Baby Health Tips: सर्दी की शुरुआत में बच्चों को ठंड और बीमारियों से बचाने के लिए खास ख्याल जरूरी है. बच्चों को परतों में गर्म कपड़े पहनाएं, गुनगुना दूध और पौष्टिक सूप दें. कमरे को गर्म लेकिन हवादार रखें, त्वचा पर मॉइस्चराइज़र लगाएं और पूरी नींद दिलवाएं. रोज हल्की धूप में खेलने दें, इससे इम्यूनिटी मजबूत होगी और सर्दी-जुकाम नहीं सताएगा.
पहली सर्दी में बच्चों को ठंड से बचाने के लिए एक ही मोटा कपड़ा पहनाने की बजाय परतों में कपड़े पहनाना ज़रूरी है. इससे तापमान के अनुसार कपड़े घटाए या बढ़ाए जा सकते हैं. खासकर नवजात और छोटे बच्चों को कॉटन की इनर लेयर और उसके ऊपर ऊनी कपड़े पहनाएं.
कान, पैर और सिर को ढकना न भूलें. ठंडी हवा का सीधा असर इन हिस्सों पर जल्दी होता है. सर्दियों में बच्चों को गर्माहट देने के लिए गुनगुना दूध, सूप या सादा गुनगुना पानी देना फायदेमंद है. यह न केवल शरीर का तापमान बनाए रखता है बल्कि इम्यूनिटी भी बढ़ाता है. अगर बच्चा छोटा है तो मां का दूध सबसे अच्छा है. ध्यान रखें कि बच्चे को ठंडा या फ्रिज का पानी बिल्कुल न दें. सर्दी में बच्चों का कमरा पूरी तरह बंद रखना सही नहीं है. थोड़ी हवा का आना-जाना जरूरी है. ताकि कमरा नमी और संक्रमण से मुक्त रहे. कमरे को हीटर या ब्लोअर से गरम करें. लेकिन हवा बहुत सूखी न होने दें. हल्की धूप आने दें और दिन में खिड़की थोड़ी देर के लिए खोलें. ठंड के मौसम में बच्चों की त्वचा जल्दी सूख जाती है. नहाने के बाद तुरंत मॉइस्चराइज़र या नारियल तेल लगाएं ताकि नमी बनी रहे. बहुत गर्म पानी से स्नान न कराएं वरना त्वचा फट सकती है. होंठ और गाल पर हल्का वैसलीन या क्रीम लगाना भी फायदेमंद रहता है. सर्दियों में बच्चों को गर्म और आरामदायक नींद की जरूरत होती है. सही नींद इम्यून सिस्टम को मजबूत करती है और सर्दी-जुकाम से बचाती है. सोने से पहले उन्हें हल्का गर्म दूध दें और बिस्तर में मुलायम रजाई या ब्लैंकेट का इस्तेमाल करें. बहुत ज्यादा कपड़े पहनाकर न सुलाएं. सर्दियों में धूप सबसे बड़ी औषधि है. बच्चों को सुबह की हल्की धूप में खेलने दें. ताकि शरीर में विटामिन D बने और हड्डियां मजबूत रहें. हल्की एक्सरसाइज या खेल से शरीर एक्टिव रहता है और सर्दी-जुकाम की संभावना घटती है. दिन में कम से कम 15–20 मिनट धूप में रहना जरूरी है.
सर्दी में बच्चों की सेहत सर्दी से बच्चों को कैसे बचाएं सर्दी में बच्चों की देखभाल कैसे करें सर्दी में बच्चों का केयर सर्दी से बच्चों को बचाएं सर्दी से बच्चों को नुकसान Baby Health Tips Children Health In Winter How To Protect Children From Colds How To Care For Children In Winter Children Care In Winter Protecting Children From Colds Harmful Effects Of Colds On Children
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Baby Death in Kannur: കണ്ണൂരിൽ രണ്ടു മാസം പ്രായമുള്ള കുഞ്ഞിന്റെ മരണം; അമ്മ അറസ്റ്റിൽBaby Death in Kannur: കുട്ടിയുടെ അമ്മ മുബഷിറയാണ് അറസ്റ്റിലായത്
Read more »
Health Tips:सर्दियों में काढ़ा करेगा पूरा असर, बस जान लें बनाने का असली तरीकाKaadha Recipe: बदलता मौसम अपने साथ तरह-तरह की बीमारियों को भी लाता है. इस मौसम में सर्दी-जुकाम का होना आम बात है. ऐसे में इन समस्याओं से बचे रहने के लिए सही काढ़ा बनाना जरूरी होता है.
Read more »
Health Tips : सुबह खाली पेट एक कटोरी पपीता के साथ खाएं ये चीज, कुछ ही दिनों में शरीर में दिखने लगेंगे बदलाव...Papaya And Lemon Benefits In Hindi: पपीता खाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है. पपीते में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो पेट को भरा हुआ महसूस कराता है. इसके साथ ही नींबू के सेवन से भी वज़न नियंत्रण करने में मदद मिलती है. आइए जानते हैं कि इन दोनों को एक साथ खाने से क्या स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं.
Read more »
Health Tips : सुबह खाली पेट एक कटोरी पपीता के साथ खाएं ये चीज, कुछ ही दिनों में शरीर में दिखने लगेंगे बदलाव...Papaya And Lemon Benefits In Hindi: पपीता खाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है. पपीते में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो पेट को भरा हुआ महसूस कराता है. इसके साथ ही नींबू के सेवन से भी वज़न नियंत्रण करने में मदद मिलती है. आइए जानते हैं कि इन दोनों को एक साथ खाने से क्या स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं.
Read more »
New Born Baby Care Tips Winter : सर्दियों में अपने बच्चे को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय, खुश और...New Born Baby Care Tips Winter In Hindi : सर्दियों के मौसम में नवजात शिशु के बीमार होने की संभावना ज़्यादा होता है. इसलिए अगर आपका शिशु सर्दियों में पैदा हुआ है, तो ज्यादा देखभाल आवश्यकता है. आइए जानते हैं कि सर्दियों में अपने शिशु का ख्याल कैसे रखें...
Read more »
Winter health care tips: सेंधा नमक लगाकर खाएं शकरकंद, सेहत के लिए फायदेमंद, मिनिरल्स और विटामिन से होता है ...एक होता है आलू,एक होता है मीठा आलू जिसे शकरकंद कहा जाता है. जो स्वाद के साथ खाने वाले के लिए फाइबर,आयरन,कैल्शियम और विटामिन A का प्रमुख स्रोत होता है. जिसे मात्र 5 मिनट में तैयार किया जा सकता है.
Read more »
