BSEB matric Result 2026 : बेतिया की सुनीता कुमारी ने मैट्रिक परीक्षा में 484 अंक 96.8 प्राप्त कर बिहार में सातवां स्थान हासिल किया है। पिता के निधन के बाद आशा कार्यकर्ता मां ने परिवार को संभाला। मां के संघर्ष और प्रेरणा से सुनीता ने यह सफलता पाई।
जागरण संवाददाता, बेतिया। Bihar Board Matric Result 2026 : बैरिया प्रखंड के बगही बघम्बरपुर निवासी सरल प्रसाद की पुत्री सुनीता कुमारी ने मैट्रिक परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए बिहार के स्टेट टॉपर्स में सातवां स्थान हासिल किया है। उन्होंने 484 अंक प्राप्त कर यह साबित कर दिया कि मजबूत इरादों के आगे कठिन परिस्थितियां भी हार मान लेती हैं। पिता की मौत के बाद टूटा था परिवार सुनीता के जीवन में वर्ष 2019 एक बड़ा झटका लेकर आया, जब गंभीर बीमारी के कारण उनके पिता का निधन हो गया। उस समय तीन छोटे बच्चों की जिम्मेदारी मां बिंदू देवी के कंधों पर आ गई। यह समय परिवार के लिए बेहद कठिन था। मां की मेहनत बनी सहारा सुनीता की मां बिंदू देवी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आशा कार्यकर्ता के रूप में कार्यरत हैं। सीमित आय के बावजूद उन्होंने मेहनत-मजदूरी कर न सिर्फ परिवार का भरण-पोषण किया, बल्कि अपने बच्चों की शिक्षा में भी कोई कमी नहीं आने दी। उनके संघर्ष और त्याग ने ही बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। पढ़ाई में निरंतरता और मेहनत सुनीता केदार पांडेय प्रोजेक्ट गर्ल उच्च माध्यमिक विद्यालय, पुजहा पटजिरवा की छात्रा हैं। उन्होंने स्कूल के साथ-साथ गांव के ब्रिलिएंट कोचिंग सेंटर में भी पढ़ाई की, जिससे उनकी तैयारी और मजबूत हुई। भाई-बहनों का भी शिक्षा में योगदान सुनीता के बड़े भाई विवेक कुमार ईश्वर शांति डिग्री कॉलेज, झाखरा में पढ़ाई कर रहे हैं, जबकि उनकी बड़ी बहन वंदना कुमारी इंटर की छात्रा हैं। पूरे परिवार में शिक्षा को लेकर सकारात्मक माहौल है। मां की आंखों में खुशी के आंसू बेटी की सफलता पर भावुक मां बिंदू देवी ने कहा कि एक समय ऐसा था जब वह पूरी तरह निराश हो गई थीं, लेकिन बच्चों की मेहनत ने उन्हें गर्व महसूस कराया। उनकी आंखों में खुशी के आंसू साफ झलक रहे थे। यूपीएससी का है सपना सुनीता आगे उच्च शिक्षा प्राप्त कर यूपीएससी की तैयारी करना चाहती हैं। उनका सपना है कि वह अपने परिवार और समाज का नाम रोशन करें।.
जागरण संवाददाता, बेतिया। Bihar Board Matric Result 2026 : बैरिया प्रखंड के बगही बघम्बरपुर निवासी सरल प्रसाद की पुत्री सुनीता कुमारी ने मैट्रिक परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए बिहार के स्टेट टॉपर्स में सातवां स्थान हासिल किया है। उन्होंने 484 अंक प्राप्त कर यह साबित कर दिया कि मजबूत इरादों के आगे कठिन परिस्थितियां भी हार मान लेती हैं। पिता की मौत के बाद टूटा था परिवार सुनीता के जीवन में वर्ष 2019 एक बड़ा झटका लेकर आया, जब गंभीर बीमारी के कारण उनके पिता का निधन हो गया। उस समय तीन छोटे बच्चों की जिम्मेदारी मां बिंदू देवी के कंधों पर आ गई। यह समय परिवार के लिए बेहद कठिन था। मां की मेहनत बनी सहारा सुनीता की मां बिंदू देवी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आशा कार्यकर्ता के रूप में कार्यरत हैं। सीमित आय के बावजूद उन्होंने मेहनत-मजदूरी कर न सिर्फ परिवार का भरण-पोषण किया, बल्कि अपने बच्चों की शिक्षा में भी कोई कमी नहीं आने दी। उनके संघर्ष और त्याग ने ही बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। पढ़ाई में निरंतरता और मेहनत सुनीता केदार पांडेय प्रोजेक्ट गर्ल उच्च माध्यमिक विद्यालय, पुजहा पटजिरवा की छात्रा हैं। उन्होंने स्कूल के साथ-साथ गांव के ब्रिलिएंट कोचिंग सेंटर में भी पढ़ाई की, जिससे उनकी तैयारी और मजबूत हुई। भाई-बहनों का भी शिक्षा में योगदान सुनीता के बड़े भाई विवेक कुमार ईश्वर शांति डिग्री कॉलेज, झाखरा में पढ़ाई कर रहे हैं, जबकि उनकी बड़ी बहन वंदना कुमारी इंटर की छात्रा हैं। पूरे परिवार में शिक्षा को लेकर सकारात्मक माहौल है। मां की आंखों में खुशी के आंसू बेटी की सफलता पर भावुक मां बिंदू देवी ने कहा कि एक समय ऐसा था जब वह पूरी तरह निराश हो गई थीं, लेकिन बच्चों की मेहनत ने उन्हें गर्व महसूस कराया। उनकी आंखों में खुशी के आंसू साफ झलक रहे थे। यूपीएससी का है सपना सुनीता आगे उच्च शिक्षा प्राप्त कर यूपीएससी की तैयारी करना चाहती हैं। उनका सपना है कि वह अपने परिवार और समाज का नाम रोशन करें।
Bihar Board 10Th Topper BSEB 10Th Result Matric Exam Bihar ASHA Worker Daughter Inspirational Story UPSC Aspirant Kedar Pandey School Bettiah News West Champaran Bihar Board 10Th Result 2026 Muzaffarpur Matric Result 2026 Westchamparan Matric Result 2026 West Champaran News West Champaran Latest News West Champaran News In Hindi West Champaran Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
BSEB 10th Result 2026 (OUT) Direct Link: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, इस Link पर सबसे पहले चेक करेंBSEB Bihar Board 10th Result 2026 Declared Link: बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए खुशखबरी है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने 10वीं रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। अब Bihar Board Class 10th Result 2026 का डायरेक्ट लिंक एक्टिव हो गया है। यहां आप ऑफिशियल लिंक के माध्यम से अपना रिजल्ट तुरंत चेक कर सकते...
Read more »
BSEB 10th Result 2026 (OUT): बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी, वेबसाइट क्रैश तो यहां Roll Number भरकर देखेंBihar Board 10th Result 2026 Declared Direct Link: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट matricbiharboard.
Read more »
BSEB Bihar board 10th result 2026: टॉप टेन में समस्तीपुर के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, कई ने बनाई जगहBihar Board 10th Result 2026: समस्तीपुर के छात्रों ने बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 के टॉप टेन में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। ज्योति कुमारी ने 487 अंक के साथ चौथा स्थान प्राप्त किया, जबकि मौसमी कुमारी और शमशीर अख्तर ने 485 अंक हासिल किए।
Read more »
Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार 10वीं टॉपर्स के लिए एक और बड़ी खुशखबरीबिहार माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (BSEB) ने 10वीं कक्षा का परिणाम आज, 29 मार्च को घोषित कर दिया है। इसके साथ ही 15 लाख से अधिक छात्रों का लंबा इंतजार खत्म हो गया है।
Read more »
Bihar Board 10th Result 2026: बिहार मैट्रिक रिजल्ट परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, 81.79% छात्र पासBihar Board 10th Result 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस बार कुल 81.79% छात्रों ने सफलता हासिल की है.
Read more »
BSEB Bihar board 10th result 2026 : शमशीर अख्तर ने बिहार बोर्ड मैट्रिक में पाया छठा स्थान, मां के त्याग की जीतBSEB matric Result 2026 Website : समस्तीपुर के मिल्लत एकेडमी के छात्र शमशीर अख्तर ने बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में छठा स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। पिता के निधन के बाद उनकी मां, तरन्नुम प्रवीण, ने आंगनबाड़ी सेविका के रूप में संघर्ष कर उन्हें...
Read more »
