भारत हमेशा अपने पड़ोसी देशों को प्राथमिकता देता है. ऐसे में जब भी इन देशों पर कोई प्राकृतिक आपदा आती है तो भारत हमेशा मदद के लिए आगे आता है. अब श्रीलंका में चक्रवात दित्वा के बीच भारत ने ऑपरेशन सागर बंधु शुरू किया है.
" Cyclone Ditwah : श्रीलंका में आए चक्रवात दित्वा ने देश में भारी तबाही मचाई है. इस चक्रवात में मरने वालों की संख्या बढ़कर 69 हो गई है. जबकि 34 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं. देश के अधिकांश इलाकों में अभी भी मौसम काफी खराब बना हुआ है.
इस बीच भारत ने भी अपने पड़ोसी की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है. जिसके लिए भारत ने ऑपरेशन सागर बंधु शुरू किया है. इस ऑपरेशन के तहत मानवीय सहायता और आपदा राहत प्रदान शूरू कर दी गई है.Advertisment दो लाख से ज्यादा लोग प्रभावित मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रीलंका के आपदा प्रबंधन केंद्र ने कहा है कि 16 नवंबर से शुरू हुए प्रतिकूल मौसम ने पूरे देश में 63,000 के ज्यादा परिवारों के 219,286 लोग प्रभावित हुए हैं. डीएमसी के मुताबिक, इस चक्रवात के चलते चार घर नष्ट हुए हैं, जबकि 666 घरों को आंशिक रूप से क्षति हुई है. भारत ने शुरू किया ऑपरेशन सागर बंधु श्रीलंका में आए चक्रवात दित्वा के बाद भारत ने अपने पड़ोसी देश की मदद के लिए ऑपरेशन सागर बंधु की शुरुआत की है. जिसके तहत भारतीय नौसैनिक जहाजों आईएनएस विक्रांत और आईएनएस उदयगिरि ने कोलंबो में श्रीलंकाई अधिकारियों को राहत सामग्री पहुंचाई है. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक्स पर एक पोस्ट कर सकती पुष्टि की है. विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अपनी पोस्ट में लिखा, "ऑपरेशन सागर बंधु शुरू हो गया है. आईएनएस विक्रांत और आईएनएस उदयगिरि ने कोलंबो में राहत सामग्री सौंपी. आगे की कार्रवाई जारी है." #OperationSagarBandhu unfolds. @IAF_MCC C-130 J plane carrying approx 12 tons of humanitarian aid including tents, tarpaulins, blankets, hygiene kits, and ready-to-eat food items lands in Colombo. 🇮🇳 🇱🇰 pic.twitter.com/btzlnZeO8x — Dr. S. Jaishankar November 29, 2025 पीएम मोदी ने जताई संवेदना इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी श्रीलंका के लोगों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना जताई है. पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "तूफ़ान दित्वा के कारण अपने प्रियजनों को खोने वाले श्रीलंका के लोगों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना. मैं सभी प्रभावित परिवारों की सुरक्षा, सांत्वना और शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं. अपने निकटतम समुद्री पड़ोसी के साथ एकजुटता प्रदर्शित करते हुए, भारत ने ऑपरेशन सागर बंधु के तहत तत्काल राहत सामग्री और महत्वपूर्ण HADR सहायता भेजी है." ये भी पढ़ें: Karnataka: सत्ता संघर्ष के बीच सिद्धारमैया ने शिवकुमार को नाश्ते के लिए किया आमंत्रित, कहा- हाईकमान की हर बात मानूंगा पीएम मोदी ने आगे कहा कि, श्रीलंका को भारत की मानवीय सहायता उसकी 'पड़ोसी पहले' नीति और 'महासागर' विज़न का प्रतीक है. पीएम मोदी ने कहा कि, "स्थिति के अनुसार हम और अधिक सहायता प्रदान करने के लिए तैयार हैं. भारत की "पड़ोसी पहले" नीति और "महासागर" विज़न द्वारा निर्देशित, भारत ज़रूरत की इस घड़ी में श्रीलंका के साथ मजबूती से खड़ा है." ये भी पढ़ें: एयरबस के A320 फैमिली विमानों के सॉफ्टवेयर में आई तकनीकी खराबी, भारत समेत दुनियाभर की हवाई सेवाएं प्रभावित "
Sri Lanka Cyclone Indian Navy Cyclone Ditwah Update Sri Lanka Sri Lanka Cyclone Update World News In Hindi
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Cyclone Ditwah Update: সেনিয়ারের পর এবার ধেয়ে আসছে অতি শক্তিশালী ঘূর্ণিঝড় দিতোয়া! ফুঁসছে বঙ্গোপসাগর... আর ১২ ঘণ্টায় সব ওলটপালট?Cyclone Ditwah brewing in Bay of Bengal Tamil Nadu Andhra on alert
Read more »
Ditwah புயல் எங்கே? எப்போது கரையை கடக்கும்.. 5 மாவட்டங்களுக்கு ரெட் அலர்ட்Ditwah Cyclone Update: ’Ditwah’ புயல் தமிழ்நாடு, புதுச்சேரி மற்றும் தெற்கு ஆந்திர கடற்கரைகளை நோக்கி நகரத் தொடங்கியுள்ளதாக இந்திய வானிலை மையம் தெரிவித்துள்ளது.
Read more »
தமிழகத்தை நெருங்கும் Ditwah புயல்.. டெல்டாவுக்கு பறந்த அலர்ட்.. உதவி எண்கள் அறிவிப்பு!Ditwah Cyclone Helpline Number Announced: வங்கக் கடலில் உருவாகி உள்ள டித்வா புயல் வட தமிழகத்தை நெருங்கி வரும் நிலையில், இரண்டு மாவட்டங்களுக்கு உதவி எண்கள் அறிவிக்கப்பட்டுள்ளது.
Read more »
நெருங்கும் டித்வா புயல்: ரெட் அலர்ட் எதிரொலி.. 3 நாட்கள் பள்ளி விடுமுறை? தமிழக அரசு ஆலோசனைCyclone Ditwah Alert: பல மாவட்டங்களில் கனமழை எச்சரிக்கை விடுக்கப்பட்டுள்ள நிலையில், அதிகாரிகள் முன்னெச்சரிக்கை நடவடிக்கைகளை மறுஆய்வு செய்து வருகின்றனர். நிலைமை மோசமடைந்தால் 3 நாட்கள் பள்ளி விடுமுறை எனத்தகவல்.
Read more »
Cyclone Ditwah: ল্যান্ডফলের আগেই ভয়ংকর তাণ্ডব! দিতোয়া কাড়ল ৫৬ প্রাণ! বন্ধ স্কুল-কলেজ, স্তব্ধ জীবন... ভারতেও রেড অ্যালার্ট...Cyclone Ditwah Update: Cyclone Ditwah Claims 46 Lives In Sri Lanka, 23 Missing, moving towards Tamil Nadu, landfall in 48 hours, Red alert
Read more »
Ditwah புயல்: இன்று பள்ளி, கல்லூரிகளுக்கு விடுமுறை.. எந்தெந்த மாவட்டங்கள்? லிஸ்ட் இதோ!Ditwah Cyclone Latest Update: இன்று பல்வேறு மாவட்ட பள்ளி, கல்லூரிகளுக்கு விடுமுறை அறிவிக்கப்பட்டுள்ளன.
Read more »
