Chhattisgarh: Tragic road accident in Raipur, Chhattisgarh, 13 people died, 12 injured in truck-trailer collision । छत्तीसगढ़ के रायपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक-ट्रेलर की टक्कर में 13 लोगों की मौत, 12 घायल । छत्तीसगढ़
Chhattisgarh Road Accident : छत्तीसगढ़ के रायपुर में सोमवार तड़के हुए एक सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई. जबकि 12 लोग घायल हो गए. हादसा रात करीब 12.15 बजे रायपुर-बलोदाबाजार रोड पर सारागांव के पास हुआ.
जहां एक ट्रक और ट्रेलर के बीच टक्कर हो गई. हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई. लोगों की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और बचाव अभियान शुरू किया. सभी घायलों को रायपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. घायलों में कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. Advertismentपारिवारिक समारोह से लौटते वक्त हुआ हादसा बताया जा रहा है कि ये हादसा उस वक्त हुआ जब सभी लोग एक पारिवारिक समारोह में शामिल हो कर स्वराज माजदा वाहन से वापस लौट रहे थे. तभी रास्ते में उनका वाहन एक ट्रेलर से टकरा गया. मरने वालों सबसे ज्यादा महिलाएं है. जबकि हादसे में घायल हुए कई लोगों की हालत गंभीर है. जानकारी के मुताबिक, सारागांव के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने माजदा वाहन को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि माजदा वाहन में सवार 13 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. मरने वालों में एक वर्ष से कम उम्र का एक बच्चा भी शामिल है. Raipur, Chhattisgarh | Around 10 people died after a small truck full of people collided with a trailer near Saragaon on Raipur-Balodabazar Road when they were returning from Chauthiya Chhatti after attending an event. Several others were injured and taken to the hospital for… — ANI May 11, 2025 माजदा में सवार थे 50 से ज्यादा लोग बताया जा रहा है कि माजदा वाहन में हादसे के वक्त 50 से ज्यादा लोग सवार थे. जो एक पारिवारिक समारोह में शामिल होकर अपने घर वापस लौट रहे थे. वाहनों की टक्कर होते ही घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई. कई लोग वाहन में फंसे गए. लोगों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए. उन्होंने पुलिस की मदद से लोगों को वाहन से बाहर निकाला. ये भी पढ़ें: Weather News : दिल्ली-NCR में राहत के बाद आज से फिर भीषण गर्मी का दौर शुरू, 40 डिग्री तक पहुंचेगा पारा ये भी पढ़ें: India Pakistan Ceasefire: कौन से मौके पर भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव हुआ कम? ऐसे बनी सीजफायर पर सहमति
Road Accident Chhattisgarh Road Accident Chhattisgarh
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
तमिलनाडु के तिरुवन्नामलाई में भीषण सड़क हादसा, कार-बस की टक्कर में चार लोगों की मौततमिलनाडु के तिरुवन्नामलाई में भीषण सड़क हादसा, कार-बस की टक्कर में चार लोगों की मौत
Read more »
पाकिस्तान : खैबर पख्तूनख्वा में वैन-ट्रेलर की टक्कर में 10 लोगों की मौतपाकिस्तान : खैबर पख्तूनख्वा में वैन-ट्रेलर की टक्कर में 10 लोगों की मौत
Read more »
गुजरात के पाटन में दर्दनाक हादसा, बस और रिक्शा की टक्कर में 6 लोगों की मौतप्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर के बाद रिक्शा में सवार 5 से अधिक लोग बस के नीचे आ गए. बस ने 5 यात्रियों को कुचल दिया, हादसे में कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को उपचार के लिए 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया है.
Read more »
बिहार के कटिहार में भीषण हादसा: कार और ट्रैक्टर की आमने-सामने की टक्कर, आठ लोगों की दर्दनाक मौत, दो घायलबिहार के कटिहार में भीषण हादसा: कार और ट्रैक्टर की आमने-सामने की टक्कर, आठ लोगों की दर्दनाक मौत, दो घायल (खबर अपडेट की जा रही है)
Read more »
Raipur : छत्तीसगढ़ में बड़ा सड़क हादसा, ट्रक और ट्रेलर की टक्कर में 13 लोगों की मौत; 12 घायलछत्तीसगढ़ में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां रायपुर-बालोद बाजार रोड पर सारागांव के पास एक छोटे ट्रक और ट्रेलर की टक्कर में 13 लोगों की मौत हो गई है। हादसे में 12 अन्य लोग
Read more »
छत्तीसगढ़: रायपुर में ट्रक और ट्रेलर की टक्कर में 13 लोगों की मौत, कई घायलरायपुर-बलोदाबाजार रोड पर सारागांव के पास बड़ा हादसा हुआ है. यह हादसा उस समय हुआ जब ट्रक चौथिया छट्टी से एक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहा था. इस हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें तुरंत रायपुर के डॉ. बी.आर. अंबेडकर मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया.
Read more »
