12 lakh candidates of NEET UG are waiting for counseling 75 students to attempt reexam
NEET UG परीक्षा एमपी के इंदौर शहर के 75 स्टूडेंट्स के लिए दोबारा कराई जानी ह। इंदौर हाईकोर्ट ने 30 जून को NTA को निर्देश दिया है कि इन कैंडिडेट्स के लिए परीक्षा जल्द कराई जाए और रिजल्ट जल्द जारी हो। ऐसे में परीक्षा क्वालिफाई कर चुके 12 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स का रिजल्ट का इंतजार अब बढ़ सकता है। NEET एडमिशन काउंसलर रिया शर्मा बताती हैं कि इससे काउंसलिंग का प्रोसेस शुरू होने में समय लग सकता है।75 स्टूडेंट्स का एग्जाम दोबारा होने के बाद रिवाइज्ड रिजल्ट भी जारी होगा। बता दें कि इंदौर के जिस एग्जाम सेंटर के स्टूडेंट्स का रीएग्जाम होना है, उसी सेंटर से कुछ स्टूडेंट्स ने परीक्षा में 600 से ज्यादा स्कोर किया है। संभव है कि इन 75 स्टूडेंट्स का रिजल्ट जारी होने के बाद मेरिट लिस्ट भी बदल जाए।साल 2024 में NEET UG का रिजल्ट जारी होने पर 67 स्टूडेंट्स को 720 में से 720 नंबर मिले थे। हालांकि, 1563 कैंडिडेट्स के लिए रीएग्जाम कराया गया, जिसके बाद रिवाइज्ड रिजल्ट में केवल 17 टॉपर्स बचे थे।MCC ने अभी तक काउंसलिंग की डेट्स जारी नहीं की हैं। MCC ऑल इंडिया कोटा यानी AIQ की 15% सीटों के लिए काउंसलिंग कराएगा, जबकि बाकी 85% सीटें स्टेट काउंसलिंग से भरी जाएंगी।दरअसल, 4 मई को परीक्षा के दौरान इंदौर और उज्जैन के कई एग्जाम सेंटर की बिजली गुल हो गई थी। छात्रों ने अदालत से कहा था कि बिजली गुल होने से परीक्षा पर असर पड़ा। जिन छात्रों की परीक्षा दोबारा कराई जा रही है, उन्होंने 3 जून से पहले याचिका दाखिल की थी।यह परीक्षा केवल उन 75 छात्रों के लिए आयोजित की जाएगी, जिन्होंने 3 जून के पहले याचिका दायर की थी। पिछली सुनवाई के दौरान, हाईकोर्ट के जज ने कोर्ट रूम बिजली बंद कराकर परीक्षा पेपर पढ़ा था। जज ने ऐसा इसलिए किया ताकि उस वास्तविक स्थिति का अंदाजा लगा सकें, जिसमें छात्रों को परीक्षा देनी पड़ी। आज दिए आदेश में कोर्ट ने कहा,"परीक्षा में शामिल हुए छात्रों की कोई गलती न होने के बावजूद, उन्हें बिजली कटौती के कारण असुविधाजनक स्थिति में डाल दिया गया था।"NTA के लिए यह पहला मौका था जब सरकारी स्कूलों को NEET UG का एग्जाम सेंटर बनाया गया था जहां पावर बैकअप का कोई इंतजाम नहीं था। दरअसल, पिछले साल यानी 2024 में NEET UG एग्जाम को लेकर हुए विवाद के बाद इस साल सरकारी स्कूलों को सेंटर बनाया गया था। इससे पहले प्राइवेट स्कूलों और कंप्यूटर लैब्स को एग्जाम सेंटर बनाया जाता था।पराग जैन होंगे नए R&AW चीफ: ऑपरेशन सिंदूर में था अहम योगदान, पंजाब कैडर के 1989 बैच के IPS हैं भारत सरकार ने IPS ऑफिसर पराग जैन को R&AW यानी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग का नया चीफ नियुक्त किया है। वो रवि सिन्हा की जगह लेंगे जिनका कार्यकाल 30 जून को पूरा हो रहा है। पराग जैन 1 जुलाई को अपना पदभार ग्रहण करेंगे और उनका कार्यकाल दो साल का होगा।सीट मिलने पर एक्सेप्ट करें या फ्रीज? कम नंबर आने पर ओपन काउंसलिंग में मिल सकती है सीटयूपी-बिहार से 60 से ज्यादा लोग रेस्क्यू; नेपाल सरकार को जारी करनी पड़ी एडवाइजरीखरीफ फसल की बुवाई किए किसानों को बारिश का इंतजारप्रदेश का सबसे ऊंचा बहुती झरना फूटाटोंक में घने बादल छाए, मौसम हुआ सुहावना.
NEET UG परीक्षा एमपी के इंदौर शहर के 75 स्टूडेंट्स के लिए दोबारा कराई जानी ह। इंदौर हाईकोर्ट ने 30 जून को NTA को निर्देश दिया है कि इन कैंडिडेट्स के लिए परीक्षा जल्द कराई जाए और रिजल्ट जल्द जारी हो। ऐसे में परीक्षा क्वालिफाई कर चुके 12 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स का रिजल्ट का इंतजार अब बढ़ सकता है। NEET एडमिशन काउंसलर रिया शर्मा बताती हैं कि इससे काउंसलिंग का प्रोसेस शुरू होने में समय लग सकता है।75 स्टूडेंट्स का एग्जाम दोबारा होने के बाद रिवाइज्ड रिजल्ट भी जारी होगा। बता दें कि इंदौर के जिस एग्जाम सेंटर के स्टूडेंट्स का रीएग्जाम होना है, उसी सेंटर से कुछ स्टूडेंट्स ने परीक्षा में 600 से ज्यादा स्कोर किया है। संभव है कि इन 75 स्टूडेंट्स का रिजल्ट जारी होने के बाद मेरिट लिस्ट भी बदल जाए।साल 2024 में NEET UG का रिजल्ट जारी होने पर 67 स्टूडेंट्स को 720 में से 720 नंबर मिले थे। हालांकि, 1563 कैंडिडेट्स के लिए रीएग्जाम कराया गया, जिसके बाद रिवाइज्ड रिजल्ट में केवल 17 टॉपर्स बचे थे।MCC ने अभी तक काउंसलिंग की डेट्स जारी नहीं की हैं। MCC ऑल इंडिया कोटा यानी AIQ की 15% सीटों के लिए काउंसलिंग कराएगा, जबकि बाकी 85% सीटें स्टेट काउंसलिंग से भरी जाएंगी।दरअसल, 4 मई को परीक्षा के दौरान इंदौर और उज्जैन के कई एग्जाम सेंटर की बिजली गुल हो गई थी। छात्रों ने अदालत से कहा था कि बिजली गुल होने से परीक्षा पर असर पड़ा। जिन छात्रों की परीक्षा दोबारा कराई जा रही है, उन्होंने 3 जून से पहले याचिका दाखिल की थी।यह परीक्षा केवल उन 75 छात्रों के लिए आयोजित की जाएगी, जिन्होंने 3 जून के पहले याचिका दायर की थी। पिछली सुनवाई के दौरान, हाईकोर्ट के जज ने कोर्ट रूम बिजली बंद कराकर परीक्षा पेपर पढ़ा था। जज ने ऐसा इसलिए किया ताकि उस वास्तविक स्थिति का अंदाजा लगा सकें, जिसमें छात्रों को परीक्षा देनी पड़ी। आज दिए आदेश में कोर्ट ने कहा,"परीक्षा में शामिल हुए छात्रों की कोई गलती न होने के बावजूद, उन्हें बिजली कटौती के कारण असुविधाजनक स्थिति में डाल दिया गया था।"NTA के लिए यह पहला मौका था जब सरकारी स्कूलों को NEET UG का एग्जाम सेंटर बनाया गया था जहां पावर बैकअप का कोई इंतजाम नहीं था। दरअसल, पिछले साल यानी 2024 में NEET UG एग्जाम को लेकर हुए विवाद के बाद इस साल सरकारी स्कूलों को सेंटर बनाया गया था। इससे पहले प्राइवेट स्कूलों और कंप्यूटर लैब्स को एग्जाम सेंटर बनाया जाता था।पराग जैन होंगे नए R&AW चीफ: ऑपरेशन सिंदूर में था अहम योगदान, पंजाब कैडर के 1989 बैच के IPS हैं भारत सरकार ने IPS ऑफिसर पराग जैन को R&AW यानी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग का नया चीफ नियुक्त किया है। वो रवि सिन्हा की जगह लेंगे जिनका कार्यकाल 30 जून को पूरा हो रहा है। पराग जैन 1 जुलाई को अपना पदभार ग्रहण करेंगे और उनका कार्यकाल दो साल का होगा।सीट मिलने पर एक्सेप्ट करें या फ्रीज? कम नंबर आने पर ओपन काउंसलिंग में मिल सकती है सीटयूपी-बिहार से 60 से ज्यादा लोग रेस्क्यू; नेपाल सरकार को जारी करनी पड़ी एडवाइजरीखरीफ फसल की बुवाई किए किसानों को बारिश का इंतजारप्रदेश का सबसे ऊंचा बहुती झरना फूटाटोंक में घने बादल छाए, मौसम हुआ सुहावना
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
NEET UG के 75 स्टूडेंट्स का रिजल्ट रोका जाएगा: बाकी कैंडिडेट्स का रिजल्ट 14 जून तक; मामले की आखिरी सुनवा...The result of 75 students of NEET UG will be withheld Rest to be Declared by 14 June
Read more »
अहमदाबाद प्लेन क्रैश: राजस्थान के 14 लोगों की मौत: एक और MBBS स्टूडेंट की जान गई, परिवारों को शवों का इंतजा...अहमदाबाद में 12 जून को हुए प्लेन क्रैश हादसे में राजस्थान के 13 लोगों की मौत होने के बाद अब अहमदाबाद में मृतकों के परिवारजन शव मिलने का इंतजार कर रहे है।
Read more »
NEET Topper Brothers: नीट की तैयारी में मोबाइल से रहे दूर, 2 भाई बने टॉपर, पिता बोले मेरे बेटे करण-अर्जुनNEET Topper Brothers: राजस्थान के नागौर जिले के डीडवाना कस्बे से ताल्लुक रखने वाले सगे भाई अनीश और आशीष बिडियासर ने NEET UG 2025 परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है.
Read more »
India Post GDS 4th Merit List 2025: इंडिया पोस्ट में नौकरी के लिए आपने भी भरा था फॉर्म,तो चेक कर लीजिए रिजल्टIndia Post GDS Merit List: डाक विभाग द्वारा पहले जारी की गई मेरिट लिस्ट में GDS पदों के लिए प्रोविजनल रूप से क्वालिफाई हुए कैंडिडेट्स के नाम शामिल थे.
Read more »
कोचिंग सेंटरों की क्रेडिट वॉर! NEET टॉपर पर चला दावों का तीर, देखें Viral VideoNEET UG 2025 Topper: सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो में NEET UG 2025 के AIR 7 केशव मित्तल को लेकर कोचिंग संस्थानों के दावों पर बहस छिड़ गई है.
Read more »
करियर क्लैरिटी: NEET रिजल्ट के बाद कन्फ्यूज हैं कैसे मिलेगा एडमिशन; जानें हर सवाल का जवाबCareer Options NEET Counselling Process for state quota and AIQ; NEET में कितने स्कोर पर मिलेगा सरकारी कॉलेज?, AIQ और स्टेट कोटा काउंसलिंग में सरकारी सीट के लिए क्या करें?
Read more »
