केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में कई बदलाव किए हैं। अब परीक्षा दो वर्षीय प्रोग्राम होगी जिसमें विषय को दो साल पढ़ना अनिवार्य है। 75 उपस्थिति और आंतरिक मूल्यांकन भी अनिवार्य कर दिया गया है। बोर्ड ने स्कूलों को बिना अनुमति नया विषय शुरू करने से मना किया है। ये बदलाव राष्ट्रीय शिक्षा नीति एनईपी-2020 के...
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर अहम बदलाव किए हैं। अब 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा दो वर्षीय प्रोग्राम मानी जाएगी। यानी किसी भी विषय की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्र को उस विषय की दो साल तक पढ़ाई करना अनिवार्य होगा। उदाहरण के लिए, अगर छात्र ने नौवीं कक्षा में फैशन डिजाइनिंग और पेंटिंग को वैकल्पिक विषय के रूप में लिया है, तो उसे नौवीं के साथ-साथ दसवीं में भी ये दोनों विषय पढ़ने होंगे। छात्र दसवीं कक्षा में अपना विषय नहीं बदल सकेगा। यही स्थिति 11वीं और 12वीं कक्षा में भी लागू होगी। बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि नौवीं-10वीं कक्षा में छात्र को पांच मुख्य विषयों के साथ दो अतिरिक्त विषय और 11वीं-12वीं कक्षा में छात्र को पांच मुख्य विषयों के साथ एक अतिरिक्त विषय लेने की अनुमति होगी। सीबीएसई परीक्षा नियंत्रक डॉ.
संयम भारद्वाज ने बताया कि ये बदलाव राष्ट्रीय शिक्षा नीति -2020 के अनुरूप हैं और शिक्षा प्रणाली को और अधिक पारदर्शी व प्रभावी बनाने के उद्देश्य से लागू किए जा रहे हैं। साथ ही, बोर्ड ने यह भी कहा कि बोर्ड परीक्षाओं में बैठने के लिए कम से कम 75 प्रतिशत उपस्थिति बनाए रखनी होगी और सभी विषयों में आंतरिक मूल्यांकन अनिवार्य होगा। अगर छात्र स्कूल नहीं आते हैं, तो उनका आंतरिक मूल्यांकन नहीं किया जाएगा और न ही परिणाम घोषित किया जाएगा। नियमों का पालन नहीं करने वाले छात्रों को आवश्यक पुनरावृत्ति श्रेणी में रखा जाएगा। सीबीएसई ने स्कूलों को चेतावनी दी है कि वे बोर्ड की अनुमति के बिना कोई नया विषय शुरू नहीं कर सकते। अगर स्कूल के पास मान्यता प्राप्त शिक्षक, प्रयोगशालाएं और संसाधन नहीं हैं, तो वे किसी भी विषय को मुख्य या अतिरिक्त विषय के रूप में नहीं पढ़ा पाएंगे। वहीं, जिन छात्रों ने पहले अतिरिक्त विषय लिए थे और जो कंपार्टमेंट या आवश्यक पुनरावृत्ति की श्रेणी में हैं, उन्हें निजी परीक्षार्थी के रूप में परीक्षा देने की अनुमति दी जाएगी।
New Delhi City News CBSE Board Exam Changes Two-Year Program CBSE National Education Policy 2020 CBSE Exam Rules 10Th And 12Th Board Exams Internal Assessment CBSE Delhi Education News CBSE New Rules Compulsory Attendance CBSE Delhi News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Live CBSE Class 10 -12 Result 2025: சிபிஎஸ்இ 10 ஆம் வகுப்பு தேர்வு முடிவுகள் வெளியானது முழு விவரம் இதோLive CBSE Class 10 -12 Result 2025: சிபிஎஸ்இ 10 ஆம் வகுப்பு தேர்வு முடிவுகள் வெளியானது முழு விவரம் இதோ
Read more »
CBSE 12th Toppers List 2025 Unofficial: सीबीएसई 12वीं में इनके आए 500 में 499 और 498 नंबर, सब लड़कियां हैंCBSE 12th Class Result 2025: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 क्लास 10 और 12 में 33 प्रतिशत से कम अंक हासिल करने वाले स्टूडेंट्स को फेल माना जाएगा.
Read more »
CBSE 10 and 12 Result Revaluation: സിബിഎസ്ഇ ഫലം വന്നു, ഇനി പുനർമൂല്യനിർണ്ണയം ചെയ്യണോ? എങ്ങനെയെന്ന് നോക്കാം..!ഉത്തരക്കടലാസുകൾ പുനർമൂല്യനിർണയത്തിന് അയക്കാൻ ആഗ്രഹിക്കുന്നവർക്ക് ഓൺലൈനായി അതിന് അപേക്ഷിക്കാം | CBSE 10 and 12 Result Rechecking- Process- Fees- Deadlines
Read more »
CBSE Topper:यूपी की बेटी सावी जैन बनीं टॉपर, CBSE 12 वीं में 499 अंक किए हासिलयूपी की बेटी सावी जैन ने इंडिया में किया टॉप, CBSE 12 वीं में 499 अंक किए हासिल, बनना चाहती हैं IAS
Read more »
IAS नहीं CBSE 12th पास करने वाले इस लड़के की मार्कशीट हो रही वायरल, आप भी देख लीजिए नंबरMarksheet of CBSE Class 12 Topper: इस साल CBSE की परीक्षाओं में 88.39 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं, जो पिछली साल के मुकाबले 0.41 प्रतिशत ज्यादा है.
Read more »
NEET UG के 12 लाख कैंडिडेट्स काउंसलिंग के इंतजार में: 75 स्टूडेंट्स का रीएग्जाम होगा; मेरिट लिस्ट भी बदल...12 lakh candidates of NEET UG are waiting for counseling 75 students to attempt reexam
Read more »
