2869 सीटें, BMC समेत 29 म्युनिसिपल कॉरपोरेशन और 15931 कैडिडेट, महाराष्ट्र में आज निकाय चुनाव के लिए पड़ेंगे वोट; कौन बनेगा किंग?

BMC Elections 2026 News

2869 सीटें, BMC समेत 29 म्युनिसिपल कॉरपोरेशन और 15931 कैडिडेट, महाराष्ट्र में आज निकाय चुनाव के लिए पड़ेंगे वोट; कौन बनेगा किंग?
Maharashtra BMC Elections 2026Maharashtra NewsMaharashtra Politics
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 200 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 93%
  • Publisher: 63%

BMC Elections 2026: मुंबई में कल 15 जनवरी 2026 को BMC का चुनाव होने जा रहा है. इसको लेकर इलेक्शन कमीशन ने शेड्यूल भी जारी किया है. वोटिंग से पहले इन बातों का जरूर ध्यान रखें.

Maharashtra BMC Elections 2026: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई लगभग 3 साल बाद BMC चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार है. स्टेट इलेक्शन कमीशन के मुताबिक BMC समेत महाराष्ट्र की 29 नगर निगमों के चुनाव एकसाथ ही करवाए जाएंगे.

इसको लेकर पूरा शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है. 15 जनवरी 2026 को BMC के चुनाव में वोट डालने से पहले वोटर स्लिप पर मतदान केंद्रों की जानकारी दी गई है. इसके साथ ही वोटर्स अपने मतदाता फोटो पहचान पत्र नंबर के जरिए ऑनलाइन भी इसकी जांच कर सकते हैं. वोटर्स महाराष्ट्र राज्य चुनाव आयोग के मतदाता सेवा पोर्टल के जरिए अपने पोलिंग स्टेशन का पता लगा सकते हैं. यह प्रक्रिया बेहद आसान है और कुछ ही मिनटों में पूरी हो सकती है. ऑानलाइन पॉलिंग बूथ स्टेशन चेक करने के लिए स्टेप्स सबसे पहले महाराष्ट्र स्टेट इलेक्शन कमीशन की वेबसाइट पर जाएं और वोटर सर्च ऑप्शन पर क्लिक करें. आपको SEC की वोटर लिस्ट से जुड़ी वेबसाइट mahasecvoterlist.in पर रीडायरेक्ट किया जाएगा. इसके बाद वोटर लिस्ट में अपना नाम खोजें पर क्लिक करें. उपलब्ध जानकारी के आधार पर EPIC नंबर के अनुसार या नाम के अनुसार सर्च का ऑप्शन चुनें. अपने लोकल बॉडी कैटगरी चुनें, जैसे नगर निगम, नगरपालिका, नगर पंचायत या जिला पंचायत, उसके बाद जिले का नाम और फिर लोकल बॉडी का नाम लिखें. अब अपना EPIC नंबर दर्ज करें या अगर नाम आधारित सर्च का इस्तेमाल कर रहे हैं तो पूरा नाम दर्ज करें और सर्च पर क्लिक करें. अब आपके स्क्रीन पर वोटर डीटेल आएगी, जिसमें मतदान केंद्र का नाम, पूरा पता और मतदाता पर्ची की पूरी जानकारी मिलेगी. आप इलेक्शन कमीशन के वोटर हेल्पलाइन ऐप के जरिए भी यही जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, जो मतदान केंद्र का स्थान और मतदाता पर्ची की जानकारी प्रदान करता है. ऐप को eci.gov.invoter-helpline-app से डाउनलोड किया जा सकता है. ये भी पढ़ें- घर पर कोई कैश बरामद नहीं हुआ..., जांच समिति के सामने जस्टिस वर्मा का बड़ा दावा, पुलिस और फायर डिपार्टमेंट पर फोड़ा ठीकरा वोट देने से पहले ध्यान रखें ये बातें वोटर लिस्ट में अपना नाम और वोटिंग सेंटर कई जगह वेरिफाई करने के बाद आपको उन्हें आधार कार्ड, पैन कार्ड या पासपोर्ट जैसे वैलिड फोटो आइडेंटिटि कार्ड को वोटिंग सेंटर पर ले जाना आवश्यक है, हालांकि वोटर स्लिप अनिवार्य नहीं है, लेकिन इससे पोलिंग स्टाफ को नाम जल्दी ढूंढने में मदद मिलती है और वेटिंग समय कम होता है. चुनाव आयोग ने वोटर्स को वोटिंग से पहले अपने सभी डीटेल्स वेरिफाई करने के लिए कहा है. इसके अलावा चुनाव आयोग की ओर से सिविक बॉडीज में पब्लिक हॉलीडे की घोषणा की है. बता दें कि 7 मार्च 20222 को सभी मेयरों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद से निर्वाचित सदन की अनुपस्थिति में सिविक बॉडी एडमिनिसट्रेटर के अधीन काम कर रहा है. वर्तमान में भूषण गगरानी BMC के नगर आयुक्त हैं. कितनी सीटों पर चुनाव लड़ा जा रहा है? 15 जनवरी 2026 को 29 नगर निगमों की 2,869 सीटों पर मतदान होगा. यह लोकल सेल्फ गवर्निंग बॉडीज के लिए अब तक का सबसे बड़ा चुनावी चरण है. कितने उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं? इस चुनावी मुकाबले में कुल 15,931 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिसमें औसतन हर सीट के लिए 5-6 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं. कब होगी वोटिंग? मुंबई में BMC के लिए 15 जनवरी 2026 की सुबह 7 बजकर 30 मिनट से शाम 5 बजकर 30 मिनट तक वोटिंग होगी. कौन से शहर सुर्खियों में हैं? BMC चुनाव को लेकर सबकी नजरें मुंबई पर टिकी हैं. बृहन्मुंबई नगर निगम एशिया का सबसे धनी नगर निगम है. इसके अलावा, पुणे, ठाणे, नागपुर और संभाजी नगर जैसे प्रमुख शहरों का भविष्य भी कल तय होगा. मुख्य दावेदार कौन हैं? यह मुकाबला भाजपा, शिवसेना-शिंदे और NCP-अजीत पवार के गठबंधन महायुति और शिवसेना , कांग्रेस और NCP-शरद पवार के गठबंधन महा विकास अघाड़ी के बीच है. राज ठाकरे की MNS कई सीटों पर किंगमेकर की भूमिका निभा रही है और अपने भाई उद्धव ठाकरे की शिवसेना के साथ चुनाव लड़ रही है. चुनाव के मुख्य मुद्दे क्या हैं? नगरपालिका चुनाव प्रचार के दौरान, घुसपैठ, मराठी पहचान और हिंदुत्व नागरिक मामलों के मुकाबले अधिक प्रमुख मुद्दे बनकर उभरे. चुनाव के लिए क्या-क्या तैयारियां की गई हैं? चुनाव के लिए सभी 29 शहरों में सुरक्षित कक्ष तैयार कर लिए गए हैं. EVM को कड़ी सुरक्षा में रखा गया है. संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी ड्रोन और CCTV कैमरों से की जा रही है. मुंबई समेत सभी महानगरों में हजारों पुलिसकर्मियों और SRPF यूनिट्स को तैनात किया गया है. फर्जी मतदान को रोकने के लिए सीमाओं पर नाकाबंदी की गई है. इसके अलावा मुंबई में चुनाव के दौरान सुरक्षा को लेकर 25000 पुलिसकर्मी समेत कई सीनियर ऑफिसर्स भी तैनात रहने वाले हैं. ये भी पढ़ें- 234 विधानसभा सीटें, 56 पर गठबंधन और 3 पर आरक्षण... तमिलनाडु में जीत के लिए क्या है भाजपा का मास्टरप्लान कब आएंगे चुनाव के परिणाम? 15 जनवरी 2026 को वोटिंग के बाद 16 जनवरी 2026 को चुनाव के परिणाम आएंगे.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

Maharashtra BMC Elections 2026 Maharashtra News Maharashtra Politics

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

BMC Election: खत्म हुआ महाराष्ट्र निकाय चुनाव का प्रचार, बीएमसी सहित सभी 29 निगमों में कब मतदान और नतीजा कब?BMC Election: खत्म हुआ महाराष्ट्र निकाय चुनाव का प्रचार, बीएमसी सहित सभी 29 निगमों में कब मतदान और नतीजा कब?महाराष्ट्र में नगर निकाय चुनावों के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। बृहन्मुंबई नगर निगम सहित 29 नगर निगमों में यह चुनाव तीन साल के देरी से हो रहे हैं। राज्य चुनाव आयोग की
Read more »

महाराष्ट्र निकाय चुनाव LIVE: प्रचार अभियान खत्म, अब होगा मंदिर दर्शन, मुंबा देवी के द्वार पर ठाकरे ब्रदरमहाराष्ट्र निकाय चुनाव LIVE: प्रचार अभियान खत्म, अब होगा मंदिर दर्शन, मुंबा देवी के द्वार पर ठाकरे ब्रदरMaharashtra BMC Election LIVE: महाराष्ट्र में बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) समेत राज्य की 29 नगर पालिकाओं के चुनाव को लेकर चुनाव प्रचार भले थम गया, लेकिन सियासी सरगर्मी जोरों पर है. कल यानी गुरुवार को यहां वोट डाले जाएंगे और फिर शुक्रवार को इसे नतीजे घोषित हो जाएंगे.
Read more »

BMC Election 2026 : मुंबईकरांनो मतदानासाठी घराबाहेर पडताना मास्क वापरा! कारणही जाणूनच घ्या...BMC Election 2026 : मुंबईकरांनो मतदानासाठी घराबाहेर पडताना मास्क वापरा! कारणही जाणूनच घ्या...BMC Election 2026 : ज्याप्रमाणं मत द्यायचा चुकवू नका अगदी त्याचप्रमाणं मुंबईची होणारी ही परिस्थितीसुद्धा लक्षात घ्यायला विसरु नका. शहराची आणि समाजाची गरज ओळखा....
Read more »

मुंबई, पुणे, ठाणे... महाराष्ट्र में कहां-कहां हो रहे निकाय चुनाव, मैदान में कितने उम्मीदवार? पढ़ें हर सवाल का जवाबमुंबई, पुणे, ठाणे... महाराष्ट्र में कहां-कहां हो रहे निकाय चुनाव, मैदान में कितने उम्मीदवार? पढ़ें हर सवाल का जवाबमहाराष्ट्र के 29 नगर निगमों में 15 जनवरी को मतदान होगा, जिसमें मुंबई, पुणे और ठाणे जैसे प्रमुख शहर शामिल हैं। यह चुनाव 2,869 सीटों पर 15,931 उम्मीदवारों के बीच लड़ा जाएगा, जिसे 2029 के विधानसभा चुनावों का सेमीफाइनल माना जा रहा है। महायुति और महा विकास अघाड़ी के बीच कड़ी टक्कर है। मुंबई में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और नतीजे 16 जनवरी को...
Read more »

Maharashtra BMC Election LIVE: वोटिंग से पहले डोम्बिवली में बीजेपी-शिवसेना के बीच झड़प, हिरासत में शिंदे सम...Maharashtra BMC Election LIVE: वोटिंग से पहले डोम्बिवली में बीजेपी-शिवसेना के बीच झड़प, हिरासत में शिंदे सम...Maharashtra BMC Election LIVE: महाराष्ट्र में बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) समेत राज्य की 29 नगर पालिकाओं के चुनाव को लेकर चुनाव प्रचार भले थम गया, लेकिन सियासी सरगर्मी जोरों पर है. कल यानी गुरुवार को यहां वोट डाले जाएंगे और फिर शुक्रवार को इसे नतीजे घोषित हो जाएंगे.
Read more »

Maharashtra: फडणवीस का दावा- 29 में से इतने निगमों पर होगा महायुति का कब्जा, बताया BMC में अगला मेयर कौनMaharashtra: फडणवीस का दावा- 29 में से इतने निगमों पर होगा महायुति का कब्जा, बताया BMC में अगला मेयर कौनमहाराष्ट्र में कल यानी गुरुवार को 29 नगर निगमों पर चुनाव होने है, जिसको लेकर राज्य की सियासत में गर्माहट तेज है। आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति भी सातवें आसमान पर है। इसी बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस
Read more »



Render Time: 2026-04-02 17:44:38