जिलाधिकारी डॉ. त्यागराज एस एम ने बताया कि जिले में इस योजना के तहत अब तक कुल 6,26,937 महिला लाभुकों को 626 करोड़ 93 लाख 70 हजार रुपये की सहायता राशि दी जा चुकी है।
जागरण संवाददाता, पटना। महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने की दिशा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत जिले की 14,066 महिला लाभार्थियों के बैंक खातों में कुल 14 करोड़ छह लाख 60 हजार की राशि हस्तांतरित की। इस राज्यस्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिला मुख्यालय तथा सभी 23 प्रखंडों में किया गया, जिसमें 2,568 जीविका दीदियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने अनुभव साझा किए। जीविका दीदियों ने बताया कि सरकारी योजनाओं ने उन्हें आर्थिक रूप से सक्षम बनाया है और सामाजिक स्तर पर आत्मनिर्भर होने का अवसर प्रदान किया है। योजनाओं के प्रभाव को लेकर दिए गए उनके फीडबैक में यह स्पष्ट हुआ कि रोजगार के नए अवसरों ने ग्रामीण महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। समाहरणालय में आयोजित जिलास्तरीय कार्यक्रम में लगभग 100 जीविका दीदियां मौजूद रहीं। इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ.
त्यागराज एस एम ने बताया कि जिले में इस योजना के तहत अब तक कुल 6,26,937 महिला लाभुकों को 626 करोड़ 93 लाख 70 हजार रुपये की सहायता राशि दी जा चुकी है। इससे महिलाओं की आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिली है। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से महिलाओं के विकास तथा सशक्तीकरण के प्रयास को काफी बल मिल रहा है। राज्य सरकार ने महिलाओं के लिए आरक्षण, स्वयं सहायता समूहों का सशक्तीकरण, जीविका परियोजना, शराबबंदी और अन्य सामाजिक सुधार कार्यक्रमों के जरिए ऐतिहासिक पहल की है। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत हर घर की एक महिला को स्वरोजगार शुरू करने के लिए 10,000 रुपये की पहली किस्त दी जाती है। छह महीने बाद कार्य का आकलन करते हुए दो लाख रुपये तक की अतिरिक्त सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं से महिलाएं न सिर्फ आत्मनिर्भर बन रही हैं, बल्कि अपने परिवार, बच्चों और बुजुर्गों का बेहतर देखभाल करने में सक्षम हो रही हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक स्थिति में भी उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया जा रहा है।
CM Nitish Kumar Bihar Government Scheme Women Empowerment Bihar Bihar Employment Scheme Financial Assistance For Women Patna Event Bihar Economic Development Self-Reliant Women Bihar Government Schemes For Women Patna News Patna Latest News Patna News In Hindi Patna Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना: कल होंगे 10 लाख महिलाओं के खातों में 10-10 हजार ट्रांसफरबिहार सरकार महिला रोजगार योजना के तहत 10 लाख महिलाओं के खातों में कल 10-10 हजार रुपये ट्रांसफर किए जा रहे हैं।
Read more »
Bihar Government Scheme: क्या है मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना, जिसमें कल महिलाओं को 10-10 हजार रुपये देने का काम करेंगे CM नीतीशMukhyamantri Mahila Rojgar Yojana Benefit: बिहार सरकार की बहुचर्चित मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की अगली किस्त कल यानी शुक्रवार (28 नवंबर) को आने वाली है. इसके तहत प्रदेश की 10 लाख महिलाओं के खाते में 10-10 हजार रुपये डाले जाएंगे. जिससे वह अपना रोजगार शुरू कर सकें और आत्मनिर्भर बन सकें.
Read more »
10 रुपए का बिस्कुट' वाले शादाब जकाती अरेस्ट: बच्ची के साथ वीडियो बनाया; अश्लीलता फैलाने का आरोपComplaint against Shadab, who sells biscuits for Rs 10;10 रुपए का बिस्कुट वाला शादाब के खिलाफ शिकायत
Read more »
एशिया में भारत बना 'मेजर पावर', पाकिस्तान टॉप 10 से बाहर : रिपोर्टएशिया में भारत बना 'मेजर पावर', पाकिस्तान टॉप 10 से बाहर : रिपोर्ट
Read more »
बिहार की 10 लाख महिलाओं के खाते में पहुंचे 10-10 हजार रुपये, सीएम नीतीश कुमार ने किया ट्रांसफर; फटाफट करें चेकMahila Rojgar Yojana: मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत बिहार में 10 लाख महिलाओं के खाते में 10-10 हजार रुपये ट्रांसफर किए गए। नीतीश कुमार ने डीबीटी के माध्यम से लगभग 1000 करोड़ रुपये की राशि हस्तांतरित की।
Read more »
पटना की 14,066 महिलाओं के खाते में भेजे गए 14 करोड़ 0 लाख 60 हजार रुपए, दो-दो लाख कब मिलेगा? डीएम ने बतायापटना में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 14,066 महिलाओं के खाते में 14 करोड़ से अधिक की राशि भेजी गई। जिलाधिकारी ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत पटना जिले में अब तक 626 करोड़ से अधिक की राशि महिला लाभुकों के खाते में अंतरित की गई है। सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई कदम उठा रही है, जिससे महिलाओं को आर्थिक रूप से मदद मिल रही...
Read more »
