रामायण के टीजर पर इस डायरेक्टर ने किया तंज, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उल्टा उन्हीं की लगा दी क्लास

Ramayana News

रामायण के टीजर पर इस डायरेक्टर ने किया तंज, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उल्टा उन्हीं की लगा दी क्लास
Ranbir KapoorSanjay Gupta
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 199 sec. here
  • 7 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 90%
  • Publisher: 51%

Sanjay Gupta Taunt at Ramayana Teaser: डायरेक्टर संजय गुप्ता ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है, इसके जवाब में नेटिजन्स ने उनकी क्लास लगाई है. मनोरंजन | बॉलीवुड

" Sanjay Gupta Taunt at Ramayana Teaser: रणबीर कपूर की रामायण फिल्म का टीजर काफी लंबे इंतजार के बाद रिलीज हो चुका है. टीजर लॉन्च होने के बाद से अब तक इसे लाखो लोग देख चुके हैं. रणबीर के भगवान राम के लुक को फैंस काफी पसंद रहे हैं.

जबकि यश के रावण के किरदार को लोग काफी प्रभावशाली बता रहे हैं. टीजर को देखने के बाद एक्स पर लोगों ने अपनी राय साझा की. इसी बीच डायरेक्टर संजय गुप्ता के पोस्ट की भी बहुत चर्चा हो रही है. दरअसल, उन्होंने रामायण के टीजर लॉन्च होने के कुछ देर बाद एक पोस्ट किया. उसे लोग रामायण फिल्म के टीजर से जोड़कर देख कर रहे हैं. आइए जानते हैं लोगों ने इस पर क्या रिएक्शन दिए है.Advertisment यूजर्स रामायण पर तंज के तौर पर मान रहे दरअसल, फेमस डायरेक्टर संजय गुप्ता ने नमित मल्होत्रा की फिल्म रामायण का टीजर आउट होने के बाद एक्स पर एक पोस्ट किया. उन्होंने लिखा, 'खोदा पहाड़ निकला चूहा.' अब जिस टाइमिंग से उन्होंने पोस्ट किया है, इसे यूजर्स रामायण फिल्म पर तंज के तौर पर मान रहे हैं. हालांकि उन्होंने इस पोस्ट में ना कोई पोस्टर लगाया है और नहीं ही किसी को टैग करते हुए नाम मेंशन किया है. उन्होंने बस ये मुहावरा लिखा. उनके इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उनकी जमकर क्लास लगा दी. KHODA PAHAAD... NIKLA CHUHA. — Sanjay Gupta April 2, 2026 नेटिजन्स ने लगाई क्लास संजय गुप्ता ने जिस हिसाब से पोस्ट लिखा है, उसे देखकर यूजर्स भी पता नहीं लगा पा रहे हैं कि उन्होंने रामायण फिल्म के टीजर के किस हिस्से को लेकर तंज कसा है क्योंकि उन्होंने ज्यादा कुछ लिखा नहीं. हालांकि यूजर्स ने उनको उन्हीं के अंदाज में सबक सिखाया. एक यूजर ने लिखा, 'आपने कभी कुछ बढ़िया करने की कोशिश नहीं की. आज आपकी इंडस्ट्री से कोई कुछ बड़ा कर रहा है तो उसे सपोर्ट करने की जगह उसे पीछे खींच रहे हो. बाकी वीएफएक्स अभी थोड़े फीके नजर आ रहे हैं, उन्हें ठीक करने के लिए अभी 7 महीने बाकी है वो बेहतर किए जा सकते हैं.' वहीं दूसरे ने लिखा, 'जिन लोगों ने अपनी लाइफ में कभी ओरिजिनल फिल्म नहीं बनाई, उन्हें चुप रहना चाहिए.' इसके अलावा एक और अन्य ने लिखा, 'मिस्टर गुप्ता जाने-माने फिल्ममेकर हैं जो कोरियन फिल्मों से कॉपी करने के लिए फेमस हैं.' apne kabhi apni league se badhke kabhi kuch try kyun nhi kiya aaj aapki industry se koi kuch bada ker rha hai to support kerne ki jagah aap aur peeche kheench rahe ho aur vfx ka naam to suna hoga kyunki abhi 7 months hai jo frames thode off lag rhae hain wo better ho sakte hain!! — Raj Kumar Pandey April 2, 2026 People who have never made an original film in their life should keep quiet. — Moviegasm April 2, 2026 Mr Gupta a well known filmmaker whos known to copy korean films.. 😂😂😂 — Rahul Yeshwante April 2, 2026 पढ़िए ये कमेंट्स Kuch log chinti tak nahi bana pate aur chuhe se darr jate hain. — sajiv goenka April 2, 2026 Pane zindagi bhar Naliya hi khodi h..pahad ki baat achha nai lgta apke muh se — Akhil Mishra April 2, 2026 Pahaad khodna hi nhi tha bill khodna tha — tech junkie April 2, 2026 Sir aap ko aise shabd shobha nahi dete... You will never be able to create cinema like #Ramayana or #Dhurandhar2‌ — BollyBoy April 2, 2026 Ek failed leftist ideology wala ghatia insan hi insecure ho sakta hai itnaBaki ram ji sadbudhi de Jai shri ramJai Hanuman — Hari Pandey April 2, 2026 टीजर में हनुमान नहीं आए नजर रामायण का टीजर तो फैंस को बहुत पंसद आया लेकिन कई लोगों ने हनुमान जयंती पर हनुमान की झलक नहीं दिखाए जाने को लेकर नाराजगी जताई है. फिल्म में हनुमान का किरदार सनी देओल निभा रहे हैं. हालांकि उन्हें टीजर में नहीं दिखाया गया है. इसके पीछे कारण बताया जा रहा है कि सनी देओल अपनी अपकमिंग फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं, जिसकी वजह से उनका पार्ट शूट नहीं हो सका था. ऐसे में अगले पार्ट के टीजर में उन्हें ज्यादा स्क्रीन टाइम दिया जाएगा. इनके अलावा लोगों ने साई पल्लवी और लक्ष्मण के किरदार को भी कम दिखाने को लेकर कहा है कि उनकी भी झलक अच्छी तरह दिखाई जानी चाहिए थी. 4000 करोड़ रुपये है रामायण का बजट रिपोर्ट्स के मुताबिक, नमित मल्होत्रा 'रामायण' फिल्म दो भागों में रिलीज करेंगे. पहला भाग इसी साल दीवाली के मौके पर आएगा. वहीं, इसका दूसरा पार्ट 2027 में लाने की योजना है. इन दोनों का बजट करीब 4000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. जो भारत की सबसे महंगी फिल्में होंगी. इतना ही नहीं इसका बजट हॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों से भी ज्यादा बताया जा रहा है. ये भी पढ़ें: Ramayana Teaser: हनुमान जयंती पर रिलीज हुआ रामायण का टीजर, भगवान राम के रोल में छाए रणबीर कपूर"

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

Ranbir Kapoor Sanjay Gupta

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

'देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्रात असेपर्यंत....', संजय राऊतांचं मोठं विधान, म्हणाले 'हा कचरा..''देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्रात असेपर्यंत....', संजय राऊतांचं मोठं विधान, म्हणाले 'हा कचरा..'Sanjay Raut on Devendra Fadnavis: महाराष्ट्रात फडणवीस (Devendra Fadnavis) असेपर्यंत मराठी माणसाला सुख आणि शांती लाभणार नाही असं विधान ठाकरे गटाचे खासदार संजय राऊत (Sanjay Raut) यांनी केलं आहे.
Read more »

Kolkata Doctor Rape And Murder Case: অভিশপ্ত সেই রাতে সঞ্জয়ের মোবাইলে কার ফোন এসেছিল? গাঢ় রহস্যের উপর ঘন অন্ধকার...Kolkata Doctor Rape And Murder Case: অভিশপ্ত সেই রাতে সঞ্জয়ের মোবাইলে কার ফোন এসেছিল? গাঢ় রহস্যের উপর ঘন অন্ধকার...who ordered rg kar incident accused Sanjay Roy to go rg kar at that night and to whom sanjay repeatedly phoned
Read more »

रिलेशनशिप- मसाबा हुईं बॉडी शेमिंग का शिकार: कोई रूप, रंग, बॉडी पर कमेंट करे तो इन 6 तरीकों से दें जवाब, एक्...रिलेशनशिप- मसाबा हुईं बॉडी शेमिंग का शिकार: कोई रूप, रंग, बॉडी पर कमेंट करे तो इन 6 तरीकों से दें जवाब, एक्...Bollywood Actress Neena Gupta Daughter And Fashion Designer And Actress Masaba Gupta Body Shaming Incident
Read more »

Sanjay Malhotra: कौन हैं संजय मल्होत्रा, नियुक्त किए गए RBI के नए गवर्नर, पहले नहीं पढ़ा होगा ऐसा प्रोफाइल!Sanjay Malhotra: कौन हैं संजय मल्होत्रा, नियुक्त किए गए RBI के नए गवर्नर, पहले नहीं पढ़ा होगा ऐसा प्रोफाइल!Sanjay Malhotra: Who is Sanjay Malhotra, appointed as new governor of RBI read profile, Sanjay Malhotra: कौन हैं संजय मल्होत्रा, नियुक्त किए गए RBI के नए गवर्नर
Read more »

Ramayana University: अयोध्या में रामायण विश्वविद्यालय को मिली सरकार की हरी झंडी, वर्षों पहले देखा गया था सपनाRamayana University: अयोध्या में रामायण विश्वविद्यालय को मिली सरकार की हरी झंडी, वर्षों पहले देखा गया था सपनाAyodhya Ramayana University approved by UP Govt and CM Yogi Ramayana University: अयोध्य में रामायण विश्वविद्यालय को मिली सरकार की हरी झंडी, वर्षों पहले देखा गया था सपना राज्य | उत्तर प्रदेश
Read more »

संपूर्ण रामायण की सीख, भाग-6 लंकाकांड: विभीषण के शरण में आने और रावण वध तक के प्रसंगों से जुड़ी चुनौतियों के...संपूर्ण रामायण की सीख, भाग-6 लंकाकांड: विभीषण के शरण में आने और रावण वध तक के प्रसंगों से जुड़ी चुनौतियों के...Learning the entire Ramayana in 7 days Part 6 Lankakanda Diwali 2025; Ramayana lanka Kanda Story | Rama, sita, sugriv, hanuman, ravan
Read more »



Render Time: 2026-04-02 17:49:02