Independence Day is celebrated on 18 August in these areas of the country, this is the reason Independence Day 2025: देश के इन इलाकों में 18 अगस्त को मानाया जाता है स्वतंत्रता दिवस, ये है वजह
Independence Day 2025 : अंग्रेजो की 200 साल की गुलामी के बाद 15 अगस्त 1947 को भारत को आजादी मिली थी. तब से हर साल 15 अगस्त को भारत अपनी आजादी का जश्न मनाता है. इस वर्ष भारत अपनी स्वतंत्रता की 79वीं वर्षगांठ मना रहा है.
जिसके लिए देशभर में तैयारियां जोरों पर हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार सुबह दिल्ली में लाल किला पर तिरंगा फहराएंगे. उसके बाद वे लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करेंगे. लगातार 12वीं बार लाल किले पर तिरंगा फहराएंगे पीएम मोदी Advertisment हर साल स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री लाल किला पर भारत का राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं और फिर लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करते हैं. पीएम मोदी इस बार 15 अगस्त को लगातार 12वीं बार लाल किले पर तिरंगा फहराएंगे. ये दिन हमें आजादी की कीमत और उसका महत्व को याद दिलाता है. लेकिन देश के दो जिलों में 15 अगस्त नहीं बल्कि 18 अगस्त को आजादी का जश्न मनाया जाता है. तो चलिए जानते हैं किन जिलों में और क्यों दो दिन बाद स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है. जानें इन जिलों में क्यों मनाया जाता है तीन दिन बार आजादी का जश्न बता दें कि भारत को अंग्रेजों से 15 अगस्त 1947 को आजादी मिली थी, हालांकि, ये स्वतंत्रता पूरे भारत के लिए एक जैसी नहीं थी, आजादी के बाद भी पश्चिम बंगाल के कुछ इलाके भारत का हिस्सा नहीं बने थे. इनमें मालदा और नादिया जिले शामिल थे. इन इलाकों को उस समय पूर्वी पाकिस्तान का हिस्सा माना जाता था. जिसके चलते यहां 15 अगस्त को आजादी का जश्न नहीं मनाया जाता. तीन दिन बाद भारत में शामिल हुए थे ये बंगाल के ये जिले इन इलाकों को भारत में पूरी तरह शामिल करने में तीन दिन लग गए थे. उसके बाद 18 अगस्त 1947 को माउटंबेटन ने बंटवारे के नक्शे में सुधार किया. तब से इन दोनों जिलों के लोग हर साल 18 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं. बता दें कि 15 अगस्त 1947 को जब भारत को आजादी मिली, तो बंगाल में भारी बवाल हो गया था. यहां आजादी के जश्न की जगह विरोध प्रदर्शन और दंगे शुरू हो गए थे. क्योंकि इन जिलों के लोग खुद को पाकिस्तान में शामिल होने की वजह से परेशान थे. ये भी पढ़ें: 15 अगस्त पर किस प्रधानमंत्री ने सबसे ज्यादा बार फहराया तिरंगा, जानें पीएम मोदी का ये कौन सा वर्ष है ये भी पढ़ें: 15 August 2025: किस प्रधानमंत्री ने दिया सबसे छोटा और बड़ा भाषण, जानें पीएम मोदी के 11 भाषणों का वक्त
West Bengal Independence-Day Independence Day 2025 Independence Day 2025 Special
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Independence Day 2025: इस साल कौन-सा स्वतंत्रता दिवस मना रहा है भारत, जानिएIndependence Day 2025: 15 अगस्त को हर साल स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है. स्वतंत्रता दिवस के जश्न को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं. वहीं इसी बीच लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि इस साल कौन सा स्वतंत्रता दिवस है. Others | लाइफ़स्टाइल
Read more »
Independence Day: जब भारत-पाकिस्तान साथ में आजाद हुए, तो 14 अगस्त को क्यों स्वतंत्रता दिवस मानता है कि पड़ोसी देशIndependence Day: जब भारत-पाकिस्तान साथ में आजाद हुए, तो 14 अगस्त को क्यों स्वतंत्रता दिवस मानता है कि पड़ोसी देश Why Pakistan Celebrates Independence day on 14 August
Read more »
स्वतंत्रता दिवस फुल ड्रेस रिहर्सल पर 13 अगस्त को दिल्ली की यातायात व्यवस्था में बदलावस्वतंत्रता दिवस फुल ड्रेस रिहर्सल पर 13 अगस्त को दिल्ली की यातायात व्यवस्था में बदलाव
Read more »
Independence Day 2025 Theme: स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2025 की थीम क्या है?India Swatantrata Diwas 2025 Short Speech Live Updates: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भाषण और निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन जगह जगह होता है और साथ ही अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं। 15 अगस्त 2025 से जुड़े सभी लाइव अपडेट्स यहां पर देखें।
Read more »
Independence Day 2025 Live Streaming: 15 अगस्त पर लाल किले से पीएम मोदी की स्पीच कब और कहां देखें लाइव, यहां मिलेगा लिंकIndia Independence Day 2025 Live Streaming: भारत 15 अगस्त 2025 को अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस पूरे जोश और गर्व के साथ मनाने जा रहा है. देश की राजधानी नई दिल्ली स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए तैयार है. इस मौके पर नरेंद्र मोदी सुबह 7:30 बजे दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले से बतौर प्रधानमंत्री अपना 12वां स्वतंत्रता दिवस भाषण देंगे.
Read more »
FASTag Annual Pass की शुरू हुई बुकिंग, 3000 रुपए में होंगी 200 ट्रिप, जानें सबकुछFASTag Annual Pass: भारत ने 15 अगस्त 2025 को अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाते हुए यात्रियों के लिए एक नई सुविधा की शुरुआत की है FASTag Annual Pass.
Read more »
