CJI बीआर गवई को PM मोदी ने क‍िया फोन, जाना हालचाल, सुप्रीम कोर्ट में एक शख्स ने फेंका थ जूता

Supreme Court Chief Justice Attack News

CJI बीआर गवई को PM मोदी ने क‍िया फोन, जाना हालचाल, सुप्रीम कोर्ट में एक शख्स ने फेंका थ जूता
PM Modi CJI GavaiCJI BR Gavai Shoe NewsCJI BR Gavai Video
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 133 sec. here
  • 14 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 91%
  • Publisher: 51%

CJI BR Gavai: सुप्रीम कोर्ट में सीजेआई बीआर गवई पर हमले की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और केसी वेणुगोपाल ने कड़ी निंदा की.

नई दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस बीआर गवई के साथ हुए दुर्व्यवहार मामले की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निंदा की और कहा कि इस घटना से हर कोई नाराज है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, “भारत के प्रधान न्यायाधीश जस्टिस बी.

आर. गवई जी से बात की. आज सुबह सुप्रीम कोर्ट परिसर में उन पर हुए हमले से हर भारतीय दुखी है. हमारे समाज में ऐसे निंदनीय कृत्यों के लिए कोई जगह नहीं है. यह अत्यंत निंदनीय है. ऐसी स्थिति में न्यायमूर्ति गवई द्वारा प्रदर्शित धैर्य की मैं सराहना करता हूं. यह न्याय के मूल्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और हमारे संविधान की भावना को मज़बूत करने की उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है.” कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी समेत कांग्रेस के नेताओं ने भी सीजेआई गवई पर हमले की है. उन्होंने कहा कि यह न्यायपालिका की गरिमा और विधि के शासन पर हमला है. खरगे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, “सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सीजेआई पर हमले का प्रयास अभूतपूर्व, शर्मनाक और घृणित है. यह हमारी न्यायपालिका की गरिमा और विधि के शासन पर हमला है. जब एक वर्तमान मुख्य न्यायाधीश, जो अपनी योग्यता, निष्ठा और दृढ़ता के बल पर देश के सर्वोच्च न्यायिक पद पर पहुंचे हैं, को इस तरह निशाना बनाया जाता है तो यह एक बेहद विचलित करने वाला संदेश देता है. यह एक ऐसे व्यक्ति को धमकाने और अपमानित करने का प्रयास दर्शाता है, जिसने संविधान की रक्षा के लिए सामाजिक बंधनों को तोड़ा है.” उन्होंने आगे कहा कि ऐसा मूर्खतापूर्ण कृत्य दर्शाता है कि पिछले एक दशक में हमारे समाज में किस तरह से घृणा और कट्टरता व्याप्त हो गई है. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से मैं इस हमले की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं. हमारी न्यायपालिका की सुरक्षा सर्वोपरि है. न्याय और तर्क की जीत हो, धमकी की नहीं. लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि भारत के मुख्य न्यायाधीश पर हमला हमारी न्यायपालिका की गरिमा और हमारे संविधान की भावना पर हमला है. इस तरह की नफरत का हमारे देश में कोई स्थान नहीं है और इसकी निंदा की जानी चाहिए. कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश पर हमले की कोशिश अत्यंत शर्मनाक, दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक है. यह सिर्फ देश के सीजेआई पर नहीं, बल्कि हमारे संविधान, संपूर्ण न्याय व्यवस्था और कानून के शासन पर हमला है. सीजेआई ने अपनी मेहनत, लगन और योग्यता के दम पर समाज के सारे बंधनों को तोड़कर सर्वोच्च न्यायिक पद हासिल किया है. उन पर इस तरह का हमला न्यायपालिका और लोकतंत्र- दोनों के लिए घातक है. इसकी जितनी निंदा की जाए, कम है. कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा कि भारत के सीजेआई पर हुए हमले की कड़े शब्दों में निंदा की जानी चाहिए. यह हमारे संविधान पर हमला है और संविधान विरोधी आरएसएस द्वारा न्यायपालिका के उस शीर्षस्थ अधिकारी को चुनौती देने का एक हताश प्रयास है जो इस संविधान की रक्षा करता है. सीजेआई गवई सबसे बुरी सामाजिक असमानताओं से जूझते हुए इस मुकाम पर पहुंचे हैं और अपनी योग्यता एवं दृढ़ संकल्प के बल पर उन्होंने यह पद हासिल किया है. उनकी यात्रा और पद का जश्न मनाया जाना चाहिए, उन पर हमला नहीं किया जाना चाहिए. इस घटना के लिए सत्तारूढ़ शासन द्वारा फैलाई गई नफरत और विभाजनकारी भावना जिम्मेदार है. हम इस हमले का पुरजोर विरोध करते हैं.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

PM Modi CJI Gavai CJI BR Gavai Shoe News CJI BR Gavai Video सुप्रीम कोर्ट चीफ जस्टिस पर हमला Supreme Court Incident Chief Justice BR Gavai Attack On Judiciary Indian Constitution Judicial Dignity Prime Minister Modi Statement

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

सुप्रीम कोर्ट में CJI गवई पर हमले की कोशिश: वकील ने जूता फेंकना चाहा, नारा लगाया- सनातन का अपमान नहीं सहेंगेसुप्रीम कोर्ट में CJI गवई पर हमले की कोशिश: वकील ने जूता फेंकना चाहा, नारा लगाया- सनातन का अपमान नहीं सहेंगेSupreme Court CJI BR Gavai Lawyer Viral Video Case;
Read more »

सुप्रीम कोर्ट में CJI बीआर गवई पर हमले की कोशिश, वकील ने उछाला जूता, लगाया ये नारासुप्रीम कोर्ट में CJI बीआर गवई पर हमले की कोशिश, वकील ने उछाला जूता, लगाया ये नाराCJI BR Gavai Attempted to attack in Supreme Court; lawyer throws shoe, shouts slogan सुप्रीम कोर्ट में CJI बीआर गवई पर हमले की कोशिश, वकील ने उछाला जूता, लगाया ये नारा
Read more »

સુપ્રીમ કોર્ટમાં સુનાવણી દરમિયાન CJI ગવઈ પર જૂતું ફેંકવાની કોશિશ, જાણો શું છે મામલોસુપ્રીમ કોર્ટમાં સુનાવણી દરમિયાન CJI ગવઈ પર જૂતું ફેંકવાની કોશિશ, જાણો શું છે મામલોLawyer attempted to throw object at CJI BR Gavai: સુપ્રીમ કોર્ટમાં મુખ્ય ન્યાયાધીશ બી આર ગવઈ પર જૂતું ફેંકવાની કોશિશ થઈ. જો કે હુમલાખોર વકીલને તરત સુરક્ષાકર્મીઓએ પકડી લીધો. જાણો શું છે મામલો.
Read more »

Man Throws Shoe At CJI In Supreme Court, Says Wont Tolerate Disrespect Of Sanatan; Gavai RespondsMan Throws Shoe At CJI In Supreme Court, Says Wont Tolerate Disrespect Of Sanatan; Gavai RespondsA man allegedly attempted to throw an object at Chief Justice of India BR Gavai in court on Monday. The CJI has also responded to the incident.
Read more »

'न्यायाधीशों के अधिकारों का अनादर', CJI पर जूता उछालने की घटना की SCAORA ने की निंदा'न्यायाधीशों के अधिकारों का अनादर', CJI पर जूता उछालने की घटना की SCAORA ने की निंदासोमवार को सुप्रीम कोर्ट में एक वकील ने मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर हमला करने की कोशिश की लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। सुप्रीम कोर्ट एडवोकेट्स-ऑन-रिकॉर्ड एसोसिएशन एससीओएआरए ने इस घटना की निंदा की है। एसोसिएशन ने कहा कि यह व्यवहार कानूनी पेशे की गरिमा के विपरीत है। चीफ जस्टिस बी आर गवई ने कहा कि ये बातें मुझे प्रभावित नहीं...
Read more »

CJI बीआर गवई ने दिखाया बड़ा दिल, जूता फेंकने की कोशिश करने वाले वकील को किया माफ, नहीं होगा कोई ऐक्शनCJI बीआर गवई ने दिखाया बड़ा दिल, जूता फेंकने की कोशिश करने वाले वकील को किया माफ, नहीं होगा कोई ऐक्शन- cji br gavai shows large heart no action will be taken against lawyer who tried to throw shoe
Read more »



Render Time: 2026-04-02 15:57:30