CM योगी ने अंग्रेजी में किया ऐसा ट्वीट, अखिलेश बोले- करके दिखाओ

United States News News

CM योगी ने अंग्रेजी में किया ऐसा ट्वीट, अखिलेश बोले- करके दिखाओ
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 113 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 48%
  • Publisher: 63%

लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान होने के साथ ही नेताओं के बीच बयानबाजी का दौर भी शुरू हो गया है

लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान होने के साथ ही नेताओं के बीच बयानबाजी का दौर भी शुरू हो गया है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सपा के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बीच कुछ ऐसी ही बयानबाजी देखने को मिली.

दरअसल योगी आदित्यनाथ ने सपा-बसपा गठबंधन पर निशाना साधते हुए एक ट्वीट किया. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता ‘बुआ-बबुआ’ के गठबंधन को स्वीकार नहीं करेगी. जातिवाद, भाई-भतीजावाद और भ्रष्टाचार का वक्त अब खत्म हो चुका है. उन्होंने आगे लिखा कि उत्तर प्रदेश के राजनीतिक तौर पर जागरूक लोगों को पता है कि शून्य को पांच बार गुणा करने पर नतीजा भी शून्य ही आता है. यहां तक तो ये ट्वीट ठीक था, लेकिन योगी आदित्यनाथ ने अपने इस ट्वीट में 'cock-a-snook' शब्द का इस्तेमाल किया. इस शब्द के जरिए अखिलेश को योगी पर निशाना साधने का मौका मिल गया. People of Uttar Pradesh will cock-a-snook at 'Bua and Babua' Alliance. Time for casteism, nepotism and corruption is over now and politically vigilant people of UP will make sure that 5 multiplied by zero results into zero this time.#उत्तरप्रदेश_74पार #PhirEkbarModiSarkar — Yogi Adityanath March 13, 2019 योगी के इस ट्वीट के जवाब में अखिलेश ने भी ट्वीट किया. उन्होंने अपने ट्वीट में सीएम योगी पर तंज कसा. अखिलेश ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से 'cock-a-snook' शब्द का अर्थ पूछ लिया.अखिलेश ने लिखा ‘मुख्यमंत्री जी हम समझ नहीं सके! आप हिंदी में ‘cock-a-snook’ का मतलब बता दीजिए या बेहतर यह होगा कि आप इसको करके दिखा दीजिए, ताकि जनता भी समझ जाए उन्हें क्या करना है’. मुख्य मंत्री जी हम समझ नहीं सके! आप हिंदी में “cock a snook” का मतलब बता दीजिए या बेहतर यह होगा कि आप इसको कर के दिखा दीजिए ताकि जनता भी समझ जाए उन्हें क्या करना है। https://t.co/MbnLRh5uNH — Akhilesh Yadav March 13, 2019दरअसल ‘cock-a-snook’ का मतलब होता है something intentionally to show you have no respect for someone. इस मतलब हुआ कि जानबूझकर ये दिखना कि आप दूसरे को सम्मान नहीं दे रहे हैं. बता दें कि लोकसभा की सबसे ज्यादा 80 सीटें उत्तर प्रदेश से ही आती है और दिल्ली का रास्ता लखनऊ से होकर ही जाता है. 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने यूपी में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए 71 सीटें हासिल की थी. वहीं इस बार उसका लक्ष्य 74 से ज्यादा सीटें का है. बीजेपी को रोकने के लिए राज्य में समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और RLD ने साथ चुनाव लड़ने का फैसला लिया है. वहीं कांग्रेस भी इस बार के चुनाव में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है. पार्टी ने बेड़ा पार कराने के लिए पूर्वी यूपी की कमान प्रियंका गांधी को और पश्चिमी यूपी की कमान ज्योतिरादित्य सिंधिया को दी है. ऐसे में इस बार चुनाव खासतौर से यूपी में बेहद दिलचस्प होने वाला है

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

11 उम्मीदवारों के ऐलान के साथ ही सपा-बसपा गठबंधन में कांग्रेस का रास्ता बंद!11 उम्मीदवारों के ऐलान के साथ ही सपा-बसपा गठबंधन में कांग्रेस का रास्ता बंद!कांग्रेस ने गुरुवार को लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी. पहली लिस्ट में उत्तर प्रदेश के 11 उम्मीदवारों का नाम शामिल है, वहीं 4 नाम गुजरात के हैं. देखा जाए तो कांग्रेस को लेकर पिछले 24 घंटे में बेहद ही नाटकीय घटनाक्रम देखने को मिले.
Read more »

'राज्‍यों से बगैर चर्चा के ही अडानी को सौंप दिए गए देश के 6 एयरपोर्ट''राज्‍यों से बगैर चर्चा के ही अडानी को सौंप दिए गए देश के 6 एयरपोर्ट'मंत्रालय ने पिछली बैठकों में राज्यसभा की समिति को बताया कि एयरपोर्ट अडानी समूह की कंपनी को सौंपे जाने को लेकर राज्यों से बातचीत नहीं हुई थी। 11 जनवरी, 2019 के उसके जवाब के मुताबिक, 'प्रक्रिया के अनुसार, एएआई के एयरपोर्ट पीपीपी मोड के जरिए पट्टे पर किसी को देने को लिए जनता से या फिर राज्यों से चर्चा करना जरूरी होता है।'
Read more »

झारखंड के रामगढ़ में बड़ा हादसा, एक ही परिवार के 10 लोगों की मौत- Amarujalaझारखंड के रामगढ़ में बड़ा हादसा, एक ही परिवार के 10 लोगों की मौत- Amarujalaकार और ट्रक के बीच टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इनोवा कार के इंजन सहित परखच्चे उड़ गए। यह घटना लगभग सुबह साढ़े चार बजे की
Read more »

आकाश अंबानी की शादी में जुटे देश-विदेश के दिग्गज, देखें फोटोआकाश अंबानी की शादी में जुटे देश-विदेश के दिग्गज, देखें फोटोदेश के शीर्ष उद्योगपति मुकेश अंबानी के पुत्र आकाश हीरा कारोबारी रसेल मेहता की बेटी श्लोका के साथ विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। आकाश की शाही शादी में शामिल होने के लिए दुनियाभर के मेहमान भारत पहुंच चुके हैं। इन मेहमानों में कॉर्पोरेट, बॉलीवुड, राजनीति और खेल जगत की प्रसिद्ध हस्तियां पहुंचीं। अंबानी परिवार की खुशियों में शामिल होने के लिए संयुक्त राष्ट्र के पूर्व प्रमुख बान की मून और ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर, भारतीय क्रिकेट के मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान भी पहुंचे। सभी दिग्गजों ने शादी के दौरान निभाई जाने वाले रस्मों का आनंद लिया और बाराती बनकर जमकर थिरके भी। बारात आज जियो वर्ल्ड सेंटर पहुंचेगी, जहां पर आकाश और श्लोका की शादी संपन्न होगी।
Read more »

सीएम के दो शिष्यों की जूतम-पैजार के बाद दोनों को ही योगी का सहारा- Amarujalaसीएम के दो शिष्यों की जूतम-पैजार के बाद दोनों को ही योगी का सहारा- Amarujalaसीएम के दो शिष्यों की जूतम-पैजार के बाद दोनों को ही योगी का सहारा YogiAdityanath
Read more »

पीएम किसान योजना के पैसे खाते में आए तो पर 2 दिन बाद ही हो गए फुर्रपीएम किसान योजना के पैसे खाते में आए तो पर 2 दिन बाद ही हो गए फुर्रराज्य राजस्व विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, उन लोगों ने योजना के तहत दी जानी वाली रकम पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के जरिए ट्रांसफर की थी। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर वे पैसे गए कहां?
Read more »

स्टीमर से गंगा के रास्ते मां विंध्यवासिनी के दर्शन करने जाएंगी प्रियंका गांधीस्टीमर से गंगा के रास्ते मां विंध्यवासिनी के दर्शन करने जाएंगी प्रियंका गांधीमाना जा रहा है कि प्रियंका गांधी ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में अपने कार्यक्रम को लगभग तय कर लिया है. कांग्रेस वर्किंग कमिटी (सीडब्ल्यूसी) की बैठक के बाद प्रियंका जल्द ही पूर्वी उत्तर प्रदेश के दौरे पर निकलेंगी, जहां पहले प्रयागराज जाएंगी और वहां से वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी का दौरा करेंगी.
Read more »



Render Time: 2026-04-01 23:22:57