Bank Holidays in April 2026: अगले महीने यानी अप्रैल में कई दिन बैंक बंद रहेंगे। अगर आप बैंक जाकर कोई काम निपटाना चाहते हैं तो छुट्टियों का कैलेंडर जरूर चेक कर लें।
नई दिल्ली: अगर आप अगले महीने यानी अप्रैल में किसी काम से बैंक जाने का प्लान बना रहे हैं तो पहले छुट्टियों की लिस्ट चेक कर लें। अप्रैल 2026 में कुल 14 दिन बैंक बंद रहेंगे। छुट्टियों की शुरुआत एक अप्रैल से ही होगी। हालांकि उस दिन बैंक बंद नहीं रहेंगे लेकिन आम ग्राहकों का कोई काम नहीं होगा। वह इसलिए क्योंकि 1 अप्रैल से नया वित्त वर्ष शुरू होता है। उस दिन बैंक अपने वित्तीय कामों को पूरा करता है। अप्रैल 2026 को 8 दिन बैंक फेस्टिवल और कुछ प्रमुख दिनों के कारण बंद रहेंगे। यह छुट्टी अलग-अलग राज्यों में रहेगी। वहीं अप्रैल में 4 संडे हैं। इस दिन देशभर में सभी बैंक बंद रहेंगे। साथ ही देशभर में बैंक दूसरे और चौथे शनिवार को भी बंद रहते हैं। ऐसे में अप्रैल में कुल 14 दिन बैंकों की छुट्टी रहेगी।BOB Vacancy 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा ने निकाली नई भर्ती, भरी जा रही हेड, डिप्टी मैनेजर की वैकेंसी, ऐसे करें अप्लाईदेखें छुट्टियों का पूरा कैलेंडर1 अप्रैल : इस दिन नए वित्त वर्ष की शुरुआत के कारण पूरे देश में बैंकों में कोई भी ऑफलाइन काम नहीं होगा।2 अप्रैल : इस दिन मोंडी गुरुवार है। इस मौके पर केरल के कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे। 3 अप्रैल: गुड फ्राइडे के मौके पर अहमदाबाद, भोपाल, बेंगलुरु, देहरादून, गुवाहाटी, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, दिल्ली, पटना, रायपुर, शिमला आदि शहरों में बैंक बंद रहेंगे।5 अप्रैल: इस दिन संडे है। इसके चलते देशभर में बैंकों की छुट्टी रहेगी।11 अप्रैल: इस दिन अप्रैल महीने का दूसरा शनिवार है। ऐसे में देशभर में बैंक बंद रहेंगे। 12 अप्रैल: इस दिन संडे है। इसके चलते देशभर में बैंकों की छुट्टी रहेगी।14 अप्रैल : इस दिन डॉ.
बाबासाहेब आंबेडकर जयंती, महा विशुव संक्रांति, बिजू, बैसाखी आदि फेस्टिवल हैं। ऐसे में अगरतला, अहमदाबाद, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, देहरादून, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, कानपुर, पटना, रांची आदि शहरों में बैंकों की छुट्टी रहेगी।15 अप्रैल : बंगाली नया साल, बोहाग बिहू, विशु और हिमाचल दिवस हैं। इस मौके पर अगरतला, गुवाहाटी, ईटानगर, कोच्चि, कोलकाता, शिमला और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे। 16 अप्रैल : बोहाग बिहू के कारण गुवाहाटी में बैंकों की छुट्टी रहेगी।19 अप्रैल: इस दिन संडे है। इसके चलते देशभर में बैंकों की छुट्टी रहेगी।20 अप्रैल : बसव जयंती और अक्षय तृतीया के मौके पर बेंगलुरु में बैंक बंद रहेंगे।21 अप्रैल : गरिया पूजा के कारण अगरतला में बैंकों की छुट्टी रहेगी।25 अप्रैल: इस दिन अप्रैल महीने का चौथा शनिवार है। ऐसे में देशभर में बैंक बंद रहेंगे। 26 अप्रैल: इस दिन संडे है। इसके चलते देशभर में बैंकों की छुट्टी रहेगी।ऑनलाइन कर सकेंगे कामबैंकों की छुट्टी पर आप कई तरह की ऑनलाइन सुविधा का इस्तेमाल कर सकते हैं। छुट्टी वाले दिन इन सर्विस पर कोई असर नहीं पड़ता। इन छुट्टियों में ATM, मोबाइल बैंकिंग, UPI और इंटरनेट बैंकिंग जैसी ऑनलाइन बैंकिंग सर्विस हमेशा की तरह उपलब्ध रहेंगी। आप पैसे ट्रांसफर या कैश निकालने जैसे जरूरी ट्रांजैक्शन के लिए डिजिटल पेमेंट तरीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
Bank Holiday List April 2026 Bank Holidays BR Ambedkar बैंकों की अप्रैल 2026 में छुट्टियों की लिस्ट अप्रैल 2026 में बैंक हॉलिडे बैंक हॉलिडे बैंक हॉलिडे सूची
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
School Holiday April 2026: गुड फ्राइडे, आंबेडकर जयंती… अप्रैल में कब-कब रहेगी स्कूलों की छुट्टी? देख लें लिस्टAapril 2026 schools and colleges holidays: साल के चौथे महीने अप्रैल में त्योहार और विशेष अवसरों की वजह से कई दिन स्कूल और काॅलेज बंद रहेंगे। इस महीने गुड फ्राइडे, डॉ.
Read more »
अखिलेश दादरी रैली से मिशन 2027 की शुरुआत करेंगे: गुर्जर वोटबैंक में सेंधमारी का है प्लान, वेस्ट यूपी की 24 ...Uttar Pradesh (UP) PDA Strategy to strengthen equation by targeting Gujjar vote bank. Follow Dainik Bhaskar Latest Updates.
Read more »
कांग्रेस की बंगाल के लिए कैंडिडेट्स को लेकर मीटिंग हुई: शाह बोले- असम में NDA 90+ सीटें जीतेगी; खेड़ा बोले-...Assembly Elections (Vidhan Sabha) 2026 Latest Updates; Follow West Bengal Tamil Nadu Kerala Assam Puducherry Election News, BJP Congress DMK TMC Manifesto, Candidates List Information On Dainik Bhaskar.
Read more »
पवन सिंह और जोनिता गांधी का गाना 'टच बडी' रिलीज, 'डकैत' में लगा भोजपुरी और साउथ का तड़का, 14 लाख व्यूज पारभोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने जोनिता गांधी के साथ मिलकर फिल्म 'डकैत' का एक गाना गाया है, जो रिलीज हो चुका है। गाने का नाम 'टच बडी' है और ये रिलीज के बाद से ही धूम मचा रहा है और फैंस सुनते ही जा रहे हैं।
Read more »
हम तेरे प्यार में सारा आलम...पापा-बेटी की सुरीली जुगलबंदी वायरल, 14 मिलियन व्यूजएक बेटी गाना गाते हुए लिरिक्स भूल जाती है, तभी उसके पिता उसका साथ देते हैं और दोनों मिलकर गाना पूरा करते हैं. यह भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों का दिल जीत रहा है.
Read more »
IPL 2026: 14 साल से मुंबई इंडियंस ने नहीं जीता पहला मैच, MI vs KKR के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड भी कमालमुंबई इंडियंस पिछले 13 सीजन से अपना पहला मैच नहीं जीत सकी है. रविवार को केकेआर के खिलाफ वानखेड़े में उसके पास इस रिकॉर्ड को तोड़ने का सुनहरा मौका है. केकेआर चोटों और खिलाड़ियों की अनुपलब्धता से जूझ रही है, जबकि मुंबई के पास जसप्रीत बुमराह जैसे बड़े खिलाड़ी मौजूद हैं.
Read more »
