China-Japan Row: ताइवान को लेकर जापान-चीन में तीखी जुबानी जंग, जापानी प्रधानमंत्री के बयान पर भड़का ड्रैगन

Japan News

China-Japan Row: ताइवान को लेकर जापान-चीन में तीखी जुबानी जंग, जापानी प्रधानमंत्री के बयान पर भड़का ड्रैगन
ChinaBarbsPm Takaichi
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 153 sec. here
  • 28 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 149%
  • Publisher: 51%

ताइवान को लेकर जापान और चीन के बीच सोमवार को कड़ा राजनयिक विवाद छिड़ गया। मामला तब शुरू हुआ जब जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची ने कहा कि अगर चीन ताइवान पर हमला करता

ताइवान को लेकर जापान और चीन के बीच सोमवार को कड़ा राजनयिक विवाद छिड़ गया। मामला तब शुरू हुआ जब जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची ने कहा कि अगर चीन ताइवान पर हमला करता है, तो वह जापान के लिए 'अस्तित्व को खतरे में डालने वाली स्थिति' होगी, जिसमें जापान को आत्मरक्षा के लिए सैन्य बल का प्रयोग करना पड़ सकता है। यह बयान चीन को बेहद नागवार गुजरा। बीजिंग ने इसे अपने आंतरिक मामलों में दखल बताते हुए सख्त आपत्ति दर्ज कराई। चीन ी अधिकारी की धमकी भरी पोस्ट विवाद उस वक्त और बढ़ गया जब ओसाका में चीन के कौंसुल जनरल शुए जियान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक बेहद आपत्तिजनक पोस्ट डाली। उन्होंने लिखा, 'जो गंदा गला हमारी ओर झपटा है, उसे बिना झिझक काट देना ही एकमात्र विकल्प है। क्या आप तैयार हैं?' यह पोस्ट ताकाइची के ताइवान संबंधी बयान के संदर्भ में थी। बाद में इसे हटा दिया गया, लेकिन तब तक मामला तूल पकड़ चुका था। जापान की कड़ी प्रतिक्रिया जापान सरकार ने तुरंत चीन से कड़ा विरोध दर्ज कराया। मुख्य कैबिनेट सचिव मिनोरू किहारा ने कहा, 'भले ही पोस्ट का उद्देश्य स्पष्ट नहीं है, लेकिन यह टिप्पणी बेहद अनुचित और अस्वीकार्य है।' उन्होंने बताया कि जापान के विदेश मंत्रालय ने चीन को औपचारिक रूप से विरोध पत्र सौंपा और पोस्ट हटाने की मांग की। चीन का बचाव: 'यह निजी पोस्ट थी' बीजिंग में चीन ी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने कहा कि शुए जियान की पोस्ट एक 'निजी टिप्पणी' थी, जो ' जापान ी प्रधानमंत्री के खतरनाक और गलत बयानों' पर की गई थी। उन्होंने पलटवार करते हुए कहा, 'कुछ जापान ी राजनेता ताइवान को चीन से अलग करने की कोशिश कर रहे हैं। वे जनता को भ्रमित कर रहे हैं और मुद्दे से ध्यान भटका रहे हैं।' लिन ने आगे कहा कि चीन ने ताकाइची के बयान पर जापान से 'औपचारिक और सख्त शिकायत' दर्ज कराई है। उन्होंने पूछा, 'क्या जापान चीन के मूल हितों को चुनौती देना चाहता है? क्या वह चीन - जापान संबंधों को गलत दिशा में ले जाना चाहता है?' क्या है विवाद की जड़? शुक्रवार को संसद में ताकाइची से पूछा गया था कि किन परिस्थितियों में जापान 'अस्तित्व को खतरे में डालने वाली स्थिति' घोषित कर सकता है। इस पर उन्होंने जवाब दिया, 'अगर चीन ताइवान की नाकेबंदी करता है या अमेरिकी सेनाओं को आने से रोकने के लिए सैन्य कार्रवाई करता है, तो वह स्थिति हमारे अस्तित्व के लिए खतरा मानी जा सकती है।' इस बयान को उनके पूर्ववर्तियों के रुख से काफी अलग और आक्रामक माना गया। विवाद बढ़ने के बाद ताकाइची ने सफाई दी कि उन्होंने 'सरकारी नीति की सीमा के भीतर ही बात की थी।' हालिया मुलाकात के बावजूद तनाव कुछ ही दिन पहले, सियोल में एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग सम्मेलन के दौरान ताकाइची और चीन ी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात हुई थी, जो दिखने में सौहार्दपूर्ण रही थी। लेकिन उसी सम्मेलन में ताकाइची ने ताइवान के प्रतिनिधि से भी अलग मुलाकात की, जिसने चीन को नाराज कर दिया। ताइवान और जापान - चीन रिश्ते चीन ताइवान को अपना हिस्सा मानता है और उसे मिलाने के लिए बल प्रयोग से इंकार नहीं करता। वहीं, जापान का मानना है कि ताइवान पर संकट उसके अपने राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा है, क्योंकि ताइवान समुद्री रास्तों और अमेरिकी सैन्य सहयोग के लिहाज से जापान के करीब है। दोनों देशों के बीच सालाना 300 अरब डॉलर से अधिक का व्यापार होता है, लेकिन ताइवान, ऐतिहासिक मुद्दों और क्षेत्रीय विवादों को लेकर उनके रिश्ते अक्सर तनाव में रहते हैं।.

ताइवान को लेकर जापान और चीन के बीच सोमवार को कड़ा राजनयिक विवाद छिड़ गया। मामला तब शुरू हुआ जब जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची ने कहा कि अगर चीन ताइवान पर हमला करता है, तो वह जापान के लिए 'अस्तित्व को खतरे में डालने वाली स्थिति' होगी, जिसमें जापान को आत्मरक्षा के लिए सैन्य बल का प्रयोग करना पड़ सकता है। यह बयान चीन को बेहद नागवार गुजरा। बीजिंग ने इसे अपने आंतरिक मामलों में दखल बताते हुए सख्त आपत्ति दर्ज कराई। चीनी अधिकारी की धमकी भरी पोस्ट विवाद उस वक्त और बढ़ गया जब ओसाका में चीन के कौंसुल जनरल शुए जियान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक बेहद आपत्तिजनक पोस्ट डाली। उन्होंने लिखा, 'जो गंदा गला हमारी ओर झपटा है, उसे बिना झिझक काट देना ही एकमात्र विकल्प है। क्या आप तैयार हैं?' यह पोस्ट ताकाइची के ताइवान संबंधी बयान के संदर्भ में थी। बाद में इसे हटा दिया गया, लेकिन तब तक मामला तूल पकड़ चुका था। जापान की कड़ी प्रतिक्रिया जापान सरकार ने तुरंत चीन से कड़ा विरोध दर्ज कराया। मुख्य कैबिनेट सचिव मिनोरू किहारा ने कहा, 'भले ही पोस्ट का उद्देश्य स्पष्ट नहीं है, लेकिन यह टिप्पणी बेहद अनुचित और अस्वीकार्य है।' उन्होंने बताया कि जापान के विदेश मंत्रालय ने चीन को औपचारिक रूप से विरोध पत्र सौंपा और पोस्ट हटाने की मांग की। चीन का बचाव: 'यह निजी पोस्ट थी' बीजिंग में चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने कहा कि शुए जियान की पोस्ट एक 'निजी टिप्पणी' थी, जो 'जापानी प्रधानमंत्री के खतरनाक और गलत बयानों' पर की गई थी। उन्होंने पलटवार करते हुए कहा, 'कुछ जापानी राजनेता ताइवान को चीन से अलग करने की कोशिश कर रहे हैं। वे जनता को भ्रमित कर रहे हैं और मुद्दे से ध्यान भटका रहे हैं।' लिन ने आगे कहा कि चीन ने ताकाइची के बयान पर जापान से 'औपचारिक और सख्त शिकायत' दर्ज कराई है। उन्होंने पूछा, 'क्या जापान चीन के मूल हितों को चुनौती देना चाहता है? क्या वह चीन-जापान संबंधों को गलत दिशा में ले जाना चाहता है?' क्या है विवाद की जड़? शुक्रवार को संसद में ताकाइची से पूछा गया था कि किन परिस्थितियों में जापान 'अस्तित्व को खतरे में डालने वाली स्थिति' घोषित कर सकता है। इस पर उन्होंने जवाब दिया, 'अगर चीन ताइवान की नाकेबंदी करता है या अमेरिकी सेनाओं को आने से रोकने के लिए सैन्य कार्रवाई करता है, तो वह स्थिति हमारे अस्तित्व के लिए खतरा मानी जा सकती है।' इस बयान को उनके पूर्ववर्तियों के रुख से काफी अलग और आक्रामक माना गया। विवाद बढ़ने के बाद ताकाइची ने सफाई दी कि उन्होंने 'सरकारी नीति की सीमा के भीतर ही बात की थी।' हालिया मुलाकात के बावजूद तनाव कुछ ही दिन पहले, सियोल में एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग सम्मेलन के दौरान ताकाइची और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात हुई थी, जो दिखने में सौहार्दपूर्ण रही थी। लेकिन उसी सम्मेलन में ताकाइची ने ताइवान के प्रतिनिधि से भी अलग मुलाकात की, जिसने चीन को नाराज कर दिया। ताइवान और जापान-चीन रिश्ते चीन ताइवान को अपना हिस्सा मानता है और उसे मिलाने के लिए बल प्रयोग से इंकार नहीं करता। वहीं, जापान का मानना है कि ताइवान पर संकट उसके अपने राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा है, क्योंकि ताइवान समुद्री रास्तों और अमेरिकी सैन्य सहयोग के लिहाज से जापान के करीब है। दोनों देशों के बीच सालाना 300 अरब डॉलर से अधिक का व्यापार होता है, लेकिन ताइवान, ऐतिहासिक मुद्दों और क्षेत्रीय विवादों को लेकर उनके रिश्ते अक्सर तनाव में रहते हैं।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

China Barbs Pm Takaichi Remarks Over Taiwan Major Diplomatic Row China-Japan Row Xi Jinping Apec Summit Japan-China Ties Territorial Disputes China-Japan Relations World News In Hindi World News In Hindi World Hindi News जापान चीन कटुता प्रधानमंत्री ताकाइची ताइवान पर टिप्पणी प्रमुख कूटनीतिक विवाद चीन-जापान विवाद शी जिनपिंग एपेक शिखर सम्मेलन जापान-चीन संबंध

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Jairam Ramesh Slams PM Modi’s Silence On Trump, China Issue Ahead Of Parliament Winter SessionJairam Ramesh Slams PM Modi’s Silence On Trump, China Issue Ahead Of Parliament Winter SessionCongress leader Jairam Ramesh raises concerns over PM Modi’s silence on Trump’s remarks, China ties, and economic challenges ahead of Parliament’s winter session.
Read more »

Japan Earthquake issued Tsunami warning: ভয়ংকর ভূকম্পন, তীব্র আতঙ্ক! স্তব্ধ জনজীবনে জারি সুনামির সতর্কতা... উত্তাল সমুদ্র ফিরিয়ে দিচ্ছে দুঃস্বপ্নের স্মৃতি...Japan Earthquake issued Tsunami warning: ভয়ংকর ভূকম্পন, তীব্র আতঙ্ক! স্তব্ধ জনজীবনে জারি সুনামির সতর্কতা... উত্তাল সমুদ্র ফিরিয়ে দিচ্ছে দুঃস্বপ্নের স্মৃতি...Japan issues tsunami advisory after six point two six magnitude earthquake
Read more »

No Red Carpet, No Minister: She Made India Proud, But Did Assam Turned Its Back On World Cup Champion Uma Chetry?No Red Carpet, No Minister: She Made India Proud, But Did Assam Turned Its Back On World Cup Champion Uma Chetry?Uma Chetry, India’s World Cup-winning star from Assam, returned home to love, applause and a political row over her low-key airport reception.
Read more »

No Compromise On Borders: As Dhaka Eyes Northeast, IAF To Launch Massive Drill Near Bdesh, China Frontiers; Rafale, Tejas To RoarNo Compromise On Borders: As Dhaka Eyes Northeast, IAF To Launch Massive Drill Near Bdesh, China Frontiers; Rafale, Tejas To RoarFrom November 13 to 20, the Indian Air Force will conduct large-scale exercises in Northeast India, testing deployment and response capabilities along the sensitive borders with China, Myanmar and Bangladesh.
Read more »

Can Liquor Prohibition Make Or Break Bihar Election For Nitish Third Time In A Row?Can Liquor Prohibition Make Or Break Bihar Election For Nitish Third Time In A Row?As Bihar heads to polls, Nitish Kumar’s liquor ban sparks debate—Jan Suraaj and RJD oppose it, calling it ineffective, while many women voters continue to support the prohibition policy.
Read more »

Japan: पीएम से लेकर मंत्रियों तक की कटेगी सैलरी, जापान की संसद में आएगा प्रस्तावJapan: पीएम से लेकर मंत्रियों तक की कटेगी सैलरी, जापान की संसद में आएगा प्रस्तावJapan PM Decrease Salary of Her Cabinet: जापान के मंत्री इस प्रस्ताव की जल्द से जल्द समीक्षा करेंगे और इस समीक्षा के बाद ये प्रस्ताव लागू करने के लिए संसद में पेश कर दिया जाएगा. जापानी पीएम ताकाइची की यह पहल प्रशासनिक और वित्तीय सुधार को आगे बढ़ाने की व्यापक योजना का हिस्सा है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 06:31:39