बार-बार एक ही फिल्म या शो को देखने के पीछे गहरे मनोवैज्ञानिक कारण छिपे हैं, जो बेहद दिलचस्प हैं।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आज हमारे पास मनोरंजन के लिए कंटेंट की कमी नहीं है। कई ओटीटी प्लैटफॉर्म्स अब बस एक क्लिक दूर हैं, जिन पर हजारों फिल्में और टीवी शो उपलब्ध हैं। इसके बावजूद लेकिन फिर भी कई लोग ऐसे हैं, जो नई थ्रिलर फिल्म देखने के बजाय थ्री इडियट्स को दसवीं बार देखना या फ्रेंड्स और तारक मेहता का उल्टा चश्मा के पुराने एपिसोड्स दोहराना पसंद करता है। ऐसे में मन में सवाल तो जरूर आता है कि आखिर हजारों नए ऑप्शन मौजूद होने के बावजूद भी हमारा मन पुरानी फिल्में या शोज देखने का ही क्यों करता है? आइए जानें इसके पीछे के कारण। मानसिक सुकून और कम्फर्ट वॉच का जादू अगर आप बार-बार एक ही चीज देखने का सबसे बड़ा कारण मेंटल कम्फर्ट है। जब हम कोई नई फिल्म देखते हैं, तो हमारा दिमाग लगातार 'क्या होगा?' के सस्पेंस में रहता है, जिससे अनजाने में एक तरह का मेंटल स्ट्रेस पैदा होता है। वहीं, पुरानी फिल्म देखते समय हमें पता होता है कि लास्ट में क्या होने वाला है। यह प्रिडिक्टेबिलिटी हमारे दिमाग को रिलैक्स करती है और सुरक्षित महसूस कराती है। पुरानी यादों का सफर पुरानी फिल्में या शो केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि एक टाइम मशीन की तरह काम करते हैं। जब आप बचपन का कोई कार्टून या कॉलेज के दिनों की पसंदीदा फिल्म देखते हैं, तो आप उस समय की खुशियों और यादों से दोबारा जुड़ जाते हैं। इसे नॉस्टैल्जिया कहा जाता है। यह अहसास अकेलेपन या उदासी के क्षणों में एक थेरेपी की तरह काम करता है, जो हमें हमारे सुनहरे अतीत की याद दिलाकर वर्तमान के तनाव को कम करता है। बार-बार फैसले लेने की थकान क्या आपके साथ कभी ऐसा हुआ है कि आप आधे घंटे तक स्क्रॉल करते रहे, लेकिन तय नहीं कर पाए कि क्या देखना है? इसे चॉइस पैराालिसिस कहते हैं। जब हमारे पास बहुत ज्यादा ऑप्शन होते हैं, तो हमारा दिमाग थक जाता है। ऐसे में किसी नए और अनजान शो पर दांव लगाने के बजाय, हम उस चीज को चुन लेते हैं जिसे हम पहले से जानते और पसंद करते हैं। यह सेफ गेम हमें फैसले लेने की थकान से बचाता है। कैरेक्टर के साथ इमोशनल कनेक्शन लंबे समय तक चलने वाले टीवी शोज के पात्र हमारे लिए केवल काल्पनिक चरित्र नहीं रह जाते, बल्कि उनसे हम भावनात्मक लगाव महसूस करने लगते हैं। उनमें हम खुद को या किसी दोस्त को तलाशने लगते हैं। इसलिए बार-बार उन्हें देखना हमें अच्छा लगता है। इसे पैरा-सोशल रिलेशनशिप कहा जाता है, जहां दर्शक पर्दे के किरदारों के साथ एकतरफा लेकिन गहरा भावनात्मक रिश्ता महसूस करता है। बारीकियों को समझने का आनंद कई बार हम एक ही फिल्म इसलिए भी देखते हैं क्योंकि हर बार हमें उसमें कुछ नया नजर आता है। पहली बार में हम कहानी पर ध्यान देते हैं, दूसरी बार में बैकग्राउंड संगीत पर, और तीसरी बार में किसी छोटे से डायलॉग या सीन की बारीकी पर। ये छोटी-छोटी बातें भी हमें उस फिल्म के लिए काफी उत्सुक बनाती हैं। यह भी पढ़ें- फ्लैशबैक 90s: वीसीआर से लेकर पेजर तक, 90 के दशक की वो चीजें जो अब यादों का हिस्सा बन चुकी हैं यह भी पढ़ें- क्यों सोशल मीडिया पर सभी कर रहे हैं 2016 की तस्वीरें शेयर, क्या है इस वायरल ट्रेंड की वजह?.
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आज हमारे पास मनोरंजन के लिए कंटेंट की कमी नहीं है। कई ओटीटी प्लैटफॉर्म्स अब बस एक क्लिक दूर हैं, जिन पर हजारों फिल्में और टीवी शो उपलब्ध हैं। इसके बावजूद लेकिन फिर भी कई लोग ऐसे हैं, जो नई थ्रिलर फिल्म देखने के बजाय थ्री इडियट्स को दसवीं बार देखना या फ्रेंड्स और तारक मेहता का उल्टा चश्मा के पुराने एपिसोड्स दोहराना पसंद करता है। ऐसे में मन में सवाल तो जरूर आता है कि आखिर हजारों नए ऑप्शन मौजूद होने के बावजूद भी हमारा मन पुरानी फिल्में या शोज देखने का ही क्यों करता है? आइए जानें इसके पीछे के कारण। मानसिक सुकून और कम्फर्ट वॉच का जादू अगर आप बार-बार एक ही चीज देखने का सबसे बड़ा कारण मेंटल कम्फर्ट है। जब हम कोई नई फिल्म देखते हैं, तो हमारा दिमाग लगातार 'क्या होगा?' के सस्पेंस में रहता है, जिससे अनजाने में एक तरह का मेंटल स्ट्रेस पैदा होता है। वहीं, पुरानी फिल्म देखते समय हमें पता होता है कि लास्ट में क्या होने वाला है। यह प्रिडिक्टेबिलिटी हमारे दिमाग को रिलैक्स करती है और सुरक्षित महसूस कराती है। पुरानी यादों का सफर पुरानी फिल्में या शो केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि एक टाइम मशीन की तरह काम करते हैं। जब आप बचपन का कोई कार्टून या कॉलेज के दिनों की पसंदीदा फिल्म देखते हैं, तो आप उस समय की खुशियों और यादों से दोबारा जुड़ जाते हैं। इसे नॉस्टैल्जिया कहा जाता है। यह अहसास अकेलेपन या उदासी के क्षणों में एक थेरेपी की तरह काम करता है, जो हमें हमारे सुनहरे अतीत की याद दिलाकर वर्तमान के तनाव को कम करता है। बार-बार फैसले लेने की थकान क्या आपके साथ कभी ऐसा हुआ है कि आप आधे घंटे तक स्क्रॉल करते रहे, लेकिन तय नहीं कर पाए कि क्या देखना है? इसे चॉइस पैराालिसिस कहते हैं। जब हमारे पास बहुत ज्यादा ऑप्शन होते हैं, तो हमारा दिमाग थक जाता है। ऐसे में किसी नए और अनजान शो पर दांव लगाने के बजाय, हम उस चीज को चुन लेते हैं जिसे हम पहले से जानते और पसंद करते हैं। यह सेफ गेम हमें फैसले लेने की थकान से बचाता है। कैरेक्टर के साथ इमोशनल कनेक्शन लंबे समय तक चलने वाले टीवी शोज के पात्र हमारे लिए केवल काल्पनिक चरित्र नहीं रह जाते, बल्कि उनसे हम भावनात्मक लगाव महसूस करने लगते हैं। उनमें हम खुद को या किसी दोस्त को तलाशने लगते हैं। इसलिए बार-बार उन्हें देखना हमें अच्छा लगता है। इसे पैरा-सोशल रिलेशनशिप कहा जाता है, जहां दर्शक पर्दे के किरदारों के साथ एकतरफा लेकिन गहरा भावनात्मक रिश्ता महसूस करता है। बारीकियों को समझने का आनंद कई बार हम एक ही फिल्म इसलिए भी देखते हैं क्योंकि हर बार हमें उसमें कुछ नया नजर आता है। पहली बार में हम कहानी पर ध्यान देते हैं, दूसरी बार में बैकग्राउंड संगीत पर, और तीसरी बार में किसी छोटे से डायलॉग या सीन की बारीकी पर। ये छोटी-छोटी बातें भी हमें उस फिल्म के लिए काफी उत्सुक बनाती हैं। यह भी पढ़ें- फ्लैशबैक 90s: वीसीआर से लेकर पेजर तक, 90 के दशक की वो चीजें जो अब यादों का हिस्सा बन चुकी हैं यह भी पढ़ें- क्यों सोशल मीडिया पर सभी कर रहे हैं 2016 की तस्वीरें शेयर, क्या है इस वायरल ट्रेंड की वजह?
Why Rewatch Old Movies Comfort Watching Shows Nostalgia Rewatching TV Series Choice Paralysis Streaming Emotional Connection Fictional Characters Benefits Of Rewatching Content Mental Comfort Familiar Shows OTT Platform Decision Fatigue
