मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपना वादा निभाते हुए बिहार की महिलाओं के खातों में 10-10 हजार रुपये भेजे हैं। यह कदम महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए उठाया गया है। इस योजना के तहत योग्य महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें। यह बिहार सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल...
संवाद सहयोगी, किशनगंज। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत मेची सभागार जिला परिषद में शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के दस लाख लाभार्थी के खाते में कुल एक हजार करोड़ की राशि भेजी। लाभार्थी के बैंक खाते में राशि अंतरण की गई। जिला की महिलाएं, वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से इस कार्यक्रम से जुड़ीं। इस मौके पर जिलाधिकारी विशाल राज ने कहा कि महिलाएं इस योजना से मिली राशि से स्वरोजगार के साधन विकसित करें। महिलाओं को पूंजी का उपयोग कर उद्यमिता से आर्थिक स्वावलंबन की राह अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्वरोजगार और आय के साधन होने से महिलाओं को सम्मान के साथ जीवन जीने में मदद मिलेगी। प्रत्येक परिवार के एक महिला सदस्य को मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ दिया जा रहा है। दस हजार रुपए की राशि लाभार्थी के बैंक खाते में अंतरण किया जा रहा है। जिससे वे किराना, मनिहारा, सब्जी, कपड़ा सिलाई, चाय - नाश्ता जैसे सूक्ष्म उद्यम, पशुपालन इत्यादि क्षेत्रों में रुचि अनुसार स्वरोजगार शुरू कर रही हैं। 3 लाख 22 हजार महिलाओं ने किया आवेदन जीविका की डीपीएम अनुराधा चंद्रा ने बताया कि जिला में इस योजना के तहत लगभग तीन लाख बाईस हजार से अधिक आवेदन फॉर्म भरे गए हैं। जिनमें से 3 लाख 16 हजार आवेदकों की ऑनलाइन प्रविष्टि पूर्ण कर ली गई है। महिलाएं इस योजना से प्राप्त राशि से स्वरोजगार शुरू कर रही हैं। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से प्राप्त राशि से कोचाधामन प्रखंड के बगलबाड़ी पंचायत की सोनी देवी ने कपड़ा सिलाई मशीन खरीदा है। वे कहती हैं कि कपड़ा सिलाई के काम करने से उन्हें नियमित आमदनी होने लगी है। घर में दो पैसा आने लगा है। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ लेकर वे खुश हैं। उन्हें अपना स्वरोजगार शुरू करने के लिए पूंजी प्राप्त हुआ है। वहीं, इस योजना का लाभ लेकर पोठिया प्रखंड के परलाबाड़ी पंचायत की हीना बेगम ने फल बिक्री का कारोबार शुरू किया है। ऐसे ही अन्य महिलाएं भी इस योजना का लाभ लेकर स्वरोजगार का साधन विकसित कर रही हैं। महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण से पूरा परिवार खुशहाल होता है। सभी सात प्रखंड मुख्यालय, संकुल संघ, ग्राम संगठन में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां जीविका दीदियां एवं अन्य महिलाएं प्रोजेक्टर, टेलीविजन, टैब इत्यादि माध्यम से इस कार्यक्रम से जुड़ी।.
संवाद सहयोगी, किशनगंज। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत मेची सभागार जिला परिषद में शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के दस लाख लाभार्थी के खाते में कुल एक हजार करोड़ की राशि भेजी। लाभार्थी के बैंक खाते में राशि अंतरण की गई। जिला की महिलाएं, वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से इस कार्यक्रम से जुड़ीं। इस मौके पर जिलाधिकारी विशाल राज ने कहा कि महिलाएं इस योजना से मिली राशि से स्वरोजगार के साधन विकसित करें। महिलाओं को पूंजी का उपयोग कर उद्यमिता से आर्थिक स्वावलंबन की राह अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्वरोजगार और आय के साधन होने से महिलाओं को सम्मान के साथ जीवन जीने में मदद मिलेगी। प्रत्येक परिवार के एक महिला सदस्य को मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ दिया जा रहा है। दस हजार रुपए की राशि लाभार्थी के बैंक खाते में अंतरण किया जा रहा है। जिससे वे किराना, मनिहारा, सब्जी, कपड़ा सिलाई, चाय - नाश्ता जैसे सूक्ष्म उद्यम, पशुपालन इत्यादि क्षेत्रों में रुचि अनुसार स्वरोजगार शुरू कर रही हैं। 3 लाख 22 हजार महिलाओं ने किया आवेदन जीविका की डीपीएम अनुराधा चंद्रा ने बताया कि जिला में इस योजना के तहत लगभग तीन लाख बाईस हजार से अधिक आवेदन फॉर्म भरे गए हैं। जिनमें से 3 लाख 16 हजार आवेदकों की ऑनलाइन प्रविष्टि पूर्ण कर ली गई है। महिलाएं इस योजना से प्राप्त राशि से स्वरोजगार शुरू कर रही हैं। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से प्राप्त राशि से कोचाधामन प्रखंड के बगलबाड़ी पंचायत की सोनी देवी ने कपड़ा सिलाई मशीन खरीदा है। वे कहती हैं कि कपड़ा सिलाई के काम करने से उन्हें नियमित आमदनी होने लगी है। घर में दो पैसा आने लगा है। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ लेकर वे खुश हैं। उन्हें अपना स्वरोजगार शुरू करने के लिए पूंजी प्राप्त हुआ है। वहीं, इस योजना का लाभ लेकर पोठिया प्रखंड के परलाबाड़ी पंचायत की हीना बेगम ने फल बिक्री का कारोबार शुरू किया है। ऐसे ही अन्य महिलाएं भी इस योजना का लाभ लेकर स्वरोजगार का साधन विकसित कर रही हैं। महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण से पूरा परिवार खुशहाल होता है। सभी सात प्रखंड मुख्यालय, संकुल संघ, ग्राम संगठन में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां जीविका दीदियां एवं अन्य महिलाएं प्रोजेक्टर, टेलीविजन, टैब इत्यादि माध्यम से इस कार्यक्रम से जुड़ी।
Bihar Women Empowerment Financial Assistance \U20b910 000 Transfer Bihar Government Scheme Women Bank Accounts Nitish Kumar Promise Financial Support For Women CM Nitish Kumar Bihar Development Kishanganj News Kishanganj Latest News Kishanganj News In Hindi Kishanganj Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना: कल होंगे 10 लाख महिलाओं के खातों में 10-10 हजार ट्रांसफरबिहार सरकार महिला रोजगार योजना के तहत 10 लाख महिलाओं के खातों में कल 10-10 हजार रुपये ट्रांसफर किए जा रहे हैं।
Read more »
Bihar Government Scheme: क्या है मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना, जिसमें कल महिलाओं को 10-10 हजार रुपये देने का काम करेंगे CM नीतीशMukhyamantri Mahila Rojgar Yojana Benefit: बिहार सरकार की बहुचर्चित मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की अगली किस्त कल यानी शुक्रवार (28 नवंबर) को आने वाली है. इसके तहत प्रदेश की 10 लाख महिलाओं के खाते में 10-10 हजार रुपये डाले जाएंगे. जिससे वह अपना रोजगार शुरू कर सकें और आत्मनिर्भर बन सकें.
Read more »
10 रुपए का बिस्कुट' वाले शादाब जकाती अरेस्ट: बच्ची के साथ वीडियो बनाया; अश्लीलता फैलाने का आरोपComplaint against Shadab, who sells biscuits for Rs 10;10 रुपए का बिस्कुट वाला शादाब के खिलाफ शिकायत
Read more »
महिला रोजगार योजना: CM नीतीश ने 14,066 महिलाओं को 10-10 हजार ट्रांसफर किए, पटना में अब तक 626 करोड़ से ज्यादा बंटेजिलाधिकारी डॉ. त्यागराज एस एम ने बताया कि जिले में इस योजना के तहत अब तक कुल 6,26,937 महिला लाभुकों को 626 करोड़ 93 लाख 70 हजार रुपये की सहायता राशि दी जा चुकी है।
Read more »
CM नीतीश ने 12,000 महिलाओं को 10-10 हजार ट्रांसफर किए, सहरसा में अब तक 3.84 लाख दीदियों को मिला योजना का लाभमुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक कार्यक्रम में 12,000 महिलाओं को 10-10 हजार रुपये ट्रांसफर किए। सहरसा जिले में अब तक 3.
Read more »
Bluethroat Bird: 10 ग्राम का नीलकंठी पक्षी, 10 हजार KM की हवाई उड़ान भरकर आगरा पहुंचानीलकंठी पक्षी, एक छोटा प्रवासी पक्षी है जो हर साल 10 हजार किमी की यात्रा करके सर्दियों में आगरा आता है। यह फ्लाईकैचर परिवार का सदस्य है और इसे नीलकंठी के नाम से जाना जाता है। यह सितंबर से अप्रैल तक भारत में रहता है और वेटलैंड और नदी के किनारों पर देखा जा सकता है। नर नीलकंठी को उसके गले पर नीली पट्टी से पहचाना जाता...
Read more »
