BSEB 10th Topper: पश्चिम चंपारण के दिहाड़ी मजदूर के बेटे सत्यम को सूबे में 9वां स्थान, सिविल सेवा में जाने का लक्ष्य

Bihar Board 10Th Topper News

BSEB 10th Topper: पश्चिम चंपारण के दिहाड़ी मजदूर के बेटे सत्यम को सूबे में 9वां स्थान, सिविल सेवा में जाने का लक्ष्य
Satyam KumarBSEB 10Th Result 2026West Champaran Topper
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 63 sec. here
  • 30 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 122%
  • Publisher: 53%

Bihar Board 10th Topper List 2026: पश्चिम चंपारण के सत्यम कुमार ने बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 में 482 अंक प्राप्त कर राज्य में नौवां स्थान हासिल किया है। दिहाड़ी मजदूर के बेटे सत्यम ने अपनी कड़ी मेहनत और अनुशासन से यह मुकाम पाया। उन्होंने 10-12 घंटे पढ़ाई की और ऑनलाइन-ऑफलाइन दोनों माध्यमों का उपयोग...

संवाद सहयोगी, बेतिया । Bihar Board 10th Topper List 2026: कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के बल पर पश्चिम चंपारण के सत्यम कुमार ने बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 में शानदार सफलता हासिल की है। उन्होंने 482 अंक प्राप्त कर राज्य स्तर पर नौवां स्थान हासिल किया है। योगापट्टी प्रखंड की डूमरी पंचायत के अहिरौली गांव निवासी सत्यम कुमार एक साधारण परिवार से आते हैं। उनके पिता राजेंद्र प्रसाद चौरसिया दिहाड़ी मजदूर हैं, जो मेहनत कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं, जबकि माता सुनीता चौरसिया गृहिणी हैं। लगन और अनुशासन से मिला मुकाम आर्थिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि के बावजूद सत्यम ने अपनी लगन और अनुशासन से यह मुकाम हासिल किया। वे बैजनाथ उच्च विद्यालय, लक्ष्मीपुर के छात्र हैं। सत्यम ने बताया कि वे रोजाना 10 से 12 घंटे तक पढ़ाई करते थे और ऑफलाइन के साथ-साथ ऑनलाइन माध्यम का भी सहारा लिया। उन्होंने नियमित अभ्यास, समय प्रबंधन और परिवार के सहयोग को अपनी सफलता का मुख्य आधार बताया। साथ ही गांव के कोचिंग संस्थान में पढ़ाई ने उनकी तैयारी को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सिविल सेवा में जाने का लक्ष्य सत्यम ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, दादा-दादी और बड़े भाई को दिया है। भविष्य में उनका लक्ष्य सिविल सेवा में जाकर देश की सेवा करना है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है और वे अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा बनकर उभरे हैं।.

संवाद सहयोगी, बेतिया । Bihar Board 10th Topper List 2026: कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के बल पर पश्चिम चंपारण के सत्यम कुमार ने बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 में शानदार सफलता हासिल की है। उन्होंने 482 अंक प्राप्त कर राज्य स्तर पर नौवां स्थान हासिल किया है। योगापट्टी प्रखंड की डूमरी पंचायत के अहिरौली गांव निवासी सत्यम कुमार एक साधारण परिवार से आते हैं। उनके पिता राजेंद्र प्रसाद चौरसिया दिहाड़ी मजदूर हैं, जो मेहनत कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं, जबकि माता सुनीता चौरसिया गृहिणी हैं। लगन और अनुशासन से मिला मुकाम आर्थिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि के बावजूद सत्यम ने अपनी लगन और अनुशासन से यह मुकाम हासिल किया। वे बैजनाथ उच्च विद्यालय, लक्ष्मीपुर के छात्र हैं। सत्यम ने बताया कि वे रोजाना 10 से 12 घंटे तक पढ़ाई करते थे और ऑफलाइन के साथ-साथ ऑनलाइन माध्यम का भी सहारा लिया। उन्होंने नियमित अभ्यास, समय प्रबंधन और परिवार के सहयोग को अपनी सफलता का मुख्य आधार बताया। साथ ही गांव के कोचिंग संस्थान में पढ़ाई ने उनकी तैयारी को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सिविल सेवा में जाने का लक्ष्य सत्यम ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, दादा-दादी और बड़े भाई को दिया है। भविष्य में उनका लक्ष्य सिविल सेवा में जाकर देश की सेवा करना है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है और वे अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा बनकर उभरे हैं।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Satyam Kumar BSEB 10Th Result 2026 West Champaran Topper Daily Wage Laborer Son Civil Services Goal Bihar Topper List Yogapatti Baijnath High School Bihar Education BSEB Matric Result 2026 Bihar Board 10Th Result 2026 Bihar Board 10Th Topper List 2026 BSEB Matric Topper List 2026 PDF Download Bihar Board Matric Topper Name And Rank BSEB 10Th District Wise Topper List 2026 Bihar Board 10Th Result Topper Marks BSEB Matric Result 2026 Toppers Interview Bihar Board 10Th Top 10 List 2026 BSEB Matric Topper List Muzaffarpur Bihar Board Class 10Th Topper List With Photo BSEB 10Th Topper Prize 2026 Bihar Board Matric Result Topper Ranking 2026 Official BSEB 10Th Topper List Link West Champaran News West Champaran Latest News West Champaran News In Hindi West Champaran Samachar

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

BSEB 10th Result 2026 (OUT) Direct Link: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, इस Link पर सबसे पहले चेक करेंBSEB 10th Result 2026 (OUT) Direct Link: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, इस Link पर सबसे पहले चेक करेंBSEB Bihar Board 10th Result 2026 Declared Link: बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए खुशखबरी है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने 10वीं रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। अब Bihar Board Class 10th Result 2026 का डायरेक्ट लिंक एक्टिव हो गया है। यहां आप ऑफिशियल लिंक के माध्यम से अपना रिजल्ट तुरंत चेक कर सकते...
Read more »

Bihar Board 10th Topper List 2026: टॉप 10 में मिथिलांचल और उत्तर बिहार के स्टूडेंट्स का जलवाBihar Board 10th Topper List 2026: टॉप 10 में मिथिलांचल और उत्तर बिहार के स्टूडेंट्स का जलवाBSEB 10th District Wise Topper: बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 की टॉप टेन सूची में मिथिलांचल और उत्तर बिहार के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। समस्तीपुर, मधुबनी, दरभंगा, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर और सीतामढ़ी के विद्यार्थियों ने उच्च अंक प्राप्त...
Read more »

BSEB 10th Toppers List 2026 OUT: सारण के तीन सितारों ने चमकाया नाम: मैट्रिक में राज्य टॉप-10 में बनाई जगह, जिले में जश्नBSEB 10th Toppers List 2026 OUT: सारण के तीन सितारों ने चमकाया नाम: मैट्रिक में राज्य टॉप-10 में बनाई जगह, जिले में जश्नसारण जिले के तीन छात्रों, अमित राय, सताक्षी मित्तल और मनीष कुमार यादव ने बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। अमित ने राज्य में सातवां स्थान 484 अंक प्राप्त किया, जबकि सताक्षी और मनीष ने संयुक्त रूप से आठवां स्थान 483 अंक हासिल...
Read more »

BSEB 10th Result Out: 10वीं में 81.79% परीक्षार्थी सफल, संख्या में बेटियां तो पास प्रतिशत में लड़कों ने मारी बBSEB 10th Result Out: 10वीं में 81.79% परीक्षार्थी सफल, संख्या में बेटियां तो पास प्रतिशत में लड़कों ने मारी बआज बिहार विद्यालय परीक्षा समिति मैट्रिक परीक्षा का परीक्षाफल जारी करेगा। इस बात कि जानकारी बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनन्द किशोर ने दी है। इस मौके पर शिक्षा मंत्री सुनील कुमार के
Read more »

BSEB Bihar board 10th result 2026 : शमशीर अख्तर ने बिहार बोर्ड मैट्रिक में पाया छठा स्थान, मां के त्याग की जीतBSEB Bihar board 10th result 2026 : शमशीर अख्तर ने बिहार बोर्ड मैट्रिक में पाया छठा स्थान, मां के त्याग की जीतBSEB matric Result 2026 Website : समस्तीपुर के मिल्लत एकेडमी के छात्र शमशीर अख्तर ने बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में छठा स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। पिता के निधन के बाद उनकी मां, तरन्नुम प्रवीण, ने आंगनबाड़ी सेविका के रूप में संघर्ष कर उन्हें...
Read more »

BSEB Bihar board 10th result 2026 : पिता की मौत के बाद मां बनीं आशा, टापर बन बेटी ने खत्म की निराशाBSEB Bihar board 10th result 2026 : पिता की मौत के बाद मां बनीं आशा, टापर बन बेटी ने खत्म की निराशाBSEB matric Result 2026 : बेतिया की सुनीता कुमारी ने मैट्रिक परीक्षा में 484 अंक 96.8 प्राप्त कर बिहार में सातवां स्थान हासिल किया है। पिता के निधन के बाद आशा कार्यकर्ता मां ने परिवार को संभाला। मां के संघर्ष और प्रेरणा से सुनीता ने यह सफलता पाई।
Read more »



Render Time: 2026-04-01 20:25:54