Bollywood Actress Neena Gupta Daughter And Fashion Designer And Actress Masaba Gupta Body Shaming Incident
कोई रूप, रंग, बॉडी पर कमेंट करे तो इन 6 तरीकों से दें जवाब, एक्सपर्ट की 10 सलाह‘यार तुम कितनी मोटी हो गई हो, थोड़ा कम खाया करो,’ ‘अरे बाल सफेद कर लिए, डाई नहीं लगाती क्या,’ ‘कितनी पतली लग रही हो, देखना किसी दिन उड़ न जाओ।’ कुछ इसी तरह के भद्दे कमेंट्स या ताने आए दिन बहुत सी महिलाओं को सुनने को मिलते हैं। इसे ही बॉडी शेमिंग कहते हैं। हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री नीना गुप्ता की बेटी व फैशन डिजाइनर और एक्ट्रेस मसाबा गुप्ता भी इसका शिकार हुईं। मसाबा इस समय प्रेग्नेंट हैं और इस फेज को इंजॉय कर रही हैं। एक इंटरव्यू में मसाबा ने बताया कि लोगों ने उन्हें स्किन टोन और मुंहासों को लेकर काफी बॉडी शेम किया है। मसाबा गुप्ता अकेली महिला नहीं हैं, जिन्हें अपने रंग-रूप को लेकर बॉडी शेम किया गया हो। कई और एक्ट्रेस भी हैं, जो इससे गुजर चुकी हैं। 'द फैमिली मैन 2' की एक्ट्रेस प्रियामणि भी बॉडी शेमिंग झेल चुकी हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि लोगों ने उनकी डार्क स्किन टोन का मजाक उड़ाया। एक्ट्रेस का कहना है कि इंस्टाग्राम पर जब वह अपने फोटोज या वीडियोज पोस्ट करती हैं तो कमेंट सेक्शन में लोग उनकी स्किन टोन का मजाक उड़ाते हैं। 2021 में मिस यूनिवर्स बनीं हरनाज संधू की भी उनके वजन को लेकर बॉडी शेमिंग की गई। एक फैशन शो में रैंप वॉक के दौरान लोगों ने उन्हें कहा कि ये कितनी मोटी हो गई है, इसकी ड्रेस इस पर बिल्कुल अच्छी नहीं लग रही है। इन बड़ी पर्सनैलिटीज के अलावा कई आम लोग भी अपने वजन, हाइट कोे लेकर ताने सुनते हैं। कभी वे ताने दोस्तों-रिश्तेदारों से मिलते हैं तो कभी अनजान लोगों से भी।इससे कैसे उबरा जा सकता है?बॉडी शेमिंग एक तरह की बुरी आदत है, जिसमें किसी व्यक्ति द्वारा दूसरे व्यक्ति को उसके शरीर के आकार, वजन, रंग, बाल या किसी अन्य शारीरिक रूप को लेकर अपमानित या कमजोर महसूस कराया जाता है। यह भी कह सकते हैं कि बॉडी शेमिंग एक तरह का मानसिक और भावनात्मक उत्पीड़न है। यह एक अपमानजनक व्यवहार है, जो सामने वाले व्यक्ति के आत्मसम्मान, आत्मविश्वास, और मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल सकता है। फोर्टिस हेल्थकेयर ने 1244 महिलाओं पर बॉडी शेमिंग को लेकर एक सर्वे किया। इस सर्वे में 90% महिलाओं ने बॉडी शेमिंग का शिकार होने की बात स्वीकार की। वहीं 84% महिलाओं का मानना था कि पुरुषों से ज्यादा माहिलाएं बॉडी शेमिंग का शिकार होती हैं।प्रेग्नेंसी और पोस्ट प्रेग्नेंसी में महिलाओं का वजन बढ़ना स्वाभाविक है। इसे लेकर भी लोग उन्हें ताने देते हैं, जैसेकि ‘बच्चे के बाद वजन कितना बढ़ गया है,’ ‘जिम क्यों नहीं जॉइन कर लेती हो।’ बॉडी को लेकर किए जाने वाले ऐसे कई कमेंट्स महिलाओं के मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर डालते हैं। बहुत से डॉक्टर्स बताते हैं कि प्रेग्नेंसी के बाद भी महिलाएं अपने वजन को लेकर काफी चिंतित रहती हैं। नीचे पॉइंट्स में समझें कि ये महिलाओं को कैसे प्रभावित करता है- प्रेग्नेंसी के दौरान जब महिला को उसके वजन को लेकर टोका जाता है तो यह उसका मन दुखी कर सकता है। कोख में पल रहे बच्चे पर भी इसका बुरा असर पड़ता है।इसका बच्चे के दिमाग पर असर हो सकता है।“बॉडी शेमिंग एक आम समस्या है, जहां लोगों को उनके शरीर के आकार, वजन, रंग, बाल, हाइट या शरीर से जुड़ी किसी भी बात को लेकर शर्मिंदा किया जाता है। इसका परिणाम बहुत गहरा और नकारात्मक हो सकता है।”बॉडी शेमिंग से शर्मिंदा न हों, निगेटिव कमेंट से ऐसे उबरें बॉडी शेमिंग का शिकार होने पर सबसे जरूरी है यह समझना कि आप इसे कैसे ले रहे हैं। मनोचिकित्सक डॉ.
सत्यकांत त्रिवेदी के मुताबिक, आपको सबसे पहले अपने अंदर विश्वास होना चाहिए कि चाहे कोई कुछ भी कहे आप बेस्ट हैं। हर व्यक्ति अलग है, हर व्यक्ति यूनीक है। इसलिए अपनी कमियों को लेकर अफसोस करने की बजाय अपनी खूबियों को सराहें।अगर आप अपने अंदर कोई बदलाव भी लाना चाहते हैं तो यह सिर्फ खुद के लिए करें, किसी और के कहने पर नहीं।अपने इमोशंस को व्यक्त करें जैसेकि आप कैसा महसूस कर रही हैं, इस बारे में अपने पति, परिवार या दोस्तों से बात करें।अपने मूल्यों को पहचानें और खुद को महत्व देने से हिचकें नहीं।चेहरे पर दृढ़ता और आत्मविश्वास बनाए रखें। डरें नहीं, खुद को वलनरेबल न महसूस करें। कमेंट कर रहे व्यक्ति की आंखों में आंखें डालकर उसे देखें। आपका आत्मविश्वास ही उसके कमेंट का पहला जवाब है। स्पष्ट, दृढ़ शब्दों में कहें- “आपकी यह बात मुझे बिलकुल अच्छी नहीं लगी। मैं इसे एक्सेप्ट नहीं कर सकती।”“आपको मेरे ऊपर टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है।”इसके अलावा भी कुछ बातों का ध्यान रखें। जैसेकि-ऐसी जगहों पर जाना अवॉइड करें, जहां उन निगेटिव लोगों के मिलने की संभावना हो।ऐसे दोस्तों और समूहों के बीच रहें, जो आपको पसंद करते हैं, आपकी रिस्पेक्ट करते हैं।अपनी यूनीक ताकत को पहचानें। उसे संवारने और उसमें बेस्ट होने की कोशिश करें।कांपते हैं हाथ-पैर, आता है पसीना, इस डर पर कैसे पाएं काबू, काउंसलर की 6 सलाहखुद को दें एक और मौका, लेकिन 40+ डेटिंग में न करें ये गलतियां, एक्सपर्ट के 10 टिप्सकरियर ग्रोथ और सेहत पर बुरा असर, साइकोलॉजिस्ट बता रही बैलेंस के 8 टिप्समेंटल हेल्थ रहेगी अच्छी, दूर होगा तनाव, आएगी अच्छी नींद, अपने शौक के लिए निकालें वक्तकिन मामलों में नेहरू से पीछे हैं PM मोदीइंदौर में अगले तीन दिन मौसम पूरी तरह से साफउफान पर गंगा, 5 जिलों के 550 स्कूल बंद12 घंटे की बारिश से 12 डिग्री टेम्परेचर हुआ डाउनमेरठ में बारिश के चलते आज स्कूल बंद
Masaba Gupta's Experience Body Shaming In India Body Shaming Effects Body Shaming Scar Mental Health Body Shaming Act In India Body Shaming Affects Mental Health
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
सुबह इन 5 आदतों से करें दिन की शुरुआत, बॉडी से लेकर माइंड रहेगा एकदम फ्रेशहमारा दिन कैसा गुजरेगा ये बहुत हद तक हमारे सुबह पर निर्भर करता है. अगर हमारी सुबह की शुरुआत अच्छी होती है तो पूरा दिन अच्छा जाता है. अगर आप चाहते हैं कि आपके दिन की शरुआत अच्छी हो, तो इसके लिए आपको कुछ आदतों को अपने डेली रूटीन में शामिल करना चाहिए. जिसे अपनाकर आप मेंटली, फिजिकली और स्पिरिचुअली खुश रह सकते हैं.
Read more »
सोडा से भरपूर कोल्ड ड्रिंक्स इन 10 तरीकों से शरीर का कर सकता है कबाड़ासोडा से भरपूर कोल्ड ड्रिंक्स इन 10 तरीकों से शरीर का कर सकता है कबाड़ा
Read more »
Uorfi Javed से 15 साल के लड़के ने की बदतमीजी, बॉडी पर किया गंदा कमेंटसोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद की जब भी बात होती है तो वह उनके फैशन सेंस को लेकर ही होती है। हाल ही में एक लड़के ने उनकी बॉडी पर गंदा कमेंट किया जिसे एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टा स्टोरी में शेयर किया। उन्होंने कहा कि मां के सामने ये सुनकर मैं असहज हो गई। मेरा परिवार भी वहां मौजूद...
Read more »
क्या सप्लीमेंट्स के इस्तेमाल से बनेगी बॉडी, या होंगी जानलेवा बीमारियां?क्या सप्लीमेंट्स के इस्तेमाल से बनेगी बॉडी, या होंगी जानलेवा बीमारियां?
Read more »
होटल से कौन-सा सामान घर ला सकते हैं, जो नहीं माना जाएगा चोरी, जानिएइन सामानों में तौलिया, चप्पल, शैम्पू, साबुन, बॉडी वाश, टूथ पेस्ट, ब्रश, टायलेट पेपर, बॉडी लोशन, लॉन्ड्री बैग आदि देते हैं.
Read more »
ईद-उल-मिलाद पर ऑलराउंडर इरफान ने याद दिलाया सबसे बड़े जिहाद का मतलब, पूर्व ऑलराउंडर बोले कि...Irfan Pathan: पूर्व ऑलराउंडर ज्यादातर समय खेल से जुड़े विषयों पर ही कमेंट करते हैं, लेकिन जब कोई त्यौहार होता है, तो उस दिन भी संदेश देना नहीं भूलते
Read more »
