MP Rajasthan Cough Syrup Child Death Case Update; Follow Tamil Nadu Cough Syrup Pharma Company, CAG Report, Latest News Headlines On Dainik Bhaskar.
तमिलनाडु में बने कफ सिरप कोल्ड्रिफ; के कारण मध्य प्रदेश-राजस्थान में बच्चों की मौत का मामला चर्चा में है। अब भारत के महालेखा परीक्षक की तमिलनाडु के पब्लिक हेल्थ इंफ्रास्ट्रचर एंड मैनेजमेंट ऑफ हेल्थ सर्विस से जुड़ी एक रिपोर्ट सामने आई है। CAG ने 10 दिसंबर 2024 की तमिलनाडु की पब्लिक हेल्थ इंफ्रास्ट्रचर एंड मैनेजमेंट ऑफ हेल्थ सर्विस पर अपनी परफॉर्मेंस ऑडिट में बताया था कि राज्य में ड्रग इंस्पेक्शन में कमी देखी गई थी। साथ ही ड्रग्स सैंपल कलेक्शन में भी कमी की गई थी। इधर, शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश-राजस्थान में कफ सिरप से बच्चों की मौत मामले में CBI या ज्यूडिशियल जांच की मांग खारिज कर दी। CJI डी.
वाई. चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली बेंच ने ब्रीफ सुनवाई के बाद इस खारिज किया। MP के छिंदवाड़ा, बैतूल और पांढुर्णा में जहरीले कफ सिरप 'कोल्ड्रिफ' के सेवन से अब तक 25 बच्चों की मौत हो चुकी है। सिरप बनाने वाली श्रीसन फार्मास्युटिकल का मालिक रंगनाथन 9 अक्टूबर को चेन्नई से गिरफ्तार किया गया। उसेआज छिंदवाड़ा लाया जा रहा है। मामले में जांच SIT कर रही है।2016-17 में तमिलनाडु में कुल 1,00,800 टेस्टिंग का टारगेट था, लेकिन 34% कम यानी 66,331 टेस्ट ही किए गए। 2020-21 में ड्रग्स इंस्पेक्शन की कमी बढ़कर 38% हो गई, इस दौरान 1लाख 800 टेस्ट की जगह केवल 62,358 टेस्ट ही किए गए।ड्रग्स इंस्पेक्टरों ने दवा के सैंपल कलेक्ट करने में लापरवाही दिखाई, साल 2018-19 और 2020-21 में सैंपल कलेक्शन में 54% की कमी रही।याचिकाकर्ता एडवोकेट विशाल तिवारी, केंद्र सरकार की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहतायह पहली बार नहीं है जब ऐसी मिलावटी दवा से मौतें हुई हैं। राज्यों के बीच आरोप-प्रत्यारोप चल रहे हैं, इसलिए जांच एक केंद्रीय एजेंसी से कराई जानी चाहिए।कोर्ट को बताते हुए- तमिलनाडु, मध्य प्रदेश सहित संबंधित राज्य सरकारें इस मामले में खुद कार्रवाई कर रही हैं। हम राज्यों पर भरोसा नहीं कर सकते? बेशक, वे कार्रवाई करेंगे।कई बच्चों की मौत हो चुकी है और किसी तरह की लैब टेस्टिंग या क्लीनिकल ट्रायल नहीं किए गए।आपत्ति जताते हुए- जब भी कुछ होता है, वे अखबार में पढ़कर सीधे कोर्ट चले आते हैं, जबकि सारी संस्थाएं पहले से मौजूद हैं।याचिकाकर्ता से पूछते हुए- आपने अब तक कितनी जनहित याचिकाएं दायर की हैं... तिवारी ने कहा कि 8-10 पीआईएल... इसके बाद बेंच ने याचिका खारिज कर दीकेंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन देशभर में सिरप बनाने वाली फॉर्मा कंपनियों की जांच और सैंपल टेस्टिंग करेगी। सरकार ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से सिरप बनाने वाली कंपनियों की लिस्ट मांगी है, ताकि उनकी क्वालिटी और सुरक्षा की जांच की जा सके। CDSCO ने विश्व स्वास्थ्य संगठन को बताया कि तीन सिरप कोल्ड्रिफ, रेस्पिफ्रेश-टीआर और रिलाइफ की बाजार में बिक्री और उनके प्रोडक्शन पर भी रोक लगाई है।कांचीपुरम जिले के सुंगुवर्चत्रम में स्थित श्रीसन फार्मास्यूटिकल की यूनिट से कोल्ड्रिफ सिरप जब्त किया गया। जांच में पता चला कि इसमें नॉन-फार्माकॉपिया ग्रेड प्रोपीलीन ग्लाइकॉल का इस्तेमाल हुआ, जो संभवतः डायथिलीन ग्लाइकॉल और एथिलीन ग्लाइकॉल से दूषित था। दोनों ही केमिकल किडनी को नुकसान पहुंचाने वाले जहरीले पदार्थ हैं। जैसे ही सैंपल चेन्नई की सरकारी ड्रग्स टेस्टिंग लैब में भेजे गए, वहां से 24 घंटे में रिपोर्ट दी गई। इसमें पाया गया कि कोल्ड्रिफ सिरप का यह बैच 48.6% w/v DEG से जहरीला और ‘Not of Standard Quality’ है। जबकि अन्य चार दवाओं को स्टैंडर्ड क्वालिटी का पाया गया।मध्य प्रदेश में अब तक 25 बच्चों की मौपरत श्रीसन फार्मास्युटिकल के बनाए कफ सिरप ColdRif से हो चुकी है। जांच में पाया गया कि इस सिरप में डायथिलीन ग्लाइकॉल मिला हुआ था। जो जहरीला पदार्थ है। ये इंसानों में किडनी, लिवर और इम्यून सिस्टम को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है।मध्य प्रदेश के रीवा में एम्बुलेंस बनी नशे की डिलीवरी वैन: भास्कर की पड़ताल में खुला कफ सिरप माफिया का जाल; अब तक 25 बच्चों की मौत मध्य प्रदेश में जहरीला कोल्ड्रिफ कफ सिरप पीने से अब तक 25 बच्चों की मौत हो चुकी है। छिंदवाड़ा, बैतूल और पांढुर्णा जिलाें में मामले सामने आने के बाद से ही प्रदेश के हर जिले में गांव से लेकर मुख्यालय तक मेडिकल स्टोर, एजेंसी और क्लिनिक पर जांच कर अमानक दवाइयां जब्त की जा रही हैं।IAS पत्नी की चंडीगढ़ SSP से हॉट टॉक, पूछा- इनके नाम आरोपियों के कॉलम में क्यों नहींपूर्व सीएम बोलीं- 'जैसा' की जगह 'जैसी' बोलो; सियासी गलियारों में चर्चा शुरूइसके कफ सिरप से 25 जानें जा चुकीं; CBI जांच की मांग सुप्रीम कोर्ट से खारिजकेरल हाईकोर्ट बोला- सोने की हेराफेरी हुई; SIT 6 हफ्ते में जांच रिपोर्ट पेश करेगीहरियाणा में ठंड की दस्तक, रात का तापमान गिराहिमाचल के 7 जिलों में बारिश के आसारअक्टूबर के दूसरे सप्ताह में ही MP में रातें ठंडीउत्तराखंड के 5 जिलों में आज बारिशजैसलमेर में मौसम में आया बदलाव, सर्दी ने दी दस्तक
Cough Syrup Death Case Tamil Nadu Syrup Madhya Pradesh News Rajasthan Child Death Case CAG Tamil Nadu Drug Test Alert
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
रसायन विज्ञान के लिए साल 2025 के नोबेल पुरस्कार का ऐलान, सुसुमु कितागावा, रिचर्ड रॉबसन और ओमर यागी को मिला सम्मानसाल 1901 से 2024 के बीच 195 व्यक्तियों को 116 रसायन विज्ञान पुरस्कार दिए गए हैं। वर्ष 2024 का पुरस्कार सिएटल स्थित वाशिंगटन विश्वविद्यालय के जैव रसायन शास्त्री डेविड बेकर और लंदन स्थित ब्रिटिश-अमेरिकी कृत्रिम बुद्धिमत्ता अनुसंधान प्रयोगशाला, गूगल डीपमाइंड के कंप्यूटर वैज्ञानिक डेमिस हसाबिस और जॉन जम्पर को दिया गया...
Read more »
इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बंपर डिमांड, बिक्री में आया 147% का भारी उछाल, ये हैं टॉप 10 कंपनियांसिंतबर 2025 में बिकने वाली गाड़ियों की सेल्स रिपोर्ट आ गई है। इसमें सितंबर 2024 के मुकाबले गाड़ियों की बिक्री में 147.
Read more »
The Night American Pilots Became Israel’s Shield Against IranIt was the night of April 13, 2024. After decades of tension, Iran had launched a direct attack on Israel for the first time.
Read more »
RAS Main Result 2024: RPSC ने 111 दिन में जारी किया परिणाम, 2461 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए सफलराजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं का इंतज़ार आखिरकार खत्म हो गया है. राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने बुधवार शाम राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं एवं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (RAS) मुख्य परीक्षा 2024 का परिणाम जारी कर दिया है.
Read more »
चुनाव आयोग की सुनवाई में पहुंचे 127 में से 66 राजनीतिक दल, चुनावी प्रक्रिया में सुधार का लक्ष्यचुनाव आयोग की सुनवाई में 127 पंजीकृत दलों में से 66 राजनीतिक दल शामिल हुए। आयोग ने दलों से वित्तीय पारदर्शिता और चुनावी प्रक्रिया में भागीदारी पर जानकारी मांगी। दलों ने अपने विचार और दस्तावेज प्रस्तुत किए। आयोग अब प्राप्त जानकारी का विश्लेषण करेगा और चुनावी प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी बनाने के लिए कदम...
Read more »
तमिलनाडु में दवाओं की टेस्टिंग में मिली थी भारी कमी, CAG की ऑडिट रिपोर्ट में खुलासामध्य प्रदेश और राजस्थान में कफ सीरप से बच्चों की मौत के बाद, CAG की रिपोर्ट में तमिलनाडु में दवा टेस्टिंग में भारी कमी का खुलासा हुआ है। 2016-17 में 34 और 2020-21 में 38 कम निरीक्षण हुए। दवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए टेस्टिंग महत्वपूर्ण है, और इस कमी ने चिंता बढ़ा दी है। रिपोर्ट में दवा निरीक्षण और नमूने लेने के लक्ष्यों को पूरा करने में...
Read more »
