: अमेठी में एक बार फिर स्मृति ईरानी बनाम राहुल गांधी– News18 हिंदी2014 के आम चुनाव की तरह की इस बार भी यूपी की हाई प्रोफाइल अमेठी सीट पर मुकाबला कांग्रेस अध्यक्ष और मौजूदा सासद राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के बीच होगा. बीजेपी ने गुरुवार शाम यूपी के 28 सीटों के लिए प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी. इस लिस्ट में स्मृति ईरानी को अमेठी से मैदान में उतारा गया है. Loksabha election 2019 BJP pips smriti irani against rahul gandhi in amethi UPAT
Read more »

अमेठी से फिर चुनाव लड़ेंगी स्मृति ईरानी, राहुल गांधी से होगा दिलचस्प मुकाबलाअमेठी से फिर चुनाव लड़ेंगी स्मृति ईरानी, राहुल गांधी से होगा दिलचस्प मुकाबलानई दिल्ली। भाजपा ने अमेठी से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को चुनाव मैदान में उतारा है जिससे इस सीट पर दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है।
Read more »

अमेठी की जंग, फिर राहुल गांधी को टक्कर देंगी स्मृति ईरानी, बोलीं- खिलेगा कमलअमेठी की जंग, फिर राहुल गांधी को टक्कर देंगी स्मृति ईरानी, बोलीं- खिलेगा कमलबीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, जिसमें उत्तर प्रदेश के अमेठी से स्मृति ईरानी को टिकट दिया गया है. ईरानी 2014 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी से हार गई थीं, लेकिन इनके बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला था.
Read more »

एयरस्‍ट्राइक पर राहुल गांधी के करीबी सैम पित्रोदा ने उठाए सवाल, PM मोदी ने किया पलटवारएयरस्‍ट्राइक पर राहुल गांधी के करीबी सैम पित्रोदा ने उठाए सवाल, PM मोदी ने किया पलटवारसैम पित्रोदा ने कहा है, 'मैं इस बारे में कुछ अधिक जानना चाहता हूं. क्‍या हमने सच में हमला किया? क्‍या हमने सच में 300 आतंकियों को मारा?'
Read more »

राहुल गांधी पर बीजेपी का हमला- 55 लाख की प्रॉपर्टी 9 करोड़ के पार कैसे हुई– News18 हिंदीराहुल गांधी पर बीजेपी का हमला- 55 लाख की प्रॉपर्टी 9 करोड़ के पार कैसे हुई– News18 हिंदीलोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार बीजेपी और पीएम मोदी पर आरोपों की बौछार कर रहे हैं. इसी बीच अब बीजेपी ने राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोलते हुए उनकी संपत्ति पर सवाल खड़े कर दिए हैं. बीजेपी ने राहुल गांधी से उनकी संपत्ति का हिसाब देने के लिए कहा. बीजेपी ने पूछा कि आखिर राहुल गांधी की संपत्ति इतनी तेजी से कैसे बढ़ी. बीजेपी का दावा है कि 2004 में राहुल गांधी की संपत्ति 55 लाख की थी जो 2014 में बढ़कर 9 करोड़ के पार हो गई. बीजेपी ने पूछा कि आखिर राहुल गांधी की कमाई का जरिया क्या है?-loksabha elections 2019: bjp questions on rahul gandhi assets onm
Read more »

स्मृति ईरानी ने ट्विटर पर राहुल गांधी को कराया ट्रोल, तो कांग्रेस ने ऐसे दिया जवाबस्मृति ईरानी ने ट्विटर पर राहुल गांधी को कराया ट्रोल, तो कांग्रेस ने ऐसे दिया जवाबकेंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शनिवार को ट्विटर पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का मज़ाक उड़ाया, जिसके बाद ट्विटर पर कांग्रेस और भाजपा समर्थकों की भिड़ंत हो गई. इस बीच कांग्रेस ने भी स्मृति पर पलटवार किया. स्मृति ईरानी का ट्वीट अलग-अलग राज्यों से कांग्रेस नेताओं द्वारा राहुल गांधी को उनके राज्यों की लोकलभा सीट से चुनाव लड़ने का आग्रह करने के बाद आया.
Read more »



Render Time: 2026-04-01 22:28:04