झारखंड का मौसम इन दिनों जिले-जिले में अलग-अलग हो जा रहा है। कहीं बारिश हो जा रही है तो कहीं गर्म हवाएं जनजीवन को प्रभावित कर रही है। लगभग हर दिन प्रदेश के अलग-अलग हिस्से में मौसम का मिजाज अलग देखने को मिल रहा है।
5 जिले में हीटवेव चलने की संभावना, अगले 4 दिन में 4 डिग्री बढ़ेगा पाराझारखंड का मौसम इन दिनों जिले-जिले में अलग-अलग हो जा रहा है। कहीं बारिश हो जा रही है तो कहीं गर्म हवाएं जनजीवन को प्रभावित कर रही है।लगभग हर दिन प्रदेश के अलग-अलग हिस्से में मौसम का मिजाज अलग देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज राजधानी रांची में मौसम का मिजाज बदलेगा।मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार, 12 मई को राज्य के दक्षिणी औैर मध्य क्षेत्रों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। इस दायरे में पूर्वी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी सहित आसपास के क्षेत्रों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान वज्रपात की भी आशंका है।तेज हवा और बारिश से इतर राज्य के पूर्वी क्षेत्र अंतर्गत देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा में हीट वेव चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों में आंधी और गर्जन के साथ तेज हवा चलने की बात कही है। वहीं कुछ क्षेत्रों में हीट वेव चलने की संभावना जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। अगले चार दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी की संभावना जताई गई है।मौसम केंद्र का कहना है कि हीट वेव के दौर के बाद मौसम का मिजाज फिर बदलेगा। 15 मई से बारिश की संभावना है। 17 मई तक रांची सहित कई क्षेत्रों में गरज के साथ बारिश हो सकती है। इधर, पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश रांची के मांडर में 12.
8 एमएम दर्ज की गई। वहीं सबसे अधिक अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस पाकुड़, गोड्डा औैर सरायकेला का दर्ज किया गया।झारखंड में इस बार समय से पहले मानसून प्रवेश कर सकता है। मौसम विभाग ने केरल में भी समय से पहले 27 मई को ही मानसून के प्रवेश की संभावना जताई है। ऐसे में इस बार मानसून पूरे देश में समय से पहले पहुंचेगा। झारखंड में भी 15 जून की संभावित तिथि से पहले मानसून का प्रवेश हो सकता है। क्योंकि, केरल में मानसून के प्रवेश के 15 दिनों के अंदर मानसून पहुंच जाता है। ऐसे में 10 जून के बाद झारखंड में मानसून आ सकता है। 20 जून तक पूरे राज्य को कवर कर सकता है। मौसम वैज्ञानिकों ने इस बार भी झारखंड में अच्छी बारिश होने की संभावना जताई है।लखनऊ में सूरज दिखाएगा तीखे तेवरएमपी के 45 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टयूपी में 20 जून को आ सकता है मानसूनMP इवनिंग बुलेटिन
Weather Alert For Jharkhand IMD Aaj Ka Mausam
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
हरियाणा के 18 जिलों में आज बारिश-आंधी का अलर्ट: कल BJP का पंडाल गिरा, मंत्री का टेंट उड़ा; गुरुग्राम में का...Haryana Rain Alert on Dainik Bhaskar हरियाणा के 18 जिलों में आज, शनिवार को मौसम विभाग ने बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है।
Read more »
चित्तौड़गढ़ में हीटवेव का अलर्ट: आज तेज हवा चलने की संभावना;पारा 43 डिग्री पार पहुंचाचित्तौड़गढ़ जिले में गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री रहा।
Read more »
सावधान! यूपी में आंधी-तूफान का अलर्ट, 22 जिलों में बारिश की चेतावनीUP Weather Today: सावधान! यूपी में आंधी-तूफान का अलर्ट, 22 जिलों में बारिश की चेतावनी, 40KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Read more »
दिन का पारा हुआ कम, रात में बढ़ी गर्मी: आज चलेंगी तेज हवाएं, कल आंधी-बारिश के आसार; उमस भरी गर्मी करेगी परेशानकानपुर में आज तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने कल से आंधी-बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। आज पश्चिमी के 12 जिलों में आंधी-पानी का यलो अलर्ट जारी किया गया है। सोमवार को पूरे प्रदेश में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी कियाकानपुर में आज तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने कल से आंधी-बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। आज पश्चिमी के 12 जिलों में...
Read more »
जैसलमेर में तापमान 36 डिग्री पहुंचा: हीटवेव-गर्मी से लोगों को राहत, 9 व 10 मई को आंधी बारिश का यलो अलर्टजैसलमेर जिले में पिछले दिनों पश्चिमी विक्षोभ से आए आंधी तूफान व बारिश के बाद भीषण गर्मी व हीटवेव से राहत मिली है। आंधी बारिश से पारा 46.7 डिग्री से लुढ़ककर 33.
Read more »
बादल छाने से गर्मी से मिली राहत: मेरठ में आज बारिश की संभावना, प्रदूषण का स्तर घटाआसपास के जिलों में हुई बारिश, मेरठ में आज भी किया निराश। दो दिन से बारिश की संभावना के बावजूद नहीं बरसे बादल। कल भी बारिश की संभावना।
Read more »
