BMC elections 2026: मुंबई में तीन साल बाद बीएमसी चुनाव, जानिए मतदान का समय, पोलिंग स्टेशन कैसे खोजें और वोटिंग के लिए कौन से दस्तावेज जरूरी हैं. राज्य। महाराष्ट्र
"BMC elections 2026: महाराष्ट्र में मुंबई की सियासत के लिए बेहद अहम माने जाने वाले बृहन्मुंबई महानगरपालिका चुनाव कल आयोजित किए जाएंगे. करीब तीन साल के लंबे अंतराल के बाद मुंबई को फिर से चुनी हुई नगरसेवक परिषद मिलने जा रही है.
बुधवार को होने वाले इस चुनाव में कुल 1,700 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमाएंगे, जबकि मतगणना 16 जनवरी को की जाएगी.Advertisment BMC पर कब्जे के लिए त्रिकोणीय मुकाबला इस बार बीएमसी पर कब्जे के लिए मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है. एक ओर ठाकरे परिवार के दो धड़े—उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे शरद पवार की एनसीपी के समर्थन के साथ मैदान में हैं. दूसरी ओर भाजपा-शिवसेना गठबंधन सत्ता की लड़ाई में है. वहीं कांग्रेस और वंचित बहुजन आघाड़ी ने भी अलग मोर्चा बनाकर चुनावी समर में उतरकर मुकाबले को रोचक बना दिया है. क्या रहेगा वोटिंग का समय मुंबई के सभी 227 वार्डों में मतदान सुबह 7:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगा. मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से प्रशासन ने नगर निगम क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है. साथ ही नियोक्ताओं को निर्देश दिए गए हैं कि वे कर्मचारियों को मतदान के लिए दो से तीन घंटे की छूट दें. सभी शहरों में स्कूल भी बंद रहेंगे. वोट से पहले रखें इन बातों का ध्यान मतदाताओं को सलाह दी गई है कि वे मतदान से पहले अपना नाम मतदाता सूची में जरूर जांच लें. इसके लिए नेशनल वोटर्स सर्विस पोर्टल पर जाकर "Search in Electoral Roll" विकल्प के माध्यम से EPIC नंबर या व्यक्तिगत जानकारी दर्ज की जा सकती है. नाम की पुष्टि होने के बाद, मतदाता इलेक्टोरल सर्च पोर्टल पर जाकर अपना पोलिंग स्टेशन और उसका पूरा पता देख सकते हैं. मतदान के दिन वैध फोटो पहचान पत्र जरूरी इसके अलावा, चुनाव आयोग की वोटर हेल्पलाइन ऐप के जरिए भी मतदाता अपनी जानकारी सत्यापित कर सकते हैं. मतदान के दिन वोट डालने के लिए वैध फोटो पहचान पत्र अनिवार्य है. इसमें आधार कार्ड, पासपोर्ट, पैन कार्ड या कोई अन्य सरकारी फोटो पहचान पत्र मान्य होगा. यह भी पढ़ें: BMC Election को लेकर आज थम जाएगा प्रचार, 227 सीटों के लिए 15 जनवरी को होगी वोटिंग यह भी पढ़ें: BMC Election से पहले मामला हिंदुत्व राष्ट्रवाद और मुस्लिम मुद्दे पर टिका, जानें किन बयानों ने बढ़ाया सियासी पारा"
Mumbai Municipal Corporation Elections BMC Voting Time How To Find Polling Stations Voter ID Documents Mumbai Election News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
बीएमसी में केवल मराठी मानुष ही सत्ता में रहेगा... चुनावों से पहले CM फडणवीस का विपक्ष पर पलटवारBMC Elections 2026: बीएमसी चुनावों से पहले की राजनीतिक गहमागहमी के बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मराठी पहचान पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि नगर निकाय का नेतृत्व मराठी हाथों में ही रहेगा.
Read more »
BMC Elections 2026: मुंबई नगर निगम का बजट कई राज्यों से भी अधिक, समझें क्या है कमाई और खर्च का पूरा लेखा-जोखाभारत की सबसे अमीर नगर पालिका, बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के चुनाव 15 जनवरी को हैं। इसका बजट कई राज्यों के बजट से भी अधिक है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए BMC का बजट
Read more »
BMC Election 2026 : मुंबईकरांनो मतदानासाठी घराबाहेर पडताना मास्क वापरा! कारणही जाणूनच घ्या...BMC Election 2026 : ज्याप्रमाणं मत द्यायचा चुकवू नका अगदी त्याचप्रमाणं मुंबईची होणारी ही परिस्थितीसुद्धा लक्षात घ्यायला विसरु नका. शहराची आणि समाजाची गरज ओळखा....
Read more »
पुणे में 3 दिन ट्रैफिक डायवर्जन: देखें कौन से रास्ते बंद और कौन से खुले रहेंगे, रूट चेक करके निकलेंPMC Elections 2026 के दौरान पुणे Traffic Police ने 14 से 16 जनवरी तक कई रूट डायवर्ट किए हैं.
Read more »
हिंदू मुसलमान, पैशाचं वाटप याशिवाय हे निवडणुका जिंकू शकत नाहीत; राऊतांकडून भाजप, शिंदेंवर जळजळीत टीकास्त्रBMC Election 2026 Sanjay Raut : शिवसेना उब्धव बाळासाहेब ठाकरे पक्षाचे खासदार संजय राऊत यांनी मंकर संक्रांतिच्या दिवशी आणि मतदानाच्या काही तासांपूर्वी पत्रकार परिषजद घेत माध्यमांना संबोधित केलं.
Read more »
2869 सीटें, BMC समेत 29 म्युनिसिपल कॉरपोरेशन और 15931 कैडिडेट, महाराष्ट्र में आज निकाय चुनाव के लिए पड़ेंगे वोट; कौन बनेगा किंग?BMC Elections 2026: मुंबई में कल 15 जनवरी 2026 को BMC का चुनाव होने जा रहा है. इसको लेकर इलेक्शन कमीशन ने शेड्यूल भी जारी किया है. वोटिंग से पहले इन बातों का जरूर ध्यान रखें.
Read more »
