टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स भारत में अपने इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर कारोबार का विस्तार कर रही है। कंपनी तमिलनाडु के होसुर प्लांट में 15,000 नए कर्मचारियों की भर्ती करेगी, जिससे कुल कर्मचारियों की संख्या 75,000 हो जाएगी। यह विस्तार एपल के बढ़ते उत्पादन के कारण हो रहा है। कंपनी को कुशल कर्मचारियों की कमी का सामना करना पड़ रहा है, जो पूरे उद्योग के लिए...
नई दिल्ली। टाटा समूह की कंपनी टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर सेक्टर में तेजी से उभर रही है। सरकार सेमीकंडक्टर को बढ़ावा दे रही है। इसे बनाने की जिम्मेदारी जिन कंपनी को दी गई है उनमें टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स भी शामिल है। अब कंपनी की मशीनें, ऑर्डर तैयार हैं। बस अब कर्मचारियों की कमी है। ऐसे में टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स बड़ी संख्या में कर्मचारियों की भर्ती करने वाली है। अगले 6 महीने में फॉक्सकॉन जितने कर्मचारी टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स अपने तमिलनाडु के होसुर प्लांट में तेजी से विस्तार कर रही है। वर्तमान में यहां 60,000 कर्मचारी हैं, जिनकी संख्या अगले छह महीनों में बढ़ाकर 75,000 करने की योजना है। इससे कंपनी भारत में फॉक्सकॉन के कुल हेडकाउंट के बराबर पहुंच जाएगी। यह वृद्धि मुख्य रूप से एपल के भारत में तेजी से बढ़ते प्रोडक्शन के कारण हो रही है। टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स ने वित्त वर्ष 2024-25 में कंपनी ने 66,601 करोड़ रुपये का रेवेन्यू दर्ज किया है, जो पिछले साल के 3,752 करोड़ रुपये से लगभग 17 गुना ज्यादा है। यह आंकड़े टाटा सन्स की सालाना रिपोर्ट से सामने आए हैं। एपल का भारत से iPhone निर्यात रिकॉर्ड स्तर पर चालू वित्त वर्ष के पहले छह महीनों में भारत से एपल iPhone का निर्यात 10 अरब डॉलर को पार कर गया, जो पिछले साल की समान अवधि के 5.
71 अरब डॉलर से 75% ज्यादा है। टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स, फॉक्सकॉन और पेगाट्रॉन के साथ मिलकर एपल का भारत में सबसे बड़ा सप्लायर बन चुकी है। कुशल कर्मचारियों की भारी कमी तेज विस्तार के बावजूद कंपनी को कुशल मानव संसाधन की गंभीर कमी का सामना करना पड़ रहा है। सूत्रों के अनुसार, “ग्राहक की मांग और अन्य फैक्टर बहुत मजबूत हैं, लेकिन टैलेंट की समस्या सबसे बड़ी चुनौती बन रही है।” टाटा की किस कंपनी मे कितने कर्मचारी कंपनी का नाम टाटा के कर्मचारी TCS 607,979 Tata Motors 86,259 Tata Steel 79,435 Tata Electronics 65,647 Tata Digital 39,088 IHCL 33,130 Air India 31,749 Tata Capital 29,397 Trent 27,687 Tata Power 23,668 Tata AIA 15,510 Tata Communications 13,047 Titan 12,502 Tata Elxsi 12,414 Tata Consumer Products 10,595 Tata AutoComp 9,426 Tata AIG 8,965 Tata Advanced Systems 7,978 Tata Projects 6,788 Voltas 5,742 Tata Consulting Engineers 5,617 Tata Chemicals 4,789 Tata International 4,380 Tejas 2,370 Tata Teleservices 1,763 Tata Play 1,611 Tata Asset Management 600 Tata Industries 454 Tata Realty and Infrastructure 437 Tata Investment Corporation 24 पूरे उद्योग की समस्या यह समस्या केवल टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स की नहीं, पूरे इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की है। स्किल गैप बढ़कर 16.9% होने का अनुमान जताया गया है। हर साल करीब 20 लाख से ज्यादा अतिरिक्त कर्मचारियों की कमी देखने को मिल रही है। वहीं 2027-28 तक 1.2 करोड़ नौकरियां सृजित होने की उम्मीद, लेकिन 80 लाख कर्मचारियों की कमी और 1 करोड़ को स्किल गैप का सामना करना पड़ सकता है। सीआईईएल एचआर के एमडी और सीईओ आदित्य नारायण मिश्रा कहते हैं कि, “हमारे स्किलिंग इंस्टिट्यूट्स की आउटपुट इस रफ्तार से नहीं बढ़ पा रही जितनी तेजी से कंपनियां बढ़ रही हैं। उद्योग अभी नया है, इसलिए तैयार टैलेंट भी उपलब्ध नहीं है।” हाई एट्रिशन और ट्रेनिंग में कमी नए कर्मचारियों में एट्रिशन रेट भी ऊंचा है क्योंकि वे नए वर्क कल्चर में ढलने में समय लेते हैं। साथ ही, कंपनियां शॉप फ्लोर टेक्नीशियनों को ट्रेनिंग में कम निवेश कर रही हैं। इलेक्ट्रिकल इंजीनियर्स का आईटी सेक्टर की ओर पलायन भी बड़ी समस्या है। फॉक्सकॉन भी कर रही भर्ती एपल की सबसे बड़ी कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर फॉक्सकॉन भी भारत में तेजी से विस्तार कर रही है। कर्नाटक के देवनाहल्ली प्लांट में अभी करीब 25,000 कर्मचारी, अगले साल तक 30,000 करने का लक्ष्य है। यह भी पढ़ें: 150 साल पुराने टाटा समूह में नया युग! 5वीं पीढ़ी के नेविल टाटा की एंट्री, 32 की उम्र में अब तक क्या-क्या किया
Semiconductor Sector India Electronics Manufacturing Jobs Foxconn Employee Count Tamil Nadu Plant Expansion Apple Iphone Exports India Skilled Labor Shortage India Electronics Industry Tata Group Expansion Semiconductor Recruitment Tata Hiring Tata Group Hire
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Tata Sierra का आएगा EV वर्जन, ऑल व्हील ड्राइव के साथ भी होगी लैस, कब तक होगी लॉन्चटाटा मोटर्स ने हाल ही में मिड-साइज एसयूवी टाटा सिएरा को लॉन्च किया है। यह एसयूवी अभी पेट्रोल और डीजल इंजन विकल्पों में उपलब्ध है, लेकिन जल्द ही इसे ऑफ-रोडिंग क्षमता और EV वर्जन में भी पेश किया जा सकता है। EV वर्जन में 55 kWh और 65 kWh बैटरी पैक का विकल्प मिल सकता है, जिससे सिंगल चार्ज में 500 किलोमीटर तक की रेंज मिल सकती है। टाटा सिएरा EV की...
Read more »
Tata Sierra में वीडियो गेम खेल पाएंगे ग्राहक, ऐसे ही नहीं हर कोई बोल रहा पैसा वसूल एसयूवीTata Sierra SUV Feature: नई सिएरा किसी भी टाटा मॉडल में पहली बार तीन अलग-अलग स्क्रीन के साथ आई है. ड्राइवर के लिए नेक्सन के समान 10.25 इंच का डिजिटल डिस्प्ले मिलता है, जिसमें स्पष्ट ग्राफिक्स और ब्लाइंड व्यू मॉनिटर का फीड भी देखा जा सकता है.
Read more »
Ratan Tata की वसीयत में सात समंदर पार विला का हुआ खुलासा, कौन चाहता है खरीदना? किसे मिलेंगे पैसेरतन टाटा की वसीयत Ratan Tata Will में सात समंदर पार स्थित एक विला का खुलासा हुआ है। इस विला को खरीदने में कई लोगों ने दिलचस्पी दिखाई है। अब यह देखना है कि वसीयत के अनुसार, इस संपत्ति का उत्तराधिकारी कौन होगा। कानूनी प्रक्रिया के बाद ही यह स्पष्ट हो...
Read more »
Tata Sierra Vs Kia Seltos: कौन सी एसयूवी खरीदना है फायदे का सौदा, एक मिनट में समझेंTata Sierra vs Kia Seltos: Tata Sierra का सबसे बड़ा अट्रैक्शन इसका बॉक्सी और रेट्रो-मॉडर्न डिज़ाइन है, जो पुरानी सिएरा की याद दिलाता है. यह Seltos की तुलना में लंबी और चौड़ी है (लंबाई 4340 mm, चौड़ाई 1841 mm) और इसमें 205 mm का बेहतर ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है.
Read more »
बेस मॉडल में भी कमाल फीचर्स! 11.49 लाख की SIERRA में क्या मिलेगाTata Sierra Base Model: टाटा सिएरा के बेस वेरिएंट (Smart+) में भी कमाल के फीचर्स मिलते हैं. जिसकी शुरुआती कीमत 11.49 लाख रुपये है.
Read more »
7-सीटर, AWD, CNG के साथ भी आएगी टाटा सिएरा, क्रेटा को मिलने वाली है कड़ी टक्करTata Sierra Future Variants: टाटा मोटर्स ने Tata Sierra एसयूवी लॉन्च की है, जो ARGOS प्लेटफॉर्म पर आधारित है और जल्द ही 7-सीटर, ऑल-व्हील ड्राइव, सीएनजी वेरिएंट्स के साथ मार्केट में आएगी. अलग अलग वेरियंट्स ऑफर करके टाटा बड़ी फाैमिली से लेकर ऑफरोडिंग लवर्स तक को अट्रैक्ट करना चाहती है.
Read more »
