Cloudburst: जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में बादल फटने से तबाही, कई इलाके जलमग्न

Cloudburst News

Cloudburst: जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में बादल फटने से तबाही, कई इलाके जलमग्न
Cloudburst In Jammu And KashmirCloudburst In KashmirUttarkashi Cloudburst
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 103 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 75%
  • Publisher: 51%

जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में बादल फटने से भारी तबाही मची है. नदियों में उफान आ गया, कई घर, सड़कें और गाड़ियां बह गईं. सेना और राहत दल फंसे लोगों को निकालने में जुटे हैं.

उत्तराखंड के धराली में हाल ही में आई आपदा का दर्द अभी कम भी नहीं हुआ था कि कुदरत ने जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में भी अपना कहर बरपा दिया. गुरुवार को दोपहर के वक्त पहाड़ों के ऊपर बादल फटा, जिससे मलबा और तेज पानी नीचे की ओर बहता चला गया.

देखते ही देखते कई घर, दुकानें और सड़कें बर्बाद हो गईं. नदियों में उफान आ गया और सैलाब ने मौत का मंजर पैदा कर दिया. इस आपदा की चपेट में मचैल माता यात्रा भी आ गई, जिसे बीच में रोकना पड़ा और श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला गया. भारी बारिश और मलबे ने मचाई तबाही Advertisment किश्तवाड़ में बादल फटते ही हालात बिगड़ने लगे. पहाड़ों से पानी और मलबा इतनी तेजी से नीचे आया कि सड़कें टूट गईं, ट्रैफिक ठप हो गया और कई लोग फंस गए. श्रीनगर-लेह नेशनल हाईवे भी तेज बहाव में क्षतिग्रस्त हो गया. बाजारों में पानी और पत्थरों का ढेर लग गया. कई गाड़ियां बह गईं और पेड़ उखड़ गए. सेना और राहत दल ने पेड़ों के तनों के सहारे फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला. फ्लैश फ्लड से बढ़ा खतरा कुपवाड़ा जिले के कर्नाह वैली में काजी नाला का पानी उफान पर आ गया. यहां तेज बहाव में कुछ लोग खतरे के करीब पहुंच गए, हालांकि वे बाल-बाल बचे. गांदरबल के कंगन इलाके में भी बादल फटा, जिससे रायलग के ऊपरी हिस्सों में अचानक बाढ़ आ गई. पानी ने मुख्य बाजार में भी तबाही मचाई. बांदीपुरा के तैलगाम इलाके में फ्लैश फ्लड ने मलबा और पत्थर गांव में फैला दिया, जिससे लोग डर में जीने को मजबूर हो गए. पर्यटन स्थलों पर भी संकट पहलगाम और उसके आसपास की नदियां इस समय तेज रफ्तार से बह रही हैं. अगर बारिश और बढ़ी, तो रिहायशी इलाकों तक पानी पहुंच सकता है. कई जगहों पर पानी सड़कों के बीच से बह रहा है, जिससे लोग सुरक्षित जगहों की ओर जाने की कोशिश कर रहे हैं. श्रीनगर-लेह मार्ग पर भी पानी और मलबे का खतरा बना हुआ है, जहां गाड़ियां बेहद सावधानी से गुजर रही हैं. राहत-बचाव अभियान जारी सेना, पुलिस और आपदा प्रबंधन दल लगातार राहत और बचाव कार्य में जुटे हैं. फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए हर संभव प्रयास हो रहे हैं. लेकिन लगातार हो रही बारिश से चुनौती बढ़ गई है. विशेषज्ञों का कहना है कि पहाड़ी इलाकों में इस समय मौसम बेहद अस्थिर है, ऐसे में स्थानीय लोगों और यात्रियों को सतर्क रहना चाहिए. जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में बादल फटने की ये घटनाएं एक बार फिर दिखाती हैं कि पहाड़ी इलाकों में मौसम का मिजाज पलक झपकते ही बदल सकता है और इसकी मार सबसे ज्यादा इंसानी बस्तियों और बुनियादी ढांचे पर पड़ती है. यह भी पढ़ें- CM धामी के निर्देश पर धराली में आपदा प्रभावितों को मिली आर्थिक मदद, 5-5 लाख रुपये के चेक बांटे

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

Cloudburst In Jammu And Kashmir Cloudburst In Kashmir Uttarkashi Cloudburst Uttarkashi Cloudburst News Dharali Disaster Kishtwar Cloudburst Jammu Kashmir Cloudburst Cloudburst In Jammu Kashmir Kishtwar Cloudburst Live Updates

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

उत्तराखंड : उत्तरकाशी में बादल फटने से तबाही, सीएम धामी बोले- रेस्क्यू जारीउत्तराखंड : उत्तरकाशी में बादल फटने से तबाही, सीएम धामी बोले- रेस्क्यू जारीउत्तराखंड : उत्तरकाशी में बादल फटने से तबाही, सीएम धामी बोले- रेस्क्यू जारी
Read more »

उत्तरकाशी में बादल फटने से मची तबाही, धराली में खीर गंगा के सैलाब में कई घर नदी में बहे, अब तक 4 की मौतउत्तरकाशी में बादल फटने से मची तबाही, धराली में खीर गंगा के सैलाब में कई घर नदी में बहे, अब तक 4 की मौतUttarkashi Cloudburst: उत्तराखंड के धराली गांव में बादल फटने से भारी तबाही मच गई है। यहां दर्जनों घर बह गए। स्थानीय प्रशासन रेस्क्यू के लिए रवाना हो गया है।
Read more »

Uttarkashi Cloudburst: उत्तराखंड में कैसा, कब और कहां फटा बादल, मच गई भयंकर तबाही!Uttarkashi Cloudburst: उत्तराखंड में कैसा, कब और कहां फटा बादल, मच गई भयंकर तबाही!Uttarkashi Cloudburst: How, when and where did the cloud burst in Uttarakhand, Uttarkashi Cloudburst: उत्तराखंड में कैसा, कब और कहां फटा बादल, मच गई भयंकर तबाही!
Read more »

आज का मौसम 06 अगस्त 2025: दिल्ली-NCR और यूपी में बढ़ेगी उमस, उत्तराखंड के 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट... पढ़ें वेदर अपडेटआज का मौसम 06 अगस्त 2025: दिल्ली-NCR और यूपी में बढ़ेगी उमस, उत्तराखंड के 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट... पढ़ें वेदर अपडेटWeather Forecast, आज का मौसम 06 अगस्त 2025: पहाड़ों में बारिश ने तबाही मचाई है, उत्तरकाशी में बादल फटने और उत्तराखंड में भारी बारिश से हालात गंभीर हैं।
Read more »

Cloudburst: उत्तराखंड में बादल फटने का कहर, धराली और हर्षिल में दोहरी तबाहीCloudburst: उत्तराखंड में बादल फटने का कहर, धराली और हर्षिल में दोहरी तबाहीउत्तराखंड में 5 अगस्त को भारी तबाही मची जब धराली और हर्षिल में बादल फटने की दो घटनाएं सामने आईं. तेज बारिश और मलबे के कारण कई घर, दुकानें और होटल बह गए.
Read more »

Kishtwar Cloudburst : जम्मू-कश्मीर के गांदरबल-किश्तवाड़ में बादल फटने से हाहाकारKishtwar Cloudburst : जम्मू-कश्मीर के गांदरबल-किश्तवाड़ में बादल फटने से हाहाकारKishtwar Cloudburst: Cloudburst causes havoc in Ganderbal-Kishtwar of Jammu and Kashmir, जम्मू-कश्मीर के गांदरबल-किश्तवाड़ में बादल फटने से हाहाकार
Read more »



Render Time: 2026-04-02 06:06:36